Shuru
Apke Nagar Ki App…
झाड़ोल में हिन्दू नववर्ष का भव्य स्वागत, विद्यानिकेतन परिवार ने तिलक लगाकर बांटी खुशियां झाड़ोल में हिन्दू नववर्ष का भव्य स्वागत, विद्यानिकेतन परिवार ने तिलक लगाकर बांटी खुशियां
Vishnu lohar
झाड़ोल में हिन्दू नववर्ष का भव्य स्वागत, विद्यानिकेतन परिवार ने तिलक लगाकर बांटी खुशियां झाड़ोल में हिन्दू नववर्ष का भव्य स्वागत, विद्यानिकेतन परिवार ने तिलक लगाकर बांटी खुशियां
More news from राजस्थान and nearby areas
- उदयपुर जिले के भूतपुरा में नेशनल हाइवे रोड़ के पास गुरुवार को सड़क क्रॉस कर रहे एक बाइक सवार को तेज रफ्तार मिनी बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। डबोक थाना पुलिस के हेड कॉस्टबल मुकेश खटीक ने बताया की भूतपुरा निवासी कैलाश अपने गांव की तरफ से आकर हाईवे रोड पर जाने के लिए सर्विस लेन रोड को क्रॉस कर रहा था। इस दौरान एक मिनी बस रॉन्ग साइड में सर्विस लेन पर उदयपुर की तरफ से आकर भटेवर होते हुए भींडर जारही थी।1
- डूंगरपुर। संस्कार भारती इकाई डूंगरपुर द्वारा चेत्र प्रतिपदा नव वर्ष विक्रम संवत 2083 गुरुवार को गैप सागर की पाल पर सामूहिक विभिन्न संगठन द्वारा गुरुवार सुबह 7 बजे पर ताम्र पात्र में जल, पुष्प लेकर ओम सूर्याय नमः के जाप के साथ सूर्य की प्रथम किरण को अर्धय चढ़ाया गया।1
- *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* *पिण्डवाड़ा* राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धनारी में (गुरुवार) को मुख्यमंत्री निशुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत एक गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस योजना के तहत कक्षा 9 की कुल 14 बालिकाओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित की गईं, जिससे उनकी शिक्षा के प्रति रुचि को प्रोत्साहन मिलने के साथ-साथ विद्यालय आने-जाने में सुविधा भी सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर पीईईओ हिंदूराम जी,प्रधानाचार्य डॉ. विजय कुमार माली, पंचायत समिति सदस्य वीणा देवी रावल एवं समाजसेवी भामाशाह जगदीश रावल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बालिकाओं को साइकिलें वितरित करते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु प्रेरित किया।अपने उद्बोधन में पीईईओ हिंदूराम ने राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि साइकिल मिलने से बालिकाओं की विद्यालय में उपस्थिति बढ़ेगी तथा ड्रॉपआउट दर में भी कमी आएगी।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बालिकाओं को आगे बढ़ने, आत्मनिर्भर बनने तथा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया। अभिभावकों ने भी सरकार एवं विद्यालय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ, बालिकाएं एवं उनके अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम पूरे उत्साह,अनुशासन एवं हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ।5
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- बाली में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर भारतीय नववर्ष का उत्सव मनाया गया। यह आयोजन विद्या भारती विद्यालय आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ। इस अवसर पर विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने घोष के साथ 'भारतीय नववर्ष मंगलमय हो' के उद्घोष लगाए। उन्होंने दुकानों, मुख्य चौराहे, राजकीय अस्पताल और पुलिस थाना सहित विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों को तिलक लगाया और मुंह मीठा करवाकर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भी एक-दूसरे को तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान समिति के लकमाराम चौधरी, जीवाराम कुमावत, प्रधानाचार्य हीरालाल कुमावत, सोहनलाल, गजेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार माली, भंवरलाल मारू, भंवरलाल वर्मा, रमेश कुमार चौधरी, भरत कुमार, कैलाश कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, गुड्डी सुथार, दीपिका परिहार, रुद्राक्षी मांगलिया, कांता राजपुरोहित, गंगा सुथार, दीपिका गोस्वामी, शीतल, सरोज कुमारी और लीला सीरवी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।1
- मेवाड़ के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्रीशीतला माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि को लेकर गुरुवार को श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ विधिविधान से घटस्थापना की गई। इस अवसर पर शुभ मुहूर्त में पंडित मांगीलाल आमेटा के सांनिध्य में मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना की गई। जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में गूंज उठा। घटस्थापना के साथ ही चैत्र नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ ने मातारानी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।1
- डूंगरपुर। जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी की अध्यक्षता में गुरुवार शाम 5 बजे जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। जिला परिषद के ईडीपी सभागार मे आयोजित बैठक में उन्होंने वर्ष 2024-25 एवं 2026-27 की बजट घोषणाओं के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सभी बजट घोषणाओं को समय पर और पारदर्शिता के साथ लागू किया जाए।1
- *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* *सिरोही* पिंडवाड़ा में अचानक मौसम ने करवट लेते हुए बारिश का दौर शुरू हो गया। आसमान में घने बादल छाने के साथ हुई इस अनियमित बारिश ने आम जनजीवन को प्रभावित किया, वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है।बेमौसम हुई इस बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। खासकर गेहूं, सरसों और अन्य रबी फसलों पर इसका असर पड़ सकता है। कई किसान पहले ही फसल कटाई की तैयारी में थे, ऐसे में यह बारिश उनके लिए परेशानी का कारण बन गई है।बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया और बाजारों में भी आवाजाही कम नजर आई। लोग छाता लेकर निकलते दिखाई दिए, वहीं दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।मौसम के इस अचानक बदलाव को लेकर किसान चिंतित हैं और प्रशासन से फसल नुकसान के आकलन की मांग कर सकते हैं।1