logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ईमानदारी और सौम्य व्यवहार की मिसाल बने उपनिरीक्षक सोनू कुमार, बहसूमा थाने में भावुक विदाई समारोह हस्तिनापुर /मवाना: थाना बहसूमा में उपनिरीक्षक सोनू कुमार के सम्मान में भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी रविंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, क्षेत्रीय गणमान्य लोग और ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं थाना हस्तिनापुर के भद्रकाली चौकी इंचार्ज अवधेश चौधरी की विदाई भी इसी समारोह में संपन्न हुई। समारोह के दौरान क्षेत्र के लोगों ने उपनिरीक्षक सोनू कुमार के कार्यकाल की जमकर सराहना की। ग्रामीणों और मौजूद लोगों ने कहा कि सोनू कुमार ने अपने कार्यकाल में ईमानदारी, लगन और निष्पक्षता के साथ कार्य किया। उनका व्यवहार आमजन के प्रति हमेशा सरल और सहयोगात्मक रहा, जिसके चलते वे क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाने में सफल रहे। लोगों ने कहा कि आज भी क्षेत्र में उनकी कार्यशैली और अच्छे व्यवहार की चर्चा होती है। इस अवसर पर थाना स्टाफ के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें स्मृति चिन्ह और फूलमालाएं भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह में सुमित चहल, विमल चहल, अमरजीत देशवाल, धर्मेंद्र चौधरी, परविंदर चौधरी सहित कई सम्मानित लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक उदयपाल सिंह, उपनिरीक्षक अभिषेक, शुभम त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल रमेश पुंडीर, कांस्टेबल विकास कुमार, मुंशी देवेंद्र तथा थाना बहसूमा का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। विदाई समारोह के दौरान माहौल भावुक नजर आया और सभी ने दोनों अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

5 hrs ago
user_Rupesh Chauhan
Rupesh Chauhan
Local News Reporter मवाना, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
0621caa5-53de-46d6-a584-608de5e26c61

ईमानदारी और सौम्य व्यवहार की मिसाल बने उपनिरीक्षक सोनू कुमार, बहसूमा थाने में भावुक विदाई समारोह हस्तिनापुर /मवाना: थाना बहसूमा में उपनिरीक्षक सोनू कुमार के सम्मान में भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी रविंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, क्षेत्रीय गणमान्य लोग और ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं थाना हस्तिनापुर के भद्रकाली चौकी इंचार्ज अवधेश चौधरी की विदाई भी इसी समारोह में संपन्न हुई। समारोह के दौरान क्षेत्र के लोगों ने उपनिरीक्षक सोनू कुमार के कार्यकाल की जमकर सराहना की। ग्रामीणों और मौजूद लोगों ने कहा कि सोनू कुमार ने अपने कार्यकाल में ईमानदारी, लगन और निष्पक्षता के साथ कार्य किया। उनका व्यवहार आमजन के प्रति हमेशा सरल और सहयोगात्मक रहा, जिसके चलते वे क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाने में सफल रहे। लोगों ने कहा कि आज भी क्षेत्र में उनकी कार्यशैली और अच्छे व्यवहार की चर्चा होती है। इस अवसर पर थाना स्टाफ के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें स्मृति चिन्ह और फूलमालाएं भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह में सुमित चहल, विमल चहल, अमरजीत देशवाल, धर्मेंद्र चौधरी, परविंदर चौधरी सहित कई सम्मानित लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक उदयपाल सिंह, उपनिरीक्षक अभिषेक, शुभम त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल रमेश पुंडीर, कांस्टेबल विकास कुमार, मुंशी देवेंद्र तथा थाना बहसूमा का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। विदाई समारोह के दौरान माहौल भावुक नजर आया और सभी ने दोनों अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हैदराबाद की मलकाजगिरि पुलिस कमिश्नर ने महिलाओं की सुरक्षा परखने के लिए रात में सादे कपड़ों में अभियान चलाया। बस स्टॉप पर अकेले खड़ी कमिश्नर से करीब 40 लोगों ने छेड़छाड़ की, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। यह पहल शहर की सड़कों पर महिलाओं के सामने आने वाली सुरक्षा चुनौतियों को उजागर करती है।
    1
    हैदराबाद की मलकाजगिरि पुलिस कमिश्नर ने महिलाओं की सुरक्षा परखने के लिए रात में सादे कपड़ों में अभियान चलाया। बस स्टॉप पर अकेले खड़ी कमिश्नर से करीब 40 लोगों ने छेड़छाड़ की, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। यह पहल शहर की सड़कों पर महिलाओं के सामने आने वाली सुरक्षा चुनौतियों को उजागर करती है।
    user_Aaban news
    Aaban news
    Newsagent मवाना, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • हस्तिनापुर के रामराज में महाराणा प्रताप जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व विधायक संगीत सोम ने युवाओं को शिक्षा और एकता का संदेश दिया। पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और भगवा ध्वजों से गूंज उठा।
    4
    हस्तिनापुर के रामराज में महाराणा प्रताप जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व विधायक संगीत सोम ने युवाओं को शिक्षा और एकता का संदेश दिया। पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और भगवा ध्वजों से गूंज उठा।
    user_Rupesh Chauhan
    Rupesh Chauhan
    Local News Reporter मवाना, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • हापुड़ के देहरा गाँव में हुई घटना बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। महाराणा प्रताप का इतिहास भाईचारे, साहस और सम्मान की सीख देता है, न कि समाज में नफरत फैलाने की। टीम HYF प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करती है हापुड़ के देहरा गाँव में हुई घटना बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। महाराणा प्रताप का इतिहास भाईचारे, साहस और सम्मान की सीख देता है, न कि समाज में नफरत फैलाने की। टीम HYF प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करती है
    1
    हापुड़ के देहरा गाँव में हुई घटना बेहद शर्मनाक और निंदनीय है।
महाराणा प्रताप का इतिहास भाईचारे, साहस और सम्मान की सीख देता है, न कि समाज में नफरत फैलाने की।
टीम HYF प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करती है
हापुड़ के देहरा गाँव में हुई घटना बेहद शर्मनाक और निंदनीय है।
महाराणा प्रताप का इतिहास भाईचारे, साहस और सम्मान की सीख देता है, न कि समाज में नफरत फैलाने की।
टीम HYF प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करती है
    user_Helping youth foundation
    Helping youth foundation
    मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • MP:विश्व शांति महायज्ञ के साथ, विमान जी चल समारोह का होगा आयोजन* गंज बासौदा -स्थानीय श्री चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर चंद्रप्रभु कॉलोनी में संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की प्रेरणा एवं नवाचार्य श्री समय सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से बाल ब्रम्ह. संजीव भैय्या जी के सान्निध्य में अष्ट दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य आयोजन किया गया। प्रथम दिन से लेकर अंतिम आठवें दिन तक क्रमशः 8,16,32,64,128,512 और अंतिम दिन 1008 अर्घ सिद्ध परमेष्ठियों को समर्पित किए गए। प्रतिदिन प्रातः काल 06 बजे से भगवान का महामस्तकाभिषेक एवं शांतिधारा की गई तो वहीं देव, शास्त्र, गुरु की संगीतमय पूजन की गई। प्रतिदिन शाम को सिद्ध भक्ति के उपरान्त बाल ब्रम्ह संजीव भैय्या जी के मुखारविंद से प्रतिदिन मंगल प्रवचन सुनने का अवसर समाजजन प्राप्त हुआ। वहीं विधान में सैकड़ों श्रद्धालु पीले वस्त्रों को धारण कर विधान में सम्मिलित हुए और बड़े ही भक्तिभाव से सिद्ध प्रभु की आराधना करने का अवसर प्राप्त किया । अष्ट दिवसीय विधान के दौरान श्री चंद्र प्रभु जिनालय में नवीन संत निवास के निर्माण के लिए भैया जी की प्रेरणा से दान दायरों ने दान की घोषणा कार्यक्रम स्थल पर की। आज दिनांक 11 मई को प्रातः 06 बजे से विश्व शांति महायज्ञ एवं हवन का आयोजन किया जाएगा एवं हवन के उपरान्त विमान जी चल समारोह का आयोजन किया जाएगा। चल समारोह में बड़ी संख्या में इंद्र और इंद्राणी पीले वस्त्रों को धारण कर शामिल होंगे तो वहीं चांदी की पालकी में भगवान की प्रतिमा को विराजमान कर, श्रद्धालु चल समारोह के साथ गाजे बाजों के साथ स्थानीय श्री चंद्रप्रभु जिनालय वार्ड नं 1 से प्रारंभ होकर , नानाजी वाली गली, सुभाष चौक, नेहरू चौक, अम्बेडकर चौक से होते हुए स्थानीय श्री महावीर विहार पहुंचेंगे।
    1
    MP:विश्व शांति महायज्ञ के साथ, विमान जी चल समारोह का होगा आयोजन*
गंज बासौदा -स्थानीय श्री चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर चंद्रप्रभु कॉलोनी में संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की प्रेरणा एवं नवाचार्य श्री समय सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से बाल ब्रम्ह. संजीव भैय्या जी के सान्निध्य में अष्ट दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य आयोजन किया गया। प्रथम दिन से लेकर अंतिम आठवें दिन तक क्रमशः 8,16,32,64,128,512 और अंतिम दिन 1008 अर्घ सिद्ध परमेष्ठियों को समर्पित किए गए। प्रतिदिन प्रातः काल 06 बजे से भगवान का महामस्तकाभिषेक एवं शांतिधारा की गई तो वहीं देव, शास्त्र, गुरु की संगीतमय पूजन की गई। प्रतिदिन शाम को सिद्ध भक्ति के उपरान्त बाल ब्रम्ह संजीव भैय्या जी के मुखारविंद से प्रतिदिन मंगल प्रवचन सुनने का अवसर समाजजन प्राप्त हुआ।
वहीं विधान में सैकड़ों श्रद्धालु पीले वस्त्रों को धारण कर विधान में सम्मिलित हुए और बड़े ही भक्तिभाव से सिद्ध प्रभु की आराधना करने का अवसर प्राप्त किया । अष्ट दिवसीय विधान के दौरान श्री चंद्र प्रभु जिनालय में नवीन संत निवास के निर्माण के लिए भैया जी की प्रेरणा से दान दायरों ने दान की घोषणा कार्यक्रम स्थल पर की। आज दिनांक 11 मई को प्रातः 06 बजे से विश्व शांति महायज्ञ एवं हवन का आयोजन किया जाएगा एवं हवन के उपरान्त विमान जी चल समारोह का आयोजन किया जाएगा। चल समारोह में बड़ी संख्या में इंद्र और इंद्राणी पीले वस्त्रों को धारण कर शामिल होंगे तो वहीं चांदी की पालकी में भगवान की प्रतिमा को विराजमान कर, श्रद्धालु चल समारोह के साथ गाजे बाजों के साथ स्थानीय श्री चंद्रप्रभु जिनालय वार्ड नं 1 से प्रारंभ होकर , नानाजी वाली गली, सुभाष चौक, नेहरू चौक, अम्बेडकर चौक से होते हुए स्थानीय श्री महावीर विहार पहुंचेंगे।
    user_Ground News 24x7
    Ground News 24x7
    मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • क्रांतिधरा मेरठ में गुर्जर समाज ने हजारों गाड़ियों के काफिले के साथ अपनी शक्ति का बड़ा प्रदर्शन किया। इस एकजुटता के जरिए समाज ने अपनी राजनीतिक सहभागिता और हिस्सेदारी की मांग बुलंद की।
    1
    क्रांतिधरा मेरठ में गुर्जर समाज ने हजारों गाड़ियों के काफिले के साथ अपनी शक्ति का बड़ा प्रदर्शन किया। इस एकजुटता के जरिए समाज ने अपनी राजनीतिक सहभागिता और हिस्सेदारी की मांग बुलंद की।
    user_SACHIN SHIVALIA
    SACHIN SHIVALIA
    Journalist Meerut, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर के शाहपुर में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर से मारपीट का मामला सामने आया है। उन पर गांव के प्रधान पति और अन्य लोगों द्वारा हमला व दुर्व्यवहार करने का आरोप है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।
    1
    मुजफ्फरनगर के शाहपुर में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर से मारपीट का मामला सामने आया है। उन पर गांव के प्रधान पति और अन्य लोगों द्वारा हमला व दुर्व्यवहार करने का आरोप है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।
    user_मो फरीद अंसारी
    मो फरीद अंसारी
    जानसठ, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर के शाहपुर में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर से मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। जेई की शिकायत पर गांव के प्रधान पति समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    1
    मुजफ्फरनगर के शाहपुर में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर से मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। जेई की शिकायत पर गांव के प्रधान पति समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    user_Vijay rathi
    Vijay rathi
    पत्रकार जानसठ, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित सैनी मार्केट में नकली सामान बेचने की सूचना पर विभागीय अधिकारियों ने बड़ी छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान कई दुकानों की जांच कर संदिग्ध सामान जब्त किया गया, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई और भारी पुलिस बल तैनात रहा।
    1
    मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित सैनी मार्केट में नकली सामान बेचने की सूचना पर विभागीय अधिकारियों ने बड़ी छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान कई दुकानों की जांच कर संदिग्ध सामान जब्त किया गया, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई और भारी पुलिस बल तैनात रहा।
    user_Aaban news
    Aaban news
    Newsagent मवाना, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.