माही बैकवाटर में गूंजा देशभक्ति का संदेश, नाव से निकाली तिरंगा यात्रा बांसवाड़ा। माही बैकवाटर क्षेत्र में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का अनोखा नजारा देखने को मिला। गेमन पुल से पाड़ला चौकी तक भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन, सिविल डिफेंस, स्काउट-गाइड, स्कूल शिक्षा विभाग, नगर परिषद, खेल विभाग और पुलिस विभाग का विशेष योगदान रहा। बाइक रैली के दौरान भारत माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। वहीं माही बैकवाटर में नाव के जरिए तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। नाव पर लहराता तिरंगा आकर्षण का केंद्र रहा और लोगों को राष्ट्रप्रेम व एकता का संदेश दिया गया। जल क्षेत्र में तिरंगे के साथ निकली यात्रा ने लोगों में उत्साह भर दिया। आयोजन का उद्देश्य आमजन में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना रहा।
माही बैकवाटर में गूंजा देशभक्ति का संदेश, नाव से निकाली तिरंगा यात्रा बांसवाड़ा। माही बैकवाटर क्षेत्र में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का अनोखा नजारा देखने को मिला। गेमन पुल से पाड़ला चौकी तक भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन, सिविल डिफेंस, स्काउट-गाइड, स्कूल शिक्षा विभाग, नगर परिषद, खेल विभाग और पुलिस विभाग का विशेष योगदान रहा। बाइक रैली के दौरान भारत माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। वहीं माही बैकवाटर में नाव के जरिए तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। नाव पर लहराता तिरंगा आकर्षण का केंद्र रहा और लोगों को राष्ट्रप्रेम व एकता का संदेश दिया गया। जल क्षेत्र में तिरंगे के साथ निकली यात्रा ने लोगों में उत्साह भर दिया। आयोजन का उद्देश्य आमजन में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना रहा।
- ફતેપુરા માં દેશી અને વિદેશી દારૂનો ખુલ્લેઆમ વેચાણ પોલીસ તંત્ર કેમ નિષ્ક્રિય લોક માહિતી મુજબ પોલીસ સ્ટેશન માં વહીવટદાર ની નિમણૂક4
- तारखेड़ी धाम: तीन राज्यों के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र; 10 साल के इंतजार के बाद मिला हवन का अवसर झाबुआ (पेटलावद)। मध्य प्रदेश के झाबुआ तारखेड़ी धाम: तीन राज्यों के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र; 10 साल के इंतजार के बाद मिला हवन का अवसर झाबुआ (पेटलावद)। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले की पेटलावद तहसील में स्थित प्रसिद्ध 'तारखेड़ी धाम' दूर-दराज से आने वाले भक्तों के लिए अटूट आस्था और श्रद्धा का विशाल केंद्र बना हुआ है। यहाँ विराजित संकटमोचन बालाजी महाराज के दरबार में हर मंगलवार को श्रद्धालुओं का भारी तांता देखने को मिलता है। वर्षों से प्रज्वलित है अखंड ज्योति तारखेड़ी धाम में बालाजी महाराज की कृपा का दिव्य प्रतीक अखंड ज्योति निरंतर प्रज्वलित रहती है। इस पावन अखंड ज्योति के दर्शन मात्र से ही श्रद्धालुओं के कष्ट दूर हो जाते हैं और मंदिर परिसर में हमेशा एक सकारात्मक व दिव्य ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। 10 साल के लंबे इंतजार के बाद मिला हवन का अवसर धाम में हर मंगलवार को विशेष हवन का आयोजन किया जाता है, जिसके लिए श्रद्धालुओं को अग्रिम पंजीयन (नंबर) करवाना पड़ता है। धाम की अपार महिमा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहाँ हवन के लिए सालों का इंतजार करना पड़ता है। हाल ही में आज मंगलवार को मोहन कोट (रायपुरिया) निवासी बसंतीलाल सोलंकी का हवन का नंबर आया। जब उनसे पूछा गया कि उनका नंबर कितने समय में आया, तो उन्होंने बताया कि उन्होंने कई साल पहले हवन का नंबर लगाया था और पूरे 10 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद आज उन्हें बालाजी महाराज के दरबार में हवन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। एडवांस चल रही यह बुकिंग तारखेड़ी धाम के प्रति जन-जन की अगाध श्रद्धा का प्रमाण है। तीन राज्यों से पहुँचते हैं श्रद्धालु तारखेड़ी धाम की प्रसिद्धि केवल मध्य प्रदेश तक सीमित नहीं है। यहाँ हर मंगलवार को पड़ोसी राज्य गुजरात और राजस्थान से भी हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु बालाजी महाराज के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने पहुँचते हैं। भोर की पहली किरण के साथ ही पूरा मंदिर परिसर 'जय श्री राम' और 'जय बालाजी महाराज' के जयकारों से गूंज उठता है। पाँच मंगलवार दर्शन की अटूट मान्यता धाम को लेकर भक्तों में यह गहरी आस्था है कि जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से लगातार पाँच मंगलवार यहाँ आकर बालाजी महाराज की हाजिरी लगाता है, उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती है। माना जाता है कि संकटमोचन बालाजी महाराज अपने दर पर आने वाले हर भक्त की पुकार सुनते हैं। मेले और उत्सव जैसा माहौल हर मंगलवार को तारखेड़ी धाम में मेले जैसा माहौल रहता है। अखंड ज्योति के दर्शन, महाआरती, निरंतर भजन-कीर्तन और प्रसादी वितरण के साथ पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आता है।1
- भामाशाहों ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री व उपकरण किए भेंट राजकीय प्राथमिक विद्यालय सज्जनपुरा में भामाशाह सम्मान एवं सहयोग कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मुकेश कोठारी रहे, जबकि अध्यक्षता अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हमराज सिंह चौहान ने की। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता देवीसिंह लबाना, कोमेन्द्र सिंह चौहान, मनोहर लाल लबाना, प्रेमचंद लबाना व भगवती भाई डामोर रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना से हुआ। संस्था प्रधान दिनेश कुमार लबाना ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों व आवश्यकताओं की जानकारी दी। इस दौरान भामाशाहों ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सहयोग किया। महेंद्र लबाना ने 25 हजार रुपए का इनवर्टर, मनोहर लाल लबाना ने 21 हजार रुपए का आरओ वाटर प्यूरीफायर, गोपाल कुमावत पीठ ने 16 हजार रुपए की 32 स्कूल यूनिफॉर्म, सुरेश अमरपुरा ने 10 हजार रुपए के 32 स्कूल बैग तथा मुकेश अमरपुरा ने 9 हजार रुपए के 32 जोड़ी जूते भेंट किए। मुख्य अतिथि कोठारी ने जनसहयोग व भामाशाहों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए ऐसे पुनीत कार्य जारी रखने का आह्वान किया। हमराज सिंह चौहान व देवीसिंह लबाना ने सहयोग की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन रमेशचंद्र लबाना ने किया। चंदूलाल खराड़ी ने आभार जताया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक व विद्यार्थी मौजूद रहे।4
- एपीजे अब्दुल कलाम व्यक्तित्व विकास प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा,आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल और आत्मविश्वास को विकसित करने का अवसर मिला सीमलवाड़ा, 11 अगस्त। एपीजे अब्दुल कलाम व्यक्तित्व विकास योजनांतर्गत ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को पीएमश्री श्री मणिलाल पंड्या राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सीमलवाड़ा में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती श्रद्धा पंड्या ने की। प्रतियोगिता में ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में एकल गायन, हिंदी वाद-विवाद, अंग्रेजी वाद-विवाद, हिंदी निबंध एवं अंग्रेजी निबंध विधाओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायकों ने निर्धारित मापदंडों के आधार पर विद्यार्थियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन कर विजेताओं का चयन किया। एकल गायन में कक्षा 6 से 8 वर्ग में पीएमश्री श्री मणिलाल पंड्या राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सीमलवाड़ा की फ़ायजा खान तथा कक्षा 9 से 12 वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पीठ के प्रदीप ढोली विजेता रहे। हिंदी वाद-विवाद में कक्षा 6 से 8 में सीमलवाड़ा की शिवानी कलासुआ तथा कक्षा 9 से 12 में स्वर्गीय रेवाशंकर पंड्या राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धम्बोला की गार्गी पाटीदार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी वाद-विवाद में कक्षा 6 से 8 में सीमलवाड़ा की इशरत बंगा तथा कक्षा 9 से 12 में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पीठ के दिव्य पाटीदार विजेता रहे। हिंदी निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 में सीमलवाड़ा के पवन ननोमा तथा कक्षा 9 से 12 में धम्बोला की शीतल उपाध्याय ने बाजी मारी। वहीं अंग्रेजी निबंध में कक्षा 6 से 8 में श्रीमती मणि बहन पंड्या राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सीमलवाड़ा की आरुषि रावल तथा कक्षा 9 से 12 में पीएमश्री विद्यालय सीमलवाड़ा की अंजली रोत विजेता रहीं। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल और आत्मविश्वास को विकसित करने का अवसर मिला। अंत में विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।3
- Post by AAJNYA News1
- टोड़ा से सलूंबर 9 अगस्त आदिवासी प्रोग्राम बनाने के लिए रवाना हुए1
- श्रावण के दूसरे सोमवार कुशलगढ़ में गूंजे हर-हर महादेव के जयघोष, हजारों श्रद्धालुओं ने की महाआरती कुशलगढ़ में श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को भगवान शिव की भव्य पालकी शोभायात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। सोमनाथ मंदिर से बैंड-बाजों के साथ शुरू हुई शोभायात्रा में श्रद्धालु पालकी को कंधों पर लेकर नगर भ्रमण करते हुए नाचते-गाते और जयघोष लगाते नजर आए। शोभायात्रा नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंची, जहां पूजा-अर्चना के बाद राम मंदिर स्थित शिव मंदिर में भी विधिवत पूजा की गई। इसके बाद पालकी नागनाथ महादेव मंदिर पहुंची, जहां हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में भव्य महाआरती हुई। हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर 125 किलो साबूदाने की खिचड़ी का प्रसाद तैयार कर श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। नागनाथ महादेव मंदिर समिति अध्यक्ष प्रबोध पांड्या ने कहा कि श्रावण मास में शिव आराधना का विशेष महत्व है। ऐसे आयोजन आध्यात्मिक चेतना के साथ समाज में भाईचारे और एकता को मजबूत करते हैं। आयोजन को सफल बनाने में संजय जोशी, सुनील जोशी, निर्मल पांड्या, आशीष जोशी, हर्षवर्धन पांड्या, भारत सिसोदिया, परेश बैरागी, हरेंद्र बारोदिया, हर्षवर्धन पांडया, मनदीप व्यास सहित समिति सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजन के दौरान पूरा कुशलगढ़ शिवमय नजर आया।1
- एपीजे अब्दुल कलाम व्यक्तित्व विकास प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा पीएमश्री मणिलाल पंड्या राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सीमलवाड़ा में मंगलवार को एपीजे अब्दुल कलाम व्यक्तित्व विकास योजनांतर्गत ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रद्धा पंड्या ने की, जबकि मुख्य अतिथि समाजसेवी जयेश पंड्या रहे। प्रतियोगिता में ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। एकल गायन, हिंदी व अंग्रेजी वाद-विवाद तथा हिंदी व अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एकल गायन में कक्षा 6 से 8 में सीमलवाड़ा की फ़ायजा खान तथा 9 से 12 में पीठ के प्रदीप ढोली विजेता रहे। हिंदी वाद-विवाद में सीमलवाड़ा की शिवानी कलासुआ व धम्बोला की गार्गी पाटीदार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी वाद-विवाद में सीमलवाड़ा की इशरत बंगा व पीठ के दिव्य पाटीदार विजेता रहे। हिंदी निबंध में सीमलवाड़ा के पवन ननोमा व धम्बोला की शीतल उपाध्याय तथा अंग्रेजी निबंध में बालिका विद्यालय की आरुषि रावल व पीएमश्री विद्यालय की अंजली रोत ने बाजी मारी। मुख्य अतिथि जयेश पंड्या ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल और आत्मविश्वास विकसित करने में सहायक हैं। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।4
- आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया टोड़ा गांव में जय जोहार1