गरियाबदं पुलिस द्वारा 6.120 लीटर देशी मदिरा मसाला शराब के साथ आरोपी को किया गया, गिरफ्तार। गरियाबदं पुलिस द्वारा 6.120 लीटर देशी मदिरा मसाला शराब के साथ आरोपी को किया गया, गिरफ्तार। कार्यवाही थाना राजिम गरियाबंद - नशे के विरुद्ध नया सवेरा अभियान अंतर्गत गरियाबंद पुलिस द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध नशे के परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं रोकथाम के संबंध में निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर एवं पेट्रोलिंग को सक्रिय किए थे। जो आज दिनांक 21.04.2026 को थाना प्रभारी राजिम को सूचना मिला की एक व्यक्ति अवैध रूप से अपने पास देशी मदिरा मसाला शराब ले कर जा रहा है। मुखबीर द्वारा बताये गये घटना स्थल पर थाना से स्टाफ भेज कर रेड कार्यवाही करने पर राजिम मार्ग से कुरूसकेरा रेत खदान से ग्राम सुरसाबांधा की ओर जा रहे आरोपी थेनश कुमार तारक को रोक कर पुछताछ कर तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 6.120 लीटर देशी मसाला शराब कीमती 3400 रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया है। आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से विधिवत समक्ष गवाहन के गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपी- थनेश कुमार तारक पिता स्व. यादराम तारक उम्र 19 वर्ष साकिन कुरूसकेरा थाना राजिम जिला गरियाबंद। जप्त सामग्री - 1. 06.120 लीटर देशी मदिरा मसाला शराब कीमती 3400 रूपये।
गरियाबदं पुलिस द्वारा 6.120 लीटर देशी मदिरा मसाला शराब के साथ आरोपी को किया गया, गिरफ्तार। गरियाबदं पुलिस द्वारा 6.120 लीटर देशी मदिरा मसाला शराब के साथ आरोपी को किया गया, गिरफ्तार। कार्यवाही थाना राजिम गरियाबंद - नशे के विरुद्ध नया सवेरा अभियान अंतर्गत गरियाबंद पुलिस द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध नशे के परिवहन एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं रोकथाम के संबंध में निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर एवं पेट्रोलिंग को सक्रिय किए थे। जो आज दिनांक 21.04.2026 को थाना प्रभारी राजिम को सूचना मिला की एक व्यक्ति अवैध रूप से अपने पास देशी मदिरा मसाला शराब ले कर जा रहा है। मुखबीर द्वारा बताये गये घटना स्थल पर थाना से स्टाफ भेज कर रेड कार्यवाही करने पर राजिम मार्ग से कुरूसकेरा रेत खदान से ग्राम सुरसाबांधा की ओर जा रहे आरोपी थेनश कुमार तारक को रोक कर पुछताछ कर तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 6.120 लीटर देशी मसाला शराब कीमती 3400 रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया है। आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से विधिवत समक्ष गवाहन के गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपी- थनेश कुमार तारक पिता स्व. यादराम तारक उम्र 19 वर्ष साकिन कुरूसकेरा थाना राजिम जिला गरियाबंद। जप्त सामग्री - 1. 06.120 लीटर देशी मदिरा मसाला शराब कीमती 3400 रूपये।
- रायपुर, 20 अप्रैल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर रायपुर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा एक विशाल आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में प्रदेशभर से हजारों महिलाओं ने भाग लेते हुए अपने विचार और आक्रोश प्रकट किया। कार्यक्रम का आयोजन शहर के प्रमुख स्थल बड़ा तालाब इंदौर स्टेडियम में हुआ, जहां विभिन्न जिलों और अंचलों से आई महिलाओं ने एकजुट होकर अधिनियम को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। रैली के दौरान महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए सरकार से महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। तिल्दा अंचल से भी बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी देखने को मिली। तिल्दा नेवरा से मंडल अध्यक्ष मनोज निषाद एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष व पार्षद रानी सौरभ जैन के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं रैली में शामिल हुईं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनोज निषाद ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के हितों से जुड़ा एक महत्वपूर्ण विषय है और इस पर सभी को गंभीरता से विचार करना चाहिए। वहीं, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को मजबूती मिलने की बात भी कही गई। महिला मोर्चा अध्यक्ष रानी सौरभ जैन ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण के बिना समाज का समुचित विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि तिल्दा की महिलाएं भी अपने अधिकारों और सम्मान के लिए आवाज उठाने रायपुर पहुंची हैं और यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। रैली में शामिल महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि वे अपने अधिकारों और सम्मान के लिए लगातार संघर्ष करती रहेंगी। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। रैली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई, जिसमें महिलाओं की एकता और जागरूकता का संदेश स्पष्ट रूप से सामने आया।3
- भिलाई से इस वक्त की बड़ी खबर नेशनल हाईवे पर नेहरू नगर चौक के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार आकाश केसरवानी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में दो अन्य युवक घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब थार वाहन सुपेला से नेहरू नगर की ओर जा रही थी। नेहरू नगर चौक के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में करण सिंह और ऋतिक साहू घायल हुए हैं। करण सिंह को गंभीर हालत में हाईटेक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि ऋतिक की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। अपील: तेज रफ्तार और लापरवाही किसी की भी जिंदगी छीन सकती है। कृपया वाहन सावधानी से चलाएं, ट्रैफिक नियमों का पालन करें, सीट बेल्ट जरूर लगाएं और सुरक्षित रहें।1
- 27 अप्रैल याद रखे इतिहास बदलने वाला है साथी हाथ बढ़ाना अभी नही तो कभी नही गौ माता के सम्मान मे तहसील चलो1
- ग्राम पंचायत कटगी में 8 अप्रैल को ग्रामीणों ने अवैध शराब बेचने वाले लोगों के खिलाफ मोर्चा खोला था जिसके बाद वहां पर एडिशनल SP पहुंचे और मामला शांत कराया...1
- मुंगेली पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ा वार करते हुए “ऑपरेशन बाज” के तहत 22.700 किलो गांजा के साथ दो तस्करों और एक नाबालिग को धर दबोचा। गीधा बायपास पर घेराबंदी कर स्कूटी सवार आरोपियों को पकड़ा गया। तलाशी में भारी मात्रा में गांजा, मोबाइल और स्कूटी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने तस्करी की बात कबूल की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि नाबालिग को न्यायिक अभिरक्षा में रखा गया है। मामले में नारकोटिक्स एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई जारी है। #OperationBaaz #MungeliPolice #DrugSmugglers #GanjaSeizure #BreakingNewsHindi #CrimeAlert #PoliceRaid #ChhattisgarhPolice #BigAction #HindiNews1
- केसीजी जिले में 200 परिवारों का सामाजिक बहिष्कार, अवैध वसूली और प्रताड़ना का आरोप,1
- पैरी घूम्मर बांध में जानलेवा स्टंट: 20 फीट से छलांग लगा रहे युवा, जल संसाधन विभाग बेखबर गरियाबंद। पैरी घूम्मर बांध इन दिनों सैलानियों से गुलजार है। गर्मी बढ़ते ही जिले सहित आसपास के इलाकों से युवक युवती, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में यहां नहाने और घूमने पहुंच रहे हैं। बांध का ठंडा पानी लोगों को राहत दे रहा है, लेकिन इसी के साथ यहां मौत का खतरा भी मंडरा रहा है। कुछ युवा रोमांच के नाम पर करीब 20 फीट ऊंची दीवार और चट्टानों से सीधे गहरे पानी में छलांग लगा रहे हैं। मौके पर न चेतावनी बोर्ड हैं, न सुरक्षा जाली और न ही कोई लाइफ गार्ड। पानी की गहराई का अंदाजा नहीं है। नीचे पत्थर होने पर एक गलती जान ले सकती है। सबसे बड़ा सवाल जल संसाधन विभाग की लापरवाही पर है। बांध का रखरखाव और सुरक्षा की जिम्मेदारी इसी विभाग की है। गर्मी में हर साल यहां भीड़ उमड़ती है और स्टंटबाजी की घटनाएं सामने आती हैं। इसके बावजूद विभाग ने आज तक खतरनाक पॉइंट्स पर फेंसिंग, सूचना बोर्ड या कर्मचारी तैनात करना जरूरी नहीं समझा। ग्रामीणों ने कलेक्टर और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि तुरंत बांध पर सुरक्षा व्यवस्था की जाए। खतरनाक जगहों पर लोहे की जाली लगाई जाए, चेतावनी बोर्ड लगें और पुलिस या होमगार्ड तैनात हों। छलांग लगाने वालों पर जुर्माना लगाया जाए। विभाग की चुप्पी कहीं किसी परिवार की खुशियां छीन न ले, इससे पहले कार्रवाई जरूरी है। गर्मी की छुट्टियों में भीड़ और बढ़ेगी। जल संसाधन विभाग कब जागेगा?2
- बालोद के दल्लीराजहरा में जंगल नुमा क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, शव तीन दिन पुराना, उम्र करीब 50 वर्ष; पुलिस ने शुरू की जांच बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जमही टोल प्लाजा के पास जंगल नुमा इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। स्थानीय लोगों ने जब शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। दल्लीराजहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव लगभग तीन दिन पुराना है और मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। शव की हालत को देखते हुए पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने मौके पर पंचनामा किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस टीम अब आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है तथा सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर मृतक की पहचान करने की कोशिश में जुटी हुई है। आत्महत्या या हत्या का मामला अभी स्पष्ट नहीं है, इसलिए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। यह घटना दल्लीराजहरा क्षेत्र में हाल के दिनों में सामने आई दूसरी अनजान लाश की घटना है, जिससे स्थानीय लोगों में आशंका और चिंता बढ़ गई है। दोस्तों, मानसिक तनाव या किसी समस्या में फंसने पर अकेले फैसला न लें। परिवार, दोस्तों या हेल्पलाइन से बात करें – मदद हमेशा उपलब्ध है। अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से घर नहीं लौटा है तो तुरंत थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराएं। पुलिस प्रशासन से अपील है कि ऐसे मामलों की जांच को प्राथमिकता दें और मृतक की पहचान शीघ्र पूरी करें ताकि परिवार को सूचना मिल सके। मृतक की आत्मा को शांति मिले।1
- बिलासपुर रेंज में NDPS Investigation को मजबूत बनाने के लिए पुलिस महानिरीक्षक श्री राम गोपाल गर्ग के नेतृत्व में एक दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित की गई। इस प्रशिक्षण में करीब 100 पुलिस अधिकारी शामिल हुए। सेवानिवृत्त संयुक्त संचालक अभियोजन श्री माखनलाल पाण्डेय ने NDPS एक्ट की बारीकियों—तलाशी, जप्ती, सैंपलिंग और दस्तावेजीकरण—पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला का उद्देश्य विवेचना में होने वाली तकनीकी गलतियों को खत्म कर केस को मजबूत बनाना है, ताकि आरोपी कानून की खामियों का फायदा उठाकर बच न सकें। #NDPSAct #PoliceTraining #BilaspurPolice #CrimeNews #DrugFreeIndia #PoliceAction #LawAndOrder #Investigation #BreakingNewsHindi1