Shuru
Apke Nagar Ki App…
तंबौर में हिंदी दिवस की धूम! रेडियंस इंटर कॉलेज में कवि सम्मेलन और पत्रकार सम्मान समारोह
Mohd Javed
तंबौर में हिंदी दिवस की धूम! रेडियंस इंटर कॉलेज में कवि सम्मेलन और पत्रकार सम्मान समारोह
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बेहजम चौराहे के आगे यूनिवर्सल हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप लखीमपुर खीरी में बेहजम चौराहे के आगे स्थित यूनिवर्सल हॉस्पिटल में एक प्रसूता की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, जिले में लगातार सामने आ रही निजी अस्पतालों में मरीजों की मौत की घटनाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि कुकुरमुत्ते की तरह खुले निजी अस्पतालों में आए दिन मरीजों की जान जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग कार्रवाई के बजाय मौन नजर आ रहा है। अब सवाल यह है कि बिना पर्याप्त व्यवस्थाओं और मानकों के संचालित हो रहे अस्पतालों पर कब होगी कार्रवाई? फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और मामले की जांच जारी है।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ यूपी मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का राष्ट्र निर्माण के प्रवर्तमान अभियान में अधिवक्ता समाज की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रही है...1
- इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट पर सर्जिकल स्ट्राइक: भारत-नेपाल बॉर्डर पर गौरीफंटा कोतवाली व SSB का बड़ा एक्शन, 2 विदेशी नागरिकों समेत 3 तस्कर गिरफ्तार स्क्रिप्ट ब्यूरो संजय कुमार राठौर नेशनल न्यूज़ लाइव लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश एंकर इंडो-नेपाल बॉर्डर (लखीमपुर खीरी)। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सक्रिय ड्रग्स माफियाओं के अवैध नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए खीरी पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त विंग ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नार्को-टेरर और तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन कवच' के तहत गौरीफंटा कोतवाली पुलिस व एसएसबी ने डिगनिया तिराहे पर घेराबंदी कर 12.01 ग्राम हाई-ग्रेड ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय खेप के साथ तीन शातिर तस्करों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में नेपाल के दो कुख्यात ड्रग पेडलर भी शामिल हैं। एसएसपी खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के कुशल निर्देशन तथा एएसपी (पश्चिमी) व सीओ पलिया के कड़े पर्यवेक्षण में गौरीफंटा कोतवाली पुलिस और सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों ने गौरीफंटा-पलिया हाईवे पर एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया। डिगनिया तिराहे के पास सीमा पार से आ रही दो संदिग्ध हाई-स्पीड बाइकों को इंटरसेप्ट किया गया। अचानक हुई इस घेराबंदी से तस्करों को भागने का मौका नहीं मिला। गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय तस्कर * प्रतीक खड़का: निवासी वार्ड 8 कैम्पस रोड, धनगढ़ी, जिला कैलाली (मूल निवासी बझांग), नेपाल राष्ट्र। * समेन्द्र बोगटी: निवासी जुगेड़ा, वार्ड 12, धनगढ़ी, कैलाली, नेपाल राष्ट्र। * ध्रुव राना उर्फ दिलशान: निवासी ग्राम बनगवां, कोतवाली गौरीफंटा, खीरी (स्थानीय क्रॉस-बॉर्डर रिसीवर)। जब्त सामग्री व वाहन * बजाज पल्सर (UP 31 CK 6368): सीट के नीचे गुप्त कैविटी से 3.59 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद (ध्रुव राना)। * यामाहा FZS (नेपाल रजिस्ट्रेशन: से 7 प 5767): प्रतीक खड़का से 5.09 ग्राम मादक पदार्थ जब्त। * समेन्द्र बोगटी: जामातलाशी के दौरान 3.33 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद। गौरीफंटा कोतवाली में तीनों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/23 (अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी) के तहत मु0अ0सं0 25/26 दर्ज किया गया है। सीमा सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां अब इस सीमापार कार्टेल के वित्तीय लेन-देन और मुख्य सप्लायरों की कड़ियां खंगाल रही हैं। इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट पर सर्जिकल स्ट्राइक: भारत-नेपाल बॉर्डर पर गौरीफंटा कोतवाली व SSB का बड़ा एक्शन, 2 विदेशी नागरिकों समेत 3 तस्कर गिरफ्तार स्क्रिप्ट ब्यूरो संजय कुमार राठौर नेशनल न्यूज़ लाइव लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश एंकर इंडो-नेपाल बॉर्डर (लखीमपुर खीरी)। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सक्रिय ड्रग्स माफियाओं के अवैध नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए खीरी पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त विंग ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नार्को-टेरर और तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन कवच' के तहत गौरीफंटा कोतवाली पुलिस व एसएसबी ने डिगनिया तिराहे पर घेराबंदी कर 12.01 ग्राम हाई-ग्रेड ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय खेप के साथ तीन शातिर तस्करों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में नेपाल के दो कुख्यात ड्रग पेडलर भी शामिल हैं। एसएसपी खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के कुशल निर्देशन तथा एएसपी (पश्चिमी) व सीओ पलिया के कड़े पर्यवेक्षण में गौरीफंटा कोतवाली पुलिस और सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों ने गौरीफंटा-पलिया हाईवे पर एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया। डिगनिया तिराहे के पास सीमा पार से आ रही दो संदिग्ध हाई-स्पीड बाइकों को इंटरसेप्ट किया गया। अचानक हुई इस घेराबंदी से तस्करों को भागने का मौका नहीं मिला। गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय तस्कर * प्रतीक खड़का: निवासी वार्ड 8 कैम्पस रोड, धनगढ़ी, जिला कैलाली (मूल निवासी बझांग), नेपाल राष्ट्र। * समेन्द्र बोगटी: निवासी जुगेड़ा, वार्ड 12, धनगढ़ी, कैलाली, नेपाल राष्ट्र। * ध्रुव राना उर्फ दिलशान: निवासी ग्राम बनगवां, कोतवाली गौरीफंटा, खीरी (स्थानीय क्रॉस-बॉर्डर रिसीवर)। जब्त सामग्री व वाहन * बजाज पल्सर (UP 31 CK 6368): सीट के नीचे गुप्त कैविटी से 3.59 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद (ध्रुव राना)। * यामाहा FZS (नेपाल रजिस्ट्रेशन: से 7 प 5767): प्रतीक खड़का से 5.09 ग्राम मादक पदार्थ जब्त। * समेन्द्र बोगटी: जामातलाशी के दौरान 3.33 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद। गौरीफंटा कोतवाली में तीनों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/23 (अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी) के तहत मु0अ0सं0 25/26 दर्ज किया गया है। सीमा सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां अब इस सीमापार कार्टेल के वित्तीय लेन-देन और मुख्य सप्लायरों की कड़ियां खंगाल रही हैं।2
- थाना गौरीफंटा पुलिस व SSB की संयुक्त टीम द्वारा 12.01 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन सहित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग द्वारा कवच योजना के अन्तर्गत भारत-नेपाल बार्डर पर अवैध मादक पदार्थों आदि की तस्करी एवं अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) खीरी के कुशल निर्देशन, श्रीमान क्षेत्राधिकारी पलिया के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गौरीफन्टा के नेतृत्व में दिनांक 14.09.2026 को थाना गौरीफंटा पुलिस व SSB टीम द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग के दौरान गौरीफन्टा- पलिया मार्ग पर डिगनिया तिराहा से अभियुक्त 1. ध्रुव राना उर्फ दिलशान पुत्र मुकेश राना नि0 ग्राम बनगवां थाना गौरीफन्टा जनपद खीरी 2.प्रतीक खड़का पुत्र गणेश बहादुर खड़का वर्तमान पता वार्ड नं 8 कैम्पस रोड, उपमहानगर पालिका धनगढ़ी जिला कैलाली नेपाल राष्ट्र, मूल पता वार्ड नं 9 जयपृथ्वी नगर पालिका जिला बझांग नेपाल 3.समेन्द्र बोगटी पुत्र स्व0 वीर सिंह बोगटी नि0 ‘ए’ गावं जुगेड़ा वार्ड नं 12 उपमहानगर पालिका धनगढ़ी जिला कैलाली नेपाल राष्ट्र को दो मोटर साईकिलों से 12.01 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर ले जाते समय गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 25/26 धारा 8/21/23 NDPS ACT बनाम अभियुक्त ध्रुव राना, प्रतीक खड़का व समेन्द्र बगोटी उपरोक्त पंजीकृत किया गया है। *विवरण गिरफ्तार अभियुक्तः-* 1.ध्रुव राना उर्फ दिलशान पुत्र मुकेश राना नि0 ग्राम बनगवां थाना गौरीफन्टा जनपद खीरी 2.प्रतीक खड़का पुत्र गणेश बहादुर खड़का वर्तमान पता वार्ड नं 8 कैम्पस रोड, उपमहानगर पालिका धनगढ़ी जि0 कैलाली नेपाल राष्ट्र, मूल पता वार्ड नं 9 जयपृथ्वी नगर पालिका जिला बझांग नेपाल राष्ट्र। 3.समेन्द्र बोगटी पुत्र स्व0 वीर सिंह बोगटी नि0 ‘ए’ गावं जुगेड़ा वार्ड नं 12 उपमहानगर पालिका धनगढ़ी जिला कैलाली नेपाल। *विवरण बरामदगीः-* 1.अभियुक्त ध्रुव राना के कब्जे से एक अदद मो0सा0 बजाज पल्सर रजि0 नं0 UP31CK6368 2.अभियुक्त ध्रुव राना की मो0सा0 बजाज पल्सर रजि0 नम्बर UP31CK6368 के अन्दर सीट के नीचे से 3.59 ग्राम ब्राउन शुगर 3.अभियुक्त प्रतीक खड़का के कब्जे से एक अदद मो0सा0 YAMAHA FZS रजि0 नं0 से 7 प 5767 4.अभियुक्त प्रतीक खड़का के कब्जे से 5.09 ग्राम ब्राउन शुगर 5.अभियुक्त समेन्द्र बोगटी के कब्जे से 3.33 ग्राम ब्राउन शुगर *गिरफ्तार करने वाली थाना गौरीफन्टा पुलिस टीमः -* 1.उ0नि0 श्री तेज बहादुर सिंह 2.उ0नि0 श्री वीर प्रताप सिंह 3.हे0का0 राकेश कुमार यादव 4.का0 विनीत कुमार 5.का0 विकास बाबू *गिरफ्तार करने वाली एसएसबी टीम ( F कम्पनी गौरीफन्टा 39 BN SSB)* 1.असिसटेन्ट कमाण्डेन्ट श्री संदीप कुमार मीणा 2.सहायक उ0नि0 श्री राजेन्द्र कुमार 3.आरक्षी कुलदीप सिंह 4.आरक्षी राम विलास 5.आरक्षी नीरज कुमार 6.आरक्षी योगेन्द्र सिह1
- सीतापुर नहोइया गांव में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट, कई लोग घायल। सीतापुर: नहोइया गांव में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट, कई लोग घायल। विवाद के दौरान लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने की सूचना, कई घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मंगलम पुलिस चौकी पर भारी भीड़ जुटी, आक्रोशित लोगों ने चौकी का घेराव किया और सड़क जाम करने का प्रयास किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया, तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात; विवाद की वजह और घायलों की स्थिति स्पष्ट नहीं।1
- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत चौकी प्रभारी का नाम नहीं बता सका सिपाही पलिया क्षेत्र के ग्राम लगदहन निवासी राजन कुमार भार्गव पुत्र अनिल भार्गव बाइक से लालपुर ढाका से अपने घर लगदहन जा रहे थे। एसएसबी कैंप से आगे निकलते ही किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राजन कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना पर परसपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिसकर्मी शव के साथ मौजूद थे। इस दौरान जब मौके पर मौजूद एक सिपाही आकाश से चौकी प्रभारी का नाम पूछा गया तो वह चौकी प्रभारी का नाम बताने में असमर्थ रहा। सिपाही ने कहा कि उसे चौकी प्रभारी का नाम ही नहीं पता है। पुलिस चौकी में तैनात सिपाही को अपने ही चौकी प्रभारी का नाम न पता होने की बात क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि पुलिस महकमे में आपसी समन्वय और अधिकारियों-कर्मचारियों के बीच परिचय को लेकर ऐसी स्थिति गंभीर सवाल खड़े करती है। इस संबंध में सीओ जितेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि परसपुर चौकी प्रभारी का नाम हरिनाथ पाल है। उन्होंने बताया कि हादसे में मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।2
- पुलिस थाने के इलेक्ट्रिक रूम में फंदे से लटका मिला युवक, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका लखीमपुर-खीरी जिला की तहसील पलिया क्षेत्र के ग्राम छोटी फुलवरिया निवासी 35 वर्षीय राजू पुत्र रामनक्षत्र की गुजरात के अहमदाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। राजू जामनगर में एक कंपनी में काम करता था। पुलिस के अनुसार उसने थाना शहर कोटडा परिसर के ग्राउंड फ्लोर स्थित इलेक्ट्रिक रूम में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। वहीं, परिजनों ने गांव के ही जितेन्द्र पर राजू की हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का कहना है कि दो महीना पहले गांव का जितेन्द्र राजू को अपने साथ गुजरात लेकर गया था। बताया जा रहा है कि मौत से पहले राजू द्वारा अपने घर के मोबाइल पर वाट्सऐप के माध्यम से एक रिकॉर्डिंग भेजी गई थी। वायरल हो रही इस रिकॉर्डिंग में राजू और जितेन्द्र के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर बातचीत हुई बताई जा रही है। परिजनों का आरोप है कि रिकॉर्डिंग में जितेन्द्र राजू के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा है। इसी आधार पर परिजन राजू की मौत को आत्महत्या न मानते हुए हत्या की आशंका जता रहे हैं। राजू की पत्नी सुनीता ने बताया कि घटना से पहले राजू ने फोन कर कहा था कि उसके पीछे कुछ लोग लगे हुए हैं और उसे जान से मार देंगे। इसके बाद उसने अपने मम्मी-पापा से भी बात की। बाद में उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। करीब 12 बजे राजू का मोबाइल दोबारा ऑन हुआ। इसके बाद परिजनों को राजू की मौत की सूचना मिली। पुलिस ने बताया कि थाने में की आत्महत्या अहमदाबाद के थाना शहर कोटडा के थानाध्यक्ष विजय चौधरी ने बताया कि राजू जामनगर में काम कर रहा था। शनिवार को घर जाते समय उसने रास्ते से पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर बताया कि उसे खतरा है और कुछ लोग उसे मारना चाहते हैं। उसने यह भी बताया कि उसे नौकरी से निकाल दिया गया है। कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राजू को अपने साथ कंट्रोल रूम ले गई। राजू ने पुलिस से थाना जाने की बात कही, जिसके बाद उसे थाना शहर कोटडा लाया गया। पुलिस के अनुसार राजू काफी परेशान था और बार-बार घर जाने की बात कह रहा था। थाने में उसने अपनी पत्नी से फोन पर बात की और दो हजार रुपये भी भेजने को कहा था। पत्नी ने सुबह रुपये भेजने का आश्वासन दिया। इसके बाद राजू ने थाने के ग्राउंड फ्लोर स्थित इलेक्ट्रिक रूम में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया राजू अपने पीछे पत्नी सुनीता, मां सरस्वती समेत चार बच्चों को छोड़ गया है। उसके बच्चों में 12 वर्षीय अंकित, आठ वर्षीय महक, छह वर्षीय शिखा और करीब चार वर्षीय अंकुश शामिल हैं। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अभी राजू का शव गांव नहीं पहुंचा है। पत्नी सुनीता और मां सरस्वती ने राजू की मौत पर हत्या की आशंका जताते हुए गांव के जितेन्द्र के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का कहना है कि वायरल रिकॉर्डिंग और राजू द्वारा घटना से पहले जताए गए खतरे की भी गंभीरता से जांच की जानी चाहिए।3
- बांकेगंज में छोटी नहर के पास दो गायों के कटे अवशेष मिलने की सूचना, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुलिस को दी जानकारी। लखीमपुर खीरी बांकेगंज क्षेत्र में छोटी नहर के पास दो गायों के कटे हुए अवशेष मिलने की सूचना से स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले की सूचना बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को दी गई।सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। कार्यकर्ताओं ने मामले की जानकारी पुलिस को दी तथा घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटी नहर के आसपास दो गायों के कटे हुए अवशेष दिखाई दिए थे। घटना की जानकारी फैलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी।हालांकि, घटना के संबंध में अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गायों की मौत कब और किन परिस्थितियों में हुई। बताया जा रहा है कि झाला और गुलाब नगर क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी मामले की जानकारी बजरंग दल कार्यकर्ताओं को दी थी, जिसके बाद कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुलिस से घटनास्थल की जांच कराने, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और घटना में शामिल लोगों का पता लगाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।पुलिस की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति और गायों की मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर जांच कर रही है।4