*थाना श्यामपुर* *कप्तान नवनीत सिंह ने किया थाना श्यामपुर का सालाना मुआयना* *थाना आगमन पर सेरिमोनियम गार्द ने कप्तान को दी सलामी* *थाना कार्यालय, मालाखाना, सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट आदि का किया निरीक्षण* *साफ-सफाई की व्यवस्थाओं पर संतुष्ट दिखे एसएसपी, जवानों के लिए ताजा भोजन पर दिया जोर* *जीवन रक्षा उपकरणों को चालू दशा में रखने एवं निष्प्रयोज्य सामग्री को स्टोर से बदलने के दिए निर्देश* *अस्लाह की निश्चित समायावधि में साफाई व जवानों के अभ्यास को बताया आवश्यक* *थाना प्रांगण में चंदन का वृक्ष लगाकर कप्तान ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश* *सैनिक सम्मेलन लेकर सामने आयी जवानों की समस्याओं का भी मौके पर किया निस्तारण* *सड़क दुर्घटना में किसी की मृत्यु होने की दशा में सम्मान जताते हुए बॉडी बैग का किया जाए इस्तेमाल* एसएसपी नवनीत सिंह आज सालाना निरीक्षण के लिए थाना श्यामपुर पहुंचे जहां सेरिमोनियम गार्द द्वारा अपने कप्तान को सशस्त्र सलामी देकर उनका स्वागत किया गया। सलामी के बाद एसएसपी द्वारा क्रमवार थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट, कर्मचारी मैस, कर्मचारी बैरक, आवासीय परिसर, मालखाना आदि स्थानों का निरीक्षण किया। *निरीक्षण के दौरान एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा थाना प्रभारी एवं अन्य मातहत को निम्नलिखित निर्देश दिए-* 1- गर्मी के दिनों में मच्छर आदि की समस्या रहती है इसलिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए एवं किटनाशकों का हर सप्ताहंत छिड़काव किया जाए। 2- जवानों के लिए गुणवत्ता पूर्ण एवं ताजा खाना तैयार किया जाए। बैरकों में भी शौचालय/ स्नानागारों में लगे उपकरणों को कार्यशील दशा में रखा जाए। 3- जवानों की सुविधा/ सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये सुनिश्चित किया जाए कि थाना भवन में यदि कोई कमरे या बैरक क्षतिग्रस्त स्थिति में हों तो उनकी समय रहते मरम्मत की जाए। 4- हेडमोहर्रीर सुनिश्चित करें कि सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट सही तरीके से काम करे। साथ ही थाना कार्यालय के रजिस्टरों को अपडेट करें। थाना प्रभारी हर सप्ताह इन कार्यों को चैक करें। 5- थाने में उपलब्ध अस्लाह-एम्युनेशन, आपदा राहत उपकरण आदि को साफ-सफाई के साथ सही दशा में रखा जाए। सुनिश्चित किया जाए कि आपदा राहत उपकरण में यदि कोई समस्या हो अथवा वे कार्य लिए जाने की दशा में न हों तो उक्त निष्प्रयोज्य सामग्री को स्टोर कार्यालय में जमा कर नए उपकरणों के लिए पत्राचार करें। 6- मालखाना मोहर्रिर मुकदमें से संबंधित मालों विशेषकर आबकारी अधिनियम के मालों के अल्पीकरण के लिए पत्राचार करें ताकी अन्य माल के लिए मालखाने में पर्याप्त जगह रहे। निर्णित मुकदमों से संबंधित मालों/ लावारिस वाहनों के निस्तारण के लिए भी पत्राचार किया जाए। 7- विवेचक सुनिश्चित करें कि मुकदमों में अनावश्यक विलंब न हो। गुण-दोष के आधार पर मुकदमों का निस्तारण किया जाए ताकी पीड़ित को समय से न्याय मिल पाए। 8- थाना श्यामपुर का मुख्य क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग के अगल-बगल ही है इसलिए हाइवे पर निरंतर गस्त व पैट्रोलिंग सुनिश्चित की जाए। 9- हाइवे पर सड़क दुर्घटना में किसी की मृत्यु होने की दशा में शव को पूरा सम्मान दिया जाए और पोस्टमार्टम की कार्यवाही के दौरान शव रखने के लिए बॉडी बैग का इस्तेमाल किया जाए। 10- फर्स्ट एड बॉक्स को केवल सजावट के लिए न रखें। थाना वाहन व मालखाने में फर्स्ट एड बॉक्स को हमेशा तैयारी दशा में रखें ताकी जरुरत पड़ने पर उसका तुरंत उपयोग घायल की मदद के लिए किया जा सके। निरीक्षण के समापन पर श्री नवनीत सिंह द्वारा थाना प्रांगण में चंदन का पौधा रोपित कर जवानों और आमजन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया व थाना में तैनात सभी कर्मियों का सैनिक सम्मेलन लिया गया तथा उनकी समस्याओं की जानकारी कर निस्तारण किया गया।

- कलियर शरीफ आस्था के नाम पर हुड़दंग दरगाह साबिर पाक के पास रॉकेट विस्फोट1
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह द्वारा ऑपरेशन प्रहार को सफल बनाने के लिए दिए गए सख्त निर्देशों पर काम करते हुए कोतवाली सिडकुल पुलिस ने आज दिनांक 4/4/2026 को अलग अलग टीमें बनाकर सार्वजनिक स्थानों/शराब की दुकानों व सडक किनारे शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले अलग अलग जगहों से कुल 52 व्यक्तियों को पकड़ कर उनके विरूद्द 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालानी कार्रवाई की गई। फेक्ट्रियो से छुट्टी के समय महिलाओं पर फब्तियां कसने की मिल रही शिकायतों के बीच पुलिस ने जाम छलका रहे आरोपियों से ₹13000/- संयोजन शुल्क वसूला गया। सभी को भविष्य के लिए भी चेतावनी दी गई कि कोई भी सार्वजनिक स्थान पीते या पिलाते मिला तो नियमानुसार दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।1
- The Aman Times देहरादून में पुलिस ने “ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक” के तहत सड़क किनारे खड़ी कारों में बार बनाकर शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। देर रात चलाए गए इस अभियान में कई लोगों को पकड़ा गया और उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना कानूनन अपराध है और इससे यातायात व्यवस्था व कानून-व्यवस्था प्रभावित होती है। अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों की चेकिंग भी की गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।1
- Post by Kehar Singh2
- खबर लक्सर से है जहाँ आज भगवान महऋषि कश्यप जी की मूर्ति की गांव गांव परिक्रमा करवा कर मंदिर में स्थापित की गई और बड़े ही धूम धाम से जयंती का पर्व मनाया गया जिसमें देहरादून से भारतीय नागरिक सर्व समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी पुनीत कश्यप जी भी पहुचे करणपुर गाँव मे उनका फूल मालाओं द्वारा ओर पटका डाल कर स्वागत किया गया वही संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिन्टू कश्यप व उनके सभी साथी पहुचे आइए देखते है क्या बोले राष्ट्रीय प्रभारी पुनीत कश्यप बाईट - पुनीत कश्यप राष्ट्रीय प्रभारी (भारतीय नागरिक सर्व समाज सेवा संगठन) बाईट - अंकुश कश्यप (कमेटी अध्यक्ष) बाईट- सोनेश कश्यप (बीजेपी कार्येकर्ता)1
- गैस खत्म होने पर अब नहीं होगी परेशानी! शादी-विवाह और बड़े आयोजनों के लिए सरकार का बड़ा फैसला—डायल करें 1077 और पाएं तुरंत मदद।1
- गाँव उमाही पोस्ट कोटा जिला सहारनपुर की मेने रोड की हालत है ये जो वीडियो मे दिखा रही है1
- दिनांक 02.04.26 को ग्राम लाहडपुर निवासी पूजा नामक महिला द्वारा कोतवाली श्यामपुर पर सूचना दी गई कि उसके पति बबलू ने रात को शराब के नशे में कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्म हत्या कर ली है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम व फील्ड यूनिट टीम ने प्रथमदृष्टया प्रकरण संदिग्ध दिखने पर साक्ष्य संकलित कर घटनास्थल का मौका मुआयना किया तथा फोटो ग्राफी/विडियोग्राफी कर मृतक का पंचनामा भरा गया। मृतक के भाई राजू द्वारा दिनांक 02.04.2026 की रात कोतवाली श्यामपुर पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उसने मृतक भाई की पत्नी, लड़की व एक अन्य युवक पर एक साथ मिलकर गला घोंटकर हत्या करने के आरोप लगाए। प्राप्त शिकायत के मुताबिक कोतवाली श्यामपुर पर मु0अ0सं0 40/26 धारा 103(1) बी0एन0एस0 बनाम पूजा आदि 03 नफर पंजीकृत किया गया। आस पड़ोस के लोगों से जानकारी जुटाने व इलैक्ट्रॉनिक सबूत इकट्ठा करने पर सामने आए तथ्यों के आधार पर मृतक के बच्चों से जानकारी की गयी तो मृतक के लड़के ने बताया कि उसकी मां और बहन ने रात में तकिया से मुंह दबाकर पापा की हत्या की। मृतक की पत्नी व नाबालिक बेटी ने पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि उनकी अन्य लोगों से अवैध सम्बन्धों की जानकारी होने पर मृतक बबलू द्वारा शराब पीकर मार-पीटने के चलते दोनों ने बबलू को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। घटना के दिन बबलू को पहले शराब में नीद की दवाई पिलाकर सुलाया गया और फिर चारपाई में दुपट्टों से हाथ पैर बांध तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या छिपाने की नियत से दोनों ने लाश को दूसरे कमरे की चारपाई में शिफ्ट किया और लाश के मुंह में सल्फास का घोल डाल कमरे को बंद कर दिया। अगली सुबह आरोपी पत्नी ने अपने पति के रात में झगड़ाकर कही चले जाने और रात में ही किसी समय आकर जहर खा आत्महत्या करने की कहानी पुलिस को सुना दी। पुलिस टीम ने दिनांक 03.04.2026 को धारा 103(1), 61(2),238 बीएनएस में आरोपी पत्नी को पुलिस हिरासत में तथा नाबालिक पुत्री को नियमानुसार संरक्षण में लेकर घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन, सल्फास का पैकेट, शराब (फ्रूटी) का खाली पाऊच, शराब पीने के लिए प्रयुक्त स्टील का गिलास, घटना में प्रयुक्त दुपट्टे, 01 तकिया बरामद किया। मुख्य आरोपित पत्नी व विधि विवादित किशोरी को बाद अन्य विधिक कार्यवाही के मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। *गिरफ्तार आरोपी पत्नी-* पूजा पत्नी स्व0 बबलू निवासी ग्राम लाहडपुर कोतवाली श्यामपुर हरिद्वार उम्र 35 वर्ष व संरक्षण में ली गई नाबालिग किशोरी *बरामदगी-* 1. घटना में प्रयुक्त 01 मो0फोन 2. सल्फास का पैकेट 3. खाली शराब फ्रूटी का पाऊच 4. घटना में प्रयुक्त 01 स्टील का गिलास 5. घटना में प्रयुक्त 04 दुपट्टे 6. घटना में प्रयुक्त 01 तकिया *पुलिस टीम-* 1. प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी 2. अ0उ0नि0 रविन्द्र गौड 3. का0 सुदेश खरोला 4. का0 मनमोहन सैनी 5. म0का0 रेशमा सुल्ताना 6. म0का0 माधुरी 7. चालक मोहन सिहं रावत 8. म0हो0गा0 रीना रानी 9. वसीम (सीआईयू हरिद्वार)1