2 दिन के अंदर सभी का जीवन प्रमाणीकरण (KYC) करवाने का निर्देश दिया गया है। नहीं कराने पर बंद हो जाएगी पेंशन पेंशनर्स के तीव्र गति से जीवन प्रमाणीकरण हेतु आयोजित हुई बैठक शेखपुरा - जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा के सभी पेंशन लाभुकों के लिए अनिवार्य जीवन प्रमाणीकरण करवाने हेतु समाहरणालय परिसर में सभी विकास मित्रों की बैठक की गई । सभी विकास मित्रों को पेंशनर्स को सूचना देते हुए 02 दिन के अंदर सभी का जीवन प्रमाणीकरण करवाने का निर्देश दिया गया है । विदित हो कि सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा संचालित छह प्रकार की पेंशन योजना के अंतर्गत वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग जनों को प्रतिमाह पेंशन की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजी जाती है । इन सभी पेंशनधारियों के लिए वर्ष में कम-से-कम एक बार जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य है । निर्धारित तिथि 31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं करवाने की स्थिति में पेंशन भुगतान बाधित हो सकता है । जिले के सभी पेंशनधारी किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर निशुल्क जीवन प्रमाणीकरण कर सकते हैं । *अंगूठा नहीं लगे तो आइरिस स्कैन से होगा सत्यापन :* यदि किसी लाभार्थी का फिंगरप्रिंट काम नहीं करता है तो आइरिस स्कैन के माध्यम से भी जीवन प्रमाणीकरण संभव है । आधार से संबंधित तकनीकी समस्या होने पर नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर आधार अपडेट करने की सलाह दी गई है ताकि सत्यापन में किसी प्रकार की बाधा ना आए । किसी भी अन्य तरह की समस्या होने पर आप जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग,शेखपुरा या अपने प्रखंड कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं या फिर हेल्पलाइन नंबर - 18003456262 पर भी कार्यदिवस में सोमवार से शनिवार 10:00 am से 05:00 pm तक कॉल कर सकते हैं । *करीब 26 हजार पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण शेष :* जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अनुसार शेखपुरा जिले में कुल 81461 पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण किया जाना है । अब तक 54673 (करीब 67.23) लाभार्थियों का प्रमाणीकरण पूरा हो चुका है, जबकि 26692 पेंशनधारियों (करीब 32.77) का सत्यापन अब भी लंबित है । *डीएम की विशेष अपील :* जिलाधिकारी शेखर आनंद ने सभी पेंशनधारियों से अपील की है कि जिन भी लाभार्थियों ने अब तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया है, वे शीघ्र इसे पूर्ण कराएं इसे ताकि उनके खाते में समय पर और निर्बाध रूप से पेंशन राशि भेजी जा सके । जिला प्रशासन ने सभी शेष पेंशनधारियों से बिना विलंब अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर जीवन प्रमाणीकरण करवाने का अनुरोध किया है । समय पर सत्यापन करना पेंशन की निरंतरता के लिए अत्यंत आवश्यक बताया गया है । *डी॰पी॰आर॰ओ॰* *शेखपुरा।*
2 दिन के अंदर सभी का जीवन प्रमाणीकरण (KYC) करवाने का निर्देश दिया गया है। नहीं कराने पर बंद हो जाएगी पेंशन पेंशनर्स के तीव्र गति से जीवन प्रमाणीकरण हेतु आयोजित हुई बैठक शेखपुरा - जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा के सभी पेंशन लाभुकों के लिए अनिवार्य जीवन प्रमाणीकरण करवाने हेतु समाहरणालय परिसर में सभी विकास मित्रों की बैठक की गई । सभी विकास मित्रों को पेंशनर्स को सूचना देते हुए 02 दिन के अंदर सभी का जीवन प्रमाणीकरण करवाने का निर्देश दिया गया है । विदित हो कि सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा संचालित छह प्रकार की पेंशन योजना के अंतर्गत वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग जनों को प्रतिमाह पेंशन की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजी जाती है । इन सभी पेंशनधारियों के लिए वर्ष में कम-से-कम एक बार जीवन
प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य है । निर्धारित तिथि 31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं करवाने की स्थिति में पेंशन भुगतान बाधित हो सकता है । जिले के सभी पेंशनधारी किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर निशुल्क जीवन प्रमाणीकरण कर सकते हैं । *अंगूठा नहीं लगे तो आइरिस स्कैन से होगा सत्यापन :* यदि किसी लाभार्थी का फिंगरप्रिंट काम नहीं करता है तो आइरिस स्कैन के माध्यम से भी जीवन प्रमाणीकरण संभव है । आधार से संबंधित तकनीकी समस्या होने पर नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर आधार अपडेट करने की सलाह दी गई है ताकि सत्यापन में किसी प्रकार की बाधा ना आए । किसी भी अन्य तरह की समस्या होने पर आप जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग,शेखपुरा या अपने प्रखंड कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं या फिर हेल्पलाइन नंबर - 18003456262 पर भी कार्यदिवस में सोमवार से शनिवार 10:00 am से 05:00 pm तक
कॉल कर सकते हैं । *करीब 26 हजार पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण शेष :* जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अनुसार शेखपुरा जिले में कुल 81461 पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण किया जाना है । अब तक 54673 (करीब 67.23) लाभार्थियों का प्रमाणीकरण पूरा हो चुका है, जबकि 26692 पेंशनधारियों (करीब 32.77) का सत्यापन अब भी लंबित है । *डीएम की विशेष अपील :* जिलाधिकारी शेखर आनंद ने सभी पेंशनधारियों से अपील की है कि जिन भी लाभार्थियों ने अब तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया है, वे शीघ्र इसे पूर्ण कराएं इसे ताकि उनके खाते में समय पर और निर्बाध रूप से पेंशन राशि भेजी जा सके । जिला प्रशासन ने सभी शेष पेंशनधारियों से बिना विलंब अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर जीवन प्रमाणीकरण करवाने का अनुरोध किया है । समय पर सत्यापन करना पेंशन की निरंतरता के लिए अत्यंत आवश्यक बताया गया है । *डी॰पी॰आर॰ओ॰* *शेखपुरा।*
- शेखपुरा - आज 28 मार्च, 2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा मारिया आश्रम स्थित महिला शिक्षण केंद्र में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य मुख्य अतिथि श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। जिला पदाधिकारी महोदय ने नारी शक्ति के सम्मान और समाज में उनके योगदान पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में मारिया आश्रम प्रबंधन द्वारा जिला पदाधिकारी महोदय का भव्य स्वागत किया गया। उन्हे 'जल-जीवन-हरियाली' अभियान के प्रतीक स्वरूप पौधा और शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। यह भेंट न केवल अतिथि सत्कार का हिस्सा थी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिला प्रशासन और संस्था की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। मारिया आश्रम के बच्चों ने अपनी कला के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों पर कड़ा प्रहार किया। मारिया आश्रम के बच्चों के द्वारा गीत-संगीत के द्वारा सभी दर्शकों का दिल जीत लिया। विभिन्न कलाकारों के द्वारा नुक्कड़ नाटकों के जरिए समाज को झकझोरने वाले संदेश दिए। "हम भारत की नारी हैं, फूल नहीं चिंगारी हैं" जैसे नारों से महिला सशक्तिकरण का शंखनाद किया गया। कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ "आज बेटी नहीं बचाओगे तो दुल्हन कहाँ से लाओगे" और "अनदेखी बिटिया करे पुकार, मत करो भ्रूण हत्या/अत्याचार" जैसे भावुक संदेशों के जरिए लोगों को जागरूक किया गया। कलाकारों के द्वारा रोजगार और चीनी मिल की गूँज सशक्तिकरण के साथ-साथ आर्थिक स्वावलंबन पर भी कार्यक्रम में चर्चा हुई। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बेरोजगारी की समस्या को प्रभावी ढंग से उठाया। स्थानीय स्तर पर रोजगार को बढ़ावा देने के लिए "चीनी मिल चालू करने" जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी प्रदर्शन के माध्यम से ध्यान आकृष्ट किया गया, ताकि युवाओं और महिलाओं को घर के पास ही काम मिल सके। इस अवसर पर मारिया आश्रम के प्रिंसिपल, शिक्षक गण, बड़ी संख्या में बच्चे और समाज के बुजुर्ग उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की और महिलाओं के उत्थान के लिए शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताया। श्री शेखर आनंद जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। महिला सशक्तिकरण, भ्रूण हत्या पर रोक लगे और रोजगार भी मिले। उन्होंने कहा कि सभी प्रतियोगिता परीक्षा में 35 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को सरकार के द्वारा दिया जा रहा है और सभी प्रतियोगिता परीक्षा में बढ़ चढ़ कर महिलाएं भाग ले रही है। महिलाएं अपने अपने कर्तव्यों को सही निर्वहन भी कर रही है। *डी॰पी॰आर॰ओ॰* *शेखपुरा।* #Sheikhpuranews3
- बिहार सुधारने के लिए आपके पास हर साल मौका, चर्चा से नहीं सही वोट से सुधरेगा बिहार!!1
- लखीसराय स्टेशन स्थित वाहन पार्किंग में उस समय अफ़रा-तफ़री मच गई जब असमाजिक तत्वों ने वाहन पार्किंग में घुसकर कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट किया।इस घटना में तीन पार्किंग कर्मचारी के जख्मी होने की बात बताई जा रही ,जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना बीती रात्रि की बताई जाती है ।तथा घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।ज़ख्मी कर्मचारी के द्वारा बताया गया की किसी बात को लेकर कुछ विवाद हुआ जिसके बाद काफी संख्या में असमाजिक लोगों आकर तोड़-फोड़ और मारपीट किया1
- पटना पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। आलमगंज थाना क्षेत्र स्थित रॉयल ग्रीन अपार्टमेंट में गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने संगठित ड्रग्स गिरोह के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए 1.681 किलोग्राम तैयार ब्राउन शुगर, ₹2 लाख 15 हजार नगद, 7 मोबाइल फोन और एक टेम्पो बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र के खेमनीचक स्थित एक मकान में छापेमारी की गई, जहां से 16 किलोग्राम स्मैक कट, 3.5 किलोग्राम पाउडर, मिक्सर ग्राइंडर, डिजिटल तराजू और बैंक दस्तावेज बरामद हुए। पूरी कार्रवाई में पुलिस ने कुल 21.181 किलोग्राम स्मैक, एक पिस्टल, एक कट्टा, जिंदा कारतूस, 12 मोबाइल फोन और अन्य अवैध सामग्री जब्त की है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 25 करोड़ रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है, जबकि जांच के दौरान बिहार पुलिस के एक कर्मी की संलिप्तता भी सामने आने की बात कही जा रही है। मामले को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा ने प्रेस को जानकारी दी है और आगे की जांच जारी है।1
- लखीसराय जिले के विभिन्न स्थानों पर चैती नवरात्रा में लोगो बड़े ही श्रद्धा एवं भक्ति मय वातावरण में मनाया लगातार पिछले 10 दिनों तक मां भगवती की जहां पूजा अर्चना की गई वहीं लोगों ने घर में कलश रखकर पूजा अर्चना किया एवं मंदिर में प्रतिमाओं की पूजा हुई।1
- टोटो ने मारी गाछ में टक्कर पांच व्यक्ति हुआ घायल। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत लखीसराय सिकंदरा पथ में गैस गोदाम के निकट सिकंदरा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार में सामने से आ रहे हैं बड़े वाहन से चकमा खाकर टोटो चालक ने गाछ में टक्कर मार दिया जिस फोटो पर सवार पांच व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया घायल की पहचान सूर्य गढा प्रखंड के मानिकपुर गांव निवासी आदित्य कुमार बबीता देवी बटोरन महतो की 50 वर्षीय पत्नी गीता देवी बटोरन महतो एवं लूंगी देवी के रूप में हुई स्थानीय लोगों की मदद से इलाज हेतु रामगढ़ चौक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत आदित्य कुमार एवं बबीता देवी की स्थिति गंभीर होने के कारण सदर अस्पताल लखीसराय रेफर कर दिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए रामगढ़ चौक थाना अध्यक्ष चुन्नू कुमार ने बताया कि टोटो चालक अपने पूरे परिवार के साथ सिकंदरा से अपने घर मानिकपुर जा रहा था कि अचानक सामने से तेज रफ्तार में आ रहे बड़े वहां से चकमा खाकर जांच में टक्कर मार दिया। जिससे सभी घायल हो गए।1
- शनिवार को शेखपुरा जिला में रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए शेखपुरा पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध और सक्रिय रही। पर्व को लेकर जिलेभर में विशेष सतर्कता बरती गई और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्राओं को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा पहले से ही तैयारी कर ली गई थी। सभी प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही थी। इसके साथ ही दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेते रहे। शोभायात्रा के दौरान पुलिसकर्मी जुलूस के साथ-साथ चल रहे थे, जिससे हर गतिविधि पर नजर बनी रही और किसी भी तरह की अव्यवस्था को तुरंत नियंत्रित किया जा सके। जगह-जगह बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई थी तथा भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया था। पुलिस प्रशासन द्वारा आमजनों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई, जिसका सकारात्मक असर भी देखने को मिला। लोगों ने भी प्रशासन का सहयोग करते हुए पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाया। शेखपुरा पुलिस की सजगता और सक्रियता के कारण पूरे जिले में रामनवमी का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में शनिवार के शाम 4:00 बजे तक देखा गया।2
- शेखपुरा - शहर में रामनवमी को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई जहां हर लोग किसी शुभ यात्रा में शामिल हो जहां मुख्य आकर्षण केंद्र गोरिल्ला रहा एवं राम लक्ष्मण सीता आदि लोगों के साथ हजारों में शामिल हुये.1
- बिहार सरकार के 6 माह पूरा होने के बाद जन सुराज का क्या प्लान है?1