PNC कंपनी एवं ठिकेदार की लापरवाही से हुई नेहाल आलम की मौत के बाद पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने को लेकर भीम आर्मी के चेनारी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अमित पासवान और स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता एवं जन प्रतिनिधि के साथ चेनारी थाना परिसर में कंपनी के पदाधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर अपना मांग पत्र सौंपा। PNC कंपनी एवं ठिकेदार की लापरवाही से हुई नेहाल आलम की मौत के बाद पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने को लेकर भीम आर्मी के चेनारी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अमित पासवान और स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता एवं जन प्रतिनिधि के साथ चेनारी थाना परिसर में कंपनी के पदाधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर अपना मांग पत्र सौंपा। संबंधित PNC के पदाधिकारियों के समक्ष अमित पासवान ने कहा कि भारतमाला एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य में लगातार हो रही दुर्घटनाएं कंपनी एवं ठेकेदार की लापरवाही का परिणाम हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पीड़ित परिवार को न्याय, उचित मुआवजा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा तथा कार्य बाधित रहेगा। पीड़ित परिवार के तरफ से मांग :- 1. मृतक के आश्रित परिवार को उचित मुआवजे का प्रबंध किया जाए ! 2. मृतक के परिवार के एक सदस्य को कंपनी में उपयुक्त रोजगार एवं पेंशन दिया जाए ! 3. घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारी, ठिकेदार एवं साइट इंजीनियर पर कार्रवाई की जाए ! 4. सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति जो घायल है उनकी इलाज की समुचित व्यवस्था की जाए ! 5. निर्माण स्थल पर मिट्टी की ढुलाई कर रहे ट्रक का दिन में परिचालन बंद कर केवल रात्रि में किया जाए ! 6. परियोजना स्थल पर सुरक्षा मानकों को तत्काल लागू किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो !

- मिट्टी लदा ट्रैक्टर खाई में पलटा, चालक की मौत, गांव में पसरा मातम मिट्टी लदा ट्रैक्टर खाई में पलटा, चालक की मौत करगहर(रोहतास)करगहर–फुली मार्ग पर सरेयां मोड़ के समीप सोमवार की सुबह मिट्टी ढो रहा एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गया। हादसे में चालक की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई।बताया जाता है कि करगहर निवासी अजय सिंह यादव का पुत्र मनीष कुमार ट्रैक्टर से लोकाडीह मौजा से मिट्टी की ढुलाई कर रहा था। मिट्टी गिराने के बाद वापस लौटने के दौरान सरेयां मोड़ के पास वाहन असंतुलित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा पलटा। ट्रैक्टर पलटते ही चालक उसके इंजन के नीचे दब गया। हादसे की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और चालक को बचाने का प्रयास शुरू किया। बाद में जेसीबी मशीन मंगाकर काफी प्रयास के बाद मनीष कुमार को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलने पर करगहर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।2
- रानी रात भर जगा देना रात भर जगा देना रात भर चावल रात भर चावल रात भर जगा रानी1
- कैमूर/बिहार, दुर्गावती नदी में मिले दो सूटकेशों से आस-पास के इलाकों में मचा हड़कंप, कई टुकड़ों में कटे हुए बॉडी पार्ट्स बरामद कैमूर। जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब दुर्गावती नदी किनारे दो संदिग्ध सूटकेश बरामद किए गए। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब सूटकेश खोलकर देखा तो उसमें कटे हुए बॉडी पार्ट्स मिले। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। प्रथम दृष्टया बरामद अवशेषों में एक बच्चे और एक वयस्क व्यक्ति के शव होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला मौके पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया। वहीं एफएसएल टीम और डीआईयू टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर सैंपल इकट्ठा करने और जांच में जुटी रही। बताया जाता है कि घटना स्थल पर पहुंचे आरजेडी नेता अजीत सिंह ने कहा कि यहां दो डेड बॉडी के हिस्से मिले हैं और दोनों को काटा गया है। उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि नई सरकार की लोगों के प्रति लापरवाही साफ दिखाई दे रही है। कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि मोहनियां थाना और रामगढ़ थाना क्षेत्र की सीमा के पास ग्रामीणों द्वारा नदी किनारे कुछ बॉडी पार्ट्स देखे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने अलग-अलग बॉडी पार्ट्स को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वही एसपी ने बताया कि कैमूर जिले में अब तक इस तरह की किसी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज नहीं हुई है। मामले को देखते हुए आसपास के जिलों को भी सूचना भेजी जा रही है ताकि शवों की पहचान की जा सके। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।1
- कैमूर के मोहनिया में अर्जुन बिंद के घर में अचानक लगी भीषण आग से पूरे घर का सामान जलकर राख हो गया। इस हादसे में 10 बकरियों और एक भैंस के बच्चे की जलकर मौत हो गई, जबकि दो भैंस गंभीर रूप से झुलस गईं। आग बुझाने के प्रयास में गृहस्वामी भी झुलस गए, और लाखों का अनाज व नकदी भी जल गई।2
- रोहतास में चाँद का एक बेहद ख़ूबसूरत नज़ारा देखा गया, जिसने भी देखा वो मंत्रमुग्ध रह गया। इस मनमोहक दृश्य ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।4
- Post by Lavjeet kumar1
- बिहार के कैमूर जिले में दुर्गावती नदी से दो काले सूटकेस में दो शव बरामद किए गए हैं। इस खौफनाक वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस जांच में जुट गई है।1
- बिहार के मुख्यमंत्री पर एक शख्स ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि CM राज्य के लोगों के लिए कुछ नहीं कर पा रहे और उन्हें सिर्फ 2 लाख की मदद से खुश मान रहे हैं। इस दौरान BJP को वोट देने और प्रशांत किशोर का समर्थन करने की बात भी कही गई।1