नगर में गृहणियों ने बताया कि नहीं चलती 45 दिन गैस असोथर/फतेहपुर घरेलू गैस सिलेंडर को नगर पंचायत में हाहाकार मचा हुआ है वहीं गैस सिलेंडर लेने के लिए गैस एजेंसी में सुबह से ही सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो जाती है और देर शाम तक भीड़ लगी रहती है हफ्तों से किसी उपभोक्ता की बुकिंग नहीं होती तो किसी के मोबाइल में डीएसी का मैसेज नहीं आता जिसकी वजह से प्रतिदिन सैकड़ों लोग मायूस होकर वापस लौट जाते है। नगर पंचायत असोथर की निवासिनी सरोज देवी ने बताया कि हमारे घर में 7 लोग का परिवार में जिसकी वजह से घर में सिर्फ 30 दिन में ही सिलेंडर खत्म हो जाता है सरकार द्वारा 45 दिन में बुकिंग करने का नियम बहुत ग़लत है। आरती गुप्ता ने बताया कि जहां एक ओर सरकार कह रही है हमारे पास गैस व ईंधन की कोई कमी नहीं है तो फिर बुकिंग 21 दिन से दुगुना दिनों से ज्यादा 45 दिन क्यूं किया गया जब कि जहां पर सिर्फ गैस से ही खाना पकता है और सभी चीजें बनती है वहां अधिकतम 25 से 30 दिन में ही सिलेंडर खत्म हो जाता है। मीरा देवी ने बताया कि मेरे घर में 25 दिनों में ही गैस खत्म हो गयी थी जिसके बाद चूल्हे में लकड़ी व उपलों से खाना बनाना पड़ता है जिसके कारण बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रीतू देवी ने बताया कि जहां एक ओर मोदी सरकार धुआं से बचने के लिए करोड़ों महिलाओं को मुफ्त में उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन बांटे वहीं अब 21 दिनों से बढ़ाकर 45 दिनों में बुकिंग करने का आदेश दे दिया जिसके कारण पुनः मिट्टी के चूल्हे में लकड़ी व गोबर के उपलों में धुआं खाकर खाना पकाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं इस समय सबसे बड़ी समस्या 15 अप्रैल से शुरू हो रही शादी समारोहों को लेकर हो रही है बिना सिलेंडर के कैसी बड़े बड़े आयोजन हो पायेगा जिसकी चिंता लोगों को बता रही है। असोथर गैस एजेंसी के मालिक दीपक कुमार ने बताया कि शासन द्वारा जारी की गयी गाइड लाइन के तहत हमारे एजेंसी में कार्य हो रहा है रही बात नगर पंचायत की तो इसके लिए हमने दो बार सिर्फ असोथर टाउन के लिए पत्राचार कर चुके हैं कि यहां पर 25 दिन में बुकिंग का प्राविधान किया जाए लेकिन उच्चाधिकारियों ने इसके लिए साफ मना कर दिया कि शासन के निर्देशानुसार ही कार्य करिए अभी फिलहाल कोई छूट नहीं मिलेगी। कामर्शियल सिलेंडर न मिलने की वजह से होटल,चाट के ठेले,अंडे के ठेले व खाने पीने की दुकानों में इन दिनों धड्डले से घरेलू सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा है जब कि सरकार का सख्त आदेश है कि ब्यवसायिक प्रतिष्ठानों में सिर्फ कामर्शियल सिलेंडर का उपयोग किया जाए अगर किसी भी प्रतिष्ठान में घरेलू सिलेंडर पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नगर में गृहणियों ने बताया कि नहीं चलती 45 दिन गैस असोथर/फतेहपुर घरेलू गैस सिलेंडर को नगर पंचायत में हाहाकार मचा हुआ है वहीं गैस सिलेंडर लेने के लिए गैस एजेंसी में सुबह से ही सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो जाती है और देर शाम तक भीड़ लगी रहती है हफ्तों से किसी उपभोक्ता की बुकिंग नहीं होती तो किसी के मोबाइल में डीएसी का मैसेज नहीं आता जिसकी वजह से प्रतिदिन सैकड़ों लोग मायूस होकर वापस लौट जाते है। नगर पंचायत असोथर की निवासिनी सरोज देवी ने बताया कि हमारे घर में 7 लोग का परिवार में जिसकी वजह से घर में सिर्फ 30 दिन में ही सिलेंडर खत्म हो जाता है सरकार द्वारा 45 दिन
में बुकिंग करने का नियम बहुत ग़लत है। आरती गुप्ता ने बताया कि जहां एक ओर सरकार कह रही है हमारे पास गैस व ईंधन की कोई कमी नहीं है तो फिर बुकिंग 21 दिन से दुगुना दिनों से ज्यादा 45 दिन क्यूं किया गया जब कि जहां पर सिर्फ गैस से ही खाना पकता है और सभी चीजें बनती है वहां अधिकतम 25 से 30 दिन में ही सिलेंडर खत्म हो जाता है। मीरा देवी ने बताया कि मेरे घर में 25 दिनों में ही गैस खत्म हो गयी थी जिसके बाद चूल्हे में लकड़ी व उपलों से खाना बनाना पड़ता है जिसके कारण बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रीतू देवी ने बताया कि जहां एक ओर
मोदी सरकार धुआं से बचने के लिए करोड़ों महिलाओं को मुफ्त में उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन बांटे वहीं अब 21 दिनों से बढ़ाकर 45 दिनों में बुकिंग करने का आदेश दे दिया जिसके कारण पुनः मिट्टी के चूल्हे में लकड़ी व गोबर के उपलों में धुआं खाकर खाना पकाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं इस समय सबसे बड़ी समस्या 15 अप्रैल से शुरू हो रही शादी समारोहों को लेकर हो रही है बिना सिलेंडर के कैसी बड़े बड़े आयोजन हो पायेगा जिसकी चिंता लोगों को बता रही है। असोथर गैस एजेंसी के मालिक दीपक कुमार ने बताया कि शासन द्वारा जारी की गयी गाइड लाइन के तहत हमारे एजेंसी में कार्य हो रहा है
रही बात नगर पंचायत की तो इसके लिए हमने दो बार सिर्फ असोथर टाउन के लिए पत्राचार कर चुके हैं कि यहां पर 25 दिन में बुकिंग का प्राविधान किया जाए लेकिन उच्चाधिकारियों ने इसके लिए साफ मना कर दिया कि शासन के निर्देशानुसार ही कार्य करिए अभी फिलहाल कोई छूट नहीं मिलेगी। कामर्शियल सिलेंडर न मिलने की वजह से होटल,चाट के ठेले,अंडे के ठेले व खाने पीने की दुकानों में इन दिनों धड्डले से घरेलू सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा है जब कि सरकार का सख्त आदेश है कि ब्यवसायिक प्रतिष्ठानों में सिर्फ कामर्शियल सिलेंडर का उपयोग किया जाए अगर किसी भी प्रतिष्ठान में घरेलू सिलेंडर पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- फतेहपुर। जहानाबाद कस्बे के मोहल्ला बिलासपुर में एक पुराने मकान की जेसीबी से खुदाई के दौरान चांदी के 92 और तांबे के 180 सिक्के मिले हैं। मंगलवार की शाम मदन कोरी के पुराने गिरे हुए कच्चे मकान की खुदाई के दौरान मिट्टी का एक छोटा लोटा मिला, जिसमें ये सिक्के भरे हुए थे। सूचना मिलने पर पुलिस और नायब तहसीलदार सुरेश चंद्र मौके पर पहुंचे और सिक्कों को जहानाबाद थाना लाया गया। नायब तहसीलदार ने बताया कि सभी सिक्कों को थाने में रखवा दिया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- खागा नौबस्ता मार्ग का हुवा भूमि पूजन भाजपा विधायक कृष्णा पासवान ने किया भूमि पूजन खागा फतेहपुर ::- इस वक़्त की बड़ी खबर से आपको रूबरू करवा दें की फतेहपुर जनपद के नगर पंचायत के नौबस्ता मार्ग खागा मे आज खागा की लोकप्रिय विधायक कृष्णा पासवान जी के नेतृत्व मे किया गया उन्होंने बताया की बड़े हर्ष की बात हैँ की वर्षो की मेहनत रंग लाई जिसकी वजह से आज भूमि पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुवा साथ यहाँ पर आये हुवे प्रभू श्री राम के भक्तो को बता दें की राम लीला मैदान और अयोध्या मंदिर खागा के सुंदरी करण के लिए बजट 27 लाख रूपये प्राप्त हुवा हैँ जिसका कार्य बहुत जल्द शुरू हो जायेगा. दर्शकों को बता दें की विपक्ष की सपा विधायक ऊषा मौर्य ने मौके पर आकर अडचन डालने का किया प्रयास लोक निर्माण विभाग फतेहपुर से धीरज पाण्डेय ने बताया की नौबस्ता रोड बनना हैँ मार्ग की लम्बाई 11 किलोमीटर हैँ जिसकी लागत 28 करोड़ 71 लाख हैँ जो की 5 किलोमीटर विधानसभा खागा 6 किलोमीटर हुसैगंज विधानसभा मे आती हैँ. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दर्शको को बता दें की नौबस्ता घाट मे श्रद्धांलुओं को सावन के महीने मे अत्यधिक समस्याओं का सामना करना पड़ता था जिस विषय मे नगर पंचायत खागा के लोगो ने पूर्व मे भी खागा विधायक कृष्णा पासवान जी से आग्रह किया था श्रद्धांलुओं के दर्द को देखते हुवे विधायक जी के अथक प्रयास से यह मार्ग पास हुवा हैँ और आज भूमि पूजन हुवा हैँ लेकिन सपा से विधायक व पी डी ए के लोगो को शायद ये सारे कार्य पसंद नहीं आ रहे हैँ. सपा विधायक व उनके कुछ नेताओं ने प्रायोजित ढंग से इस भूमि पूजन मे बाधा डालने का कुत्सित प्रयास किया हैँ जिसका विडिओ इस समय सोशल मिडिया मे वायरल हो रहा हैँ जिसमे ये बताने का प्रयास किया गया हैँ की खागा विधानसभा की विधायक ने उन्हें पूजा मे बैठने से मना कर दिया हैँ जबकि शास्त्रों के अनुसार आपको बता दें की सनातन धर्म मे जो व्यक्ति पूजा मे बैठा हैँ वो मन्त्रोंचरण के समय बोलता नहीं हैँ.4
- रायबरेली भतीजे ने बुआ से रची लूट की साजिश।रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना।भतीजे ने अपनी ही बुआ के साथ मिलकर 19 हजार रुपये लूटने की साजिश रची।बुआ भैंस बेचकर रुपये बैंक में जमा करने जा रही थीं।रास्ते में भतीजे ने “लंच टाइम” का बहाना बनाकर दिशा बदल दी।जुबेलेशन होटल के पास बाइक सवार साथी ने झोला छीन लिया।महिला को हुआ शक, पुलिस में दी तहरीर।पुलिस ने एक दिन के अंदर दोनों बाल अपचारियों को पकड़ा।आरोपियों के कब्जे से 18,700 रुपये बरामद।पूछताछ में साजिश का खुलासा, भतीजा ही मास्टरमाइंड निकला।दोनों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा1
- Post by Kattar ambedkarvadi satyam cha1
- Post by RN Vishwkarma1
- Post by Mahtab khan1
- जेसीबी खुदाई में निकले चांदी-तांबे के सैकड़ों पुराने सिक्के, प्रशासन ने कब्जे में लिए फतेहपुर। जहानाबाद कस्बे के मोहल्ला बिलासपुर में मंगलवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पुराने कच्चे मकान की खुदाई के दौरान जमीन के अंदर से बड़ी संख्या में प्राचीन सिक्के बरामद हुए। जानकारी के अनुसार, मदन कोरी के गिरे हुए पुराने मकान की जेसीबी से खुदाई कराई जा रही थी। इसी दौरान मिट्टी के अंदर से एक छोटा सा लोटा मिला, जिसमें चांदी के 92 और तांबे के 180 सिक्के भरे हुए थे। सिक्के मिलने की खबर तेजी से इलाके में फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और नायब तहसीलदार सुरेश चंद्र तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। प्रशासनिक टीम ने सभी सिक्कों को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित रूप से जहानाबाद थाने भिजवा दिया। नायब तहसीलदार सुरेश चंद्र ने बताया कि बरामद किए गए सभी सिक्कों को थाने में जमा करा दिया गया है और उनकी जांच व कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सिक्कों की प्राचीनता और ऐतिहासिक महत्व का आकलन करने के लिए संबंधित विभाग को भी सूचना दी जाएगी। घटना के बाद से क्षेत्र में इस खोज को लेकर काफी चर्चा बनी हुई है।1
- खाना बनाते समय गैस सिलेंडर लीक होने से आग लगी पत्नी आग की चपेट में आईं, बचाने गए पति भी झुलस गए दोनों को पहले सीएचसी, फिर जिला अस्पताल और बाद में लखनऊ रेफर किया गया इलाज के दौरान देर रात दोनों की मौत हो गई गांव में शोक का माहौल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे1
- Post by RN Vishwkarma1