परसिया में डॉ. अंबेडकर मूर्ति स्थापना को लेकर बढ़ा तनाव, पुलिस बल तैनात कुशीनगर जनपद के सुकरौली विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा परसिया में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर शनिवार को तनाव की स्थिति बन गई। एहतियातन मौके पर लगभग 50 पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं, जिससे गांव में दिनभर हलचल और चर्चा का माहौल बना रहा। ग्रामीणों के अनुसार संबंधित भूमि वर्ष 1996 में हरिजन आबादी के अंतर्गत चिन्हित कर डॉ. अंबेडकर के नाम से छोड़ी गई थी। कुछ लोगों का कहना है कि उसी स्थान पर मूर्ति स्थापना का प्रस्ताव रखा गया है। हालांकि गांव के ही कुछ अन्य लोगों ने इस पर आपत्ति जताते हुए उक्त भूमि को अन्नपूर्णा भवन निर्माण के लिए उपयुक्त बताते हुए विरोध दर्ज कराया है। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया। पुलिस बल की मौजूदगी में दोनों पक्षों से बातचीत का प्रयास किया गया। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भूमि संबंधी अभिलेखों की जांच कर नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार गश्त कर रही है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है, लेकिन एहतियातन निगरानी जारी है।

- Post by Ram Singh1
- nagar palika te taraf se koi suvida nhi mili to gramido ne kud ni kiya kam1
- चलती ट्रेन में खतरनाक स्टंट करना एक युवक को भारी पड़ गया। युवक ट्रेन के गेट के पायदान को पकड़े हुए नाच रहा था। इसी दौरान अचानक पास खड़े बिजली के पोल से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही युवक संतुलन खो बैठा और नीचे गिर पड़ा। घटना होते ही ट्रेन में मौजूद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और अफरातफरी का माहौल बन गया। यात्रियों ने तुरंत ट्रेन स्टाफ को सूचना दी। यह घटना एक बार फिर चलती ट्रेन में स्टंट करने के खतरे को उजागर करती है।1
- कुशीनगर- पडरौना नगर पालिका के 21 सभासदों का धरना प्रदर्शन - नगर पालिका कार्यालय गेट के बाहर जमीन पर बैठकर धरना प्रदर्शन कर रहे सभासद- अधियाचन की बैठक ना होने से नाराज सभासदों ने किया प्रदर्शन - मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने देर रात प्रदर्शन को कराया खत्म,कुशीनगर जिले के नगर पालिका पडरौना का पूरा मामला1
- Post by Abc Hindustan1
- गोरखपुर जॉर्नलिस्ट एसोसिएशन में धूमधाम से मनाई गई होली | पत्रकारों ने खेली अबीर-गुलाल1
- ईरान का अब तक सबसे बड़ा हवाई हमला ईरान को कोई तो रोको नहीं ईरान 8 देश अकेले ही खत्म कर देगा1
- ye deoria khas bhagwan chauraha ka hai ye nali kabhi bhi saf nhi hota hai1
- Post by Abc Hindustan1