Shuru
Apke Nagar Ki App…
बेगूसराय- सिंघौल थाना की पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 01 वास्तविक धारक को किया मोबाइल बरामद, SP ने दी जानकारी सिंघौल थाना की पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 01 वास्तविक धारक को मोबाइल सुपुर्द करने का काम किया है. इस बात की जानकारी बुधवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस खोए हुए मोबाइल अथवा चोरी किए गए मोबाइल को ऑपरेशन मुस्कान के तहत बरामद करते हुए वास्तविक धारक को सुपुर्द करने का काम करती है. इस कार्य से आमलोगों में खुशी का वातावरण है.
Ranjan Kumar
बेगूसराय- सिंघौल थाना की पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 01 वास्तविक धारक को किया मोबाइल बरामद, SP ने दी जानकारी सिंघौल थाना की पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 01 वास्तविक धारक को मोबाइल सुपुर्द करने का काम किया है. इस बात की जानकारी बुधवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस खोए हुए मोबाइल अथवा चोरी किए गए मोबाइल को ऑपरेशन मुस्कान के तहत बरामद करते हुए वास्तविक धारक को सुपुर्द करने का काम करती है. इस कार्य से आमलोगों में खुशी का वातावरण है.
More news from बिहार and nearby areas
- राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन, बेगूसराय एवं कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार के संयुक्त तत्वावधान में। जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया बेगूसराय राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन, बेगूसराय एवं कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रकवि दिनकर की स्मृति एवं उनके साहित्यिक योगदान को नमन करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों पर माल्यार्पण, व्याख्यान एवं सम्मान समारोह सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। जयंती के अवसर पर प्रातः विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। दिनकर भवन, बेगूसराय, स्वर्ण जयंती पुस्तकालय, दिनकर चौक जीरोमाइल, दिनकर ग्राम सिमरिया तथा दिनकर आवास सिमरिया में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा एवं स्मृति स्थल पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री रिची पांडेय, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष, माननीय विधायक, बेगूसराय श्री कुंदन कुमार, कार्यपालक निदेशक, बरौनी रिफाइनरी, महापौर, नगर निगम श्रीमती पिंकी देवी, अपर समाहर्ता श्री बृज किशोर चौधरी, नगर आयुक्त श्री सोमेश बहादुर माथुर, अनुमंडल पदाधिकारी, बेगूसराय सहित अन्य पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने राष्ट्रकवि दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में व्याख्यान सत्र एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ‘रश्मिरथी की प्रासंगिकता आज के समय में’ विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. रविन्द्र कुमार वर्मा ‘रवि’, पूर्व कुलपति, बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर तथा प्रो. सिद्धेश्वर काश्यप, पी.जी. सेमेस्टर, सहरसा ने राष्ट्रकवि दिनकर के साहित्य, उनकी कृतियों में निहित राष्ट्रप्रेम, सामाजिक चेतना एवं समकालीन संदर्भों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के साहित्यिक योगदान, राष्ट्रप्रेम, सामाजिक चेतना एवं राष्ट्र के प्रति उनके विचारों को स्मरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि दिनकर की रचनाएं आज भी समाज में स्वाभिमान, राष्ट्रप्रेम, सामाजिक चेतना और जनजागरण की भावना को सशक्त करती हैं। उनकी कालजयी रचनाएं नई पीढ़ी को निरंतर प्रेरणा प्रदान कर रही हैं तथा वर्तमान समय में भी उनकी प्रासंगिकता बनी हुई है। जयंती समारोह के अवसर पर सम्मान समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाट्य मंचन तथा कवि सम्मेलन सहित विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में साहित्य, कला एवं संस्कृति से जुड़े लोगों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, साहित्यप्रेमियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। जिले में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की साहित्यिक विरासत, उनके राष्ट्रवादी चिंतन एवं सामाजिक सरोकारों को स्मरण करते हुए उनके विचारों और रचनाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।2
- लखीसराय शहर के स्कूल कॉलेज के आसपास पुलिस दीदी की गश्त , छात्राओं से किया संवाद लखीसराय। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देशानुसार शहर के स्कूल, कॉलेज एवं कोचिंग संस्थानों के आसपास छात्राओं की सुरक्षा को लेकर ‘पुलिस दीदी’ द्वारा लगातार गश्त की जा रही है। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। गश्त के दौरान पुलिस दीदी द्वारा छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों की जानकारी ली जा रही है। साथ ही छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की सलाह दी जा रही है। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य शिक्षण संस्थानों के आसपास सुरक्षित वातावरण बनाए रखना तथा छात्राओं में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।1
- #बाढ़ ममें आज गंगा नदी में कई डूबे, सब जगह मची है चीख पुकार...1
- जमुई मड़वा पहाड़ छेड़खानी कांड : कोर्ट में पेशी के बाद बाहर निकलते ही आरोपी हरेराम यादव को वकील ने जड़ा थप्पड़ जमुई मड़वा पहाड़ छेड़खानी कांड : कोर्ट में पेशी के बाद बाहर निकलते ही आरोपी हरेराम यादव को वकील ने जड़ा थप्पड़1
- *50 करोड़ की नोटिस के बाद बृजभूषण-बाबा रामदेव में सुलह:* योग गुरु बोले- पतंजलि घी 100 फीसदी शुद्ध; हम नशेड़ी-गंजेड़ी साधु नहीं पतंजलि घी की शुद्धता को लेकर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और योग गुरु बाबा रामदेव के बीच चल रहा विवाद सुलह के साथ समाप्त हो गया है. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बाबा रामदेव ने स्पष्ट किया कि पतंजलि का घी 100 फीसदी शुद्ध है और बृजभूषण शरण सिंह से मुलाकात के बाद सभी भ्रम दूर हो गए हैं. ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र1
- गांधी चौक स्थित सरदार पैलेस में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती मनाई गई। मुंगेर: मुंगेर जिला ब्रह्मर्षि समाज के तत्वावधान में गांधी चौक स्थित सरदार पैलेस के सभागार में बुधवार को क्रांति और पुरुषार्थ के अमर गायक हिंदी साहित्यकाश के प्रकाश पुंज राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 119वीं जयंती मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता अवकाश प्राप्त शिक्षक नंदकिशोर कुमार ने किया जबकि मंच संचालन मुंगेर जिला ब्रह्मर्षि समाज के वरिष्ठ संस्थापक सदस्य श्री दिनेश कुमार सिंह एवं समाज के कोषाध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जमालपुर के पूर्व विधायक डॉक्टर अजय कुमार सिंह जी थे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि जो स्वयं जागृत है वहीं दूसरे को जगा सकता है गुलामी के बेरी को काटने में क्रांति का बिगुल फूकने का तूफान का नाम ही दिनकर है। शालिग्राम कुमार ने कहा कि दिनकर जी की पंक्ति श्वानों को मिलता रोग वस्त्र भूखे बालक हकलाते। वरिष्ठ शिक्षक नेता श्री नवल किशोर प्रसाद सिंह ने कहा कि इनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व दोनों ही विशिष्ट है। जफर अहमद ने कहा कि उनकी कविताओं में वह ताकत है जो मुर्दे में भी जान फूंक दिया करते हैं। संयुक्त रूप से ब्रह्मर्षि समाज के वरिष्ठ संस्थापक सदस्य श्री दिनेश कुमार सिंह श्री विमलेंदु राय श्री सुनील कुमार ब्रह्मर्षि समाज के वरिष्ठ संस्थापक महासचिव श्री अशोक शंकर सिंह ने कहा कि पृथ्वी पर ऐसी कोई समस्या नहीं है जिसका समाधान ना हो कोई ऐसा ताला नहीं जिसकी चाबी ना हो इन्होंने लिखा है क्षमा शोभती उसे भुजंग को जिसके पास गरल हो तथा उन्होंने ही लिखा है ऊंच-नीच का भेद न मानो वही श्रेष्ठ ज्ञानी है पुनः उन्होंने माना है बड़े वंश से क्या होता है कोट हो यदि काम नर का गुण उज्ज्वल चरित्र है नहीं वंश धन धाम। इस मौके पर नितेश कुमार पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री मनोज कुमार सिंह ब्रह्मर्षि चेतना मंच के अध्यक्ष श्री विमलेंदु राय ब्रह्मर्षि चेतना मंच के प्रवक्ता व अधिवक्ता प्रणव कुमार गोपाल कृष्ण यादव महेंद्र यादव एहतेशाम आलम निलेश कुमार सिंह श्री अंजन कुमार सिंह मोहम्मद जफर अब्दुल्ला बुखारी अहमद संजय केसरी नवेंदु कुमार सिंह राम दर्शन सिंह सहित अन्य सैकड़ो लोग उपस्थित थे।1
- 23/09/2026 : सत्ता दल छोड़ बांकी पार्टी को महत्व नहीं दिया जा रहा साथ ही जनप्रतिनिधि से तालमेल भी नहीं | ब्लॉक पर दलाल हावी हैं | शाम्हो प्रखण्ड बेगूसराय | Mobile Tv News1
- बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री ने बिहार सरकार को धन्यवाद और शुभकामना दी है। बेगूसराय को रामधारी सिंह दिनकर विश्वविद्यालय के रूप में मिली बड़ी सौगात बेगूसराय को रामधारी सिंह दिनकर विश्वविद्यालय के रूप में मिली बड़ी सौगात बेगूसराय। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर बेगूसराय को बड़ी शैक्षणिक सौगात मिली है। बिहार मंत्रिपरिषद ने बेगूसराय में ‘रामधारी सिंह दिनकर विश्वविद्यालय’ की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। विश्वविद्यालय की स्थापना के क्रम में पदाधिकारी एवं कर्मियों के वेतनादि के लिए 15 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति का प्रावधान किया गया है। दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर बेगूसराय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह लगातार प्रयासरत रहे। 22 जून 2026 को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात के दौरान उन्होंने यह मांग प्रमुखता से रखी। इसके बाद 19 जुलाई को बेगूसराय के आईओसीएल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष फिर यह विषय उठाया। उसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिनकर की जन्मभूमि पर उनके नाम से विश्वविद्यालय स्थापित करने की घोषणा की थी। घोषणा के बाद जिला प्रशासन ने प्रस्तावित स्थायी परिसर के लिए 15 एकड़ भूमि चिह्नित कर उच्च शिक्षा विभाग को प्रतिवेदन भेजा, जिससे प्रक्रिया को गति मिली। प्रस्तावित विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा, शोध, साहित्य और भारतीय चिंतन का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा तथा राष्ट्रकवि दिनकर की साहित्यिक एवं वैचारिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। स्थानीय विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और शोध के बेहतर अवसर मिलने के साथ बेगूसराय की शैक्षणिक पहचान को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद है। दिनकर जयंती पर मिली यह स्वीकृति बेगूसराय के लिए विशेष महत्व रखती है। संकल्प से घोषणा, घोषणा से भूमि चिह्नांकन और अब कैबिनेट की मंजूरी,दिनकर विश्वविद्यालय का सपना साकार होने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव पार कर चुका है।1
- जमुई के बाद अब समस्तीपुर में लड़की से छेड़खानी का वीडियो वायरल, लड़के के साथ जा रही लड़की को रोककर की गाली-गलौज व छेड़खानी। बिहार के जमुई में नाबालिग लड़की के साथ हुई बदसलूकी का मामला अभी चर्चा में ही था कि अब समस्तीपुर में भी इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत जगतसिंहपुर गांव स्थित बांध बाईपास रोड पर एक लड़की के साथ कुछ युवकों द्वारा छेड़खानी, गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार का वीडियो बुधवार देर शाम वायरल हुआ। वीडियो सामने आते ही समस्तीपुर पुलिस हरकत में आ गई। बताया जा रहा है कि लड़की एक लड़के के साथ बांध बाईपास रोड से जा रही थी और रास्ते में रुककर फोटो ले रही थी। तभी कुछ युवक वहां पहुंच गए और लड़की के साथ गाली-गलौज और छेड़खानी की। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया जो बाद में वायरल हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार वीडियो में दिख रहे युवक जगतसिंहपुर गांव के ही बताए जा रहे हैं, हालांकि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि आरोपी कौन हैं और वीडियो की सच्चाई क्या है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा है कि मामला अतिसंवेदनशील है और आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता, घटनास्थल और आरोपियों की पहचान की जांच में जुटी है। जमुई के बाद अब समस्तीपुर में लड़की से छेड़खानी का वीडियो वायरल, लड़के के साथ जा रही लड़की को रोककर की गाली-गलौज व छेड़खानी। बिहार के जमुई में नाबालिग लड़की के साथ हुई बदसलूकी का मामला अभी चर्चा में ही था कि अब समस्तीपुर में भी इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत जगतसिंहपुर गांव स्थित बांध बाईपास रोड पर एक लड़की के साथ कुछ युवकों द्वारा छेड़खानी, गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार का वीडियो बुधवार देर शाम वायरल हुआ। वीडियो सामने आते ही समस्तीपुर पुलिस हरकत में आ गई। बताया जा रहा है कि लड़की एक लड़के के साथ बांध बाईपास रोड से जा रही थी और रास्ते में रुककर फोटो ले रही थी। तभी कुछ युवक वहां पहुंच गए और लड़की के साथ गाली-गलौज और छेड़खानी की। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया जो बाद में वायरल हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार वीडियो में दिख रहे युवक जगतसिंहपुर गांव के ही बताए जा रहे हैं, हालांकि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि आरोपी कौन हैं और वीडियो की सच्चाई क्या है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा है कि मामला अतिसंवेदनशील है और आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता, घटनास्थल और आरोपियों की पहचान की जांच में जुटी है।1