logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मधेपुरा में ज़मीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, फायरिंग में 6 घायल, तीन को गोली लगी बिहार के मधेपुरा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां ज़मीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मधेपुरा जिले के भर्राही थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट के साथ-साथ फायरिंग भी हुई। इस घटना में तीन लोगों को गोली लगी है, जबकि कुल 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। दरअसल मधेपुरा सदर अनुमंडल के भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहालपट्टी वार्ड नंबर 8 में शनिवार को ज़मीन को लेकर चल रहा पुराना विवाद अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया। बताया जा रहा है कि विवादित ज़मीन पर एक पक्ष द्वारा जबरन निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा था, जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। इसी दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद मारपीट और फायरिंग तक पहुंच गया। इस घटना में सचेन कुमार को कमर में दो गोली लगी है, जबकि रणधीर कुमार के जांघ में गोली लगी है। वहीं, कमलेश्वरी साह भी गोली लगने से घायल हुई हैं। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्य रोमा देवी, दिलीप कुमार और रुक्मिणी देवी भी घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज मधेपुरा सदर अस्पताल और जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। बाइट ---पीड़ित वहीं इस संबंध पीड़ित ने कहा कि यह ज़मीन विवाद पिछले दो साल से कोर्ट में लंबित है, इसके बावजूद आरोपियों ने जबरन कब्जा करने की कोशिश की और विरोध करने पर फायरिंग कर दी। बाइट --प्रवेन्द्र भारती , एएसपी मधेपुरा इस मामले में मधेपुरा एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया के ज़मीन विवाद को लेकर फायरिंग की घटना हुई है। एक पक्ष के लोगों को गोली लगी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

6 hrs ago
user_RAMAN KUMAR
RAMAN KUMAR
REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
6 hrs ago

मधेपुरा में ज़मीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, फायरिंग में 6 घायल, तीन को गोली लगी बिहार के मधेपुरा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां ज़मीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मधेपुरा जिले के भर्राही थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट के साथ-साथ फायरिंग भी हुई। इस घटना में तीन लोगों को गोली लगी है, जबकि कुल 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। दरअसल मधेपुरा सदर अनुमंडल के भर्राही

थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहालपट्टी वार्ड नंबर 8 में शनिवार को ज़मीन को लेकर चल रहा पुराना विवाद अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया। बताया जा रहा है कि विवादित ज़मीन पर एक पक्ष द्वारा जबरन निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा था, जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। इसी दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद मारपीट और फायरिंग तक पहुंच गया। इस घटना में सचेन कुमार को कमर में दो गोली लगी है, जबकि रणधीर

कुमार के जांघ में गोली लगी है। वहीं, कमलेश्वरी साह भी गोली लगने से घायल हुई हैं। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्य रोमा देवी, दिलीप कुमार और रुक्मिणी देवी भी घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज मधेपुरा सदर अस्पताल और जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। बाइट ---पीड़ित वहीं इस संबंध पीड़ित ने कहा कि यह ज़मीन विवाद पिछले दो साल से कोर्ट में लंबित है, इसके बावजूद आरोपियों ने जबरन कब्जा

करने की कोशिश की और विरोध करने पर फायरिंग कर दी। बाइट --प्रवेन्द्र भारती , एएसपी मधेपुरा इस मामले में मधेपुरा एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया के ज़मीन विवाद को लेकर फायरिंग की घटना हुई है। एक पक्ष के लोगों को गोली लगी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

More news from बिहार and nearby areas
  • योजना में धांधली करने को लेकर बीडीओ को आवेदन देकर जांच कर कार्रवाई की किया मांग। सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के सहूरिया पश्चिमी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 6 निवासी वार्ड सदस्य रणधीर यादव सौर बाजार प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर जांच कर कार्रवाई की मांग किया है। लिखित आवेदन में बताया गया है की पंचायत के वार्ड नंबर 7 में जल निकासी के लिए नाला का निर्माण कार्य किया गया है और वार्ड नंबर 6 में सड़क पर मिट्टी सोलिंग एवं पीसीसी ढलाई कार्य किया गया है जिसमें गुणवत्ता पर ध्यान नहीं रखते हुए व्यापक रूप से धांधली किया गया है। इसके अलावा कहीं भी योजना बोर्ड नहीं लगाया गया है जिससे ये बात सामने आ सके की कितने रुपए की लागत राशि से योजना का संचालन किया गया है। प्रवेश द्वार के बगल से गुजरने वाली सड़क मार्ग पर पीसीसी ढलाई किया गया है जिसमें दोनों तरफ बगल से 6 इंच दिखावे के लिए पीसीसी ढलाई किया गया है जबकि सड़क के बीच में मात्र 2 इंच ढलाई किया गया है जो कभी भी ध्वस्त हो सकता है। जबकि इस योजना का संचालन पूर्व में मनरेगा योजना से भी किया गया है फिर इसी योजना के नाम पर सरकारी राशि का बंदरबांट कर लिया गया है। पंचायत में चल रहे सभी योजना की जांच कर कार्रवाई की मांग किया है ताकि सरकारी राशि का दुरुपयोग नहीं हो सके। आवेदन को लेकर सौर बाजार प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया की जानकारी मिली है जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। सहरसा से मिथिलेश कुमार।
    1
    योजना में धांधली करने को लेकर बीडीओ को आवेदन देकर जांच कर कार्रवाई की किया मांग।
सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के सहूरिया पश्चिमी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 6 निवासी वार्ड सदस्य रणधीर यादव सौर बाजार प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर जांच कर कार्रवाई की मांग किया है। लिखित आवेदन में बताया गया है की पंचायत के वार्ड नंबर 7 में जल निकासी के लिए नाला का निर्माण कार्य किया गया है और वार्ड नंबर 6 में सड़क पर मिट्टी सोलिंग एवं पीसीसी ढलाई कार्य किया गया है जिसमें गुणवत्ता पर ध्यान नहीं रखते हुए व्यापक रूप से धांधली किया गया है। इसके अलावा कहीं भी योजना बोर्ड नहीं लगाया गया है जिससे ये बात सामने आ सके की कितने रुपए की लागत राशि से योजना का संचालन किया गया है। प्रवेश द्वार के बगल से गुजरने वाली सड़क मार्ग पर पीसीसी ढलाई किया गया है जिसमें दोनों तरफ बगल से 6 इंच दिखावे के लिए पीसीसी ढलाई किया गया है जबकि सड़क के बीच में मात्र 2 इंच ढलाई किया गया है जो कभी भी ध्वस्त हो सकता है। जबकि इस योजना का संचालन पूर्व में मनरेगा योजना से भी किया गया है फिर इसी योजना के नाम पर सरकारी राशि का बंदरबांट कर लिया गया है। पंचायत में चल रहे सभी योजना की जांच कर कार्रवाई की मांग किया है ताकि सरकारी राशि का दुरुपयोग नहीं हो सके। आवेदन को लेकर सौर बाजार प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया की जानकारी मिली है जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
सहरसा से मिथिलेश कुमार।
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    19 hrs ago
  • नेताओं ने बैठक कर किसानों की समस्या का उठाया मुद्दा ब्लॉक अंचल सीएचसी में अव्यवस्था पर उठाए सवाल कुमारखंड। अखिल भारतीय किसान सभा कार्यकर्ता व नेताओं ने शनिवार को सीएचसी परिसर स्थित मंदिर प्रांगण में किसान सभा का 90वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक यादव ने किया। मौके पर कामरेड जगन्नाथ झा व पन्नालाल यादव ने कहा कि 1936 में स्वामी सहजानंद सरस्वती के द्वारा किसान सभा की स्थापना अंग्रेजों के दमन के खिलाफ और देश की आजादी के लिए किया गया था। लेकिन आज 90 वर्ष बाद भी देश में किसानों की समस्या जस की तस्वीर बनी हुई है। ‌ इन्होंने कहा कि आज प्रखंड अंचल सीएचसी मनरेगा हर सरकारी कार्यालय में अव्यवस्था बनी हुई है और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंचा हुआ है। इन नेताओं ने सरकार से पिछले दिनों आई आंधी तुफान से हुई फसल क्षति का मुआवजा तत्काल सभी किसानों को देने की मांग की। मौके पर सीपीएम अंचल मंत्री ललन कुमार ने कहा कि स्थापना दिवस पर हम सभी साथी संकल्प हैं कि किसानों के फसल का लाभकारी मूल्य, एमएसपी की गारंटी, रियायती दरों पर खाद बीज कीटनाशक दवा, फसल क्षति का संपूर्ण मुआवजा व स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश जब तक लागू नहीं होगा हम सभी किसान सभा के कार्यकर्ता संघर्ष जारी रखेंगे। मौके पर किसान नेताओं ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सभी प्रखंड में कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था, सभी पंचायत में पैक्स के माध्यम से अनाज की खरीद हो। स्थापना दिवसके मौके पर किसान नेताओं ने सरकार से 60 वर्ष पूरा कर चुके किसानोंको हर महीना 6000 रुपए की व्यवस्था करने की मांग की। इस दौरान कैलाश सिंह, पन्नालाल यादव, गजेंद्र यादव, राजकिशोर सरदार, राजेंद्र यादव, चंदेश्वरी रजक, रधुनाथ ठाकुर, श्यामसुंदर दास, इंद्रदेव यादव, डोमी राम, भूमि दास, बेचन राम, बद्री ऋषिदेव सहित दर्जनों किसान नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
    3
    नेताओं ने बैठक कर किसानों की समस्या का उठाया मुद्दा 
ब्लॉक अंचल सीएचसी में अव्यवस्था पर उठाए सवाल 
कुमारखंड। अखिल भारतीय किसान सभा कार्यकर्ता व नेताओं ने शनिवार को सीएचसी परिसर स्थित मंदिर प्रांगण में किसान सभा का 90वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक यादव ने किया। मौके पर कामरेड जगन्नाथ झा व पन्नालाल यादव ने कहा कि 1936 में स्वामी सहजानंद सरस्वती के द्वारा किसान सभा की स्थापना अंग्रेजों के दमन के खिलाफ और देश की आजादी के लिए किया गया था। लेकिन आज 90 वर्ष बाद भी देश में किसानों की समस्या जस की तस्वीर बनी हुई है। ‌ इन्होंने कहा कि आज प्रखंड अंचल सीएचसी मनरेगा हर सरकारी कार्यालय में अव्यवस्था बनी हुई है और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंचा हुआ है। इन नेताओं ने सरकार से पिछले दिनों आई आंधी तुफान से हुई फसल क्षति का मुआवजा तत्काल सभी किसानों को देने की मांग की। मौके पर सीपीएम अंचल मंत्री ललन कुमार ने कहा कि स्थापना दिवस पर हम सभी साथी संकल्प हैं कि किसानों के फसल का लाभकारी मूल्य, एमएसपी की गारंटी, रियायती दरों पर खाद बीज कीटनाशक दवा, फसल क्षति का संपूर्ण मुआवजा व स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश जब तक लागू नहीं होगा हम सभी किसान सभा के कार्यकर्ता संघर्ष जारी रखेंगे। मौके पर किसान नेताओं ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सभी प्रखंड में कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था, सभी पंचायत में पैक्स के माध्यम से अनाज की खरीद हो। स्थापना दिवसके मौके पर किसान नेताओं ने सरकार से 60 वर्ष पूरा कर चुके किसानोंको हर महीना 6000 रुपए की व्यवस्था करने की मांग की। इस दौरान कैलाश सिंह, पन्नालाल यादव, गजेंद्र यादव, राजकिशोर सरदार, राजेंद्र यादव, चंदेश्वरी रजक, रधुनाथ ठाकुर, श्यामसुंदर दास, इंद्रदेव यादव, डोमी राम, भूमि दास, बेचन राम, बद्री ऋषिदेव सहित दर्जनों किसान नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
    user_Ashish Thakur
    Ashish Thakur
    रिपोर्टर कुमारखंड, मधेपुरा, बिहार•
    6 hrs ago
  • (इस वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते हैं)
    1
    (इस वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते हैं)
    user_Jankari Adda
    Jankari Adda
    Court reporter छातापुर, सुपौल, बिहार•
    10 hrs ago
  • नगर परिषद उदाकिशुनगंज 17 नंबर वार्ड में स्थित लोनिया चौक में 🔥🔥🔥🔥🔥 लगने से 10 घर जल गया है
    1
    नगर परिषद उदाकिशुनगंज 17 नंबर वार्ड में स्थित लोनिया चौक में 🔥🔥🔥🔥🔥 लगने से 10 घर जल गया है
    user_Singer Vikram Deewana Patel
    Singer Vikram Deewana Patel
    किशनगंज, मधेपुरा, बिहार•
    17 hrs ago
  • फिरसे अररिया मेन phirsey araria main hi kya raha hai humre araria me ye sab
    1
    फिरसे अररिया मेन  phirsey araria main hi kya raha hai humre araria me ye sab
    user_Afroj Alam
    Afroj Alam
    Photography studio रानीगंज, अररिया, बिहार•
    2 hrs ago
  • भेजा थाना की पुलिस ने आरोपी को अदालत में हाजिर होने का आदेश को लेकर आरोपी के घर पर महपतिया गांव में इश्तहार चिपकाया Bihar Police Nitish Kumar न्यूज़ फुल देव जी मधेपुर मधुबनी #Madhubani #bheja #police
    1
    भेजा थाना की पुलिस ने आरोपी को  अदालत में हाजिर होने का आदेश को लेकर 
आरोपी के घर पर महपतिया गांव में इश्तहार चिपकाया 
Bihar Police Nitish Kumar 
न्यूज़ फुल देव जी मधेपुर मधुबनी  
#Madhubani #bheja #police
    user_न्यूज़ फुल देव जी मधेपुर मधुबनी
    न्यूज़ फुल देव जी मधेपुर मधुबनी
    पत्रकार मधेपुर, मधुबनी, बिहार•
    3 hrs ago
  • मधेपुरा में लगातार बढ़ रही आगजनी की घटनाओं के बीच अग्निशमन विभाग अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। जिले के साहूगढ़ भगवानपुर टोला में विभाग ने विशेष जागरूकता अभियान चलाकर किसानों को फसल सुरक्षा के प्रति सचेत किया। अग्निशमन कर्मियों ने गांव-गांव जाकर पम्पलेट वितरित किए और किसानों को बताया कि फसल कटाई के मौसम में छोटी सी लापरवाही भी भारी नुकसान का कारण बन सकती है। किसानों को सलाह दी गई है कि फसल कटने तक बोरिंग पर पंपिंग सेट चालू अवस्था में रखें, ताकि आग लगने की स्थिति में तुरंत पानी उपलब्ध हो सके। विभाग ने खेतों में पराली नहीं जलाने, बिजली उपकरणों का सावधानी से उपयोग करने और खेतों के आसपास बीड़ी-सिगरेट जैसी ज्वलनशील गतिविधियों से बचने की अपील की है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि अगर खेत में आग लग जाए तो घबराएं नहीं, बल्कि आग की दिशा में कुछ दूरी तक फसल काटकर उसे फैलने से रोका जा सकता है। इस अभियान में अग्निशमन विभाग के विक्की रंजन कुमार, ऋषिमुनि कुमार, मुकेश कुमार गुप्ता और बिंदु कुमारी मौजूद रहे। विभाग का कहना है कि किसानों की सतर्कता ही आगजनी की घटनाओं को रोकने का सबसे प्रभावी उपाय है। बाइट ---विक्की रंजन वहीं विक्की रंजन ने कहा कि किसानों को सलाह दी गई है कि फसल कटने तक बोरिंग पर पंपिंग सेट चालू अवस्था में रखें, ताकि आग लगने की स्थिति में तुरंत पानी उपलब्ध हो सके।
    4
    मधेपुरा में लगातार बढ़ रही आगजनी की घटनाओं के बीच अग्निशमन विभाग अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। जिले के साहूगढ़ भगवानपुर टोला में विभाग ने विशेष जागरूकता अभियान चलाकर किसानों को फसल सुरक्षा के प्रति सचेत किया।
अग्निशमन कर्मियों ने गांव-गांव जाकर पम्पलेट वितरित किए और किसानों को बताया कि फसल कटाई के मौसम में छोटी सी लापरवाही भी भारी नुकसान का कारण बन सकती है।
किसानों को सलाह दी गई है कि फसल कटने तक बोरिंग पर पंपिंग सेट चालू अवस्था में रखें, ताकि आग लगने की स्थिति में तुरंत पानी उपलब्ध हो सके।
विभाग ने खेतों में पराली नहीं जलाने, बिजली उपकरणों का सावधानी से उपयोग करने और खेतों के आसपास बीड़ी-सिगरेट जैसी ज्वलनशील गतिविधियों से बचने की अपील की है।
अधिकारियों ने यह भी बताया कि अगर खेत में आग लग जाए तो घबराएं नहीं, बल्कि आग की दिशा में कुछ दूरी तक फसल काटकर उसे फैलने से रोका जा सकता है।
इस अभियान में अग्निशमन विभाग के विक्की रंजन कुमार, ऋषिमुनि कुमार, मुकेश कुमार गुप्ता और बिंदु कुमारी मौजूद रहे। विभाग का कहना है कि किसानों की सतर्कता ही आगजनी की घटनाओं को रोकने का सबसे प्रभावी उपाय है।
बाइट ---विक्की रंजन 
वहीं विक्की रंजन ने कहा कि किसानों को सलाह दी गई है कि फसल कटने तक बोरिंग पर पंपिंग सेट चालू अवस्था में रखें, ताकि आग लगने की स्थिति में तुरंत पानी उपलब्ध हो सके।
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    10 hrs ago
  • Post by Jankari Adda
    1
    Post by Jankari Adda
    user_Jankari Adda
    Jankari Adda
    Court reporter छातापुर, सुपौल, बिहार•
    10 hrs ago
  • हर्ष उल्लास के साथ मनी महात्मा ज्योतिबा फुले की 199 वी जयन्ती।
    1
    हर्ष उल्लास के साथ मनी महात्मा ज्योतिबा फुले की 199 वी जयन्ती।
    user_Press Reporter
    Press Reporter
    पत्रकार गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.