logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रामपुर में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या के बाद ,अधिवक्ताओं में भयंकर आक्रोश एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट कब होगा लागू ?, पूछ रहा है अधिवक्ता समाज...

8 hrs ago
user_Abc Hindustan
Abc Hindustan
News Anchor Gorakhpur, Uttar Pradesh•
8 hrs ago

रामपुर में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या के बाद ,अधिवक्ताओं में भयंकर आक्रोश एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट कब होगा लागू ?, पूछ रहा है अधिवक्ता समाज...

More news from Sant Kabeer Nagar and nearby areas
  • महुली। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन,अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान अलीनगर पुलिया के पास दुर्घटना में घायल व्यक्ति नाम पता राकेश कन्नौजिया पुत्र तिलकधारी निवासी मुदादीह थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को सरकारी गाड़ी में बैठाकर सीएचसी नाथनगर इलाज हेतु भेजवाया गया । जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
    2
    महुली।
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन,अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष महुली  दुर्गेश पाण्डेय द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान अलीनगर पुलिया के पास दुर्घटना में घायल व्यक्ति नाम पता राकेश कन्नौजिया पुत्र तिलकधारी निवासी मुदादीह थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को सरकारी गाड़ी में बैठाकर सीएचसी नाथनगर इलाज हेतु भेजवाया गया । जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    9 hrs ago
  • खलीलाबाद, संतकबीरनगर।।।नगर क्षेत्र के भदाह चौराहा स्थित गायत्री एकेडमी में आगामी 14 फरवरी को विद्यालय का भव्य वार्षिक उत्सव समारोह बड़े ही धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुमार उपाध्याय ने सभी अभिभावकों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों एवं क्षेत्र की आम जनता से कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करने की अपील की है। प्रबंधक राजेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि वार्षिक उत्सव का मुख्य उद्देश्य बच्चों की शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, नाटक, गीत-संगीत, देशभक्ति एवं प्रेरणादायक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देंगी।उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे आयोजनों की अहम भूमिका होती है। इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है, नेतृत्व क्षमता का विकास होता है तथा उनमें संस्कार और अनुशासन की भावना मजबूत होती है।प्रबंधक श्री उपाध्याय ने सभी अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर बच्चों का मनोबल बढ़ाएं और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दें। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से यह वार्षिक उत्सव समारोह ऐतिहासिक, भव्य एवं प्रेरणादायक सिद्ध होगा। विद्यालय परिवार की ओर से कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और आयोजन को सफल बनाने के लिए शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों द्वारा दिन-रात मेहनत की जा रही है।
    1
    खलीलाबाद, संतकबीरनगर।।।नगर क्षेत्र के भदाह चौराहा स्थित गायत्री एकेडमी में आगामी 14 फरवरी को विद्यालय का भव्य वार्षिक उत्सव समारोह बड़े ही धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुमार उपाध्याय ने सभी अभिभावकों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों एवं क्षेत्र की आम जनता से कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करने की अपील की है।
प्रबंधक राजेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि वार्षिक उत्सव का मुख्य उद्देश्य बच्चों की शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, नाटक, गीत-संगीत, देशभक्ति एवं प्रेरणादायक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देंगी।उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे आयोजनों की अहम भूमिका होती है। इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है, नेतृत्व क्षमता का विकास होता है तथा उनमें संस्कार और अनुशासन की भावना मजबूत होती है।प्रबंधक श्री उपाध्याय ने सभी अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर बच्चों का मनोबल बढ़ाएं और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दें। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से यह वार्षिक उत्सव समारोह ऐतिहासिक, भव्य एवं प्रेरणादायक सिद्ध होगा।
विद्यालय परिवार की ओर से कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और आयोजन को सफल बनाने के लिए शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों द्वारा दिन-रात मेहनत की जा रही है।
    user_खबरें 24
    खबरें 24
    Court reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • सुकरौली (कुशीनगर)। सुकरौली विकासखंड के पिडरा ग्राम सभा निवासी विद्युत उपभोक्ता सच्चिदानन्द पटेल ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि नवंबर 2025 से अब तक उनके घर की मीटर रीडिंग के आधार पर बिल जारी नहीं किया गया है। इसके बावजूद मोबाइल पर बकाया भुगतान संबंधी संदेश लगातार भेजे जा रहे हैं, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान हैं। उपभोक्ता का आरोप है कि बिना वास्तविक मीटर रीडिंग और विधिवत बिल जारी किए भुगतान का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समस्या के समाधान के लिए उन्होंने बिजली विभाग के हेल्पलाइन नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि हर बार शिकायत दर्ज करने के बाद उसे बिना समाधान किए ही बंद कर दिया जाता है, जबकि जमीनी स्थिति जस की तस बनी हुई है। सच्चिदानन्द पटेल ने यह भी बताया कि दैनिक भास्कर की टीम द्वारा मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई। क्षेत्रीय अवर अभियंता (जेई) अशोक कुमार सिंह से संपर्क साधा गया, लेकिन उनकी ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। वहीं उपखंड अधिकारी (एसडीओ) ऋषव श्रीवास्तव से भी संपर्क करने का प्रयास किया गया, परंतु उनसे बात नहीं हो सकी। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की समस्याएं क्षेत्र में आम होती जा रही हैं। समय पर मीटर रीडिंग न होने और बिलिंग में पारदर्शिता की कमी से उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि मौके पर जाकर मीटर की सही रीडिंग ली जाए और वास्तविक खपत के आधार पर बिल जारी किया जाए। फिलहाल उपभोक्ता की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ऐसे में देखना होगा कि बिजली विभाग इस मामले में कब तक संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करता है और उपभोक्ता को राहत मिलती है।
    1
    सुकरौली (कुशीनगर)। सुकरौली विकासखंड के पिडरा ग्राम सभा निवासी विद्युत उपभोक्ता सच्चिदानन्द पटेल ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि नवंबर 2025 से अब तक उनके घर की मीटर रीडिंग के आधार पर बिल जारी नहीं किया गया है। इसके बावजूद मोबाइल पर बकाया भुगतान संबंधी संदेश लगातार भेजे जा रहे हैं, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान हैं।
उपभोक्ता का आरोप है कि बिना वास्तविक मीटर रीडिंग और विधिवत बिल जारी किए भुगतान का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समस्या के समाधान के लिए उन्होंने बिजली विभाग के हेल्पलाइन नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि हर बार शिकायत दर्ज करने के बाद उसे बिना समाधान किए ही बंद कर दिया जाता है, जबकि जमीनी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
सच्चिदानन्द पटेल ने यह भी बताया कि दैनिक भास्कर की टीम द्वारा मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई। क्षेत्रीय अवर अभियंता (जेई) अशोक कुमार सिंह से संपर्क साधा गया, लेकिन उनकी ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। वहीं उपखंड अधिकारी (एसडीओ) ऋषव श्रीवास्तव से भी संपर्क करने का प्रयास किया गया, परंतु उनसे बात नहीं हो सकी।
ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की समस्याएं क्षेत्र में आम होती जा रही हैं। समय पर मीटर रीडिंग न होने और बिलिंग में पारदर्शिता की कमी से उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि मौके पर जाकर मीटर की सही रीडिंग ली जाए और वास्तविक खपत के आधार पर बिल जारी किया जाए।
फिलहाल उपभोक्ता की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ऐसे में देखना होगा कि बिजली विभाग इस मामले में कब तक संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करता है और उपभोक्ता को राहत मिलती है।
    user_विवेकानन्द
    विवेकानन्द
    Newspaper publisher हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • लेखपाल पर लगा रिश्वत लेने का आरोप,अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे लोग, कहीं बड़ी बात
    1
    लेखपाल पर लगा रिश्वत लेने का आरोप,अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे लोग, कहीं बड़ी बात
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जनसूचना अधिकार अधिनियम तहत् आवेदन पत्र वापस न लेने पर एससी-एसटी एक्ट मुकदमा दर्ज कराया गया है
    1
    जनसूचना अधिकार अधिनियम तहत् आवेदन पत्र वापस न लेने पर एससी-एसटी एक्ट मुकदमा दर्ज कराया गया है
    user_दिलीप कुमार शर्मा
    दिलीप कुमार शर्मा
    Assisted living residence कैंपियरगंज, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • दर्दनाक हादसा | कलवारी थाना क्षेत्र || 4UP518 13073 चकदहा गांव में आज एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रामजानकी मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 7 वर्षीय मासूम अभय कन्नौजिया की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रॉली पर डीजे का लोहे का स्टैंड लगा था। ट्रॉली को पीछे करते समय अचानक अभय उसके नीचे आ गया और हादसे का शिकार हो गया। सूचना मिलने पर कलवारी पुलिस ने अभय को CHC बनहरा भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अभय, कलवारी थाने में तैनात होमगार्ड अजय कन्नौजिया का सबसे छोटा बेटा था और कक्षा 1 का छात्र था। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और पूरे गांव में शोक की लहर है।
    1
    दर्दनाक हादसा | कलवारी थाना क्षेत्र ||
4UP518 13073
चकदहा गांव में आज एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रामजानकी मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 7 वर्षीय मासूम अभय कन्नौजिया की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि ट्रॉली पर डीजे का लोहे का स्टैंड लगा था।
ट्रॉली को पीछे करते समय अचानक अभय उसके नीचे आ गया और हादसे का शिकार हो गया। सूचना मिलने पर कलवारी पुलिस ने अभय को CHC बनहरा भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक अभय, कलवारी थाने में तैनात होमगार्ड अजय कन्नौजिया का सबसे छोटा बेटा था और कक्षा 1 का छात्र था। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और पूरे गांव में शोक की लहर है।
    user_Such Tak
    Such Tak
    Video Creator घनघटा, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Form 7 के जरिए 17 वोटरों का नाम काटने का आरोप, सपा ने जिलाधिकारी से की शिकायत
    1
    Form 7 के जरिए 17 वोटरों का नाम काटने का आरोप, सपा ने जिलाधिकारी से की शिकायत
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड मे साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया । परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों के टर्नआउट को चेक करते हुए सभी अधिकारी / कर्मचारीगणों को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देशित किया गया । निरीक्षण के पश्चात कर्मियों को शारीरिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ लगवाई गई व परेड के दौरान अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई । परेड के उपरान्त पुलिस लाइन्स परिसर में मेस, गणना कार्यालय, शस्त्रागार, डायल 112, यातायात कार्यालय, आमी बैरक आदि का निरीक्षण किया गया तथा पुलिस लाइन की बेहतर साफ-सफाई हेतु प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया। पुलिस लाइन के आदेश कक्ष मे सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए गार्द की सुरक्षा के संबंध मे सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।
    4
    पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड मे साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया । परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों के टर्नआउट को चेक करते हुए सभी अधिकारी / कर्मचारीगणों को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देशित किया गया । निरीक्षण के पश्चात कर्मियों को शारीरिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ लगवाई गई व परेड के दौरान अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई ।  परेड के उपरान्त पुलिस लाइन्स परिसर में मेस, गणना कार्यालय, शस्त्रागार, डायल 112, यातायात कार्यालय, आमी बैरक आदि का निरीक्षण किया गया तथा पुलिस लाइन की बेहतर साफ-सफाई हेतु प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया।
पुलिस लाइन के आदेश कक्ष मे सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए गार्द की सुरक्षा के संबंध मे सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    16 hrs ago
  • सुकरौली विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सभा पडरी गौरा टोला में रविवार को विधि-विधान के साथ शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा एवं मंदिर स्थापना का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने “मां बंचरा देवी” और भगवान शिव के जयकारों के साथ पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। आचार्यों द्वारा निर्धारित शुभ मुहूर्त में शिवलिंग की स्थापना की गई। इस अवसर पर सुकरौली ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने मंदिर स्थापना को क्षेत्र की आस्था और एकता का प्रतीक बताया तथा ग्रामवासियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सुबह से ही गांव और आसपास के क्षेत्रों से भक्तों का आना शुरू हो गया था। महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं, वहीं पुरुष और युवा भजन-कीर्तन में सहभागी बने। पूरे परिसर में “हर-हर महादेव” और “जय मां बंचरा देवी” के जयकारों से गूंज बनी रही। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि मंदिर निर्माण में ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा। सामूहिक प्रयास से तैयार हुए इस मंदिर को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। स्थानीय प्रशासन की निगरानी में व्यवस्था बनाए रखी गई। मंदिर स्थापना के साथ ही क्षेत्रवासियों में धार्मिक उत्साह और आस्था का नया संचार हुआ है।
    1
    सुकरौली विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सभा पडरी गौरा टोला में रविवार को विधि-विधान के साथ शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा एवं मंदिर स्थापना का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने “मां बंचरा देवी” और भगवान शिव के जयकारों के साथ पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। आचार्यों द्वारा निर्धारित शुभ मुहूर्त में शिवलिंग की स्थापना की गई। इस अवसर पर सुकरौली ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने मंदिर स्थापना को क्षेत्र की आस्था और एकता का प्रतीक बताया तथा ग्रामवासियों को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सुबह से ही गांव और आसपास के क्षेत्रों से भक्तों का आना शुरू हो गया था। महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं, वहीं पुरुष और युवा भजन-कीर्तन में सहभागी बने। पूरे परिसर में “हर-हर महादेव” और “जय मां बंचरा देवी” के जयकारों से गूंज बनी रही।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि मंदिर निर्माण में ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा। सामूहिक प्रयास से तैयार हुए इस मंदिर को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। स्थानीय प्रशासन की निगरानी में व्यवस्था बनाए रखी गई। मंदिर स्थापना के साथ ही क्षेत्रवासियों में धार्मिक उत्साह और आस्था का नया संचार हुआ है।
    user_विवेकानन्द
    विवेकानन्द
    Newspaper publisher हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.