रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी अनोखे विद्यालय में चला "आपणों खेत–आपणी खाद" अभियान, विद्यार्थियों को किया जागरूक आपणों खेत–आपणी खाद" अभियान से बच्चों तक पहुंची प्राकृतिक खेती की सीख, रेल जैसे अनोखे विद्यालय में हुआ आयोजन आपणों खेत–आपणी खाद" अभियान ब्यावर जिले के बलूपुरा क्षेत्र स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अपनी अनोखी संरचना के कारण आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। विद्यालय भवन को रेल के डिब्बों की तर्ज पर डिजाइन किया गया है तथा उसी अनुसार रंग-रोगन भी किया गया है, जिससे यह बच्चों के लिए विशेष रूप से रोचक बन गया है। अध्यापक आसुराम मेघवाल ने बताया कि वर्ष 2023-24 में इस विद्यालय को ट्रेन का रूप दिया गया। साथ ही इस विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है, जिससे विद्यार्थियों द्वारा उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए जा रहे हैं। इसी विद्यालय में आज सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, ब्यावर द्वारा "आपणों खेत–आपणी खाद" अभियान के तहत विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सतीश सोनी ने कार्यक्रम में बच्चों को योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें प्रेरित किया गया कि वे इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने परिवारजनों तक भी पहुंचाएं। इस अवसर पर कृषि सुपरवाइजर भाकर राम ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा संचालित "आपणों खेत–आपणी खाद" अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाना तथा मृदा स्वास्थ्य में सुधार करना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से किसानों को रासायनिक उर्वरकों जैसे यूरिया और डीएपी के स्थान पर जैविक खाद अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे खेती की लागत में कमी आएगी और मिट्टी की उर्वरता बढ़ेगी। उन्होंने आगे बताया कि जीवामृत, बीजामृत, घनजीवामृत एवं वर्मी कम्पोस्ट जैसी जैविक खादों के उपयोग से मिट्टी की जलधारण क्षमता बढ़ती है तथा सूक्ष्म जीवों की सक्रियता में वृद्धि होती है। यह अभियान 6 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक पूरे राजस्थान में संचालित किया जा रहा है और राज्य की हजारों ग्राम पंचायतों में इसके तहत प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम स्तर पर किसान गोष्ठियां, रात्रि चौपाल एवं प्रभात फेरियों के माध्यम से भी व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। इस पहल से किसानों को उच्च गुणवत्ता वाली उपज प्राप्त होने के साथ-साथ टिकाऊ एवं पर्यावरण अनुकूल खेती को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रचार-प्रसार सामग्री का वितरण भी किया गया।

- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम बड़ी खबर: ब्यावर को मिली बड़ी सौगात: 70 बेड का अत्याधुनिक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल 24 अप्रैल से शुरू ब्यावर के चिकित्सा क्षेत्र में एक नई शुरुआत होने जा रही है। शहर के वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर डी.आर. चौधरी के मार्गदर्शन में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 70 बेड का "ब्यावर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल" 24 अप्रैल को शुभारंभ होने जा रहा है। यह अस्पताल क्षेत्र के लोगों को एक ही छत के नीचे विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। अस्पताल में आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं, सेंट्रलाइज्ड ऑक्सीजन व सक्शन सुविधा बेड-टू-बेड उपलब्ध रहेगी। साथ ही नवजात शिशुओं के लिए अत्याधुनिक NICU सुविधा भी शुरू की जा रही है। इसके अलावा मरीजों को एक ही छत के नीचे आधुनिक जांच, सोनोग्राफी एवं एक्स-रे की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम 24 घंटे सेवाएं प्रदान करेगी। जिसको लेकर डॉक्टर चौधरी ने बताया कि इस अस्पताल का उद्देश्य ब्यावर व आसपास के लोगों को बड़े शहरों जैसी चिकित्सा सुविधाएं रियायती दरों पर उपलब्ध कराना है।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | सरवाड़ क्षेत्र में बड़ा हादसा 🚨 सरवाड़। निकटवर्ती गांव प्रतापपुरा से हींगतड़ा जाने वाले मार्ग पर सोमवार को बच्चों से भरा एक टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि टेम्पो में एक निजी शिक्षण संस्थान के करीब 15 छात्र-छात्राएं सवार थे। हादसे में तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को तुरंत केकड़ी के राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। गंभीर रूप से घायल बच्चों में— 12 वर्षीय अर्पित धाकड़ (पुत्र हेमराज, निवासी सोहनपुरा) 11 वर्षीय वंदना धाकड़ (पुत्री शंकर धाकड़, निवासी भीमपुरा) 5 वर्षीय नैना कुमावत (पुत्री भोजूराम, निवासी समेलिया) शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। सरवाड़ ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी रामेश्वर प्रसाद झारोटिया तत्काल अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घायल बच्चों का हालचाल जाना और परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी ली। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है। 🚑1
- रायपुर मुख्य बाजार में बढ़ती रफ्तार पर लगा ब्रेक, नगर पालिका ने बनाए स्पीड ब्रेकर बुधवार शाम 4,बजे मिली जानकारी अनुसार रायपुर नगर पालिका द्वारा हाल ही में मुख्य बाजार क्षेत्र में नई सड़क का निर्माण करवाए जाने के बाद अब तेज गति से दौड़ते वाहनों पर नियंत्रण के लिए अहम कदम उठाया गया है। बाजार क्षेत्र में लगातार बढ़ रही वाहन गति और संभावित हादसों को देखते हुए नगर पालिका ने मुख्य मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर प्लास्टिक के स्पीड ब्रेकर लगवाए हैं। जानकारी के अनुसार, नई सड़क बनने के बाद वाहन चालकों द्वारा तेज गति से वाहन चलाने की शिकायतें सामने आ रही थीं, जिससे बाजार में आने-जाने वाले आमजन, व्यापारी और राहगीरों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ था। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्लास्टिक स्पीड ब्रेकर स्थापित किए, ताकि वाहनों की रफ्तार नियंत्रित की जा सके। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि बाजार क्षेत्र में हमेशा भीड़भाड़ बनी रहती है। ऐसे में प्लास्टिक स्पीड ब्रेकर लगने से वाहन चालकों को गति धीमी करनी पड़ेगी और दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी। व्यापारियों का भी मानना है कि यह कदम सुरक्षा की दृष्टि से बेहद जरूरी था। नगर पालिका प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और बाजार क्षेत्र में सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।1
- 🌺 *मोहराई गाँव के समस्त राजपुरोहित भाइयों एवं परिवारजनों को सादर प्रणाम सा* 🙏 हमें अत्यंत हर्ष एवं प्रसन्नता के साथ सूचित करते हुए आनंद हो रहा है कि *राजपुरोहित वॉलीबॉल महासंग्राम – मोहराई 2026* का दो-दिवसीय टूर्नामेंट का शुभारंभ आज से होने जा रहा है। इस पावन अवसर पर *विभिन्न गाँवों से पधारने वाले सम्मानित मेहमानों, खिलाड़ियों एवं अतिथियों* के स्वागत हेतु एक भव्य *स्वागत समारोह आयोजित* किया गया है। ✨ आप सभी मोहराई गाँव के समस्त राजपुरोहित परिवारों को *सपरिवार सादर आमंत्रण* है कि पधारकर इस मंगल अवसर की शोभा बढ़ाएँ एवं अतिथियों का स्वागत करें। *भोजन प्रसादी व्यवस्था लाभार्थी परिवार* *श्रीमान हीरसिंह जी, नरेशसिंह जी एवं करणसिंह जी* *सुपुत्र श्री सुरजमल जी* *की ओर से रहेगी।* 📍 *स्थान : गौशाला ग्राउंड, मोहराई* *दिनांक : 22-04-2026* 🕔 *समय : सायं 5:00 बजे* ⏰ *कार्यक्रम ठीक सायं 5 बजे प्रारंभ* होगा, अतः आप सभी से विनम्र निवेदन है कि समय पर पधारकर अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करें। ☕ *चाय-नाश्ता* एवं *भोजन प्रसादी* की उत्तम व्यवस्था भी गौशाला ग्राउंड पर रहेगी। 🙏 अतः आप सभी से करबद्ध निवेदन है कि सायंकाल पधारकर इस आयोजन की शोभा बढ़ाएँ। आपकी उपस्थिति हमारे लिए गौरव एवं सम्मान का विषय होगी। 🌺 *आयोजक* 🌺 *राजपुरोहित नवयुवक सेवा समिति – मोहराई*1
- AJMER पुलिस की बड़ी कार्रवाई: छुरे के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार1
- रायपुर क्षेत्र के बिराटिया खुर्द गांव में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित, चिकित्सा टीम ने दी सेवाएं सीएमएचओ डॉक्टर संजय गहलोत द्वारा आयुष्मान आरोग्य कैम्प , मोबाइल मेडिकल वैन का किया निरीक्षण सेंदड़ा (ब्यावर) शीतल कुमारी प्रजापत । रायपुर के अंतर्गत चल रहे 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत रायपुर क्षेत्र में आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य शिविर बिराटिया खुर्द में आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सा विभाग की टीम ने ग्रामीणों को टीबी रोग के प्रति जागरूक करते हुए जांच, उपचार एवं बचाव की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी रायपुर डॉक्टर मोनिका नेहरा के निर्देशन में चिकित्सा टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। शिविर में कैम्प प्रभारी डॉक्टर नरेशकुमार कुमावत , शिशु एव बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राहुल बारिया , ब्लॉक हैल्थ सुपरवाईजर राम चन्द्र पटेल , सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी निर्मल गहलोत, निर्मला , महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता नर्मदा साहू , लैब टेक्नीशियन कमलेश जोशी, आशा सहयोगिनी गंगा मेवाड़ा , पूजा, हरलेखा, साथिन अनीता कंवर , रेडियोग्राफर जय वर्धन सिंह चौहान, विनोद चौधरी, राजेंद्र सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। शिविर में सीएमएचओ कार्यालय ब्यावर से मेडिकल वेन में एक्सरे की मशीन से टीबी स्क्रीनिंग हेतु ग्रामीणों के एक्सरे किए गए व टीबी के लक्षण जैसे लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना आदि के बारे में जानकारी दी और समय पर जांच कराने के लिए प्रेरित किया। साथ ही संभावित मरीजों की पहचान कर उन्हें आगे की जांच एवं उपचार हेतु चिन्हित किया गया। चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि सरकार द्वारा टीबी मरीजों को निःशुल्क जांच, दवा एवं पोषण सहायता (DBT) प्रदान की जा रही है। इसके तहत मरीजों के बैंक खातों में सीधे राशि भेजी जाती है ताकि वे बेहतर पोषण प्राप्त कर सकें। इस दौरान टीम ने घर-घर जाकर जागरूकता अभियान भी चलाया और लोगों को बताया कि टीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है, बशर्ते मरीज समय पर इलाज ले और दवा का नियमित सेवन करे। शिविर में सरपंच प्रशासक देवा काठात , ग्राम विकास अधिकारी मनोज राव , दिनेश , आदि ग्रामीण वासियो ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र को टीबी मुक्त बनाना तथा आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।2
- आपणों खेत–आपणी खाद" अभियान ब्यावर। बलूपुरा क्षेत्र स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अपनी अनोखी संरचना के कारण आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। विद्यालय भवन को रेल के डिब्बों की तर्ज पर डिजाइन किया गया है तथा उसी अनुसार रंग-रोगन भी किया गया है, जिससे यह बच्चों के लिए विशेष रूप से रोचक बन गया है। अध्यापक श्री आसुराम मेघवाल ने बताया कि वर्ष 2023-24 में इस विद्यालय को ट्रेन का रूप दिया गया। साथ ही इस विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है, जिससे विद्यार्थियों द्वारा उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए जा रहे हैं। इसी विद्यालय में आज सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, ब्यावर द्वारा "आपणों खेत–आपणी खाद" अभियान के तहत विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। सोचा एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री सतीश सोनी ने कार्यक्रम में बच्चों को योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें प्रेरित किया गया कि वे इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने परिवारजनों तक भी पहुंचाएं। इस अवसर पर कृषि सुपरवाइजर श्री भाकर राम ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा संचालित "आपणों खेत–आपणी खाद" अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाना तथा मृदा स्वास्थ्य में सुधार करना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से किसानों को रासायनिक उर्वरकों जैसे यूरिया और डीएपी के स्थान पर जैविक खाद अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे खेती की लागत में कमी आएगी और मिट्टी की उर्वरता बढ़ेगी। उन्होंने आगे बताया कि जीवामृत, बीजामृत, घनजीवामृत एवं वर्मी कम्पोस्ट जैसी जैविक खादों के उपयोग से मिट्टी की जलधारण क्षमता बढ़ती है तथा सूक्ष्म जीवों की सक्रियता में वृद्धि होती है। यह अभियान 6 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक पूरे राजस्थान में संचालित किया जा रहा है और राज्य की हजारों ग्राम पंचायतों में इसके तहत प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम स्तर पर किसान गोष्ठियां, रात्रि चौपाल एवं प्रभात फेरियों के माध्यम से भी व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। इस पहल से किसानों को उच्च गुणवत्ता वाली उपज प्राप्त होने के साथ-साथ टिकाऊ एवं पर्यावरण अनुकूल खेती को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रचार-प्रसार सामग्री का वितरण भी किया गया।1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान का सम्मान समारोह गुरूवार को अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान पाली की ओर से गुरूवार को सर्वोदय नगर स्थित जिला सभा भवन मे सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। संस्थान के संरक्षक मूल सिंह भाटी एवं जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि इस मौके पर अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान के तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष ’रणजीत सिंह सोडाला,् महिला प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती अनीता चौहान , पूर्व जिलाध्यक्ष पाली एवम् वर्तमान प्रदेश महामंत्री मूल सिंह गहलोत एवम् युवा प्रदेशध्यक्ष सुधीर चौहान के अलावा समाज के नवचयनित राज्य प्रशासनिक अधिकारियो का स्वागत किया जाएगा। इस मौके पर शहर अध्यक्ष रतन सिंह झाला, अध्यक्ष साध श्री अनोपदास सेवा समिति पाली लाल सिंह पंवार, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती सिंधु कंवर, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार एवं समाज की ईकाईयों के अध्यक्ष पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहेेगे।1