समाजवादी युवजन सभा के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष राजू इदरीसी का पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी के आवास पर हुआ स्वागत समाजवादी युवजन सभा के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष राजू इदरीसी का हुआ स्वागत कन्नौज। समाजवादी युवजन सभा के नव मनोनीत जिला अध्यक्ष राजू इदरीसी का पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने अपने आवास पर स्वागत किया। इस दौरान सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजू इदरीसी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करने की बात कही। पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने कहा कि युवाओं की संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने नव मनोनीत जिलाध्यक्ष से पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को युवाओं तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य पिंटू यादव, प्रोफेसर अरुण शर्मा, वसीम हसन, लल्ला दुबे, विनोद यादव, शिल्पी यादव, मो. आज़ाद प्रधान, अजय यादव, मुजफ्फर खां, अतीक चिश्ती, नफीस खान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
समाजवादी युवजन सभा के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष राजू इदरीसी का पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी के आवास पर हुआ स्वागत समाजवादी युवजन सभा के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष राजू इदरीसी का हुआ स्वागत कन्नौज। समाजवादी युवजन सभा के नव मनोनीत जिला अध्यक्ष राजू इदरीसी का पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने अपने आवास
पर स्वागत किया। इस दौरान सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजू इदरीसी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करने की बात कही। पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने कहा कि युवाओं की संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने नव मनोनीत जिलाध्यक्ष
से पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को युवाओं तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य पिंटू यादव, प्रोफेसर अरुण शर्मा, वसीम हसन, लल्ला दुबे, विनोद यादव, शिल्पी यादव, मो. आज़ाद प्रधान, अजय यादव, मुजफ्फर खां, अतीक चिश्ती, नफीस खान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
- पीडीए की ताकत, छात्रों का विश्वास: राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में सपा छात्रसभा का सदस्यता अभियान पीडीए की ताकत, छात्रों का विश्वास: राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में सपा छात्रसभा का सदस्यता अभियान कन्नौज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी छात्रसभा उत्तर प्रदेश विनीत कुशवाहा के निर्देशानुसार राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज तिर्वा में समाजवादी छात्रसभा कन्नौज की ओर से सदस्यता अभियान आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष समाजवादी छात्रसभा कन्नौज योगेश शर्मा के नेतृत्व में आयोजित अभियान में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए समाजवादी छात्रसभा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान युवाओं में सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों, समान अवसर और छात्रहितों को लेकर उत्साह देखने को मिला। जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि समाजवादी छात्रसभा हमेशा छात्रों और युवाओं के अधिकारों की आवाज मजबूती से उठाती रही है। शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और छात्रहितों के मुद्दों को लेकर संघर्ष आगे भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिल रही है और अखिलेश यादव के विचारों एवं संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान जारी रहेगा। कार्यक्रम में अंशु यादव, अनुराधा यादव, भोला यादव, अंकित कुमार, अर्पित झौआ, शिव मोहन, प्रशु यादव, अली शान समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।4
- #UP Government #road safety #road accident #road video #UPGovernment #RoadSafety #road #safetyaccidentइस विडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे ताकि हमारी टीम काम कर सके 🙏🙏1
- निर्दोष कार्यकर्ता की पिटाई पर पुलिस पर भड़के सपा विधायक कानपुर अमिताभ बाजपे सपा कार्यकर्ता को बेल्ट से पीटे जाने का मामला, विधायक जी के सामने आने पर विधायक जी आग बबूला हो गए, और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए, कानपुर पुलिस अपने बचाव में बात करती देखी, पर पुलिस क से विधायक काफी खफा दिखाई दिए।1
- *उन्नाव समाचार फिर गरजी प्राधिकरण की जेसीबी,अवैध प्लाटिंग,अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण का सचिव प्राधिकरण ने चलाया अभियान* *उन्नाव समाचार* *फिर गरजी प्राधिकरण की जेसीबी,अवैध प्लाटिंग,अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण का सचिव प्राधिकरण ने चलाया अभियान* हरदोई सफीपुर मार्ग पर स्थित ग्राम सैयद अब्बासपुर में १० बीघे भूमि में बिना मैप स्वीकृति के किये गए प्लाटिंग को किया गया ध्यवस्त लगभग 1.5 करोड़ के मूल्य की भूमि को कराया गया ध्यवस्त शुक्लागंज विकास प्राधिकरण में अवैध निर्माण/ प्लाटिंग करने वालों को बख्सा नहीं जाएगा कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी-सचिव उन्नाव शुक्ला गंज विकास प्राधिकरण1
- CITY NEWS: गंगा दरवाजा क्षेत्र में गणपति बप्पा की स्थापना, जयकारों से गूंजा मोहल्ला1
- उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद से खबर हर छोटी बड़ी खबर आप तक फर्रुखाबाद:- *फर्रुखाबाद में कुकिंग ऑयल को बार-बार प्रयोग करने पर जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान,खाद्य सुरक्षा विभाग को किया निर्देशित* फर्रुखाबाद में दुकानों, रेस्टोरेंट, रेहड़ी और ढाबों में एक ही तेल को बार-बार गर्म करके इस्तेमाल करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसी को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर ने खाद्य सुरक्षा विभाग को निर्देशित किया है कि कुकिंग ऑयल को बार - बार प्रयोग करने वाले प्रतिष्ठानों को चेक करें।जिलाधिकारी ने बताया कि ऑयल को बार - बार गर्म करने पर उसकी गुणवक्ता खराब हो जाती है और उसमें कुछ ऐसे तत्व बनने लगते है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते है। ऐसे में खाद्य सुरक्षा विभाग ऑयल को चेक करेंगे और आवश्यक कार्यवाही अमल में लाएंगे। खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त अजीत कुमार ने बताया कि कुकिंग ऑयल को दो से तीन बार उपयोग करने के बाद इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।फर्रुखाबाद में इस्तेमाल हो चुके खाना पकाने के तेल को सुरक्षित तरीके से इकट्ठा करने की व्यवस्था शुरू की गई है और विभिन्न प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा मानकों के दृष्टिगत बेस्टिस तेल के लिए कंटेनर रखवाये गए है। इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग से अधिकृत "कलेक्ट माय ऑयल" टीम के रोहित अग्निहोत्री को इस्तेमाल कुकिंग ऑयल इकट्ठा करने के लिए चुना गया है। ये टीम होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, मिठाई की दुकान, कैटरिंग और फास्ट फूड दुकानों से इस्तेमाल हो चुका तेल सुरक्षित तरीके से एकत्र कर रही है। FSSAI के अनुसार तेल को बार-बार गर्म करने पर उसमें हानिकारक तत्व बढ़ने लगते हैं, इसलिए इस्तेमाल हो चुके तेल को दोबारा खाना बनाने में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए,साथ ही पुराने तेल को नाली में बहाना भी गलत है।इससे नालियां जाम हो सकती हैं और पर्यावरण को नुकसान पहुंच सकता है। नियमों का पालन नहीं करने वाले खाद्य कारोबारियों पर कार्रवाई भी हो सकती है। जांच में गड़बड़ी मिलने पर नोटिस से लेकर खाद्य लाइसेंस निलंबित या रद्द करने तक की कार्रवाई का प्रावधान है। कलेक्ट माय ऑयल ने सभी खाद्य कारोबारियों से अपील की है कि इस्तेमाल हो चुके तेल को नाली में न बहाएं और न ही दोबारा खाने में इस्तेमाल करें।अपने सही आंकड़ों के साथ इसे सुरक्षित तरीके से हमारे अधिकृत केंद्र को सौंपें और फर्रुखाबाद को सुरक्षित रखने में हमारा सहयोग करें।1
- गणपति विसर्जन में झूमि शिल्पा शेट्टी फिर दी विदाई, गणपति बप्पा मोरया मुंबई फिल्म अदाकारा शिल्पा शेट्टी ने गणपत विसर्जन में खूब ठुमके लगाए फिर गणपति बप्पा को विदाई दी।1
- जनपद हरदोई के कोतवाली पिहानी में साईं नदी पर जान देने की बात कर और पत्नी को भेजी वीडियो जनपद हरदोई के कोतवाली पिहानी में साईं नदी पर जान देने की बात कर और पत्नी को भेजी वीडियो crime 7news जनपद हरदोई के कोतवाली पिहानी में रविवार रात पत्नी को वीडियो भेजकर सई नदी में कूदने की बात कहने वाले युवक का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका। भैंसटा पुल पर उसकी मोटरसाइकिल मिलने के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सोमवार को दिनभर नदी में तलाश अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका। युवक के नदी में कूदने की आशंका है, हालांकि किसी प्रत्यक्षदर्शी ने उसे नदी में छलांग लगाते हुए नहीं देखा है। कोतवाली देहात क्षेत्र के बर्रैया खेड़ा निवासी चंद्र मोहन तिवारी उर्फ कपिल (उम्र करीब 35 वर्ष), पुत्र कृष्ण मुरारी तिवारी रविवार शाम से लापता है। पुलिस के अनुसार रविवार रात करीब 7:10 बजे चंद्र मोहन ने अपनी पत्नी के मोबाइल पर एक वीडियो भेजा था। वीडियो में उसने अपने को खत्म करने की बात कही थी। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद बताया जा रहा है। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने भैंसटा पुल पहुंचकर छानबीन की तो वहां चंद्र मोहन की मोटरसाइकिल खड़ी मिली। इसके बाद नदी में कूदने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू कराई। कस्बा इंचार्ज राजेश सिंह और हलका इंचार्ज गौरव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और दिनभर नदी तथा आसपास के क्षेत्र में युवक की तलाश कराई। पुल पर भीड़, फिर भी किसी ने नहीं देखा पुलिस के मुताबिक भैंसटा पुल के आसपास शराब की दुकानें हैं और रविवार रात वहां लोगों की भीड़ भी थी। इसके बावजूद किसी व्यक्ति ने युवक को नदी में कूदते हुए नहीं देखा। ऐसे में पुलिस नदी में कूदने की आशंका के साथ अन्य संभावनाओं को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पिछले कुछ महीनो पहले भी लापता होने की हुई थी घटना सूत्रों के मुताबिक, चंद्र मोहन पिछले माह भी इसी तरह की हरकत कर चुका है। उस समय तलाश के बाद वह सकुशल बरामद हो गया था। इस बार पत्नी को वीडियो भेजने और भैंसता पुल पर मोटरसाइकिल मिलने के बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई है। फिलहाल पुलिस और गोताखोरों की तलाश जारी है, लेकिन अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। वीडियो परिचय---चंद्र मोहन का वीडियो जो अपनी जीवन लीला समाप्त करने की बात वीडियो में कह रहा है2