logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें अधिकारी: सीडीओ मुकेश चन्द्र* बहराइच । कृषकों की समस्याओं के निराकरण हेतु विकास भवन सभागार बहराइच में आयोजित किसान दिवस बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा किसान दिवस बैठक में आये हुए किसानों से पूर्व किसान दिवस में आयी शिकायतों की बिन्दुवार समीक्षा की। इसके उपरान्त सीडीओ ने कहा कि जनपद बहराइच कृषि प्रधान जनपद है। सभी किसानों को समय से खाद, बीज केसीसी व प्रधानमंत्री फसल बीमा से आच्छादित किया जा रहा है। इसमें आने वाली समस्याओं को प्राथमिकता प्रदान कर दूर करने का पूर्ण प्रयास किया जा रहा है। कृषि को लाभाकारी बनाये जाने का सुझाव दिया। उन्होनें किसानों से कहा कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु फार्मर रजिस्ट्री बनवालें, जिससे उन्हें भविष्य में योजनाओं में लाभ प्राप्त करने हेतु अभिलेखों की आवश्यकता कम से कम पड़े। सीडीओ ने सभी उपस्थित किसानों से फार्मर रजिस्ट्री बनवाये जाने को कहा। उन्होंने कहा कि जिन किसान भाइयों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं बनी है। वे अपने नजदीकी जनसेवा केन्द्र पर जाकर फार्मर रजिस्ट्री बनवा लें। बैठक में उपस्थित किसानों से अपनी समस्यायें रखने को कहा। किसान दिवस बैठक में उपस्थित उप निदेशक कृषि श्री विनय कुमार वर्मा ने जनपद में किसानों से फार्मर रजिस्ट्री बनवाने की अपील की गयी। उन्होंने किसान भाइयों से कहा कि आगामी माह से फसल गेहूँ की कटाई प्रारम्भ होने वाली है। गेहूँ मड़ाई के बाद फसल अवशेषों को खेतों में न जलायें। अपितु स्ट्रा रीपर का उपयोग कर उसका भूसा बनायें, जिससे पशुओं को चारे की कमी न होने पाय। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव ने जनपद में खाद एवं बीज की उपलब्धता की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि वर्तमान में उर्द, मूंग बीज मिनीकिट की बुकिंग कृषि विभाग के पोर्टल पर चल रही है। इच्छुक कृषक बुकिंग कर सकते है। डॉ. यादव ने बताया कि सहफसली खेती हेतु 20 कि.ग्रा. मूंग का बीज निःशुल्क दिया जा रहा है। जनपद के राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर जायद में बुवाई हेतु मक्का बीज 150 रू. प्रति कि.ग्रा. की दर से अनुदान पर उपलब्ध है। कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेन्द्र सिंह ने वर्तमान रबी फसलों में सिंचाई के सम्बन्ध में किसानों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि गेहूँ फसल में फूल आ रहे हो तो हल्की सिंचाई कर दिया जाये। यदि फसल में कीट रोग का प्रकोप दिखाई दे तो लाइट ट्रैप, स्टिकी स्टिक का प्रयोग किया जाये। फिर भी अगर रोकथाम नहीं हो रही है तो हरा निसान वाले रसायनों का उपयोग कर सकते है। बैठक में उपस्थित प्रगतिशील कृषक लालता प्रसाद गुप्ता, श्री बब्बन सिंह, सहित कई किसानों द्वारा चाहे गये सुझाव पर जानकारी दी गयी। प्रगतिशील कृषक पेशकार पटेल ग्राम सेवढ़ा विकास खण्ड पयागपुर ने बताया कि उनकी ग्राम पंचायत में नाले की सफाई नहीं होने के कारण समस्या उत्पन्न हो रही है। नाले की सफाई करवाई जाये। ग्राम इमलियागंज पयागपुर में पिछले 06 माह से नलकूप रिबोर नहीं हुआ है। रिबोर कराने की मांग की गयी है। हुजूरपुर के कई कृषकों द्वारा अवगत कराया गया कि इमलियागंज में पिछले 1.5 वर्ष से नलकूप नहीं चलाया जा रहा है। बैठक में उपस्थित कृषक लालता प्रसाद गुप्ता ने जिला कृषि अधिकारी बहराइच को बताया कि वर्तमान में हाईब्रिड मक्का बीज का मूल्य रू0 600/ प्रति कि.ग्रा. है। जबकि छूट कम से कम 50 प्रतिशत मिलनी चाहिये। इस पर उप निदेशक (कृषि) ने जिला कृषि अधिकारी को कृषि निदेशालय लखनऊ को पत्र व्यवहार करने को कहा। इस अवसर पर इस अवसर पर उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी शिशिर कुमार वर्मा, जिला गन्ना अधिकारी आनन्द शुक्ला, एलडीएम जितेन्द्र कुमार मसंद, एआर को-आपरेटिव संजीव कुमार तिवारी, डिप्टी सीवीओ डॉ. मो. शकील, डीपीआरओ सी.वी. सिंह, कृषि विज्ञान केन्द्र नानपारा की वैज्ञानिक श्रीमती रेनू आर्या, अधिशासी अभियन्ता विद्युत नानपारा अनुभव कुमार, डॉ. सौरभ वर्मा भूमि संरक्षण अधिकारी बहराइच, सहायक निदेशक मत्स्य बाबू राम, अधिशासी अभियन्ता विद्युत कैसरगंज जगदीश कुमार, सहायक अभियन्ता नहर प्रथम राजेश कुमार शर्मा, अधिशासी अभियन्ता नहर प्रवेश कुमार, अधिशासी अभियन्ता नलकूप ललित कुमार, सरयू नहर खण्ड-5 मुकेश कुमार राय सहित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं प्रगतिशील सदस्य कृषक श्रीमती माया देवी, जितेन्द्र सिंह, निरंजन लाल वर्मा, अम्बिका प्रसाद वर्मा सहित समस्त अधिकारी/पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कृषकगण उपस्थित रहे।

9 hrs ago
user_PradipKumar Sharma
PradipKumar Sharma
बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago
bad62517-b2d5-4837-958d-f45d65e5bdab

*किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें अधिकारी: सीडीओ मुकेश चन्द्र* बहराइच । कृषकों की समस्याओं के निराकरण हेतु विकास भवन सभागार बहराइच में आयोजित किसान दिवस बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा किसान दिवस बैठक में आये हुए किसानों से पूर्व किसान दिवस में आयी शिकायतों की बिन्दुवार समीक्षा की। इसके उपरान्त सीडीओ ने कहा कि जनपद बहराइच कृषि प्रधान जनपद है। सभी किसानों को समय से खाद, बीज केसीसी व प्रधानमंत्री फसल बीमा से आच्छादित किया जा रहा है। इसमें आने वाली समस्याओं को प्राथमिकता प्रदान कर दूर करने का पूर्ण प्रयास किया जा रहा है। कृषि को लाभाकारी बनाये जाने का सुझाव दिया। उन्होनें किसानों से कहा कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु फार्मर रजिस्ट्री बनवालें, जिससे उन्हें भविष्य में योजनाओं में लाभ प्राप्त करने हेतु अभिलेखों की आवश्यकता कम से कम पड़े। सीडीओ ने सभी उपस्थित किसानों से फार्मर रजिस्ट्री बनवाये जाने को कहा। उन्होंने कहा कि जिन किसान भाइयों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं बनी है। वे अपने नजदीकी जनसेवा केन्द्र

9bb78f29-0e70-4a46-ad6a-d7ec18b6c3ff

पर जाकर फार्मर रजिस्ट्री बनवा लें। बैठक में उपस्थित किसानों से अपनी समस्यायें रखने को कहा। किसान दिवस बैठक में उपस्थित उप निदेशक कृषि श्री विनय कुमार वर्मा ने जनपद में किसानों से फार्मर रजिस्ट्री बनवाने की अपील की गयी। उन्होंने किसान भाइयों से कहा कि आगामी माह से फसल गेहूँ की कटाई प्रारम्भ होने वाली है। गेहूँ मड़ाई के बाद फसल अवशेषों को खेतों में न जलायें। अपितु स्ट्रा रीपर का उपयोग कर उसका भूसा बनायें, जिससे पशुओं को चारे की कमी न होने पाय। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव ने जनपद में खाद एवं बीज की उपलब्धता की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि वर्तमान में उर्द, मूंग बीज मिनीकिट की बुकिंग कृषि विभाग के पोर्टल पर चल रही है। इच्छुक कृषक बुकिंग कर सकते है। डॉ. यादव ने बताया कि सहफसली खेती हेतु 20 कि.ग्रा. मूंग का बीज निःशुल्क दिया जा रहा है। जनपद के राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर जायद में बुवाई हेतु मक्का बीज 150 रू. प्रति कि.ग्रा. की दर से अनुदान पर उपलब्ध है। कृषि विज्ञान

b63490ac-0216-40cf-a0c9-8af779d4102a

केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेन्द्र सिंह ने वर्तमान रबी फसलों में सिंचाई के सम्बन्ध में किसानों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि गेहूँ फसल में फूल आ रहे हो तो हल्की सिंचाई कर दिया जाये। यदि फसल में कीट रोग का प्रकोप दिखाई दे तो लाइट ट्रैप, स्टिकी स्टिक का प्रयोग किया जाये। फिर भी अगर रोकथाम नहीं हो रही है तो हरा निसान वाले रसायनों का उपयोग कर सकते है। बैठक में उपस्थित प्रगतिशील कृषक लालता प्रसाद गुप्ता, श्री बब्बन सिंह, सहित कई किसानों द्वारा चाहे गये सुझाव पर जानकारी दी गयी। प्रगतिशील कृषक पेशकार पटेल ग्राम सेवढ़ा विकास खण्ड पयागपुर ने बताया कि उनकी ग्राम पंचायत में नाले की सफाई नहीं होने के कारण समस्या उत्पन्न हो रही है। नाले की सफाई करवाई जाये। ग्राम इमलियागंज पयागपुर में पिछले 06 माह से नलकूप रिबोर नहीं हुआ है। रिबोर कराने की मांग की गयी है। हुजूरपुर के कई कृषकों द्वारा अवगत कराया गया कि इमलियागंज में पिछले 1.5 वर्ष से नलकूप नहीं चलाया जा रहा है। बैठक में उपस्थित

7e3fc7e0-5050-4917-b87f-1c2df061f143

कृषक लालता प्रसाद गुप्ता ने जिला कृषि अधिकारी बहराइच को बताया कि वर्तमान में हाईब्रिड मक्का बीज का मूल्य रू0 600/ प्रति कि.ग्रा. है। जबकि छूट कम से कम 50 प्रतिशत मिलनी चाहिये। इस पर उप निदेशक (कृषि) ने जिला कृषि अधिकारी को कृषि निदेशालय लखनऊ को पत्र व्यवहार करने को कहा। इस अवसर पर इस अवसर पर उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी शिशिर कुमार वर्मा, जिला गन्ना अधिकारी आनन्द शुक्ला, एलडीएम जितेन्द्र कुमार मसंद, एआर को-आपरेटिव संजीव कुमार तिवारी, डिप्टी सीवीओ डॉ. मो. शकील, डीपीआरओ सी.वी. सिंह, कृषि विज्ञान केन्द्र नानपारा की वैज्ञानिक श्रीमती रेनू आर्या, अधिशासी अभियन्ता विद्युत नानपारा अनुभव कुमार, डॉ. सौरभ वर्मा भूमि संरक्षण अधिकारी बहराइच, सहायक निदेशक मत्स्य बाबू राम, अधिशासी अभियन्ता विद्युत कैसरगंज जगदीश कुमार, सहायक अभियन्ता नहर प्रथम राजेश कुमार शर्मा, अधिशासी अभियन्ता नहर प्रवेश कुमार, अधिशासी अभियन्ता नलकूप ललित कुमार, सरयू नहर खण्ड-5 मुकेश कुमार राय सहित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं प्रगतिशील सदस्य कृषक श्रीमती माया देवी, जितेन्द्र सिंह, निरंजन लाल वर्मा, अम्बिका प्रसाद वर्मा सहित समस्त अधिकारी/पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कृषकगण उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बहराइच मटेरा थाना अध्यक्ष पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने रात्रि कालीन गश्त के दौरान ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों से कहा कि आने-जाने वाले लोगों व वाहनों की बारीकी से जांच करें और संदिग्ध किस्म के लोगों पर पैनी नजर रखें। उन्होंने पैदल गश्त के दौरान लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी। उन्होंने लोगों से कहा कि मित्र पुलिस उनके साथ है। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर मुझे सूचना अवश्य दें,आपकी समस्या का समाधान मेरे व मेरे अधिकारियों द्वारा तत्काल किया जाएगा। क्षेत्र में कानून व्यवस्था को कायम रखने व अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिदिन मटेरा थाना क्षेत्र में पैदल गश्त व रात्रि गश्त की जा रही है। पुलिस के पैदल गश्त से जहां असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं नागरिक पुलिस की गश्त से सुरक्षा महसूस कर रहे हैं। मटेरा मटेरा चौराहा शंकरपुर चौराहा में गश्त करती पुलिस टीमों को देखकर बदमाश या तो भूमिगत हो रहे हैं अथवा पलायन करने को मजबूर हो रहें है। गश्त के दौरान मटेरा पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर तलाशी भी ले रही है। मटेरा थाना अध्यक्ष हरिकेश सिंह ने कहा कि यह गश्त मटेरा थाना क्षेत्र में नियमित चलती रहेगी। ,आदि क्षेत्रों में जाकर आमजन व पुलिस कर्मियों की ड्यूटी को जांचा। इस मौके पर उनके साथ उप निरीक्षक फूलचंद मौर्य मटेरा चौराहा चौकी प्रभारी रामगोपाल तिवारी सहित पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
    2
    बहराइच मटेरा थाना अध्यक्ष पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने रात्रि कालीन गश्त के दौरान ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों से कहा कि आने-जाने वाले लोगों व वाहनों की बारीकी से जांच करें और संदिग्ध किस्म के लोगों पर पैनी नजर रखें।
उन्होंने पैदल गश्त के दौरान लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी। उन्होंने लोगों से कहा कि मित्र पुलिस उनके साथ है। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर मुझे  सूचना अवश्य दें,आपकी समस्या का समाधान मेरे व मेरे अधिकारियों द्वारा तत्काल किया जाएगा।  क्षेत्र में कानून व्यवस्था को कायम रखने व अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिदिन मटेरा थाना क्षेत्र में पैदल गश्त व रात्रि गश्त की जा रही है। पुलिस के पैदल गश्त से जहां असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं नागरिक पुलिस की गश्त से सुरक्षा महसूस कर रहे हैं। मटेरा मटेरा चौराहा शंकरपुर चौराहा में गश्त करती पुलिस टीमों को देखकर बदमाश या तो भूमिगत हो रहे हैं अथवा पलायन करने को मजबूर हो रहें है। गश्त के दौरान मटेरा  पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर तलाशी भी ले रही है। मटेरा थाना अध्यक्ष हरिकेश सिंह ने कहा कि यह गश्त मटेरा थाना क्षेत्र में नियमित चलती रहेगी। ,आदि क्षेत्रों में जाकर आमजन व पुलिस कर्मियों की ड्यूटी को जांचा। इस मौके पर उनके साथ  उप निरीक्षक फूलचंद मौर्य मटेरा चौराहा चौकी प्रभारी रामगोपाल तिवारी सहित पुलिस कर्मचारी  मौजूद रहे।
    user_आमिर अली
    आमिर अली
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बहराइच में राकेश टिकैत ने किसान महापंचायत को किया सम्बोधित सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल बहराइच। शहर के गल्ला मंडी में आयोजित किसान महापंचायत में शिरकत करने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकट ने महापंचायत को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील भारत के किसानों को बर्बाद कर देगी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी को भी नसीहत की और राज्यों के चुनाव में समझौता करना चाहिए।
    2
    बहराइच में राकेश टिकैत ने किसान महापंचायत को किया सम्बोधित सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल 
बहराइच। शहर के गल्ला मंडी में आयोजित किसान महापंचायत में शिरकत करने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकट ने महापंचायत को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील भारत के किसानों को बर्बाद कर देगी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी को भी नसीहत की और राज्यों के चुनाव में समझौता करना चाहिए।
    user_Arshad Quddus Reporter
    Arshad Quddus Reporter
    Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश,बहराइच- नानपारा निवासी देश के नाम चीन शायर शारिक रब्बानी ने पडोसी राष्ट्र नेपाल में अपनी शायरी का जलवा बिखेरा.आप भी सुनिए...
    1
    उत्तर प्रदेश,बहराइच- नानपारा निवासी देश के नाम चीन शायर शारिक रब्बानी ने पडोसी राष्ट्र नेपाल में अपनी शायरी का जलवा बिखेरा.आप भी सुनिए...
    user_Shakil Ansari, News Riporter
    Shakil Ansari, News Riporter
    रिपोर्टर बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Ravi Verma Bahraich
    1
    Post by Ravi Verma Bahraich
    user_Ravi Verma Bahraich
    Ravi Verma Bahraich
    Lawyer बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • UP bahraich babaganj kusur
    1
    UP bahraich babaganj kusur
    user_NisaAli
    NisaAli
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • *बनियाहारी मिलावटी दूध बेचने का विरोध करने पर दो भाइयों की हुई जमकर पिटाई* बहराइच के कोतवाली देहात क्षेत्र के बनियाहारी गांव में मिलावटी दूध बेचने का विरोध करने पर दो सगे भाइयों रामकुमार (28) और रामभवन (32) की लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से पिटाई की गई। दोनों का सिर फट गया। घायलों को बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। परिजनों ने गांव के 4 लोगों पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
    3
    *बनियाहारी मिलावटी दूध बेचने का विरोध करने पर दो भाइयों की हुई जमकर पिटाई*
बहराइच के कोतवाली देहात क्षेत्र के बनियाहारी गांव में मिलावटी दूध बेचने का विरोध करने पर दो सगे भाइयों रामकुमार (28) और रामभवन (32) की लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से पिटाई की गई। दोनों का सिर फट गया। घायलों को बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। परिजनों ने गांव के 4 लोगों पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
    user_Pradeep
    Pradeep
    रिपोर्ट बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • बहराइच -: सरकारी किताबों से भरी ट्रक पकड़ी गई,,,,कबाड़ी की दुकान पर बिकने जा रही थी किताबें,,,,DM अक्षय त्रिपाठी ने लिया मामले का संज्ञान,,,,तत्काल मौके पर पुलिस, प्रशासन पहुंचा,,,,सरकारी किताबों को कब्जे में लिया गया,,,,पुलिस, प्रशासन ने शुरू की मामले की जांच।
    1
    बहराइच -: सरकारी किताबों से भरी ट्रक पकड़ी गई,,,,कबाड़ी की दुकान पर बिकने जा रही थी किताबें,,,,DM अक्षय त्रिपाठी ने लिया मामले का संज्ञान,,,,तत्काल मौके पर पुलिस, प्रशासन पहुंचा,,,,सरकारी किताबों को कब्जे में लिया गया,,,,पुलिस, प्रशासन ने शुरू की मामले की जांच।
    user_सकील अहमद
    सकील अहमद
    Media company बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • *टेपरा बगिया के पास में हुआ दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली ने साइकिल सवार को कुचला, मौत* बहराइच के रामगांव थाना क्षेत्र के टेपरा बगिया के पास में मंगलवार को ट्रैक्टर ट्रॉली ने साइकिल सवार विनोद (पुत्र रामगोपाल, निवासी मदनजोत दा० रायपुर) को टक्कर मार दी। गंभीर घायल विनोद को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज दौरान मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौके पर शांति है, यातायात सुचारू है।
    3
    *टेपरा बगिया के पास में हुआ दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली ने साइकिल सवार को कुचला, मौत*
बहराइच के रामगांव थाना क्षेत्र के टेपरा बगिया के पास में मंगलवार को ट्रैक्टर ट्रॉली ने साइकिल सवार विनोद (पुत्र रामगोपाल, निवासी मदनजोत दा० रायपुर) को टक्कर मार दी। गंभीर घायल विनोद को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज दौरान मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौके पर शांति है, यातायात सुचारू है।
    user_Pradeep
    Pradeep
    रिपोर्ट बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.