*टप्पेबाजी गिरोह का भंडाफोड़ कर नकली सोने की माला बेचकर ठगी करने वाले 05 शातिर अभियुक्तगण को थाना दिबियापुर व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार* जनपद कानपुर देहात के ग्राम हिसावाँ थाना मंगलपुर निवासी जितेन्द्र कुमार ने दिनांक 12.01.2026 को थाना दिबियापुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि 05 जनवरी को कुछ व्यक्तियों ने उन्हें धोखाधड़ी कर नकली सोने की माला बेच दी है। इस सूचना पर थाना दिबियापुर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मु0अ0सं0 11/2026 धारा 318(4) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया जिसके क्रम में थाना दिबियापुर रूद्र नारायण त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक थाना दिबियापुर मय हमराह, उ0नि0 अरविंद कुमार गुप्ता मय हमराह थाना दिबियापुर व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम उ0नि0 समित चौधरी प्रभारी सर्विलांश सेल मय टीम एवं उ0नि0 कुलदीप कुमार प्रभारी एस.ओ.जी मय टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 27.03.2026 को अजमतपुर रोड पर स्थित ब्रहमदेव मन्दिर के पास खेत से समय 17:10 बजे कुल 05 अभियुक्तगण(2 पुरूष+3महिलाए) भीम भाट पुत्र छत्रपाल भाट निवासी मोहन नगर कालौनी थाना कैम्प जिला पलवल हरियाणा उम्र करीब 31 वर्ष, गुलशन शर्मा पुत्र स्व0 रूपालाल निवासी ग्राम शँकरपुर थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात उम्र करीब 48 वर्ष, पूनम पत्नि भीम भाट निवासी मोहन नगर कालौनी थाना कैम्प जिला पलवल हरियाणा उम्र करीब 29 वर्ष, देवली शर्मा पत्नि गुलशन शर्मा निवासी ग्राम शँकरपुर थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात उम्र करीब 45 वर्ष एवं राजवती पत्नि लटूरी सिंह निवासी शिव कालौनी थाना खुर्जा जिला बुलन्दशहर उम्र करीब 52 वर्ष को 03 पीली धातु/मोतियो की माला ( वजन करीब 04 Kg), 03 छोटा बण्डल पीली धातु तार, 02 हुक पीली धातु, 02 चिमटी लोहा धातू, 01 सुई धागा व 03 अदद मोबाईल फोन तथा कुल 24500/- रू0 नगद सहित गिरफ्तार किया गया तथा पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2) /3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे एक सुनियोजित गिरोह के रूप में काम करते हैं। वे मुख्य रूप से गांवों और कस्बों में लगने वाले मेलों, गल्ला मंडी और सब्जी मंडी जैसे भीड़-भाड़ वाले स्थानों को अपना निशाना बनाते है वहां आने वाले सीधे-सादे लोगों और महिलाओं को वे अपनी बातों के जाल में फंसाकर यह झांसा देते थे कि उनके पास पुरानी रियासतों और राजा-महाराजाओं के समय का "जमीन में गड़ा हुआ" खजाना (सोने के आभूषण और मालाएं) है। पीड़ितों का विश्वास जीतने के लिए वे उन्हें नकली माला दिखाते समय चतुराई से असली सोने का एक छोटा टुकड़ा (मोती) भी साथ रखते थे। वे ग्राहक को लुभाने के लिए खुद ही उस टुकड़े को किसी भी सुनार से जांच कराने का प्रस्ताव देते थे। जब ग्राहक उस असली मोती की शुद्धता की पुष्टि कर वापस आता, तो उसे पूरी माला के असली होने का विश्वास हो जाता था। इसी धोखे का लाभ उठाकर अभियुक्तगण भारी कीमत पर नकली माला बेच देते थे और पैसे लेकर वहां से निकल जाते है । अन्य अभियुक्तण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।
*टप्पेबाजी गिरोह का भंडाफोड़ कर नकली सोने की माला बेचकर ठगी करने वाले 05 शातिर अभियुक्तगण को थाना दिबियापुर व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार* जनपद कानपुर देहात के ग्राम हिसावाँ थाना मंगलपुर निवासी जितेन्द्र कुमार ने दिनांक 12.01.2026 को थाना दिबियापुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि 05 जनवरी को कुछ व्यक्तियों ने उन्हें धोखाधड़ी कर नकली सोने की माला बेच दी है। इस सूचना पर थाना दिबियापुर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मु0अ0सं0 11/2026 धारा 318(4) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया जिसके क्रम में थाना दिबियापुर रूद्र नारायण त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक थाना दिबियापुर मय हमराह, उ0नि0 अरविंद कुमार गुप्ता मय हमराह थाना दिबियापुर व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम उ0नि0 समित चौधरी प्रभारी सर्विलांश सेल मय टीम एवं उ0नि0 कुलदीप कुमार प्रभारी एस.ओ.जी मय टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 27.03.2026 को अजमतपुर रोड पर स्थित ब्रहमदेव मन्दिर के पास खेत से समय 17:10 बजे
कुल 05 अभियुक्तगण(2 पुरूष+3महिलाए) भीम भाट पुत्र छत्रपाल भाट निवासी मोहन नगर कालौनी थाना कैम्प जिला पलवल हरियाणा उम्र करीब 31 वर्ष, गुलशन शर्मा पुत्र स्व0 रूपालाल निवासी ग्राम शँकरपुर थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात उम्र करीब 48 वर्ष, पूनम पत्नि भीम भाट निवासी मोहन नगर कालौनी थाना कैम्प जिला पलवल हरियाणा उम्र करीब 29 वर्ष, देवली शर्मा पत्नि गुलशन शर्मा निवासी ग्राम शँकरपुर थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात उम्र करीब 45 वर्ष एवं राजवती पत्नि लटूरी सिंह निवासी शिव कालौनी थाना खुर्जा जिला बुलन्दशहर उम्र करीब 52 वर्ष को 03 पीली धातु/मोतियो की माला ( वजन करीब 04 Kg), 03 छोटा बण्डल पीली धातु तार, 02 हुक पीली धातु, 02 चिमटी लोहा धातू, 01 सुई धागा व 03 अदद मोबाईल फोन तथा कुल 24500/- रू0 नगद सहित गिरफ्तार किया गया तथा पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2) /3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे एक सुनियोजित गिरोह के रूप में काम करते हैं।
वे मुख्य रूप से गांवों और कस्बों में लगने वाले मेलों, गल्ला मंडी और सब्जी मंडी जैसे भीड़-भाड़ वाले स्थानों को अपना निशाना बनाते है वहां आने वाले सीधे-सादे लोगों और महिलाओं को वे अपनी बातों के जाल में फंसाकर यह झांसा देते थे कि उनके पास पुरानी रियासतों और राजा-महाराजाओं के समय का "जमीन में गड़ा हुआ" खजाना (सोने के आभूषण और मालाएं) है। पीड़ितों का विश्वास जीतने के लिए वे उन्हें नकली माला दिखाते समय चतुराई से असली सोने का एक छोटा टुकड़ा (मोती) भी साथ रखते थे। वे ग्राहक को लुभाने के लिए खुद ही उस टुकड़े को किसी भी सुनार से जांच कराने का प्रस्ताव देते थे। जब ग्राहक उस असली मोती की शुद्धता की पुष्टि कर वापस आता, तो उसे पूरी माला के असली होने का विश्वास हो जाता था। इसी धोखे का लाभ उठाकर अभियुक्तगण भारी कीमत पर नकली माला बेच देते थे और पैसे लेकर वहां से निकल जाते है । अन्य अभियुक्तण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।
- फफूंद औरैया। नगर के बाबरपुर रोड फफूँद में दुर्गा देवी मंदिर पर चल रही 9 दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का शनिवार को विधि-विधान से समापन हो गया। समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। कथा के समापन से बाद शनिवार सुबह हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें आचार्य अर्पण द्रिवेदी जी महाराज द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया। इसके बाद दोपहर में विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ। भंडारे की शुरुआत क्षेत्र व आसपास स्थित मंदिरों के पुजारियों, संत-महात्माओं तथा कस्बे की कन्याओं को प्रसाद ग्रहण कराकर की गई। इसके उपरांत उन्हें दक्षिणा भी प्रदान की गई। इसके बाद कस्बे व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों और बाहर से आए श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर से शुरू हुआ भंडारा देर रात्रि तक चलता रहा। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद छका और पूरे पंडाल में भक्ति से ओत-प्रोत माहौल बना रहा। इस दौरान भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का स्मरण करते हुए भक्ति में लीन नजर आए। आयोजन को सफल बनाने में कस्बे वासियों का सराहनीय सहयोग रहा। आयोजक ने बताया कि 9 दिनों तक चली श्रीमद्भागवत कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और धर्म लाभ प्राप्त किया।2
- औरैया में नकली सोना बेचने बाले गिरोह में महिला पुरुष समेत 5 गिरफ्तार औरैया जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हांथ लगी है पुलिस ने नकली सोना बेचने बाले गिरोह के महिला पुरुष समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पूरे मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा के द्वारा बड़ा खुलासा किया गया। औरैया जिले के थाना दिबियापुर व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा टप्पेबाजी गिरोह का भंडाफोड़ कर नकली सोने की माला बेचकर ठगी करने वाले 05 शातिर अभियुक्तगण को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। अपराध एवं अपराधियो पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना दिबियापुर एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना दिबियापुर में पंजीकृत अभियोग का सफल अनावरण करते हुए टप्पेबाजी करने वाले पुलिस के मुताबिक भीम भाट पुत्र छत्रपाल भाट तथा उसकी पत्नी पूनम निवासी मोहन नगर कालौनी थाना कैम्प जिला पलवल हरियाणा, गुलशन शर्मा पुत्र स्व0 रूपालाल तथा उसकी पत्नी देवली शर्मा निवासी ग्राम शँकरपुर थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात, राजवती पत्नी लटूरी सिंह निवासी शिव कालौनी थाना खुर्जा जिला बुलन्दशहर को पीली धातु के विभिन्न आभूषण तथा मोबाइल फोन तथा 24500/- रू0 नगद सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में रूद्र नारायण त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक थाना दिबियापुर, उ0नि0 समित चौधरी प्रभारी सर्विलांश सेल टीम, उ0नि0 कुलदीप कुमार प्रभारी एस.ओ.जी ओर टीम, उ0नि0 अरविंद कुमार गुप्ता को यह सफलता मिली है। पुलिस सभी का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।1
- *थाना दिबियापुर व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा टप्पेबाजी गिरोह का भंडाफोड़ कर नकली सोने की माला बेचकर ठगी करने वाले 05 शातिर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के संबंध मे अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाइट-*2
- औरैया,महामंडलेश्वर महाराज शिवम जी ने बताया राम जानकी मंदिर बरसों पुराना मंदिर है। यहां पर आग लग गई है। भगवान के सारे वस्त्र जल गए हैं।1
- औरैया के होमगंज स्थित राम-जानकी मंदिर में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में मंदिर के अंदर फैलकर विकराल रूप ले लिया। आग की लपटों से भगवान के वस्त्र, बिजली की तार और बोर्ड जलकर हो गए क्षतिग्रस्त।धुएं और आग की वजह से मंदिर में विराजमान मूर्तियों पर कालिख जम गई। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।3
- जनपद में टप्पेबाजी और धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना दिबियापुर और एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों को दबोचा गया। ककोर मुख्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने शनिवार की शाम गरीबों 4 बजे वार्ता कर मामले की जानकारी दी उन्होंने बताया कि थाना दिबियापुर में दर्ज मामले का अनावरण करते हुए पुलिस ने भीम भाट, गुलशन शर्मा, पूनम, देवली शर्मा और राजवती को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 4 किलोग्राम वजन की पीली धातु/मोतियों की 3 मालाएं, पीली धातु के तार के बंडल, हुक, चिमटी, सुई-धागा, 3 मोबाइल फोन और 24,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। यह मामला तब सामने आया जब कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हिसावां निवासी जितेंद्र कुमार ने 12 जनवरी 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 5 जनवरी को कुछ लोगों ने उन्हें असली सोना बताकर नकली माला बेच दी थी। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में जुट गई। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने खुलासा किया कि वे एक संगठित गिरोह के रूप में काम करते हैं। यह लोग मेलों, गल्ला मंडियों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में ग्रामीणों और महिलाओं को निशाना बनाते थे। गिरोह के सदस्य खुद को पुराने खजाने का मालिक बताकर लोगों को फंसाते थे और नकली मालाएं बेचते थे। विश्वास दिलाने के लिए वे असली सोने का छोटा टुकड़ा दिखाकर उसकी जांच कराने की बात कहते थे जिससे पीड़ित उनके झांसे में आ जाते थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 27 मार्च 2026 को अजमतपुर रोड स्थित ब्रह्मदेव मंदिर के पास से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बरामदगी और पूछताछ के आधार पर मामले में अन्य धाराएं भी बढ़ाई हैं और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रूद्र नारायण त्रिपाठी, उपनिरीक्षक समित चौधरी, कुलदीप कुमार और अरविंद कुमार गुप्ता सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।1
- आर्य समाज के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा यहाँ के विधायक और सांसदों को लज्जा नहीं है, और क्या कुछ कहा बात से सहमत है तो कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें और लिंक को शेयर अवश्य करें1
- सोने की 'अशर्फियों' के नाम पर चपत लगाने वाले पांच गिरफ्तार, नकदी और मोबाइल बरामद, फिल्मी अंदाज में करते थे ठगी, औरैया पुलिस ने मंदिर के पास से घेराबंदी कर दबोचा, सावधान! अगर कोई आपको दे 'पुरानी खुदाई' का लालच, तो हो जाएं सतर्क! रिपोर्ट आकाश उर्फ अक्की भईया ब्यूरो1