थाना को0 कटरा पुलिस द्वारा 02 शातिर स्नैचर वांछित अभियुक्त घायल/गिरफ्तार, अभियुक्त गण द्वारा छीनी गयी चेन व 02 अदद नाजायज तमंचा व 03 अदद जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस .315 बोर बरामद* *थाना को0 कटरा पुलिस द्वारा 02 शातिर स्नैचर वांछित अभियुक्त घायल/गिरफ्तार, अभियुक्त गण द्वारा छीनी गयी चेन व 02 अदद नाजायज तमंचा व 03 अदद जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस .315 बोर बरामद* अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा छिनैती में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सहित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना को0 कटरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आज दिनांक 10.09.2026 को थाना को0 कटरा पुलिस जान्हवी तिराहे पर चेकिंग के दौरान मो0सा0 सवार 02 नवयुवको को रोकने का प्रयास किया गया तो दोनो नवयुवक बिना रुके तेज गति से दुधनाथ तिराहा होते हुए नटवा की तरफ भागने लगे, जिनकी दोनो तरफ से घेरा बन्दी की गयी तो अभियुक्तगण गिरफ्तारी से बचने हेतु पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किये कि थाना को0 कटरा पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सीमित जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें एक अभियुक्त को गोली लगी जो गिरकर कराहने लगा तथा दूसरा अभियुक्त पैदल भागने का प्रयास किया जिसे घेर कर पकड़ लिया गया। पुलिस टीम द्वारा पास जाकर देखा गया तो एक अभियुक्त जो गिरकर कराह रहा था उसके दाहिने पैर मे गोली लगी है जिसका नाम पता पूछा गया तो सद्दाम उर्फ लखेन्दर पुत्र जलालुद्दीन निवासी खुटहनियां थाना कर्मा जनपद सोनभद्र उम्र 34 वर्ष बताया, जिसकी जामा तलाशी ली गयी तो उसके पास से 01 अदद देशी तमंचा, 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस .315 बोर तथा पैन्ट की जेब से पीली धातू की चेन बरामद हुआ व दूसरे अभियुक्त से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम फिरोज आलम पुत्र कल्लू उर्फ कमालुद्दीन निवासी वार्ड नं0-10 गडही मोहल्ला चौधरी नगर घोसिया थाना औराई जनपद भदोही उम्र 30 वर्ष बताया जिसकी जामा तलाशी ली गयी तो उसके पास से 01 अदद देशी तमंचा, 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल सं0 UP63BK0713 मौके पर ही गिरी हुई हालत में मिली, घायल अभियुक्त को इलाज हेतु जिला अस्पताल मीरजापुर भिजवाया गया जहां उसकी स्थिति सामान्य है। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना को0 कटरा पर अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ विवरण–– अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि दिनांक 01.09.2026 को हम दोनो द्वारा टीवीएस राईडर मो0सा0 से नटवा तिराहे के पास से एक मो0सा0 सवार बुर्जुर्ग महिला के गले से चैन छीन कर भाग गये थे उसी छीनी हुई चैन का कुछ टुकडा अभी हम लोगो के पास से बरामद हुआ है। पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण — 1. सद्दाम उर्फ लखेन्दर पुत्र जलालुद्दीन निवासी खुटहनियां थाना कर्मा जनपद सोनभद्र उम्र 34 वर्ष । 2. फिरोज आलम पुत्र कल्लू उर्फ कमालुद्दीन निवासी वार्ड नं0-10 गडही मोहल्ला चौधरी नगर घोसिया थाना औराई जनपद भदोही उम्र 30 वर्ष विवरण बरामदगी — 1. 02 अदद देशी तमंचा .315 बोर, 03 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस .315 बोर । 2. छीनी गयी पीली धातू की चैन । 3. घटना में प्रयुक्त टीवीएस राईडर मो0सा0 वाहन सं0- UP63BK0713 अभियुक्त सद्दाम उर्फ लखेन्दर का आपराधिक इतिहास–– 1. मु0अ0स0-347/17 धारा – 379, 411भादवि थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर 2. मु0अ0स0-28/2026 धारा –303(2), 317(2) बीएनएस थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम — * निरीक्षक नीरज कुमार पाठक प्रभारी निरीक्षक थाना को0 कटरा मय पुलिस टीम । * उ0नि0 महेन्द्र पटेल चौकी प्रभारी मण्डी समिति मय पुलिस टीम । * उ0नि0 लल्लन यादव चौकी प्रभारी मुकेरी बाजार मय पुलिस टीम ।

- मिर्ज़ापुर: इमामबाड़ा में अमृत पेयजल योजना की पाइप फटी, जलभराव से स्कूली बच्चे व राहगीर परेशान।1
- क्षेत्र भ्रमण के दौरान नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने नीलगाय से हुई दुर्घटना हादसे को देखकर तत्काल मौके पर पहुंचकर किया जन सहयोग *मीरजापुर। क्षेत्र भ्रमण के दौरान नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने मिर्जापुर–प्रयागराज मार्ग पर देवरी के पास नीलगाय से हुई दुर्घटना और अष्टभुजा टोल प्लाजा के समीप कार हादसे को देखकर तत्काल अपना वाहन रुकवाया उन्होंने मौके पर पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और उपचार व आवश्यक सहायता के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया विधायक की इस तत्परता और संवेदनशीलता की क्षेत्र में सराहना हो रही है लोगों का कहना है कि हादसे के समय मौके पर रुककर पीड़ितों की मदद करना जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी के साथ-साथ मानवीय संवेदना का भी परिचय है।*2
- मिर्जापुर राष्ट्रीय लोकदल ने शुरू किया ‘राष्ट्रीय लोकदल आपके द्वार’ अभियान गांव-गांव पहुंचकर किसानों व आमजन की समस्याएं सुनेगी पार्टी #मीरजापुर #mirzapur #breakingnews #uttarpradesh #मिर्जापुर राष्ट्रीय लोकदल ने शुरू किया ‘राष्ट्रीय लोकदल आपके द्वार’ अभियान गांव-गांव पहुंचकर किसानों व आमजन की समस्याएं सुनेगी पार्टी मीरजापुर। राष्ट्रीय लोकदल ने गुरुवार को जनपद मीरजापुर के छानबे विकासखंड अंतर्गत विजयपुर ग्राम सभा से ‘राष्ट्रीय लोकदल आपके द्वार’ अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के तहत पार्टी गांव-गांव पहुंचकर किसानों और आम जनता की समस्याओं को सुनने तथा अपने सिद्धांतों व नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल चौधरी चरण सिंह के सिद्धांतों और उद्देश्यों पर चलने वाली पार्टी है। पार्टी सदैव किसानों, गरीबों, मजदूरों, नौजवानों और समाज के सभी वर्गों के हितों की आवाज उठाती रही है। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह में योजनाएं बनाने के साथ उन्हें धरातल पर लागू करने की अद्भुत क्षमता थी। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने किसानों व आम जनता के हित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए, जिन्हें भुलाया नहीं जा सकता। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी अब अपने उद्देश्यों और नीतियों को गांव-मोहल्लों तक पहुंचाने के साथ जनसंवाद के माध्यम से किसानों और आम लोगों की समस्याएं सुनने का अभियान चला रही है। चौधरी चरण सिंह, चौधरी अजीत सिंह और जयंत चौधरी के कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय लोकदल को केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश की पार्टी कहना गलत है। पार्टी देश और प्रदेश के सभी वर्गों के हित में कार्य करती है। उन्होंने कहा कि कुछ दल जातिवाद और समाज को बांटने की राजनीति करते हैं, जबकि राष्ट्रीय लोकदल स्वच्छ राजनीति के साथ किसानों और सभी वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती है। उन्होंने किसानों और युवाओं से राष्ट्रीय लोकदल से जुड़कर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश दत्त मिश्रा ने की, जबकि संचालन जिलाध्यक्ष शिव शंकर पांडेय ने किया। कार्यक्रम को शिव शंकर पांडेय, कमलेश यादव, ठाकुर राकेश सिंह, धर्मराज, पंचू पटेल आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सूर्य प्रताप सिंह, धर्मराज यादव, राहुल पटेल, राजन चौबे, संजय सिंह, कल्लू तिवारी, आनंद सिंह, बबलू मिश्रा, आलोक पांडेय, पप्पू मिश्रा, रमेश मोदनवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।4
- Mirzapur: सड़क पर घायल राहगीर को देख नगर विधायक ने गाड़ी रोक भिजवाया अस्पताल मीरजापुर। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज-मीरजापुर स्थित कर्णावती नदी पुल के समीप नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गये। जिन्हें उधर से गुजर रहे नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्रा के सहयोग से उपचार के लिए भिजवाया गया है। बताते चलें कि नगर विधायक गुरुवार की रात तकरीबन 8.30 बजें कहीं से लौट रहे थे कि तभी सड़क किनारे उक्त मार्ग पर बाइक सवार को सड़क पर घायलावस्था में देख गाड़ी रोक दी। जानकारी लेकर उन्होंने फौरन घायल को उपचार के लिए भिजवाया है।1
- “पूर्व प्रधान के घर पहुंचीं 4 भैंसें! चाहते तो रख लेते… लेकिन मालिक की तलाश में कर दी ऐसी अपील कि गांव में हो रही ईमानदारी की चर्चा!” मिर्ज़ापुर : विंध्याचल के केउटान गांव में ईमानदारी की मिसाल सामने आई है। पूर्व प्रधान हरिश्चंद्र यादव उर्फ हरी प्रधान के यहां पिछले तीन-चार दिनों से चार भैंसें भटककर पहुंची हुई हैं। करीब दो लाख रुपये कीमत की इन भैंसों के असली मालिक की तलाश के लिए पूर्व प्रधान ने सोशल मीडिया के जरिए अपील की है। मालिक पहचान के लिए आधार कार्ड दिखाकर अपनी भैंसें वापस ले जा सकता है।1
- आज दिनांक10/09/2026 को तुलसीदास पटेल निवासी ग्राम पिउरी थाना संत नगर ब्लाक पटेहरा कला मिर्जापुर के नेतृत्व में (08-10) ग्राम वासियों व समाजवादी पार्टी के मझवा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी श्री रोहित शुक्ला उर्फ लल्लू शुक्ला के साथ जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन उपरांत जिलाधिकारी मिर्जापुर के नाम संबोधित प्रार्थना पत्र जिला अधिकारी मिर्जापुर को दिया गया । प्रार्थना पत्र में दर्शाया गया है कि विषयः बाल अधिकार का हनन एवं बाल अधिकार अधिनियम के उल्लघन के आरोपी प्रधानाध्यापक के उपर एफ०आई०आर० दर्ज कराने के सम्बन्ध में।महोदय -सादर सूचित करना है कि ग्रामसभा पिउरी विकास खण्ड पटेहरा जनपद मीरजापुर में कम्पोजिट विद्यालय पिउरी स्थित है जहां पर ग्रामसभा अबोध और असहाय आर्थिक रूप से कमजोर घरो के बच्चे पढ़ते है। ग्रामसभा के स्कूल में खाद्यान्न की बोरी एवं मिड डे मिल भोजन बनाने में प्रयुक्त लकड़ी की ढुलाई तथा कक्षा कक्ष में बच्चो से झाडू लगवाया जा रहा है। जानबूझ कर ऐसा कार्य बच्चो के अबोध मस्तिस्क का प्रयोग अपने निजी स्वार्थ में कराया जा रहा है ।परिणाम स्वरूप बच्चो का बाल विकास अधिकार प्रभावित हो रहा है और शिक्षा के गुणवत्तापूर्ण अधिकार से बच्चो को वंचित किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में अनेको बार विद्यालय का भ्रमण किया गया सुझाव और आवश्यक कार्यवाही हेतु निवेदन श्रीमान बीएसए मीरजापुर से किया गया। जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही एवं बाल अधिकार पर रोक नहीं लगाया गया। विद्यालय संचालन व्यवस्था पर एकाधिकार होना प्रतीत हो रहा। बाल स्वरूप बच्चो का बाल विकास अधिकार प्रभावित हो रहा है । निवेदन श्रीमान बी०एस०ए० मीरजापुर से किया ग्रया जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही एवं बाल अधिकार पर रोक नही लगाया गया। इस सम्बन्ध में प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार अध्यापक एवं उच्च अधिकारी के ऊपर मुकदमा पंजीकृत किया जाए। अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि ग्रामसभा पिउरी विकास खण्ड पटेहरा कला जनपद मीरजापुर आपके समक्ष उक्त प्रकरण बाल अधिकार संरक्षण के तहत प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार अध्यापक एवं उच्च अधिकारी पर के उपर एफ०आई०आर०/मुकदमा दर्ज किया जाय।प्रार्थना पत्र जिला अधिकारी महोदय को देने के उपरांत कलेक्ट परिसर में उपस्थित पत्रकार बंधुओ से वार्ता करते हुए समाजवादी पार्टी मझवा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी श्री रोहित शुक्ल उर्फ लल्लू शुक्ला द्वारा कहा गया की ग्राम पिउरी विकासखंड पटेहरा कला में कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय है। जहां पर गांव के बच्चे पढ़ते हैं। उनके अभिभावक लोग आज यहां आए हैं। इन लोगों द्वारा यह बताया गया है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा बच्चों से कमरों की सफाई कराया जाता है सामान उतरवाया जाता है और इनसे काम लिया जाता है । बाल अधिकारों का हनन किया जा रहा है। विगत दिनों चेरुईराम प्राथमिक विद्यालय पर रोड बनवाने के लिए बच्चों के समर्थन में हम लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया था शासन प्रशासन ने हम लोगो खिलाफ मुकदमा लिख दिया गया।जेन जी पीढ़ी द्वारा अपनी आवाज उठाई गई सरकार में उनकी आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है। हम लोग के खिलाफ जिस तरह से रास्ता बनवाने में धरना देने पर मुकदमा लिखा गया है उसी प्रकार इन बच्चों के साथ जो प्रधानाध्यापक व एबीएस आदि द्वारा उनके बाल अधिकारों का हनन किया जा रहा है इन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत होना चाहिए इसी क्रम में अभिभावक तुलसीदास पटेल द्वारा भी आरोप लगाया गया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार द्वारा बच्चों से कमरे में झाड़ू लगाया जाता है खाना बनवाया जाता है मिड डे मील का सामान बोरिया आदि उतरवा जाता है। जो बाल अधिकार का हनन है। इनके द्वारा कहा गया इसीलिए हम लोग आज सभी अभिभावक जिलाधिकारी कार्यालय मिर्जापुर आकर जिलाधिकारी महोदय को प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई करने हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया है। कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ।1
- मिर्ज़ापुर: पिउरी स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक पर आरोप, बच्चों से कराया जा रहा मजदूरी का काम।1
- 10 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार भदोही क्षेत्र निवासी परवेज पर संगठित गिरोह बनाकर धोखाधड़ी का आरोप पीवीसी पैनल एजेंसी के नाम पर 20 लाख रुपये लेने का आरोप पुरानी बैटरी के कारोबार के नाम पर 7.70 लाख रुपये लेने का भी आरोप रुपये मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप भदोही थाने में गैंगस्टर एक्ट समेत दो मुकदमे दर्ज भदोही: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत जमुनीपुर रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव मृतक की पहचान 34 वर्षीय अनूप कुमार यादव के रूप में हुई जीतापुर रायमलपुर गांव का रहने वाला था युवक रेलवे व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा 10 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार भदोही क्षेत्र निवासी परवेज पर संगठित गिरोह बनाकर धोखाधड़ी का आरोप पीवीसी पैनल एजेंसी के नाम पर 20 लाख रुपये लेने का आरोप पुरानी बैटरी के कारोबार के नाम पर 7.70 लाख रुपये लेने का भी आरोप रुपये मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप भदोही थाने में गैंगस्टर एक्ट समेत दो मुकदमे दर्ज भदोही: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत जमुनीपुर रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत-विक्षत शव मृतक की पहचान 34 वर्षीय अनूप कुमार यादव के रूप में हुई जीतापुर रायमलपुर गांव का रहने वाला था युवक रेलवे व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा1