बिहार के मधुबनी जिले के जयनगर स्थित बेला बांध चौक पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) CPI(M) और बिहार राज्य किसान सभा के संयुक्त तत्वावधान में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। CPI(M) की बगही, खैरामाट क, ख एवं ग शाखाओं तथा बिहार राज्य किसान सभा, जयनगर अंचल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। प्रतिरोध सभा की अध्यक्षता कॉमरेड उपेंद्र कुमार यादव ने की। सभा को लोकल कमिटी सचिव कुमार राणा प्रताप सिंह, लोकल कमिटी सदस्य चंदेश्वर प्रसाद, श्याम प्रसाद गुप्ता, गनेशी यादव, बबलू गुप्ता, नागेश्वर यादव, DYFI के सुनील कुमार सिंह, सहदेव पासवान सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 को तुरंत रद्द करने की मांग उठाई। इसके अलावा सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर स्थित आंदोलन स्थल से हिरासत में लिए जाने की निंदा करते हुए नेताओं ने कहा कि सरकार को आंदोलनों के प्रति दमनात्मक रवैया अपनाने के बजाय बातचीत का रास्ता अपनाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध और असहमति हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और आंदोलनकारियों पर पुलिस कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के पूरी तरह विपरीत है। सभा के दौरान बिहार के नालंदा जिले के नगरनौसा में डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर हुए छात्र आंदोलन का भी प्रमुखता से मुद्दा उठाया गया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान पुलिस ने कई छात्रों को गिरफ्तार किया, जिनमें एसएफआई (SFI) की राज्य अध्यक्ष क्रांति कुमारी सहित सात छात्र नेता आज भी जेल में बंद हैं। CPI(M) नेताओं ने गिरफ्तार किए गए सभी छात्र नेताओं की बिना शर्त रिहाई की मांग की।
बिहार के मधुबनी जिले के जयनगर स्थित बेला बांध चौक पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) CPI(M) और बिहार राज्य किसान सभा के संयुक्त तत्वावधान में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। CPI(M) की बगही, खैरामाट क, ख एवं ग शाखाओं तथा बिहार राज्य किसान सभा, जयनगर अंचल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। प्रतिरोध सभा की अध्यक्षता कॉमरेड उपेंद्र कुमार यादव ने की। सभा को लोकल कमिटी सचिव कुमार राणा प्रताप सिंह, लोकल कमिटी सदस्य चंदेश्वर प्रसाद,
श्याम प्रसाद गुप्ता, गनेशी यादव, बबलू गुप्ता, नागेश्वर यादव, DYFI के सुनील कुमार सिंह, सहदेव पासवान सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 को तुरंत रद्द करने की मांग उठाई। इसके अलावा सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर स्थित आंदोलन स्थल से हिरासत में लिए जाने की निंदा करते हुए नेताओं ने कहा कि सरकार को आंदोलनों के प्रति दमनात्मक रवैया अपनाने के बजाय बातचीत का रास्ता अपनाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध और असहमति हर
नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और आंदोलनकारियों पर पुलिस कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के पूरी तरह विपरीत है। सभा के दौरान बिहार के नालंदा जिले के नगरनौसा में डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर हुए छात्र आंदोलन का भी प्रमुखता से मुद्दा उठाया गया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान पुलिस ने कई छात्रों को गिरफ्तार किया, जिनमें एसएफआई (SFI) की राज्य अध्यक्ष क्रांति कुमारी सहित सात छात्र नेता आज भी जेल में बंद हैं। CPI(M) नेताओं ने गिरफ्तार किए गए सभी छात्र नेताओं की बिना शर्त रिहाई की मांग की।
- मधुबनी जिले के जयनगर स्थित बेला बांध पर CPI(M) की ओर से जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कुमार राणा प्रताप सिंह ने NTA-NEP को तुरंत रद्द करने, गिरफ्तार छात्र नेताओं की रिहाई और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।1
- मधुबनी के जयनगर में बाइक खड़ी करने की जगह नहीं होने के कारण बाइक चालक सड़कों सहित इधर-उधर गाड़ियां लगा रहे हैं। सड़कों पर वाहनों के इस तरह खड़े किए जाने से लगातार जाम जैसी समस्या उत्पन्न हो रही है। इसके बावजूद संबंधित विभाग पूरी तरह से मौन बना हुआ है।1
- हरलाखी में 260 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तस्करों के पास से एक बाइक और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। इस पूरी कार्रवाई और मामले के संबंध में डीएसपी अमित कुमार विस्तृत जानकारी दे रहे हैं।1
- NH 227 पर सिमराढ़ी स्थित बछराजा नदी के ऊपर बने नवनिर्मित पुल में गड्ढा बन गया है। पुल के निर्माण के कुछ ही समय बाद इसमें गड्ढा उभर आने से अब पूरे पुल की संरचना को गंभीर नुकसान पहुँचने की आशंका जताई जा रही है।1
- मधुबनी जिले के पंडौल से बीते कुछ दिनों से लापता लड़की के संबंध में उसके परिजनों को सूचना मिल गई है। लड़की के गायब होने के बाद से जुड़े इस पूरे मामले की जानकारी अब सामने आ चुकी है।1
- बिहार के मधुबनी स्थित सदर अस्पताल में विकलांग सर्टिफिकेट बनाने के नाम पर आवेदकों से फोटो और ₹400 लिए जाने का मामला सामने आया है। अस्पताल में विकलांग सर्टिफिकेट लेने आए एक आवेदक ने खुद इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि यहाँ एक फोटो के साथ आवेदकों से ₹400 वसूले जा रहे हैं। आवेदक का आरोप है कि मधुबनी सदर अस्पताल में विकलांग सर्टिफिकेट देने के नाम पर यह घूसखोरी बरसों से लगातार चल रही है।2
- मधुबनी के जयनगर में कमला नदी से शराब की तीन बोरियां बरामद की गई हैं। नदी से शराब की बोरियां मिलने के बाद इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।1
- बिहार के मधुबनी जिले में जयनगर के पास भारत-नेपाल बॉर्डर पर शराब तस्करी का एक नया रूट बेनकाब हुआ है। कमला नदी के जरिए लाई जा रही नेपाली शराब को पुलिस और सीमा सुरक्षा कार्रवाई के दौरान बरामद कर लिया गया है। तस्करों द्वारा कमला नदी के जलमार्ग का इस्तेमाल कर शराब की तस्करी की जा रही थी, जिसका भंडाफोड़ करते हुए जब्ती की कार्रवाई की गई है।1