Shuru
Apke Nagar Ki App…
नहीं होने पाएगी अब घायलों की मौत - स्पेशल यूनिट शुरू - जिला अस्पताल को मिली बड़ी उपलब्धि अंबेडकर नगर जिला अस्पताल में कंप्रेसिव मेडिकल सर्जिकल एंड एक्सीडेंटल एमरजैंसी यूनिट का शुभारंभ आज हुआ। एक्सीडेंट में घायल व्यक्तियों के मृत्यु दर में अब काफी कमी आएगी । इसको लेकर प्रशासन में काफी उत्साह देखा गया ।
ABN News Plus
नहीं होने पाएगी अब घायलों की मौत - स्पेशल यूनिट शुरू - जिला अस्पताल को मिली बड़ी उपलब्धि अंबेडकर नगर जिला अस्पताल में कंप्रेसिव मेडिकल सर्जिकल एंड एक्सीडेंटल एमरजैंसी यूनिट का शुभारंभ आज हुआ। एक्सीडेंट में घायल व्यक्तियों के मृत्यु दर में अब काफी कमी आएगी । इसको लेकर प्रशासन में काफी उत्साह देखा गया ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अम्बेडकरनगर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाज़ी उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma (हिमंत बिस्वा सरमा) के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाज़ी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने आरोप लगाया कि असम के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष Mallikarjun Kharge (मल्लिकार्जुन खड़गे) का अपमान किया है, जो दलित वर्ग से आते हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे दलित समाज का अपमान है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए और उनसे माफी की मांग की। जिला अध्यक्ष ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की टिप्पणी करने वाले मुख्यमंत्री को शर्म आनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश की पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि प्रदेश की पुलिस Yogi Adityanath (योगी आदित्यनाथ) और Narendra Modi (नरेंद्र मोदी) के इशारे पर कार्य कर रही है।3
- जिला सुल्तानपुर गांव रुपईपुर1
- लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित हाई कोर्ट परिसर से आज एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला अपने हाथ में नवजात बच्चे को लेकर कोर्ट की इमारत की छत पर चढ़ गई और वहां से कूदने का प्रयास करने लगी। महिला को इस हाल में देख कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों और वादकारियों के बीच हड़कंप मच गया। घटना का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला अचानक अपने छोटे बच्चे को सीने से लगाकर छत की मुंडेर तक जा पहुंची। उसे नीचे कूदने की मुद्रा में देख वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है और हर कोई इस दृश्य को देख बेचैन है। प्रशासनिक मुस्तैदी सूचना मिलते ही पुलिस और कोर्ट के सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। महिला को बातों में उलझाकर सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया है। जांच के मुख्य बिंदु पुलिस प्रशासन अब इन पहलुओं पर पड़ताल कर रहा है: महिला की पहचान: महिला कौन है और लखनऊ के किस इलाके या जिले से आई है? सुरक्षा में चूक: हाई कोर्ट जैसी सुरक्षित इमारत की छत तक महिला बच्चे के साथ कैसे पहुंच गई? उद्देश्य: महिला की क्या मजबूरी थी या उसे किस बात का न्याय नहीं मिला, जिसके कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की? नोट: यह एक संवेदनशील मामला है। प्रशासन का कहना है कि प्राथमिकता महिला और बच्चे की जान बचाना है, उसके बाद ही विधिक कार्रवाई या पूछताछ की जाएगी। ब्यूरो रिपोर्ट, लखनऊ1
- 🎓 Bindu Devi Memorial Academy 📢 Admissions Open for Session 2026–27 ✨ Quality Education | Smart Learning Environment 👩🏫 Experienced & Caring Teachers 🏫 Well-Equipped Classrooms & Facilities 📚 Give your child the best start for a bright future!1
- अम्बेडकर जयंती के दृष्टिगत थाना महुली पर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न, प्रशासन ने शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील* आज दिनांक 09.04.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में आगामी अम्बेडकर जयंती के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी धनघटा *डॉ० सुनील कुमार,* क्षेत्राधिकारी धनघटा *श्री अभय नाथ मिश्रा,* द्वारा संयुक्त रुप से थाना महुली परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई । बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधान, गणमान्य नागरिक, धर्मगुरु, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया । इस अवसर पर आगामी अम्बेडकर जयंती के कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं कानून व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई । उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी द्वारा उपस्थित सभी लोगों से अपील की गई कि कार्यक्रमों के दौरान आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस प्रशासन को अवगत कराएं । बैठक के दौरान यह भी निर्देशित किया गया कि जुलूस/कार्यक्रम निर्धारित मार्ग व समय के अनुसार ही आयोजित किए जाएं तथा ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए । उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों एवं नागरिकों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि अम्बेडकर जयंती का कार्यक्रम क्षेत्र में पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा तथा पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग दिया जाएगा । इस दौरान थानाध्यक्ष महुली *श्री दुर्गेश कुमार पांडेय* व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।1
- संतकबीरनगर। आज दिनाँक 10.04.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह की उस्थिति में थाना बखिरा का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया, जिसमें सर्वप्रथम थाना स्थानीय पर सुसज्जित सलामी गार्द द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर को सलामी दी गयी तत्पश्चात थाना परिसर / कार्यालय निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ सफाई, पिंक बूथ, बैरक, थाना कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, बंदी गृह, महिला हेल्प डेस्क आदि को चेक करने के साथ-साथ कार्यालय में रखे विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेखों अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, हत्या/बलवा से सम्बन्धित रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर आदि का बारीकी से निरीक्षण करते हुए इन्हें अद्यतन रखने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । शस्त्रागार में शस्त्रों को नियमित साफ-सफाई करने, निष्प्रोज्य दंगा नियंत्रण उपकरणों को बदलकर नए प्राप्त करने, लंबे समय से थाने में दाखिल अभियोगों से सम्बन्धित लावारिस एवं जब्त वाहनों का विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिस कर्मी को आने वाली महिला फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए गये । थाने पर नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ बैठक की गयी । निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक बखिरा सतीश कुमार सिंह सहित अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।4
- जिलाधिकारी अंबेडकर नगर ने फार्मर रजिस्ट्री को लेकर के यह घोषणा किया है कि बिना फार्मर रजिस्ट्री के पेंशन आवास किसान सम्मान निधि धान गेहूं विक्रय कोई भी लाभ किसी को नहीं दिया जाएगा फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य है ।1
- रोज देखी देखी हमरो करेजा फटता trending viral song1
- Rameshwar Prasad Maurya Smarak Inter College1