logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विधायक कोठारी ने विधानसभा में जैन संतो के विहार धाम के लिए भूमि आवंटन का मुद्दा उठाया विधायक कोठारी ने विधानसभा में जैन संतो के विहार धाम के लिए भूमि आवंटन का मुद्दा उठाया महाराणा प्रताप खेलकूद विश्वविद्यालय जयपुर विधेयक 2025 तथा राजस्थान नगर पालिका (संशोधन) विधेयक 2026 का समर्थन भीलवाड़ा, 10 मार्च।भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने राजस्थान विधानसभा में जैन समाज के साधु-साध्वियों के लिए विहार धाम हेतु भूमि आवंटन का महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। पर्ची के माध्यम से उन्होंने सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि जैन संत समाज की अनमोल धरोहर हैं और उनके विहार तथा चातुर्मास के लिए प्रदेश में उचित व्यवस्था होना आवश्यक है। विधायक कोठारी ने कहा कि जैन साधु- साध्वियाँ वर्ष में लगभग आठ माह पैदल एक स्थान से दूसरे स्थान तक विहार करते हैं और वर्षाकाल के चार माह एक स्थान पर रहकर चातुर्मास के दौरान प्रवचन देते हैं। उनके पास न तो कोई आश्रम होता है और न ही वाहन, इसलिए विहार के दौरान उन्हें ठहरने के लिए उपयुक्त स्थानों की आवश्यकता होती है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने अपने संकल्प पत्र में जैन संतों के चातुर्मास हेतु भूमि आवंटित करने की घोषणा की थी। इस संबंध में अल्पसंख्यक मामलात विभाग द्वारा विभिन्न आदेश भी जारी किए गए हैं, जिनमें जिला कलेक्टरों को जैन साधु-साध्वियों के विहार, ठहराव और प्रवचनों के लिए भूमि आवंटित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद राजस्व एवं स्वायत्त शासन विभाग के बीच समन्वय के अभाव तथा आदेशों में स्पष्टता नहीं होने के कारण दो वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी राजस्थान में विहार धाम के लिए भूमि आवंटन नहीं हो पाया है। कोठारी ने कहा कि विहार धाम नहीं होने के कारण जैन साधु-साध्वियों को अत्यधिक दूरी तक पैदलविहार करना पड़ता है और कई बार इस दौरान दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि आदेशों का सरलीकरण कर पूरे राजस्थान में जैन साधु-साध्वियों के विहार, ठहराव और प्रवचन के लिए विहार धाम हेतु शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही विधायक कोठारी ने यहभी मांग की कि जैन समाज के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव के जन्म एवं दीक्षा कल्याणक ‘ऋषभ नवमी’ 12 मार्च 2026 के अवसर पर राज्य के विद्यालयों और महाविद्यालयों में भगवान ऋषभदेव के जीवन पर आधारित प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएं तथा इस दिन ऐच्छिक अवकाश घोषित किया जाए। विधानसभा की कार्यवाही के दौरान विधायक कोठारी ने महाराणा प्रताप खेलकूद विश्वविद्यालय, जयपुर विधेयक, 2025 और राजस्थान नगरपालिका (संशोधन) विधेयक, 2026 का भी समर्थन किया। उन्होंने “महाराणा प्रताप खेलकूद विश्वविद्यालय, जयपुर विधेयक, 2025” का समर्थन करते हुए कहा कि यह केवल विश्वविद्यालय की स्थापना नहीं, बल्कि प्रदेश के खिलाड़ियों के भविष्य को नई दिशा देने वाला कदम है। उन्होंने कहा कि इससे खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय कोचिंग, वैज्ञानिक प्रशिक्षण और खेल प्रबंधन जैसे विषयों में बेहतर अवसर मिलेंगे। विधायक कोठारी ने ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए ‘ग्रामीण खेल विकास सेल’, पदक विजेता खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति, स्पोर्ट्स साइंस सेंटर तथा पैरा-एथलीटों के साथ ही दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए विशेष सुविधाएं शुरू करने का सुझाव दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि यह विश्वविद्यालय देश के लिए एक आदर्श खेल संस्थान बनेगा। उद्योग मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने विधायक कोठारी की बात सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने खेल को गहराई से समझा है। कोठारी ने राजस्थान नगरपालिका (संशोधन) विधेयक, 2026 का समर्थन करते हुए कहा कि यह संशोधन लोकतंत्र को अधिक व्यापक, समावेशी और मानवीय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि दो से अधिक बच्चों वाले व्यक्तियों को चुनाव लड़ने से रोकने वाली धारा हटाकर हजारों योग्य लोगों के लिए लोकतंत्र के द्वार खोले गए हैं। साथ ही “खतरनाक रोग” की परिभाषा से कुष्ठ शब्द हटाना मानव गरिमा और समानता के संवैधानिक सिद्धांत के अनुरूप है। विधायक कोठारी ने कानून के स्पष्ट क्रियान्वयन और स्वास्थ्य विभाग के अनुसार परिभाषा अद्यतन करने के सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि खेल विश्वविद्यालय प्रदेश के खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और करियर के नए अवसर प्रदान करेगा, जबकि नगरपालिका संशोधन विधेयक लोकतंत्र को अधिक व्यापक और समावेशी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा । विधायक कोठारी ने कहा कि इन सभी मुद्दों का उद्देश्य समाज के हर वर्ग की भावनाओं का सम्मान करना, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाना है।

4 hrs ago
user_Narendra kumar Regar
Narendra kumar Regar
Physiotherapist भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Dev karan Mali
    1
    Post by Dev karan Mali
    user_Dev karan Mali
    Dev karan Mali
    भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • SRI Lakshminath Bhagvan Siv Sankar Ji Vasakraj 🙏🏽 Maharaj GOVIND SAWARIYA SETH JI Aapki JAY Ho Jay Ho Jay Ho Aap hi Aap Ho Hari om om nmo bhagvate vasuydevay
    1
    SRI Lakshminath Bhagvan Siv Sankar Ji Vasakraj 🙏🏽 Maharaj GOVIND SAWARIYA SETH JI Aapki JAY Ho Jay Ho Jay Ho Aap hi Aap Ho Hari om om nmo bhagvate vasuydevay
    user_Kanhaiya lal Joshi
    Kanhaiya lal Joshi
    Pujari चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • *मदिर की जमीन को पुजारी के नाम की जगह मंदिर के नाम राजस्व रिकॉर्ड मे दर्ज करवाने हेतु दिया ज्ञापन* *केकड़ी 10मार्च (पब्लिक बोलेगी न्यूज़ नेटवर्क )* *मंदिर श्री हनुमान जी रामानन्द कोट केकड़ी की कृषि भूमि खसरा नंबर सरसडी पंचायत में स्थित खसरा नंबर 967-968-1160कुल रकबा 2-43हेकटर ,जो कि मंदिर के पुजारी के नाम राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है, मंदिर के पदाधिकारियो ने मंदिर की भूमि पुजारी के बजाय मंदिर के नाम दर्ज करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया है...*
    4
    *मदिर की जमीन को पुजारी के नाम की जगह मंदिर के नाम राजस्व रिकॉर्ड मे दर्ज करवाने हेतु दिया ज्ञापन*
*केकड़ी 10मार्च (पब्लिक बोलेगी न्यूज़ नेटवर्क )*
*मंदिर श्री हनुमान जी रामानन्द कोट केकड़ी की कृषि भूमि  खसरा नंबर                       सरसडी पंचायत में स्थित खसरा नंबर 967-968-1160कुल रकबा 2-43हेकटर ,जो कि मंदिर के पुजारी के नाम राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है, मंदिर के पदाधिकारियो ने मंदिर की भूमि पुजारी के बजाय मंदिर के नाम दर्ज करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया है...*
    user_Pawan kumar Rathi
    Pawan kumar Rathi
    Voice of people केकड़ी, अजमेर, राजस्थान•
    36 min ago
  • Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    2
    Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • सूरतगढ़ व्यापारियों व ट्रक यूनियन का विवाद गहराया, अनाज मंडी बंद कर जताया रोष, व्यापारियों और ट्रक यूनियन के बीच लगातार बढ़ रहा विवाद, ट्रक यूनियन को भंग करने की मांग को लेकर व्यापारियों ने आज अपने प्रतिष्ठान बंदकर किया विरोध प्रदर्शन, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सोनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारीयो ने मुख्य गेट पर लगाया धरना, व्यापारियों ने दी चेतावनी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को किया जाएगा तेज, प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों का कहना है कि वे अपने प्रतिष्ठानों की चाबियां एडीएम को सौंपेंगे, प्रशासन से ट्रक यूनियन को भंग करने की मांग, व्यापारियों ने साफ ऐलान किया है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
    1
    सूरतगढ़  
व्यापारियों व ट्रक यूनियन का विवाद गहराया, 
अनाज मंडी बंद कर जताया रोष,
व्यापारियों और ट्रक यूनियन के बीच लगातार बढ़ रहा विवाद, ट्रक यूनियन को भंग करने की मांग को लेकर व्यापारियों ने आज अपने प्रतिष्ठान बंदकर किया विरोध प्रदर्शन, 
व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सोनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारीयो ने मुख्य गेट पर लगाया धरना,
व्यापारियों ने दी चेतावनी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को किया  जाएगा तेज,
प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों का कहना है कि वे अपने प्रतिष्ठानों की चाबियां एडीएम को सौंपेंगे, प्रशासन से ट्रक यूनियन को भंग करने की मांग,
व्यापारियों ने साफ ऐलान किया है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
    user_KHABRON KA SAFAR NEWS
    KHABRON KA SAFAR NEWS
    पत्रकार Sarwar, Ajmer•
    10 hrs ago
  • रास थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौके पर मौत मंगलवार सुबह 8 बजे मिली जानकारी अनुसार रास थाना क्षेत्र में मंडी चौराहा और जगतिया के बीच पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में रास के खेड़ा निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रास थाना अधिकारी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। हादसे की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई। वहीं युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
    1
    रास थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौके पर मौत
मंगलवार सुबह 8 बजे मिली जानकारी अनुसार
रास थाना क्षेत्र में मंडी चौराहा और जगतिया के बीच पेट्रोल पंप के पास  एक दर्दनाक सड़क हादसे में रास के खेड़ा निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही रास थाना अधिकारी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। हादसे की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई। वहीं युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
    user_जगदीश माली पत्रका र
    जगदीश माली पत्रका र
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    14 min ago
  • Post by Narendra kumar Regar
    1
    Post by Narendra kumar Regar
    user_Narendra kumar Regar
    Narendra kumar Regar
    Physiotherapist भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। नगर पालिका की टीम जब कानपुरा चौराहे के पास सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंची, तभी कुछ लोगों ने विरोध करते हुए पथराव शुरू कर दिया। पत्थरबाजी में जेसीबी मशीन के कांच टूट गए और जेसीबी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने इस मामले में 4 महिलाओं और 1 पुरुष को गिरफ्तार किया है। आसींद में हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। नगर पालिका की टीम जब कानपुरा चौराहे के पास सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंची, तभी कुछ लोगों ने विरोध करते हुए पथराव शुरू कर दिया।
पत्थरबाजी में जेसीबी मशीन के कांच टूट गए और जेसीबी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने इस मामले में 4 महिलाओं और 1 पुरुष को गिरफ्तार किया है।
आसींद में हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_Dev karan Mali
    Dev karan Mali
    भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • SRI Lakshminath Bhagvan Ji Ki Mangla Aarti Darshan Hari om om nmo bhagvate vasuydevay
    1
    SRI Lakshminath Bhagvan Ji Ki Mangla Aarti Darshan Hari om om nmo bhagvate vasuydevay
    user_Kanhaiya lal Joshi
    Kanhaiya lal Joshi
    Pujari चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.