Shuru
Apke Nagar Ki App…
गुना के राघौगढ़ में हैरान कर देने वाली घटना न कोई टक्कर, न कोई चिंगारी... फिर भी देखते ही देखते धू-धू कर जल उठी बैटरी वाली स्कूटी
GUNA TIMES
गुना के राघौगढ़ में हैरान कर देने वाली घटना न कोई टक्कर, न कोई चिंगारी... फिर भी देखते ही देखते धू-धू कर जल उठी बैटरी वाली स्कूटी
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- खाते से लाखों की धोखाधड़ी! तीन दिनों में निकाले गए हजारों रुपये, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार मधुसूदनगढ़ नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में बैंक खातों से धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला मधुसूदनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम उकावद का सामने आया है, जहां एक व्यक्ति के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा गलत तरीके से हजारों रुपये निकाल लिए गए।1
- TET की अनिवार्यता समाप्त करने और नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता की मांग मुंगावली। अपनी लंबित मांगों को लेकर शनिवार को 'अध्यापक/शिक्षक संयुक्त मोर्चा' के बैनर तले शिक्षकों ने नगर में विशाल रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। रैली के पश्चात शिक्षक तहसील कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार कैलाश चंद मालवीय को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों की मुख्य मांग शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता को समाप्त करने और सेवा अवधि की गणना प्रथम नियुक्ति दिनांक से करने की है। रैली में उमड़ा शिक्षकों का सैलाब दोपहर को बड़ी संख्या में शिक्षक स्थानीय स्थल पर एकत्रित हुए जहां से रैली प्रारंभ हुई। रैली में शिक्षक हाथों में तख्तियां लिए अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यह रैली तहसील कार्यालय पहुंची। इस दौरान शिक्षकों ने एकजुटता दिखाते हुए शासन से उनके हितों की रक्षा करने की अपील की। ज्ञापन की मुख्य मांगें एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में संयुक्त मोर्चा ने निम्नलिखित बिंदुओं पर जोर दिया है ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि लोक शिक्षण संचालनालय और जनजातीय कार्य विभाग द्वारा गैर-टीईटी (Non-TET) शिक्षकों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए बाध्य किया जा रहा है। मोर्चा का तर्क है कि एनसीटीई (NCTE) की 2010 की अधिसूचना और माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के अनुसार 2001 से पूर्व और 2011-2014 के बीच नियुक्त विभिन्न संवर्गों को इससे छूट प्राप्त है। अतः विभाग द्वारा जारी दबावपूर्ण आदेशों को तत्काल निरस्त किया जाए। शिक्षकों की एक अन्य प्रमुख मांग है कि उनकी सेवा अवधि की गणना प्रथम नियुक्ति दिनांक से की जाए। इससे शिक्षकों को पेंशन, ग्रेच्युटी, अवकाश नगदीकरण, पदोन्नति और क्रमोन्नति जैसे वैधानिक लाभ प्राप्त हो सकेंगे। मोर्चा का कहना है कि प्रदेश के लगभग डेढ़ लाख शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त कर उन्हें अनावश्यक मानसिक तनाव से राहत प्रदान की जाए। शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी न्यायोचित मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। श्याम बिहारी शर्मा, संजय जैन,संतोष शर्मा, प्रेमनारायण तिवारी, प्रदीप कनखरे, सौरभ जैन, मनोज मोगिया, झलकन सिंह गुर्जर, निर्भय सिंह भाटी, तिलक सिंह दांगी, जितेन्द्र सिंह दांगी, संतोष पाठक, गजेन्द्र सिंह दांगी, चंद्रभान सिंह, अखिलेश मार्कन, मनोज यादव, शिवराज यादव, अनीस खान सहित भारी संख्या में शिक्षक शिक्षिकायें उपस्थित रहे।4
- पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादी उम्र 36 वर्ष निवासी नयाखेडा ने बताया कि मेरी पत्नी उम्र 27 वर्ष 3 अप्रैल की सुबह करीबन 10:00 बजे से घर से लापता है जिसको बहुत तलाश किया मगर कहीं नहीं मिली। चंदेरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और गुमशुदा महिला की तलाश शुरू कर दी है।1
- मेरा विचार सिर्फ इतना है कि समय पर सभी विद्यालय पर शिक्षक1
- शिवपुरी जिले में आज एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ जहां ट्रक रोड किनारे खड़े एक ऑटो के ऊपर पलट गया हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत चार लोगों की मौत हो गई। घटना टोंगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार दोपहर को घटित हुई। जानकारी के अनुसार, तेंदुआ थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव निवासी वीरेंद्र शाक्य की शादी शिवपुरी की संजय कॉलोनी निवासी राजेश्वरी शाक्य से हुई थी। दोनों ने संजय कॉलोनी के एक मंदिर में परिवार की मौजूदगी में विवाह किया था। शनिवार को शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन, दूल्हे की मां, भाभी और बहन भूरिया शाक्य ड्राइवर के साथ ऑटो से राजगढ़ गांव के लिए रवाना हुए थे। टोंगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास चालक ने वाहन खड़ा किया था।इस दौरान ड्राइवर और दूल्हे की बहन पास की दुकान पर चले गए थे। तभी मुर्गी दाना से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो पर पलट गया। ऑटो में बैठे दूल्हा-दुल्हन, दूल्हे की मां और भाभी ट्रक के नीचे दब गए। दबे लोगों को निकालने के लिए जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। करीब आधे घंटे बाद सभी को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। दी है।2
- 📢 श्मशान घाट की जमीन पर अवैध निर्माण, प्रशासन पर उठे सवाल शिवपुरी जिले की ग्राम पंचायत घसारही का मामला ग्राम पंचायत घसारही में श्मशान घाट की भूमि पर अवैध रूप से मकान निर्माण का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, सरपंच व ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद निर्माण कार्य लगातार जारी है। बताया जा रहा है कि सरपंच द्वारा निर्माण कार्य को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन संबंधित लोगों द्वारा कार्य नहीं रोका गया। इसके बाद सरपंच ने तहसीलदार व एसडीएम को लिखित शिकायत की, साथ ही 181 हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के बाद प्रशासन द्वारा निर्माण कार्य पर स्टे (रोक) भी लगा दी गई, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार— खसरा नंबर 152-195 पर बंटी, बलवीर, देवेंद्र व रामेश्वर द्वारा निर्माण किया जा रहा है। खसरा नंबर 427 पर विजय साहू द्वारा मकान निर्माण किया जा रहा है। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर किसकी सहमति और मिलीभगत से स्टे के बावजूद यह अवैध निर्माण जारी है? ग्राम पंचायत घसारही के सरपंच ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य पर पूर्ण रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।2
- अर्जुन कप नाइट टूर्नामेंट के 20 बे दिन तीसरे राउंड के हुए 05 शानदार धमाकेदार मैच बरखेड़ा जमाल के खिलाड़ी श्री राम ने लगातार छह बालों में लगाए छह छक्के मुंगावली। अर्जुन कप नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 4.0 का पहला मैच *सीहोरा अचलगढ बनाम वरखेड़ा जमाल* के मध्य हुआ। इस मैच को वरखेड़ा जमाल के खिलाड़ी श्री राम की 23 बाल पर 73 रनों की मैन ऑफ द मैच पारी की बदौलत वरखेड़ा जमाल ने यह मैच 46 रनों से जीता। तो वही आपको बता दे श्री राम ने इस मैच में छह बालों में लगातार छै छक्के भी लगाये है। दूसरा मैच *सूरेल बनाम बहादुरपुर* के मध्य हुआ इस मैच को बहादुरपुर ने 04 विकेट से जीता इस मैच के मैन ऑफ द मैच अंकेश यादव रहे। तीसरा मैच *कांकर बनाम मादउखेड़ी* के मध्य हुआ जिसमें कांकर की 42 रनों से जीत हुईं इस मैच के मैन ऑफ द मैच शैलेंद्र यादव रहे। चौथा मैच *चुरामन चक्क बनाम वरखेड़ा जमाल* के मध्य हुआ इस रोमांचक मैच में वरखेड़ा जमाल की 30 रनों से जीत हुई. इस मैच के मैन ऑफ द मैच निखिल मिश्रा रहे। पांचवा मैच *कांकर बनाम गरेठी* के मध्य हुआ इस मैच को कांकर ने 11 रनों से जीता। इस मैच के मैन ऑफ द मैच दीपक रहे।4
- graam tongra hadsa 4 logo ki mout1
- Post by बल्लू धाकड़ Dhakad1