सागर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी और रोजगार मेले का किया उद्घाटन सागर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को सागर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नरयावली रोड स्थित जेरई के पास बनी ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मंच पर पहुंचकर कन्या पूजन भी किया। इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिले की सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों के विधायक भी शामिल हुए। रोजगार मेले का भी हुआ शुभारंभ मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी परिसर में रोजगार मेले का भी शुभारंभ किया गया। बुधवार को आयोजित इस रोजगार मेले का उद्देश्य युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। इंटरव्यू के जरिए होगा युवाओं का चयन रोजगार मेले में देश और प्रदेश की कई प्रतिष्ठित कंपनियां भाग ले रही हैं। कंपनियों के प्रतिनिधि युवाओं के इंटरव्यू लेकर विभिन्न पदों के लिए चयन करेंगे, जिससे क्षेत्र के युवाओं को रोजगार पाने का अवसर मिलेगा। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लिया था व्यवस्थाओं का जायजा मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हेलीपैड, मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग और आवागमन मार्ग सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। शिक्षा के क्षेत्र में मिलेगा लाभ मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी के शुरू होने से सागर और आसपास के जिलों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। अब विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। बढ़ेंगे रोजगार के अवसर उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी में हर वर्ष रोजगार मेले और प्लेसमेंट गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी की शुरुआत को सागर जिले के लिए शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

- सागर जेरई में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ज्ञानवीर विश्वविद्यालय का किया उद्घाटन, भविष्य के वकीलों द्वारा तैयार किए गए मूक कोर्ट का किया अवलोकन, मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित, बुंदेली स्वाद का लिया आनंद, बोले- बुंदेली व्यंजन स्वादिष्ट भी और पाचक भी By MP15NEWSMPCG नीरज वैद्यराज पत्रकार 075828881002
- सागर जिले की नरयावाली विधानसभा के जेरई गांव पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, मंत्री इंदर सिंह परमार, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह भी मौजूद2
- बीना रिफायनरी रोड पर हड़कल पार गांव के पास किया कंपनी की एक फोर व्हीलर गाड़ी आनियंत्रित होकर पलटी खाते हुए आप देख सकते हैं गाड़ी का क्या हाल हो गया गाड़ी में बैठे लोग हुए घायल मौके पर पहुंची एंबुलेंस सभी घायलों को पहुंचाया अस्पताल2
- Post by User32131
- मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव सागर के जेरई स्थित ज्ञानवीर यूनीवर्सिटी के उद्घाटन समारोह में।1
- खुरई में बेटियों को लगाया जा रहा HPV का टीका, सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए अभियान1
- लोकल न्यूज़ बीना में भाई ने भाई के सिर पर पाइप से किया हमला, गंभीर घायल, पुलिस ने मामला किया दर्ज1
- सागर जिले की नरयावाली विधानसभा के जेरई गांव पहुंचे मुख्यमंत्री, हेलीकाप्टर हुआ लेंड देखें live Video1