आरसेटी में हुआ महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन,ग्रामीण महिलाओं को बताया बैंकिंग सुरक्षा का महत्व, योजनाओं के प्रति किया जागरूक सासनी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सासनी-जलेसर रोड स्थित किशनगढ़ी के केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने ग्रामीण महिलाओं को बैंकिंग सुरक्षा और सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर सशक्त बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का आयोजन आरसेटी के ट्रेनिंग को-ऑडिटर एन.के. सेंगर के दिशा-निर्देशन में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) राजीव कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में महिलाओं का आर्थिक रूप से साक्षर होना अनिवार्य है। बैंकिंग धोखाधड़ी से बचने के लिए सुरक्षा मानकों को अपनाना और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनना ही महिला दिवस की सार्थकता है। इस अवसर पर सीएफएल सेंटर से सीबीओ एकता भारद्वाज और सेंटर मैनेजर मधुबाला ने डिजिटल बैंकिंग के सुरक्षित उपयोग के गुर सिखाए। कार्यक्रम में सिकंदराराऊ से पिंटू कुमार, मुरसान से फील्ड को-ऑर्डिनेटर सोनिया, सादाबाद से एमी देवी और डीईओ रश्मि सहित कई अन्य महिलाएं और क्षेत्र की ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
आरसेटी में हुआ महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन,ग्रामीण महिलाओं को बताया बैंकिंग सुरक्षा का महत्व, योजनाओं के प्रति किया जागरूक सासनी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सासनी-जलेसर रोड स्थित किशनगढ़ी के केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने ग्रामीण महिलाओं को बैंकिंग सुरक्षा और सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर सशक्त बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का आयोजन आरसेटी के ट्रेनिंग को-ऑडिटर एन.के. सेंगर के दिशा-निर्देशन में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) राजीव कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने महिलाओं
को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में महिलाओं का आर्थिक रूप से साक्षर होना अनिवार्य है। बैंकिंग धोखाधड़ी से बचने के लिए सुरक्षा मानकों को अपनाना और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनना ही महिला दिवस की सार्थकता है। इस अवसर पर सीएफएल सेंटर से सीबीओ एकता भारद्वाज और सेंटर मैनेजर मधुबाला ने डिजिटल बैंकिंग के सुरक्षित उपयोग के गुर सिखाए। कार्यक्रम में सिकंदराराऊ से पिंटू कुमार, मुरसान से फील्ड को-ऑर्डिनेटर सोनिया, सादाबाद से एमी देवी और डीईओ रश्मि सहित कई अन्य महिलाएं और क्षेत्र की ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
- सासनी के गांव रूदायन में गूंगा बनकर भीख मांग रहे एक किशोर की पोल खुलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों को शक होने पर जब उसे पकड़ा गया, तो वह बोलने लगा। हालांकि, वह शातिर किशोर भीड़ का फायदा उठाकर ग्रामीणों को चकमा देकर भाग निकला। गांव के प्रधान बंटी सिंह ने बताया कि किशोर की गतिविधियां संदिग्ध थीं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लेकिन मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर चेतावनी दी है कि भविष्य में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या बाहरी फेरीवाला बिना पहचान पत्र के गांव में प्रवेश न करे। ग्रामीणों ने अन्य लोगों से भी सतर्क रहने और संदिग्ध दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है।2
- लग़समा क्षेत्र के प्रसिद्ध भ्यामल खेड़ा मंदिर परिसर पर आयोजित मेले का विहंगम दृश्य। बैल दौड #NewsUpdate #News1
- इगलास कोतवाली क्षेत्र में हथियारों के सौदागर बेखौफ अवैध पिस्तौल की हो रही है खुली मंडी यह सिर्फ अपराध नहीं, बल्कि आम जनता की जान से खिलवाड़ पूरी अवैध सौदेबाजी व्हाट्सएप चैटिंग पर समय रहते कार्रवाई न हुई तो अंजाम भयानक हो सकते हैं व्यक्ति व्हाट्सप पर हथियारों की मंडी दिखाता हुआ वीडिओ में साफ दिखाई दे रहा है.1
- हाथरस के टुकसान गांव में एक 55 वर्षीय किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के मुंह से झाग निकलने के बाद परिजनों ने जहर दिए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव टुकसान निवासी 55 वर्षीय हरबंश पुत्र सुंदरलाल खेती-बाड़ी का काम करते थे। कल देर शाम उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिवार के सदस्य उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि हरबंश के मुंह से झाग निकल रहे थे, जिससे उन्हें जहर दिए जाने या खुद जहर खाने का संदेह है। पुलिस कर रही मामले की जांच पड़ताल... सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हरबंश अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।1
- अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त डॉ. कंचन जैन को स्त्री शक्ति सम्मान 2026 से नेपाल में सम्मानित किया गया।1
- Post by Mohit kumar2
- #खबर प्रकाशित#स्त्रीशक्तिसम्मान#2026#भारत#सफलता#उपलब्धि#1
- हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव शाहपुर गंगरी में एक किसान ने पारंपरिक खेती छोड़कर ड्रैगन फ्रूट की खेती शुरू कर मिसाल कायम की है। कृषि विभाग से सेवानिवृत्त जेई रामवीर सिंह द्वारा उगाया गया ड्रैगन फ्रूट अब स्थानीय बाजार के साथ-साथ सऊदी अरब और दुबई जैसे खाड़ी देशों तक पहुंच रहा है। अच्छी कीमत मिलने से उन्हें अच्छा मुनाफा हो रहा है। कम पानी में होने वाली इस खेती को देखकर अब क्षेत्र के अन्य किसान भी ड्रैगन फ्रूट की खेती की ओर आकर्षित हो रहे हैं।1