साडम गणेश महोत्सव में अनोखी श्रद्धांजलि, पंडाल में लगी इस प्रतिमा को देख भावुक हो रहे लोग साडम गणेश महोत्सव में अनोखी श्रद्धांजलि, पंडाल में लगी इस प्रतिमा को देख भावुक हो रहे लोग साडम संतोषी मंदिर के समीप आयोजित गणेश महोत्सव में इस बार कई नई झांकियां और आकर्षण हैं, लेकिन जो चीज सबसे ज्यादा चर्चा में है, वो है इस प्रतिमा में दिख रही शख्सियत। गणेश पंडाल परिसर में एक ठेले पर कुर्सी में बैठी यह प्रतिमा लगाई गई है, जिसे देखते ही लोग रुक कर नमन कर रहे हैं। यह शख्सियत किसी परिचय की मोहताज नहीं। आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन गोमिया की जनता इन्हें आने वाले वर्षों तक याद रखेगी। स्थानीय लोगों ने इसे जय माधव, तय माधव के नारों के साथ सच्ची श्रद्धांजलि बताया है। पंडाल में आने वाले हर शख्स के लिए यह प्रतिमा आकर्षण के साथ-साथ भावुक कर देने वाला पल बन गई है। पूजा समिति की यह पहल पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
साडम गणेश महोत्सव में अनोखी श्रद्धांजलि, पंडाल में लगी इस प्रतिमा को देख भावुक हो रहे लोग साडम गणेश महोत्सव में अनोखी श्रद्धांजलि, पंडाल में लगी इस प्रतिमा को देख भावुक हो रहे लोग साडम संतोषी मंदिर के समीप आयोजित गणेश महोत्सव में इस बार कई नई झांकियां और आकर्षण हैं, लेकिन जो चीज सबसे ज्यादा चर्चा में है, वो है इस प्रतिमा में दिख रही शख्सियत। गणेश पंडाल परिसर में एक ठेले पर कुर्सी में बैठी यह प्रतिमा लगाई गई है, जिसे देखते ही लोग रुक कर नमन कर रहे हैं। यह शख्सियत किसी परिचय की मोहताज नहीं। आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन गोमिया की जनता इन्हें आने वाले वर्षों तक याद रखेगी। स्थानीय लोगों ने इसे जय माधव, तय माधव के नारों के साथ सच्ची श्रद्धांजलि बताया है। पंडाल में आने वाले हर शख्स के लिए यह प्रतिमा आकर्षण के साथ-साथ भावुक कर देने वाला पल बन गई है। पूजा समिति की यह पहल पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
- मिर्जाटांड में बच्चा चोरी के संदेह में महिला पकड़ी गई, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा ढाई वर्षीय बच्चे को ले जाने का आरोप, चंद्रपुरा पुलिस कर रही मामले की जांच; घटना के बाद गांव में मची अफरा-तफरी चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के तेलो पश्चिमी पंचायत अंतर्गत मिर्जाटांड गांव में मंगलवार को बच्चा चोरी के संदेह में एक महिला को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना मंगलवार दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है। इस घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार, गांव के ही एक ढाई वर्षीय बच्चे को एक महिला द्वारा अपने साथ ले जाने का प्रयास किए जाने का आरोप है। बताया जाता है कि ग्रामीणों ने महिला को बच्चे के साथ जाते हुए देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे रोककर पूछताछ की और तत्काल इसकी सूचना चंद्रपुरा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चंद्रपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अपने साथ थाने ले गई। इस पूरे मामले में पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। पंचायत समिति सदस्य ने दी घटना की जानकारी तेलो पश्चिमी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र महतो ने बताया कि एक महिला गांव के ही ढाई वर्षीय बच्चे को पकड़कर ले जा रही थी। ग्रामीणों की नजर पड़ने पर उसे पकड़ा गया और पूछताछ की गई। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस महिला को अपने साथ ले गई। घटना की खबर गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। बच्चा चोरी के संदेह से जुड़ी इस घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला पर लगे आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- खेलो झारखंड में बच्चों ने दिखाई खेल प्रतिभा, बगोदर में प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता शुरू बगोदर। खेल मैदान में मंगलवार को स्कूली बच्चों की प्रतिभा देखने को मिली। मौका था प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का, जहां विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे बच्चों ने दौड़, कूद, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य खेलों में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षा विभाग की ओर से दो दिनों के लिए किया जा रहा है। बगोदर खेल स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन समारोह में प्रमुख आशा राज, बीस सूत्री अध्यक्ष सरवर खान, सांसद प्रतिनिधि महेश मिश्रा और जिप सदस्य दुर्गेश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक विकास के साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खेल के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, एकाग्रता और टीम भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई प्रतिभावान खिलाड़ी हैं, जिन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर और मंच की जरूरत है। प्रतियोगिता में 17 वर्ष से कम उम्र के स्कूली बच्चे भाग ले रहे हैं। एथलेटिक्स के तहत दौड़, हाई जंप, लॉन्ग जंप, भाला फेंक और गोला फेंक जैसी स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। वहीं कबड्डी, फुटबॉल सहित अन्य खेलों में भी बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं बगोदर खेल स्टेडियम और फुटबॉल सहित अन्य स्पर्धाएं हाई स्कूल बगोदर के मैदान में हो रही हैं। बीपीओ गंगाधर पांडेय ने बताया कि मंगलवार को बालक वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जबकि बुधवार को बालिका वर्ग के प्रतिभागी विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में सहायक अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष नारायण महतो, बीआरसी बबलू कुमार, शिक्षक सुधीर प्रसाद, पवन कुमार सिंह, अनिता कुमारी, भुनेश्वर महतो, लखन महतो सहित अन्य मौजूद रहे।1
- कतरास में कथित मारपीट का मामला, CCTV फुटेज पर टिकी पुलिस जांच1
- Slug:- इंस्टाग्राम की दोस्ती बनी मुसीबत! युवती को निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी, धनसार पुलिस ने मोतिहारी से आरोपी को दबोचा नेपाल बॉर्डर के समीप से हुई गिरफ्तारी.............. कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी भेजा गया जेल................ Anchor:- धनबाद के धनसार थाना पुलिस ने युवती को अश्लील और निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी को बिहार के मोतिहारी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर इंस्टाग्राम के जरिए युवती से दोस्ती करने और उसके निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को नेपाल बॉर्डर के समीप से गिरफ्तार किया। धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने बताया कि थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की दोस्ती इंस्टाग्राम पर मोतिहारी के रहने वाले युवक से हुई थी। पहले दोनों के बीच गहरी दोस्ती हुई, जिसके बाद आरोपी ने युवती के निजी फोटो और वीडियो हासिल कर लिया। आरोप है कि बाद में वह फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। शिकायत मिलने के बाद धनसार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को मोतिहारी से गिरफ्तार किया और धनबाद लेकर आई। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। Byte:- मनोहर करमाली — थाना प्रभारी, धनसार थाना।2
- भरेचनगर स्थित पंकज स्टील प्लांट से निकलने वाली प्रदूषित जल और केमिकल के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन1
- गोविंदपुर के फकीरडीह मोड़ के पास विगत दिन सोमवार की शाम 5 बजे जीटी रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका तीन वर्षीय मासूम बेटा बाल-बाल बच गया। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जीटी रोड की बदहाली, ऊंची नाली और संकीर्ण सड़क के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। पिछले दस दिनों के भीतर जीटी रोड पर यह तीसरी जानलेवा दुर्घटना बताई जा रही है। मृतक की पहचान आसनबनी-2 ग्राम पंचायत के तिलाबनी गांव निवासी विदेशी मल्लिक के बड़े पुत्र दीपक मल्लिक के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सोमवार को दीपक अपने तीन वर्षीय बेटे को मोटरसाइकिल पर बैठाकर ससुराल सिंदरी जा रहे थे। इसी दौरान फकीरडीह मोड़ के पास टर्न लेने के क्रम में तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उनका मासूम पुत्र बाल-बाल बच गया।1
- बानादाग गौरीशंकर धाम में तीन दिवसीय गणेश उत्सव भक्ति भाव से शुरू हुआ। यह आयोजन धार्मिक आस्था और श्रद्धालुओं की भागीदारी के साथ संपन्न हो रहा है। 16 तारीख को भंडारा का आयोजन होगा और उसके बाद भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। इस उत्सव में स्थानीय श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। हजारीबाग: बानादाग गौरीशंकर धाम में तीन दिवसीय गणेश उत्सव भक्ति भाव से शुरू हुआ। यह आयोजन धार्मिक आस्था और श्रद्धालुओं की भागीदारी के साथ संपन्न हो रहा है। 16 तारीख को भंडारा का आयोजन होगा और उसके बाद भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। इस उत्सव में स्थानीय श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।1
- “वासेपुर में बंटी खान का बयान वायरल, पिटाई के बाद कहा- ‘भाई आतंकवादी है, कर दो एनकाउंटर’” “बंटी खान का चौंकाने वाला बयान वायरल, प्रिंस खान को लेकर कही बड़ी बात!”1