मार्का से खागा लोकेशन बाज सक्रिय ख़ेसाहन गांव का एक बोलोरो वाला सक्रिय ओवरलोड डंपर की टक्कर से बाइक सवार का हाथ कटा, हालत गंभीर असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ओवरलोड डंपर की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसका दायां हाथ कटकर अलग हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, घनघौल गांव निवासी कल्लू यादव (पुत्र स्व. रामकृपाल यादव) मंगलवार को तिवारी पेट्रोल पंप (नियर बहरामपुर) के सामने से गुजर रहे थे। इसी दौरान बांदा-मर्का से संचालित मोरम घाट खंड संख्या-3 से आ रहा एक तेज रफ्तार ओवरलोड डंपर अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से टकरा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डंपर की रफ्तार इतनी तेज थी कि सड़क पर घर्षण से चिंगारियां निकल रही थीं। टक्कर इतनी भीषण थी कि कल्लू यादव का दायां हाथ कटकर अलग हो गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर थरियाव पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी परिजनों को फोन के माध्यम से दे दी गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में मोरम घाट से निकलने वाले ओवरलोड डंपर बेलगाम गति से दौड़ रहे हैं, जिससे लगातार हादसे हो रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। समाजसेवी सूरज भान पाल, नगर पंचायत असोथर ने घटना पर चिंता जताते हुए ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

- बीजेपी सरकार के 9 साल पूरे होने पर प्रभारी मंत्री अजीत पाल ने की प्रेस वार्ता पत्रकारों के माध्यम से सरकार के बारे में दी जानकारी1
- Post by महेश दिवाकर मंडलमंत्री fatehpu1
- Post by Sandeep tvnews1
- *ईद के करीब आते ही बाजारों में दिखी रौनक* ईद के करीब आते ही ईद की खुशियों की रौनक बाजार में इतराई पवित्र रमजान और मुबारक माह के 27 रोजे पूरे हो जाने के बाद अब ईद की खुशियां बाजार में इतराने लगी है हालांकि ईद का पर्व आने में अभी कुछ दिन शेष है इस आखिरी आसरे में रोजेदार फजर जोहर असर मगरिब व ईशा की नमाज अदा करते हैं फिर रोजदार रोजा खोलने के बाद देर रात परिवार संग बाजार में खरीदारी कर रहे हैं जिसमें सफेद कुर्ता पजामा टोपी कपड़े जूते सैंडल व कॉस्मेटिक सामान की खरीदारी भी जोरो पर है शहर के मुख्य बाजारो में चौक बाजार लाल बाजार छोटी बाजार आदि जगह है इसके साथ खागा व बिंदकी नगर के प्रमुख बाजरो में मुस्लिम समुदाय की खासी भीड़ जुट रही है जिसमें बच्चे बड़े सभी लोग ईद के लिए अपनी-अपनी पसंद की चीज खरीद रहे हैं खास बात यह है कि बाजार की रौनक को देखते हुए दुकानदारों ने भी ग्राहकों को लुभाने के लिए एक से बढ़कर एक ऑफर दे रहे हैं जिसके चलते ग्राहकों की चांदी हो रही है खासकर महिलाओं के कपड़े चप्पल मेकअप आदि में बहुत ही ज्यादा छूट मिल रही है बाजार में लेडिस वह जेंट्स सूट की नई-नई वैरायटी पर भी भारी छूट मिल रही है1
- अपहरण के वांछित अभियुक्त को कल्यानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार फतेहपुर जनपद के कल्यानपुर पुलिस ने अपहरण के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया कल्यानपुर थाना अध्यक्ष सुमित देव पांडे से जानकारी के अनुसार फतेहपुर पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देश व पुलिस उपाधीक्षक के कुशल नेतृत्व पर वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए थाना अध्यक्ष सुमित देव पांडे उपनिरीक्षक हिमांशु सिंह महिला कांस्टेबल अर्चना चौहान सहित पुलिस टीम गठित की गई और अपहरण वांचित अभियुक्त शाहबाज पुत्र पप्पू अंसारी निवासी बेमिया थाना पचपेडवा जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार अभियुक्त विरुद्ध धारा 137 (2)/87 बी एन एस के तहत मुकदमा पंजीकृत है जिसे कड़ी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है1
- Post by Kattar ambedkarvadi satyam cha1
- रायबरेली उत्तर प्रदेश सरकार लिखी बोलोरो गाड़ी हुई बेलगाम। चालक की दबंगई सरकारी गाड़ी का रौब दिखाकर चालक ने सड़क पर किया हंगामा। चालक ने डीसीएम ड्राइवर को बीच चौराहे पर रोक कर की गाली गलोज। बीचों-बीच चौराहे पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखी बोलोरो गाड़ी को चालक ने किया खड़ा लगा लंबा जाम। होमगार्ड के मना करने पर चालक ने होमगार्ड से भी की बदसलूकी। बोलोरो गाड़ी किसी सरकारी कार्यालय से है संबंधित। हंगामा करने के बाद बोलेरो चालक हुआ फरार। क्या पुलिस बोलोरो चालक आरोपी को पकड़ पाएगी या फिर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा। पूरा मामला शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सारस चौराहे के पास की।।1
- सदैव आपका महेश दिवाकर मंडल मंत्री भाजपा फतेहपुर1