त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, बिना लाइसेंस संचालित मावा निर्माण इकाई करवाई बंद, 3 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, 10 किलो मिल्क केक नष्ट करवाया जैसलमेर। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए आयुक्त खाद्य सुरक्षा के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुरलीधर सोनी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा झाबरा, भणियाणा में संचालित मावा निर्माण इकाई का निरीक्षण कर कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान उक्त निर्माण इकाई बिना वैध खाद्य लाइसेंस के संचालित पाई गई। मौके पर मावा एवं मिल्क केक का निर्माण किया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा जांच हेतु मावा, मिल्क केक एवं वनस्पति के कुल 3 नमूने लिए गए। साथ ही मौके पर मिले लगभग 10 किलोग्राम मिल्क केक को नष्ट करवाया गया। इकाई संचालक के पास वैध खाद्य लाइसेंस नहीं पाए जाने पर वैध खाद्य लाइसेंस प्राप्त करने तक निर्माण इकाई में खाद्य पदार्थों का निर्माण कार्य बंद करवाया गया। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी किशनाराम कड़वासरा , कीर्तिपाल सिंह भाटी, गणेशा राम सुथार एवं स्वरूप चारण मौजूद रहे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी किशनाराम कड़वासरा ने बताया कि “त्योहारी सीजन में आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाना विभाग की प्राथमिकता है। बिना वैध लाइसेंस खाद्य पदार्थों का निर्माण एवं विक्रय करने वालों तथा मिलावटी एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जाएगी। खाद्य कारोबारकर्ता स्वच्छता मानकों का पालन करते हुए वैध खाद्य लाइसेंस के साथ ही खाद्य कारोबार संचालित करें।” लिए गए नमूनों को जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा तथा जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, बिना लाइसेंस संचालित मावा निर्माण इकाई करवाई बंद, 3 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, 10 किलो मिल्क केक नष्ट करवाया जैसलमेर। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए आयुक्त खाद्य सुरक्षा के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुरलीधर सोनी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा झाबरा, भणियाणा में संचालित मावा निर्माण इकाई का निरीक्षण कर कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान उक्त निर्माण इकाई बिना वैध खाद्य लाइसेंस के संचालित पाई गई। मौके पर मावा
एवं मिल्क केक का निर्माण किया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा जांच हेतु मावा, मिल्क केक एवं वनस्पति के कुल 3 नमूने लिए गए। साथ ही मौके पर मिले लगभग 10 किलोग्राम मिल्क केक को नष्ट करवाया गया। इकाई संचालक के पास वैध खाद्य लाइसेंस नहीं पाए जाने पर वैध खाद्य लाइसेंस प्राप्त करने तक निर्माण इकाई में खाद्य पदार्थों का निर्माण कार्य बंद करवाया गया। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी किशनाराम कड़वासरा , कीर्तिपाल सिंह भाटी, गणेशा राम सुथार एवं स्वरूप चारण मौजूद रहे। खाद्य सुरक्षा
अधिकारी किशनाराम कड़वासरा ने बताया कि “त्योहारी सीजन में आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाना विभाग की प्राथमिकता है। बिना वैध लाइसेंस खाद्य पदार्थों का निर्माण एवं विक्रय करने वालों तथा मिलावटी एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जाएगी। खाद्य कारोबारकर्ता स्वच्छता मानकों का पालन करते हुए वैध खाद्य लाइसेंस के साथ ही खाद्य कारोबार संचालित करें।” लिए गए नमूनों को जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा तथा जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- जैसलमेर में खुला तीसरा मोर्चा, नगर निकाय चुनाव तथा पंचायती राज चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी RLP की एंट्री1
- 500 के नकली नोट को लेकर कोई कार्रवाई बजाज नगर जयपुर जयपुर पुलिस ने की कार्रवाई जयपुर1
- स्कूलों के आसपास पानी भराव हो सडके खराब हो स्कूलों में सब्जी में पानी ज्यादा डालते हैं वीडियो बनाकर इस नंबर पर भेजें1
- रामदेवरा पैदल यात्रियों के लिए निःशुल्क लंगर भंडारे का शुभारंभ बालोतरा, 26 अगस्त। श्री बाबा रामदेव श्रद्धालु लंगर सेवा समिति के तत्वावधान में बुधवार को सिवाना फांटा, खेतश्वर सर्कल के पास रामदेवरा पैदल जाने वाले जातरुओं के लिए निःशुल्क भोजनशाला एवं लंगर भंडारे का शुभारंभ किया गया। शिविर में पैदल यात्रियों के लिए निःशुल्क चाय-नाश्ता, भोजन एवं अन्य आवश्यक सेवाओं की व्यवस्था की गई है। समिति के अध्यक्ष महेश कुमार गोयल, संचालक मुरारामजी प्रजापति माजीवाला एवं संरक्षक हीरालालजी प्रजापत ने बताया कि रामदेवरा जाने वाले पैदल श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से भंडारे का आयोजन किया गया है। भंडारे का शुभारंभ श्री श्री 1008 महंत श्री सोमानंदजी महाराज, जूना अखाड़ा उमरलाई मठ ने विधि-विधान से दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने भगवान के चरणों में पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना एवं आरती की तथा भोजनशाला का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर महंत सोमानंदजी महाराज ने कहा कि भूखे को भोजन कराना और किसी जरूरतमंद का पेट भरना मनुष्य के उत्तम विचारों एवं अच्छे कर्मों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह भंडारा सभी के लिए खुला है। यहां बिना किसी भेदभाव के कोई भी व्यक्ति भोजन कर सकता है। भोजन को भगवान का प्रसाद मानकर श्रद्धालुओं की सेवा करना पुण्य का कार्य है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक पचपदरा श्री मदन प्रजापत, श्री रामेश्वरजी प्रजापत, शंकरलालजी प्रजापत माजीवाला, इंगरजी देवासी पंचपदरा, बेसरारामजी निरक्षर सिवाना, कमलादेवी, विद्यादेवी, उषादेवी एवं ममतादेवी सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं सेवाभावी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान हीरालालजी प्रजापत, भूरारामजी माजीवाला, राणारामजी, रतनारामजी धनवा, रामजी माजीवाला, परीक्षितजी, नरपतजी माली, शैतानसिंहजी राजपुरोहित, पृथ्वीसिंहजी धोक, गौतमजी प्रजापत, मुकेशजी प्रजापत, देवजी रोपिया, भवानीसिंहजी तिरसिंगने, श्यामजी बिश्नोई, पुष्पराजजी चांदोरा, तेजारामजी रोपिया एवं रतनारामजी धनवा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सेवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि रामदेवरा पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए सेवा शिविर में चाय-नाश्ता एवं निःशुल्क भोजन सहित आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। समिति ने सभी सेवाभावी लोगों से इस पुनीत सेवा कार्य में सहयोग करने का आह्वान किया।4
- सिवाना में पृथ्वी सिंह रामदेरिया सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ में कांग्रेस में शामिल हुए सिवाना में निकाय चुनाव को लेकर दोनों पार्टियों लगातार सक्रिय नजर आ रही है। मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर सिवाना के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि पृथ्वी सिंह रामदेरिया ने कार्यकर्ताओं के साथ में आज कांग्रेस ज्वाइन की। रामदेरिया ने बताया कि मेरा उद्देश्य सिर्फ कांग्रेस संगठन को मजबूत करना है । वही पृथ्वी सिंह रामदेरिया के कांग्रेस ज्वाइन करने पर समीकरण बदल रहे हैं अब तो आने वाला समय ही बताएगा की सिवाना नगर पालिका का अध्यक्ष कौन बनेगा ।1
- - देशनोक में विधायक व चुनाव प्रभारी ने ली भाजपा की बैठक !! कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, विधायक भाटी बोले - देशनोक में बनेगा भाजपा का बोर्ड !! देशनोक, 25 अगस्त।देशनोक नगरपालिका चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और सियासी तापमान लगातार बढ़ रहा है। कांग्रेस के बाद मंगलवार को करणी मंडल सेवा सदन में भारतीय जनता पार्टी देशनोक मंडल की चुनावी बैठक आयोजित हुई। बैठक में कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी, नगरपालिका चुनाव प्रभारी पूर्णाराम चौधरी, कोलायत विस्तारक गिरधारी सिंह एवं भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने कहा कि भाजपा ओछी और घटिया राजनीति में विश्वास नहीं करती, बल्कि विकास, सुशासन और राष्ट्रसेवा को समर्पित राजनीति की पक्षधर है। उन्होंने कहा कि देशनोक की जनता से किए गए विकास के वादों को धरातल पर उतारा जा रहा है। विधायक भाटी ने कहा कि देशनोक की प्रमुख सड़क पर लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या के समाधान तथा करणी माता मंदिर और तेमड़ा राय मंदिर को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण का वादा किया गया था। विधायक निधि कोष से 87.50 लाख रुपये की लागत से नाला निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि सड़क निर्माण का कार्य प्रगति पर है। विधायक भाटी ने पूर्व मंत्री एवं नगरपालिका के तत्कालीन अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि व्यक्तिगत जिद और अहंकार के कारण देशनोकवासियों को अंतिम शवयात्रा तक कीचड़ के बीच से निकालने जैसी पीड़ादायक स्थिति का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि वह मार्मिक और शर्मनाक दृश्य आज भी देशनोकवासियों को कचोटता है। विधायक भाटी ने पार्टी संगठन को लेकर स्पष्ट कहा कि भाजपा में न कोई ग्रुप है और न कोई गुटबाजी। पार्टी का एकमात्र लक्ष्य देशनोक का विकास और जनता की सेवा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि देशनोक नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड बनने जा रहा है। सर्वसम्मति और जीत की क्षमता के आधार पर होगा प्रत्याशी चयन नगरपालिका चुनाव में प्रत्याशियों की दावेदारी को लेकर विधायक भाटी ने कहा कि वार्डवासियों की राय, पार्टी सर्वे और सर्वमान्य एवं जिताऊ उम्मीदवार को प्राथमिकता देते हुए टिकट का निर्णय किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर पार्टी की जीत के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। चुनाव प्रभारी पूर्णाराम चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक प्रभावी चुनावी रणनीति के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत के लिए आवश्यक गुरुमंत्र देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभानी होगी। कोलायत विस्तारक गिरधारी सिंह ने कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीति-नीति एवं संगठनात्मक कार्यपद्धति से अवगत करवाया तथा चुनाव में अनुशासन और समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने भी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी के पक्ष में वातावरण तैयार करने का आह्वान किया। बैठक का संचालन करते हुए सुशील पड़िहार ने विधायक अंशुमान सिंह भाटी द्वारा देशनोक में करवाए गए विकास कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने देशनोक में ट्रॉमा सेंटर की आवश्यकता को लेकर मांग दोहराई तथा राजकीय महाविद्यालय में व्याप्त कमियों और आवश्यकताओं को विधायक के समक्ष रखा। वहीं प्रन्यास अध्यक्ष बादल सिंह ने देशनोक में तहसील की मांग प्रमुखता से रखते हुए विधायक भाटी द्वारा क्षेत्र में करवाए जा रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने आगामी नगरपालिका चुनाव में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने और देशनोक नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड बनाने का संकल्प लिया। - देशनोक में विधायक व चुनाव प्रभारी ने ली भाजपा की बैठक !! कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, विधायक भाटी बोले - देशनोक में बनेगा भाजपा का बोर्ड !! देशनोक, 25 अगस्त।देशनोक नगरपालिका चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और सियासी तापमान लगातार बढ़ रहा है। कांग्रेस के बाद मंगलवार को करणी मंडल सेवा सदन में भारतीय जनता पार्टी देशनोक मंडल की चुनावी बैठक आयोजित हुई। बैठक में कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी, नगरपालिका चुनाव प्रभारी पूर्णाराम चौधरी, कोलायत विस्तारक गिरधारी सिंह एवं भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने कहा कि भाजपा ओछी और घटिया राजनीति में विश्वास नहीं करती, बल्कि विकास, सुशासन और राष्ट्रसेवा को समर्पित राजनीति की पक्षधर है। उन्होंने कहा कि देशनोक की जनता से किए गए विकास के वादों को धरातल पर उतारा जा रहा है। विधायक भाटी ने कहा कि देशनोक की प्रमुख सड़क पर लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या के समाधान तथा करणी माता मंदिर और तेमड़ा राय मंदिर को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण का वादा किया गया था। विधायक निधि कोष से 87.50 लाख रुपये की लागत से नाला निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि सड़क निर्माण का कार्य प्रगति पर है। विधायक भाटी ने पूर्व मंत्री एवं नगरपालिका के तत्कालीन अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि व्यक्तिगत जिद और अहंकार के कारण देशनोकवासियों को अंतिम शवयात्रा तक कीचड़ के बीच से निकालने जैसी पीड़ादायक स्थिति का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि वह मार्मिक और शर्मनाक दृश्य आज भी देशनोकवासियों को कचोटता है। विधायक भाटी ने पार्टी संगठन को लेकर स्पष्ट कहा कि भाजपा में न कोई ग्रुप है और न कोई गुटबाजी। पार्टी का एकमात्र लक्ष्य देशनोक का विकास और जनता की सेवा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि देशनोक नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड बनने जा रहा है। सर्वसम्मति और जीत की क्षमता के आधार पर होगा प्रत्याशी चयन नगरपालिका चुनाव में प्रत्याशियों की दावेदारी को लेकर विधायक भाटी ने कहा कि वार्डवासियों की राय, पार्टी सर्वे और सर्वमान्य एवं जिताऊ उम्मीदवार को प्राथमिकता देते हुए टिकट का निर्णय किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर पार्टी की जीत के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। चुनाव प्रभारी पूर्णाराम चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक प्रभावी चुनावी रणनीति के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत के लिए आवश्यक गुरुमंत्र देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभानी होगी। कोलायत विस्तारक गिरधारी सिंह ने कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीति-नीति एवं संगठनात्मक कार्यपद्धति से अवगत करवाया तथा चुनाव में अनुशासन और समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने भी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी के पक्ष में वातावरण तैयार करने का आह्वान किया। बैठक का संचालन करते हुए सुशील पड़िहार ने विधायक अंशुमान सिंह भाटी द्वारा देशनोक में करवाए गए विकास कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने देशनोक में ट्रॉमा सेंटर की आवश्यकता को लेकर मांग दोहराई तथा राजकीय महाविद्यालय में व्याप्त कमियों और आवश्यकताओं को विधायक के समक्ष रखा। वहीं प्रन्यास अध्यक्ष बादल सिंह ने देशनोक में तहसील की मांग प्रमुखता से रखते हुए विधायक भाटी द्वारा क्षेत्र में करवाए जा रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने आगामी नगरपालिका चुनाव में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने और देशनोक नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड बनाने का संकल्प लिया।1
- वह रे मतलब की दुनिया तेरा खेल निराला है इंसान को गिराने में कोई कसर नहीं छोड़ते1
- पचपदरा के पूर्व विधायक मदन प्रजापत देर रात्रि अपने बालोतरा स्थित आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजन से संवाद करते हुए पचपदरा के पूर्व विधायक मदन प्रजापत देर रात्रि अपने बालोतरा स्थित आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजन से संवाद करते हुए1