कौरू जलालपुर में घर के बाहर बंधी पांच बकरियां चोरी कौरू जलालपुर में घर के बाहर बंधी पांच बकरियां चोरी संदलपुर। संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के कौरू जलालपुर गांव निवासी राजीव ने संदलपुर चौकी में शिकायती पत्र देते हुए अज्ञात चोरों द्वारा पांच बकरियां चोरी किए जाने की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि बीती रात उसकी पांच बकरियां घर के बाहर बंधी हुई थीं। रात के समय अज्ञात चोर मौके पर पहुंचे और बकरियों को चोरी कर अपने साथ ले गए। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घर के बाहर बंधी बकरियां गायब मिलीं। आसपास तलाश करने के साथ ही ग्रामीणों से भी जानकारी की गई, लेकिन बकरियों का कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित राजीव ने मामले की जानकारी संदलपुर चौकी पुलिस को देते हुए शिकायती पत्र देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने और चोरी हुई बकरियों को बरामद कराने की मांग की है। घटना के बाद ग्रामीणों में भी चोरी को लेकर चिंता का माहौल है। इस संबंध में संदलपुर चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिससे चोरों का पता लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि अभी तक तहरीर उनके पास नहीं आई है और वह फिलहाल कोर्ट में हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

- मालवीय नगर में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मारपीट का वीडियो, पुलिस ने शुरू की जांच सिकंदरा कस्बे के मालवीय नगर में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। मारपीट का एक वीडियो सोमवार सुबह करीब 10 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक-दूसरे के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मालवीय नगर निवासी पीआरडी जवान गोविंद और चंद्रशेखर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है। वीडियो सिकंदरा कस्बे के मालवीय नगर का बताया जा रहा है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सिकंदरा थाना प्रभारी सुधाकर सिंह ने बताया कि मारपीट की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- संदलपुर चौकी पुलिस की गश्त पर सवाल, मेन रोड पर लाखों की चोरी से मचा हड़कंप संदलपुर चौकी पुलिस की गश्त पर सवाल, मेन रोड पर लाखों की चोरी से मचा हड़कंप घर में सोता रहा परिवार, ताले तोड़कर करीब 32 लाख की नकदी-ज्वेलरी समेट ले गए चोर; फॉरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य संदलपुर चौकी क्षेत्र में पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए चोरों ने मेन रोड स्थित एक घर को निशाना बना लिया। परिवार के सोते समय चोर घर के दरवाजों के ताले तोड़कर करीब दो लाख रुपये नकद और 30 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। सुबह घटना की जानकारी होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। बिछियापुर मेन रोड, संदलपुर निवासी पंकज कुमार पुत्र रामसनेही, मूल निवासी जरिहा गांव, ने बताया कि रविवार रात करीब 12 बजे वह सोने चले गए थे। घर के सभी दरवाजे बंद कर ताले लगा दिए गए थे। सुबह करीब चार बजे नींद खुली तो दरवाजों के ताले टूटे पड़े मिले। घर के अंदर सामान अस्त-व्यस्त था और लॉकर भी खुला हुआ था। पीड़ित के मुताबिक चोर करीब दो लाख रुपये की नकदी के साथ लगभग 30 लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान में एक जोड़ी रानी हार, एक जोड़ी छोटा हार, एक जोड़ी मंगलसूत्र, करीब 12 अंगूठियां, कान के झाले की एक जोड़ी, बाजूबंद की एक जोड़ी समेत चांदी के अन्य आभूषण शामिल हैं। मेन रोड पर चोरी से गश्त पर उठे सवाल मेन रोड पर स्थित घर में हुई इस बड़ी चोरी ने संदलपुर चौकी पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर स्थित घर को चोरों ने निशाना बनाया और वारदात को अंजाम देकर निकल गए। ऐसे में रात के समय पुलिस की गश्त को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है। चौकी इंचार्ज अरविंद मिश्रा ने सोमवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य संकलन कराया गया है। मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। जल्द से जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। अब पुलिस के सामने चुनौती चोरों तक पहुंचने और चोरी गए माल की बरामदगी की है। बड़ी चोरी की इस वारदात का खुलासा कब तक होता है, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं।1
- 36 घंटे में हालेपुर हत्याकांड का खुलासा आलाकत्ल सहित किया गया गिरफ्तार एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा हत्या के अभियोग में किया गया गिरफ्तार 36 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण 01 नफर अभियुक्त को मय आलाकत्ल एक लोहे का वाँका बरामद कर पकड़ा गया औरैया। अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारी अजीतमल के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 06.09.2026 को थाना अजीतमल व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना अजीतमल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 351/2026 धारा 103(1) बीएनएस का सफल अनावरण करते हुए 01 नफर अभियुक्त रितिक कुमार पुत्र दीप सिंह को गिरफ्तार कर अभियुक्त की निशानदेही पर कब्जे से एक अदद लोहे का वाँका व एक अदद मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया गया। 5 सितंबर को थाना अजीतमल क्षेत्र अंतर्गत डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम हालेपुर से करीब 500 मीटर की दूरी पर हालेपुर-एल्ची नगर रोड के किनारे मूली के खेत में एक युवक मृत अवस्था में मिला है। प्राप्त सूचना पर तत्काल थाना अजीतमल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त सुमित नारायण पुत्र अशोक निवासी ग्राम हालेपुर थाना अजीतमल जनपद औरैया उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में की गई। उच्चाधिकारीगण द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा थाना अजीतमल पुलिस व फॉरेन्सिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही कर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था तथा मृतक के पिता अशोक कुमार पुत्र रघुनाथ पाल के द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना अजीतमल पर अभियोग धारा 103 (1) बीएनएस बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया तथा उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण के लिए 05 टीमों का गठन किया गया था। .उपरोक्त मामले के क्रम में दिनांक 06.09.2026 को संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर एल्चीनगर से हालेपुर जाने वाले रोड तिराहे से समय करीब 22:30 बजे अभियुक्त को हिरासत में लिया तथा अभियुक्त की निशांदेही पर घटना स्थल के पास के एक खेत से झाडियों से एक अदद लोहे का वाँका व एक अदद मृतक का मोबाइल फोन व एक अदद सफेद टीशर्ट व एक अदद हाफ लोवर बरामद किया गया। पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 4/25 आयुध अधि0 की बढोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। अभियुक्त रितिक कुमार द्वारा बताया गया कि मृतक (सुमित नारायण) से मैने 2500/- रुपये करीब 06 माह पूर्व उधार लिये थे। जो बार बार मुझसे पैसे मांग रहा था। पर मेरे पास पैसे नही थे, तो मैं नही दे पा रहा था। इसी बात पर वह मेरे साथ गाली- गलौज करते हुए सार्वजनिक स्थान पर मेरी तथा मेरे परिवार की बेइज्जती कर रहा था। इसी से क्षुब्ध होकर मैने दिनांक 04 सितंबर 2026 की शाम को उसे फोन करके खेतों की तरफ बनी तलैया पर बुलाया और मैं अपने घर से लोहे का वाँका अपने पहने हुए हाफ लोवर की जेब में छिपाकर ले गया था। जब बातचीत करने के बाद सुमित नारायण वापस मुडकर घर तरफ जाने लगा तब मैने लिये हुए वांके से पीछे सिर पर एक वार कर दिया। तब वह चिल्लाया और भागने लगा, तभी मैने उसके पीछे दौडते हुए उसके सिर पर एक वार और कर दिया, फिर वह लडखडाकर गिर गया तथा उसके बाद मैंने उसके चेहरे,गर्दन सिर पर कई बार किये। तब उसकी मृत्यु हो गयी। मैने उसके जेब से उसका फोन निकाल लिया तथा फोन और वाँका को एक झाडी में छिपाकर रख दिया तथा वहां से भाग गया। गिरफ्तार अभियुक्त रितिक कुमार पुत्र दीप सिंह पाल निवासी ग्राम हालेपुर थाना अजीतमल जि0 औरैया उम्र 19 बर्ष है। गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद राजपूत थाना अजीतमल जनपद औरैया व प्रभारी सर्विलांस/स्वाट उ0नि0 समित चौधरी मय टीम,का0 रामप्रकाश थाना अजीतमल जनपद औरैया,का0 सुन्दर थाना अजीतमल जनपद औरैया शामिल रहे।4
- अजीतमल पुलिस व एस ओ जी का बड़ा एक्शन: 36 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, एक गिरफ्तार औरैया। अजीतमल थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 36 घंटे के भीतर हत्याकांड का खुलासा करते हुए 19 वर्षीय आरोपी रितिक कुमार पुत्र दीप सिंह पाल निवासी ग्राम हालेपुर थाना अजीतमल जि0 औरैया उम्र 19 बर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लोहे का बांका (आलाकत्ल), मृतक का मोबाइल और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। बीती 5 सितंबर को हालेपुर-एल्चीनगर रोड के किनारे एक मूली के खेत में सुमित नारायण पुत्र अशोक निवासी ग्राम हालेपुर थाना अजीतमल जनपद औरैया उम्र करीब 25 वर्ष का शव मिला था। मृतक के पिता की तहरीर पर थाना अजीतमल में मुकदमा संख्या 351/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर आरोपी ऋतिक को एल्चीनगर-हालेपुर तिराहे से दबोच लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने सुमित से ₹2500 उधार लिए थे। पैसे न लौटा पाने पर सुमित सार्वजनिक रूप से उसकी बेइज्जती कर रहा था। इसी से क्षुब्ध होकर ऋतिक ने 4 सितंबर की शाम सुमित को खेतों की तलैया पर बुलाया और लोहे के बांके से सिर व गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में धारा 4/25 आयुध अधिनियम की बढ़ोतरी कर आरोपी को जेल भेज दिया है।4
- *औरैया 2500 रुपये के लेनदेन में सुमित हत्याकांड का खुलासा अजीतमल में मूली के खेत में मिला था सुमित का शव।*1
- पेपर लीक करने वाले आजीवन जेल में रहेंगे मुख्य मंत्री । छात्रों के भविष्य से खिलवाड बदरास्त नही1
- राजपुर में बारिश में कच्चे मकान की छत गिरी, गृहस्थी का सामान मलबे में दबा; आवास योजना का लाभ न मिलने से परिवार परेशान राजपुर नगर पंचायत क्षेत्र के अशोकनगर में लगातार हो रही बारिश के बीच निर्मला देवी के कच्चे मकान की छत का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। हादसे के समय छत के नीचे कोई मौजूद नहीं था, जिससे परिवार बाल-बाल बच गया। हालांकि छत के मलबे में गृहस्थी का सामान दबकर खराब हो गया। निर्मला देवी ने बताया कि उनके पति मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण परिवार कच्चे मकान में रहने को मजबूर है। बारिश के दौरान छत से पानी टपकने के साथ ही घर में जलभराव हो जाता है। परिवार को रातभर जागकर बर्तन आदि से पानी बाहर निकालना पड़ता है। अब छत का हिस्सा गिरने के बाद मकान के अन्य हिस्से के भी गिरने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि पक्के मकान के लिए आवास योजना के तहत नगर पंचायत में आवेदन किया था, लेकिन अभी तक योजना का लाभ नहीं मिला। निर्मला देवी ने नगर पंचायत प्रशासन से आवास योजना का लाभ दिलाने और तत्काल मदद की मांग की है। नगर पंचायत की ईओ नीति त्रिपाठी ने सोमवार को करीब 5बजे बताया कि आवास योजना के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच चल रही है। लेखपालों को मौके पर भेजकर पात्रता की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद पात्र लोगों को योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।1
- हत्या के अभियोग का 36 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए 01 नफर अभियुक्त को मय आलाकत्ल एक लोहे का वाँका सहित किया गया गिरफ्तार ** *थाना अजीतमल व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा हत्या के अभियोग का 36 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए 01 नफर अभियुक्त को मय आलाकत्ल एक लोहे का वाँका सहित किया गया गिरफ्तार-* *कार्यवाही-* श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन,कानपुर व श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र,कानपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया व क्षेत्राधिकारी अजीतमल के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 06.09.2026 को थाना अजीतमल व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना अजीतमल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 351/2026 धारा 103(1) बीएनएस का सफल अनावरण करते हुए 01 नफर अभियुक्त रितिक कुमार पुत्र दीप सिंह को गिरफ्तार कर अभियुक्त की निशानदेही पर कब्जे से एक अदद लोहे का वाँका व एक अदद मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया गया । घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 05.09.26 को थाना अजीतमल क्षेत्र अंतर्गत डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम हालेपुर से करीब 500 मीटर की दूरी पर हालेपुर-एल्चीनगर रोड के किनारे मूली के खेत में एक युवक मृत अवस्था में मिला है । प्राप्त सूचना पर तत्काल थाना अजीतमल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त सुमित नारायण पुत्र अशोक निवासी ग्राम हालेपुर थाना अजीतमल जनपद औरैया उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में की गई । उच्चाधिकारीगण द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा थाना अजीतमल पुलिस व फॉरेन्सिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही कर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया था तथा मृतक के पिता श्री अशोक कुमार पुत्र रघुनाथ पाल के द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना अजीतमल पर अभियोग मु0अ0सं0 351/26 धारा 103(1) बीएनएस बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया तथा उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु 05 टीमों का गठन किया गया था । जिसके क्रम में दिनांक 06.09.2026 को संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर एल्चीनगर से हालेपुर जाने वाले रोड तिराहे से समय करीब 22¬:30 बजे अभियुक्त को हिरासत में लिया तथा अभियुक्त की निशांदेही पर घटना स्थल के पास के एक खेत से झाडियों से एक अदद लोहे का वाँका व एक अदद मृतक का मोबाइल फोन व एक अदद सफेद टीशर्ट व एक अदद हाफ लोवर बरामद किया गया । पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 4/25 आयुध अधि0 की बढोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।3