logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोसी पुल पर दो बाइक की टक्कर, चार घायल; दो की हालत गंभीर कोसी पुल पर दो बाइक की टक्कर, चार घायल; दो की हालत गंभीर कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच 31 सड़क के कोसी पुल पर रविवार को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई।मिली जानकारी के अनुसार एकचारी से दो व्यक्ति बाइक पर सवार होकर कुरसेला के गांधी ग्राम बिंद टोली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर दो व्यक्ति सवार होकर नवगछिया की ओर से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक पर सवार चारों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों में 36 वर्षीय शौदागर मंडल, एकचारी, दयानंद मंडल तथा 27 वर्षीय सूरज कुमार लोकमान पुर शामिल हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से कुरसेला स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।वहीं, चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद कुछ समय के लिए एनएच-31 पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

7 hrs ago
user_Asadur Rahman
Asadur Rahman
कटिहार, कटिहार, बिहार•
7 hrs ago
46024ceb-2dc1-4e9a-a520-f79adfc3fcd0

कोसी पुल पर दो बाइक की टक्कर, चार घायल; दो की हालत गंभीर कोसी पुल पर दो बाइक की टक्कर, चार घायल; दो की हालत गंभीर कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच 31 सड़क के कोसी पुल पर रविवार को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई।मिली जानकारी के अनुसार एकचारी से दो व्यक्ति बाइक पर सवार होकर कुरसेला के गांधी ग्राम बिंद टोली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर दो व्यक्ति सवार होकर नवगछिया की ओर से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक पर सवार चारों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों में 36 वर्षीय शौदागर मंडल, एकचारी, दयानंद मंडल तथा 27 वर्षीय सूरज कुमार लोकमान पुर शामिल हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से कुरसेला स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।वहीं, चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद कुछ समय के लिए एनएच-31 पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

More news from बिहार and nearby areas
  • कटिहार से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकी हुई लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मामला मनसाही थाना क्षेत्र के कुरेठा गांव का है। जानकारी के अनुसार, कुरेठा स्थित काली स्थान के समीप एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। बताया जा रहा है कि युवक घर में अकेला रहता था और उसके माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, युवक की बहन की भी कुछ समय पहले इसी तरह संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई थी, जिससे मामला और भी गंभीर हो गया है। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधि ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार किया है। उनका कहना है कि युवक का पैर जमीन से सटा हुआ था, जो कई सवाल खड़े करता है। घटना की सूचना मिलते ही मनसाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। यह आत्महत्या है या फिर हत्या, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। लेकिन इस घटना के बाद पूरे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
    3
    कटिहार से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकी हुई लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।
मामला मनसाही थाना क्षेत्र के कुरेठा गांव का है।
जानकारी के अनुसार, कुरेठा स्थित काली स्थान के समीप एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया।
बताया जा रहा है कि युवक घर में अकेला रहता था और उसके माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, युवक की बहन की भी कुछ समय पहले इसी तरह संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई थी, जिससे मामला और भी गंभीर हो गया है।
वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधि ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार किया है। उनका कहना है कि युवक का पैर जमीन से सटा हुआ था, जो कई सवाल खड़े करता है।
घटना की सूचना मिलते ही मनसाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
यह आत्महत्या है या फिर हत्या, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
लेकिन इस घटना के बाद पूरे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
    user_Asadur Rahman
    Asadur Rahman
    कटिहार, कटिहार, बिहार•
    7 hrs ago
  • समस्तीपुर में फिर से चढ़ा टावर पर
    1
    समस्तीपुर में फिर से चढ़ा टावर पर
    user_Mukesh Kumar
    Mukesh Kumar
    हसनगंज, कटिहार, बिहार•
    15 hrs ago
  • 'अब नहीं आऊंगा दोस्त', अब नहीं आऊंगा LPG संकट के बीच,सूरत से घर लौटते शख्स का VIDEO रुला देगा #LPGCrisis #suratnews
    1
    'अब नहीं आऊंगा दोस्त', अब नहीं आऊंगा LPG संकट के बीच,सूरत से घर लौटते शख्स का VIDEO रुला देगा
#LPGCrisis #suratnews
    user_RAYEES GANDHI Vlogs
    RAYEES GANDHI Vlogs
    Voice of people दंडखोरा, कटिहार, बिहार•
    20 hrs ago
  • रवि चौहान जिस समय नबी हुसैन पर हमला किया था उस समय वहां पर इंसानों की भीड़ लगी हुई थी लेकिन किसी ने बचाने का प्रयास नहीं किया अगर उस दिन रवि चौहान को रोकने मैं कामयाब हो जाता तो रवि चौहान भी जिंदा रहता और नबी हुसैन को भी कुछ नहीं होता
    1
    रवि चौहान जिस समय नबी हुसैन पर हमला किया था उस समय वहां पर इंसानों की भीड़ लगी हुई थी लेकिन किसी ने बचाने का प्रयास नहीं किया अगर उस दिन रवि चौहान को रोकने मैं कामयाब हो जाता तो रवि चौहान भी जिंदा रहता और नबी हुसैन को भी कुछ नहीं होता
    user_Today Real News
    Today Real News
    Media company पूर्णिया पूर्व, पूर्णिया, बिहार•
    7 hrs ago
  • yah video MLA tak pahunchane ki kam Kare Tirupati Kshetra MLA Murari Paswan ji aap kripya kutubpur Pahadiya tola ka chapakal main pani nahin Nikal Raha Hai isko jaldi se jaldi theek karaen kutubpur Pahadiya tola mein pani ka koi vyavastha nahin hai
    1
    yah video MLA tak pahunchane ki kam Kare Tirupati Kshetra MLA Murari Paswan ji aap kripya kutubpur Pahadiya tola ka chapakal main pani nahin Nikal Raha Hai isko jaldi se jaldi theek karaen kutubpur Pahadiya tola mein pani ka koi vyavastha nahin hai
    user_Sanoj Kumar Pahadiya
    Sanoj Kumar Pahadiya
    Nurse पीरपैंती, भागलपुर, बिहार•
    13 hrs ago
  • आजम नगर प्रखंड क्षेत्र में 5 पंचायतों में आज पैक्स चुनाव अध्यक्ष पद के लिए शांतिपूर्ण तरीके से मतदान शुरू होते ही सभी बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लग गईं महिला और पुरुष मतदाता बड़े उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा ले रहे हैं आजम नगर प्रखंड के मलिकपुर, मुकुरिया तेघरा पंचायत, बैरिया पंचायत और हरनागर पंचायत में पैक्स के अध्यक्ष पद और प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए वोट डाले जा रहे हैं इन पदों के लिए कई उम्मीदवार मैदान में हैं और मतदाता अपने अपने क्षेत्र के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं ग्रामीण इलाकों से मतदाता बूथों पर पहुंचने लगे महिला मतदाताओं की भी अच्छी खासी संख्या बूथों पर नजर आई शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।और प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी लगातार बूथों का जायजा ले रहे हैं। पैक्स चुनाव को लेकर पूरे प्रखंड की पांचों पंचायतों में चुनावी माहौल बना हुआ है। ग्रामीण अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत-हार को लेकर चर्चा करते नजर आए।
    1
    आजम नगर प्रखंड क्षेत्र में 5 पंचायतों में आज पैक्स चुनाव अध्यक्ष पद के लिए शांतिपूर्ण तरीके से मतदान शुरू होते ही सभी बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लग गईं महिला और पुरुष मतदाता बड़े उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा ले रहे हैं
आजम नगर प्रखंड के मलिकपुर, मुकुरिया तेघरा पंचायत, बैरिया पंचायत और हरनागर पंचायत में पैक्स के अध्यक्ष पद और प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए वोट डाले जा रहे हैं इन पदों के लिए कई उम्मीदवार मैदान में हैं और मतदाता अपने अपने क्षेत्र के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं ग्रामीण इलाकों से मतदाता बूथों पर पहुंचने लगे महिला मतदाताओं की भी अच्छी खासी संख्या बूथों पर नजर आई
शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।और प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी लगातार बूथों का जायजा ले रहे हैं। 
पैक्स चुनाव को लेकर पूरे प्रखंड की पांचों पंचायतों में चुनावी माहौल बना हुआ है। ग्रामीण अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत-हार को लेकर चर्चा करते नजर आए।
    user_जयप्रकाश भगत
    जयप्रकाश भगत
    आज़मनगर, कटिहार, बिहार•
    17 hrs ago
  • हम लोग के बीच आकर हम लोग को भी खिलाएं और साथ खाएं
    1
    हम लोग के बीच आकर हम लोग को भी खिलाएं और साथ खाएं
    user_Usha devi
    Usha devi
    पीरपैंती, भागलपुर, बिहार•
    22 hrs ago
  • कोसी रेलवे पुल के समीप फायरिंग, एक आरोपी देसी कट्टा व 13 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कुरसेला थाना क्षेत्र के कोसी नदी स्थित रेलवे पुल के समीप शनिवार की शाम गोलीबारी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। कटरिया गांव निवासी रंजीत कुमार सिंह पर एक अपराधी ने गोली चला दी, हालांकि वे बाल-बाल बच गए। गोली उनके बाएं तरफ से निकल गई, जिससे उनकी जान बच गई।घटना के बाद रंजीत कुमार सिंह मौके से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाते हुए अपने गांव पहुंचे और सहयोगियों को इसकी जानकारी दी। गोली की आवाज सुनकर पुल के आसपास मौजूद किसान और अन्य लोग भयभीत होकर इधर-उधर भागने लगे।मिली जानकारी के अनुसार रंजीत कुमार सिंह ऑपरेटिव सोसाइटी के सिपाही हैं और रेलवे की जमीन पर खेती करने वाले किसानों से फसल का 20 प्रतिशत हिस्सा लेने पहुंचे थे, जिसे सोसाइटी में जमा किया जाता है। इसी दौरान घात लगाए बैठे अपराधी ने उन पर फायरिंग कर दी।सूचना मिलते ही कोऑपरेटिव सोसाइटी के सदस्यों ने कुरसेला थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी की पहचान बरारी थाना क्षेत्र सेमापुर सिक्कट निवासी धीरज कुमार यादव उर्फ हवलेश यादव के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी कट्टा और 13 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी क्षेत्र में तरबूज और खीरा के किसानों से रंगदारी वसूलने पहुंचा था। इसी दौरान रंजीत कुमार सिंह भी किसानों से फसल का हिस्सा लेने पहुंचे थे, तभी यह फायरिंग की घटना हुई।घटना के बाद कोसी पुल के आसपास के किसानों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फसल तैयार होने के समय असामाजिक तत्वों द्वारा रंगदारी मांगे जाने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जिससे किसान परेशान रहते हैं।इधर, पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद आर्म्स एक्ट और फायरिंग के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी को देसी कट्टा और 13 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया है।
    1
    कोसी रेलवे पुल के समीप फायरिंग, एक आरोपी देसी कट्टा व 13 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
कुरसेला थाना क्षेत्र के कोसी नदी स्थित रेलवे पुल के समीप शनिवार की शाम गोलीबारी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। कटरिया गांव निवासी रंजीत कुमार सिंह पर एक अपराधी ने गोली चला दी, हालांकि वे बाल-बाल बच गए। गोली उनके बाएं तरफ से निकल गई, जिससे उनकी जान बच गई।घटना के बाद रंजीत कुमार सिंह मौके से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाते हुए अपने गांव पहुंचे और सहयोगियों को इसकी जानकारी दी। गोली की आवाज सुनकर पुल के आसपास मौजूद किसान और अन्य लोग भयभीत होकर इधर-उधर भागने लगे।मिली जानकारी के अनुसार रंजीत कुमार सिंह ऑपरेटिव सोसाइटी के सिपाही हैं और रेलवे की जमीन पर खेती करने वाले किसानों से फसल का 20 प्रतिशत हिस्सा लेने पहुंचे थे, जिसे सोसाइटी में जमा किया जाता है। इसी दौरान घात लगाए बैठे अपराधी ने उन पर फायरिंग कर दी।सूचना मिलते ही कोऑपरेटिव सोसाइटी के सदस्यों ने कुरसेला थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी की पहचान बरारी थाना क्षेत्र सेमापुर सिक्कट निवासी धीरज कुमार यादव उर्फ हवलेश यादव
के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी कट्टा और 13 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी क्षेत्र में तरबूज और खीरा के किसानों से रंगदारी वसूलने पहुंचा था। इसी दौरान रंजीत कुमार सिंह भी किसानों से फसल का हिस्सा लेने पहुंचे थे, तभी यह फायरिंग की घटना हुई।घटना के बाद कोसी पुल के आसपास के किसानों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फसल तैयार होने के समय असामाजिक तत्वों द्वारा रंगदारी मांगे जाने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जिससे किसान परेशान रहते हैं।इधर, पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद आर्म्स एक्ट और फायरिंग के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी को देसी कट्टा और 13 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया है।
    user_Asadur Rahman
    Asadur Rahman
    कटिहार, कटिहार, बिहार•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.