स्टेज कैरिज बसों वाली नई दमनकारी परिवहन नीति को वापिस किए जाने की मांग नर्मदापुरम बस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा स्टेज कैरिज बसों वाली नई दमनकारी परिवहन नीति को वापिस किए जाने की मांग नर्मदापुरम बस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा नर्मदापुरम। नर्मदापुरम बस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन एडीएम को सौंपते हुए मांग की है कि स्टेज कैरिज बसों के संचालन हेतु लाई जा रही नई दमनकारी परिवहन नीति से बस मालिकों को परेशानी होगी। मांग नहीं मानी जाने पर यह चेतावनी भी दी गई है कि 7 अगस्त रात्रि 12 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहकर अपनी बसों का संचालन बंद रखेंगे। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि सागर में प्रदेश के समस्त बस मालिकों तथा मध्यप्रदेश बस आनर्स एसोसिएशन के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक में विचार विमर्श के पश्चात् यह निर्णय लिया गया है कि स्टेज कैरिज बसों के संचालन हेतु लाई जा रही नई दमनकारी परिवहन नीति के कारण मध्यप्रदेश के समस्त बस मालिक आहत हैं। नर्मदापुरम बस एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शिवहरे और संरक्षक राकेश फौजदार ने बताया कि बस मालिकों की समस्या के निदान हेतु बस संचालकगणों के द्वारा कई बार संबंधित अधिकारियों के समक्ष निवेदन कर चुके है परन्तु कोई भी हल नहीं निकल सका है। मजबूर हो कर बसों की हड़ताल करने का निर्णय लिया जा रहा है। इस कार्यवाही से जनता को होने वाली परेशानी का जिम्मेदार शासन रहेगा। बस मालिकों की प्रमुख मांगें मध्यप्रदेश राजपत्र दिनांक 07-07-2026 में प्रकाशित स्कीम तुरंत वापस हो यह स्कीम हमारे बस व्यवसाय को छीनने का प्रयास है। यह सबको बेरोजगारी में ढकेलने का सरकारी कार्य है। वर्ष 2021 में डीजल प्रति ली 69 रूपये था अब 100 रू प्रति ली है टायर स्पेयर पार्ट में भी भारी वृद्धि पर किराया बोर्ड की बैठक के बावजूद कोई निर्णय नहीं तत्काल किराये में वृद्धि की जाये। प्रस्तावित स्कीम के अंतर्गत दर्शित मार्गो के लिए जारी टेण्डर दिनांक 06-07-2026 को निरस्त किया जाये। मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 110 ;3 में दी गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य शासन द्वारा केन्द्र सरकार के नियमों से समयबद्ध छूट देकर जो प्रदेश में 1200 बसें तैयार होकर खड़ी हैं उन्हें पंजीकृत करने का मार्ग प्रशस्त करें। जो बसे पंजीकृत हो गई उनके विरूद्ध कार्यवाही पर रोक लगाई जाये। पूर्व से संचालित बसों की 15 वर्ष आयु का बंधन परिमट देने एवं चलाने के लिए समाप्त किया जाये परमिट केंद्रीय मोटरयान अधिनियम के अनुसार फिटनेस की वैधता होने तक दिया जाये। परिवहन सचिव के निर्देश उपरांत भी परिवहन कार्यालय के अधिकारी कार्यालय में अधिकतर आते ही नहीं है या समय पर नहीं आते हैं बस आपरेटरों के परमिट नवीनीकरण परमिट ट्रांसफर अस्थाई परमिट एवं अन्य कार्य नहीं हो रहे हैं इससे बस आपरेटर अत्यधिक परेशान हैं। इस संबंध में तुंरत निर्देश जारी किये जाये। अंतर्राज्यीय मार्गो पर परमिटों का नवीनीकरण नवीन अनुज्ञा की स्वीकृति नहीं हो रही है जबकि बसों का पूर्व से ही संचालन हो रहा था अतः परमिटों का नवीनीकरण अस्थाई परमिटों की स्वीकृति तथा नये परमिटों को स्वीकृत करने का कार्य शीघ्र किया जावे। उपरोक्त मांगों को शीघ्र से शीघ्र पूरा किया जाये। ज्ञापन देने तथा मांग करने वालों में संजय शिवहरे अध्यक्ष, राकेश फौजदार संरक्षक,गगन शिवहरे उपाध्यक्ष, रमाकांत वर्मा उपाध्यक्ष, नितेश मालवीय कोषाध्यक्ष, विजेन्द्र संकुल महामंत्री शहनवाज खान सचिव, ईशेन्द्रप्रताप सिंह सचिव शामिल रहे।

- ई-रिक्शा चालक इमरान खान ने भोपाल में ₹1.5 लाख का कीमती मोबाइल फोन उसके असली मालिक को लौटाकर ईमानदारी की एक बड़ी मिसाल पेश की आर्थिक रूप से कमजोर होने के बावजूद उन्होंने लालच न करके इंसानियत को चुना और पुलिस के सहयोग से फोन को सही सलामत वापस पहुँचाया। इमरान खान की ईमानदारी की मुख्य बातेंकीमती मोबाइल: इमरान को सड़क पर लगभग ₹1.5 लाख की कीमत का सैमसंग स्मार्टफोन मिला था। असली मालिक: यह फोन भोपाल के एक डॉ क्टर (डॉ. मेहता) का था।सीधे पुलिस स्टेशन: इमरान ने फोन को बेचने या छुपाने के बजाय नजदीकी पुलिस थाने में जमा कराया। पुलिस द्वारा सम्मान: भोपाल के DSP संतोष पटेल और पुलिस टीम ने इमरान के इस नेक काम के लिए उन्हें थाने में सम्मानित किया।नशे से दूरी है जरूरी: इमरान ने समाज को एक बड़ा संदेश दिया कि वह किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहते हैं, जिससे उनका ईमान और निर्णय लेने की क्षमता हमेशा सही रहती है। समाज के लिए एक प्रेरणादायी संदेशइमरान खान का यह कदम साबित करता है कि "ईमानदारी ही सबसे बड़ी दौलत है।" आज के समय में जहाँ लोग थोड़े से लालच में आकर गलत रास्ते चुन लेते हैं, वहीं इमरान जैसे लोग समाज में मानवता और भरोसे को जिंदा रखते हैं। उनके इस हौसला अफजाई वाले संदेश "नशे से दूरी है जरूरी" को हर नागरिक को अपने जीवन में उतारना चाहिए।1
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 5 अगस्त को इटारसी आगमन को लेकर प्रशासन मुस्तैद! आज अधिकारियों ने कृषि उपज मंडी पहुँचकर कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को व्यवस्थाएँ समय पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए। 5 हैशटैग (Hashtags) #Itarsi #ItarsiNews #DrMohanYadav #MadhyaPradesh #ItarsiUpdate मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 5 अगस्त को इटारसी आगमन को लेकर प्रशासन मुस्तैद! आज अधिकारियों ने कृषि उपज मंडी पहुँचकर कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को व्यवस्थाएँ समय पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए। 5 हैशटैग (Hashtags) #Itarsi #ItarsiNews #DrMohanYadav #MadhyaPradesh #ItarsiUpdate1
- मूंग खरीदी पर सरकार ने किया वादाखिलाफी, किसान खुद को ठगा महसूस कर रहे: संतोष पटवारे मूंग खरीदी पर सरकार ने किया वादाखिलाफी, किसान खुद को ठगा महसूस कर रहे: संतोष पटवारे मूंग खरीदी को लेकर हाल ही में हुए किसान आंदोलन के बाद भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पटवारे ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान सरकार और किसान नेताओं के बीच जो सहमति बनी थी, उसका पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे किसान स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। पटवारे ने बताया कि आंदोलन के दौरान सरकार पहले खरीदी को प्रतिशत के आधार पर तय करने की बात कर रही थी। उन्होंने कहा, "हमें प्रतिशत की गणना समझ में नहीं आती, इसलिए हमने प्रति एकड़ खरीदी की मांग रखी। हमारी मांग साढ़े तीन क्विंटल प्रति एकड़ थी, जबकि सरकार तीन क्विंटल प्रति एकड़ पर सहमत हो गई थी।" उन्होंने दावा किया कि पहली बैठक बिना अंतिम सहमति के समाप्त हो गई थी, लेकिन बाद में मंत्री ने स्वयं फोन कर दोबारा चर्चा के लिए बुलाया। दूसरी बैठक में मंत्री ने स्पष्ट रूप से तीन क्विंटल प्रति एकड़ मूंग खरीदी का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद वर्तमान में किसानों के जो बिल जारी हो रहे हैं, उनमें लगभग 7 क्विंटल 15 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की खरीदी दिखाई दे रही है, जबकि चर्चा 7.5 क्विंटल प्रति हेक्टेयर के समतुल्य खरीदी को लेकर हुई थी। पटवारे ने कहा कि व्यवहारिक रूप से किसानों को इससे भी कम उपज का भुगतान मिलेगा, क्योंकि 50 किलो से कम की मात्रा का अलग बिल नहीं बनता। ऐसे में सरकार द्वारा किया गया आश्वासन पूरी तरह लागू होता दिखाई नहीं दे रहा है। खाद वितरण व्यवस्था पर भी उठाए सवाल संतोष पटवारे ने बताया कि आंदोलन की दूसरी प्रमुख मांग खाद वितरण व्यवस्था में सुधार की थी। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों की परेशानी को देखते हुए 10 दिनों के लिए पोर्टल बंद कर वैकल्पिक व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। अब किसान आधार कार्ड और बही की प्रति के आधार पर भी खाद प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि उन्होंने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि नौ महीने पहले शुरू किए गए पोर्टल में अब तक आवश्यक सुधार नहीं हो पाए हैं। इससे स्पष्ट होता है कि व्यवस्था में सुधार की गति बेहद धीमी है। उनका कहना था कि यदि तकनीकी व्यवस्था किसानों के हित में बनाई गई है तो उसका लाभ भी किसानों को समय पर मिलना चाहिए। बार-बार आंदोलन समाधान नहीं पटवारे ने कहा कि किसान बार-बार आंदोलन नहीं करना चाहते। सरकार और किसान संगठनों के बीच जो सहमति बनी है, उसका ईमानदारी से पालन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व से भी चर्चा की जाएगी तथा क्षेत्र के सांसद और विधायकों से व्यवस्था में सुधार के लिए प्रभावी पहल करने का आग्रह किया जाएगा।1
- नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से की मुलाकात नेता प्रतिपक्ष के साथ तीन अन्य विधायक भी रहे मौजूद मुलाकात को लेकर उमंग सिंगार ने बताया कि 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है और कमलनाथ सरकार में हमने 9 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर रहा था 9 अगस्त को हर गांव में चर्चा उनकी संस्कृति को लेकर आर्थिक स्थिति सामाजिक स्थिति को लेकर इसलिए हमने मुख्यमंत्री जी से मांग की है कि 9अगस्त को सार्वजनिक औकात घोषित किया जाए इसके अलावा आदिवासी क्षेत्र के आदिवासी छात्रावास और आदिवासी क्षेत्रों में जो सरकारी अस्पताल है उनका निजी हाथों में सौपा जा रहा है निजी हाथों में अस्पताल जैसी बुनियादी सुविधा को यदि सौंप दिया जाएगा और यदि वहां पर डॉक्टर नहीं रहते हैं तो उसका कोई औचित्य नही है इसी प्रकार से आदिवासी अंचल दूर दराज में है और आदिवासी हॉस्टल्स को यकीन निजी हाथों में सौपा जाएगा तो क्या वहां 50 से 100 किलोमीटर दूर से आने वाले आदिवासी छात्रों को क्या सुविधा मिलेगी क्या उनका समुचित विकास हो पाएगा इसी प्रकार से हमने आईटीआई को लेकर के भी चर्चा की है कि वहां आने वाले छात्रों को नए ट्रेड के हिसाब से नई मशीनों के हिसाब से पढ़ाया जाए मुख्यमंत्री ने इन सब विषयों पर हमसे चर्चा की है और कहां है कि मैं इन सब विषयों पर एक बार विचार करूंगा और सभी विषयों पर दोनों दलों के लोग बैठकर चर्चा करेंगे उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा सरकार करती है तो अच्छी बात है स्वागत है नहीं करती तो कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करेगी अमित कॉल की हत्या के मामले में नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि कल हम डीजीपी से मिले थे और डीजीपी ने बोला है कि हम इसकी निष्पक्ष जांच करेंगे की उसकी हत्या के पीछे की वजह क्या है और क्योंकि उसके पिताजी भी पुलिस विभाग से जुड़े हुए हैं हमने मुख्यमंत्री के अभी तक सज्ञान में लाया है उन्होंने भी इस पर जांच की बात कही है दतिया उप चुनाव को लेकर कहां की मेरी जानकारी में भी आया था कि वहां पर प्रशासन ने और अधिकारियों ने बूथ कैटरिंग का प्रयास किया है हमारे कांग्रेस की उम्मीदवार घनश्याम जी ने भी मुझे बताया मुझे लगता है कि सरकार ने वहां पर निष्पक्ष चुनाव नहीं कराया है लेकिन मेरा विश्वास है कि वहां पर कांग्रेस जीत रही है नगर पालिका क्षेत्र में अवैध होर्डिंग्स को लेकर कहा कि अवैध होल्डिंग्स किसके लग रहे हैं कौन लगता रहा है कौन उसमें कमीशन ले रहा है क्या सरकार की नजर में नहीं है और यदि है तो उसकी जांच कारण निष्पक्ष जांच होनी चाहिए1
- शिव धाम के रास्ते में बिक रही थी कच्ची शराब आबकारी विभाग ने की कार्रवाई नागद्वारी मेले के पहले 450 किलो महुआ लाहन और 70 लीटर कच्ची शराब जप्त,अंग्रेजी शराब की बड़ी मात्रा में हो रही सप्लाई1
- नर्मदा तट सांडिया से कांवड़ यात्रा, निकली जटाशंकर में होगा नर्मदा जल से भगवान शिव का अभिषेक नर्मदा तट सांडिया से कांवड़ यात्रा, निकली जटाशंकर में होगा नर्मदा जल से भगवान शिव का अभिषेक 31/7/2026 छगन कुशवाहा पिपरिया। सावन माह में आस्था और श्रद्धा का अनूठा संगम एक बार फिर देखने को मिलेगा। अखिल भारतीय माँ नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ एवं महतारी जनकल्याण समिति के तत्वावधान में वर्ष 2009 से लगातार आयोजित की जा रही कांवड़ यात्रा इस वर्ष भी 31 जुलाई 2026 की प्रातःकाल नर्मदा तट स्थित सीताराम घाट, सांडिया से प्रारंभ होगी। यात्रा में शामिल शिवभक्त नर्मदा का पवित्र जल कांवड़ में लेकर पैदल यात्रा करते हुए पिपरिया मार्ग से पचमढ़ी के प्रसिद्ध जटाशंकर धाम पहुंचेंगे। यहां प्राकृतिक पर्वतीय गुफाओं में जटाओं के मध्य विराजमान स्वयंभू भगवान शिव का नर्मदा जल से विधि-विधानपूर्वक जलाभिषेक किया जाएगा। आयोजक मीरा गढवाल ने बताया कि यह धार्मिक यात्रा वर्ष 2009 से निरंतर आयोजित की जा रही है। यात्रा का उद्देश्य नर्मदा मैया के प्रति श्रद्धा, सनातन संस्कृति का संरक्षण तथा समाज में धार्मिक और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है। यात्रा के दौरान शिवभक्त "हर-हर महादेव" और "नर्मदे हर" के जयघोष के साथ आगे बढ़ेंगे, जिससे पूरा मार्ग भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहेगा। श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर यात्रा में सहभागी बनने तथा अनुशासन एवं सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई है।1
- 31 जुलाई 2026 को विपक्षी सांसदों ने अयोध्या राम मंदिर में हुए कथित ₹200 करोड़ के 'चढ़ावा घोटाले' को लेकर संसद भवन परिसर (मकर द्वार) पर एक बेहद अनोखा और नाटकीय प्रदर्शन (Skit) किया। 🎭 नाटक में किसने क्या भूमिका निभाई? पुजारी बने पप्पू यादव: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भगवा वस्त्र धारण कर, हाथ में भगवान राम का चित्र और एक दानपात्र (दानपेटी) लेकर पुजारी के वेश में बैठ गए। राहुल गांधी ने चढ़ाया चंदा: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी वहां पहुंचे, उन्होंने 'पुजारी' पप्पू यादव को प्रणाम किया और उनके दानपात्र में प्रतीकात्मक रूप से पैसे डाले। अवधेश प्रसाद के छुए पैर: नाटक के दौरान पप्पू यादव ने अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद के पैर छूकर आशीर्वाद लिया दानपात्र लेकर भागे 'पुजारी': जैसे ही राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे सहित अन्य विपक्षी नेताओं ने चंदा डाला, पप्पू यादव उन पैसों को दानपेटी में रखने के बजाय अपनी जेब में डालकर वहां से भागने लगे। 🛑 चोर को रंगे हाथों पकड़ाजैसे ही पप्पू यादव चढ़ावा लेकर भागने लगे, अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद और अन्य सांसदों ने उन्हें बीच में ही दबोच लिया। इस पर पप्पू यादव ने मजाकिया अंदाज में चिल्लाते हुए कहा, “अयोध्या वालों ने पकड़ लिया… चंदा चोरी करते हुए पकड़ लिया!” इस दृश्य को देखकर पीछे खड़ीं प्रियंका गांधी वाद्रा और डिंपल यादव सहित तमाम विपक्षी नेता हंसने लगे और वहां का माहौल काफी हास्यपूर्ण हो गया। विपक्ष का आरोप और नारेबाजीविपक्षी सांसदों ने इस प्रतीकात्मक नाटक के जरिए “चढ़ावा चोर, गद्दी छोड़” और “चंदा चोर कहाँ मिलेंगे? बीजेपी के दफ्तर में!” जैसी तीखी नारेबाजी की और राम मंदिर ट्रस्ट के चंदे में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। इस प्रदर्शन के दौरान विपक्ष के सांसद हाथों में 'अमित शाह संसद से गायब क्यों?' के पोस्टर्स लेकर गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग भी कर रहे थे।सोशल मीडिया पर विपक्षी सांसदों के इस व्यंग्यात्मक विरोध प्रदर्शन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।1
- कोलार के हिनोतिया में गांजा तस्करों का खूनी तांडव, शिकायत करने पर अहिरवार परिवार पर किया जानलेवा हमला आरोपी इरशाद और उसके गुर्गों ने घर में घुसकर मचाया भारी उत्पाद, लाठी-डंडों के हमले में 5 महिलाएं घायल1