अफवाहों से रहें दूर, रसोई गैस की कोई किल्लत नहीं — प्रशासन का दावा अम्बेडकरनगर जनपद के आलापुर तहसील क्षेत्र में रसोई गैस को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच उपभोक्ताओं की भारी भीड़ गैस एजेंसियों पर देखी गई। प्रशासन का कहना है कि गैस की कोई कमी नहीं है, बावजूद इसके लोगों में अफवाहों के कारण अनावश्यक भीड़ लग रही है। उपभोक्ताओं को रसोई गैस मिलने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के बाद तहसील प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी आलापुर सुभाष सिंह धामी ने पूर्ति निरीक्षक रामनगर सर्वेश शर्मा के साथ क्षेत्र की प्रमुख गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हीरा भारत गैस एजेंसी मूसेपुर कला, नरायण भारत गैस एजेंसी मकरही तथा आदित्य एचपी गैस वितरक एजेंसी सतरही पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान एजेंसी संचालकों को उपभोक्ताओं को सही जानकारी देने और अफवाहों से बचाने के लिए सख्त हिदायत दी गई। हीरा भारत गैस एजेंसी पर बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की भीड़ मौजूद थी। इस पर उपजिलाधिकारी ने एजेंसी संचालक को निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को स्पष्ट जानकारी दी जाए और उन्हें जागरूक किया जाए ताकि अनावश्यक अफरा-तफरी की स्थिति न बने। सूत्रों के अनुसार वहां मौजूद कुछ लोग उपभोक्ताओं को गुमराह भी कर रहे थे, जिससे स्थिति और बिगड़ रही थी। वहीं सिपाह और अन्नापुर गांव के कई उपभोक्ताओं को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। बताया गया कि गैस सिलेंडर की डिलीवरी के लिए वाहन जहांगीरगंज क्षेत्र में गया हुआ था और चालक का मोबाइल नंबर बंद होने से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई उपभोक्ताओं ने शिकायत के लिए 1076 समेत विभिन्न उच्चाधिकारियों के नंबरों पर कॉल भी की। उपजिलाधिकारी आलापुर सुभाष सिंह धामी और पूर्ति निरीक्षक सर्वेश शर्मा ने स्पष्ट कहा कि जनपद में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है। यदि कोई व्यक्ति जमाखोरी या कालाबाजारी करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अफवाहों से रहें दूर, रसोई गैस की कोई किल्लत नहीं — प्रशासन का दावा अम्बेडकरनगर जनपद के आलापुर तहसील क्षेत्र में रसोई गैस को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच उपभोक्ताओं की भारी भीड़ गैस एजेंसियों पर देखी गई। प्रशासन का कहना है कि गैस की कोई कमी नहीं है, बावजूद इसके लोगों में अफवाहों के कारण अनावश्यक भीड़ लग रही है। उपभोक्ताओं को रसोई गैस मिलने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के
बाद तहसील प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी आलापुर सुभाष सिंह धामी ने पूर्ति निरीक्षक रामनगर सर्वेश शर्मा के साथ क्षेत्र की प्रमुख गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हीरा भारत गैस एजेंसी मूसेपुर कला, नरायण भारत गैस एजेंसी मकरही तथा आदित्य एचपी गैस वितरक एजेंसी सतरही पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान एजेंसी संचालकों को उपभोक्ताओं को सही जानकारी देने और अफवाहों से बचाने के लिए सख्त हिदायत दी गई। हीरा भारत
गैस एजेंसी पर बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की भीड़ मौजूद थी। इस पर उपजिलाधिकारी ने एजेंसी संचालक को निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को स्पष्ट जानकारी दी जाए और उन्हें जागरूक किया जाए ताकि अनावश्यक अफरा-तफरी की स्थिति न बने। सूत्रों के अनुसार वहां मौजूद कुछ लोग उपभोक्ताओं को गुमराह भी कर रहे थे, जिससे स्थिति और बिगड़ रही थी। वहीं सिपाह और अन्नापुर गांव के कई उपभोक्ताओं को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। बताया गया कि गैस सिलेंडर की डिलीवरी
के लिए वाहन जहांगीरगंज क्षेत्र में गया हुआ था और चालक का मोबाइल नंबर बंद होने से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई उपभोक्ताओं ने शिकायत के लिए 1076 समेत विभिन्न उच्चाधिकारियों के नंबरों पर कॉल भी की। उपजिलाधिकारी आलापुर सुभाष सिंह धामी और पूर्ति निरीक्षक सर्वेश शर्मा ने स्पष्ट कहा कि जनपद में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है। यदि कोई व्यक्ति जमाखोरी या कालाबाजारी करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- अंबेडकर नगर के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र में 11 अप्रैल को हुए कपड़ा व्यापारी लूट कांड का पुलिस ने जबरदस्त खुलासा किया है 6 लोग गिरफ्तार हुए हैं ।1
- *अंबेडकर नगर* जहांगीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बिडहर पुल पर कुछ दिनों पहले हुई थी 17 लाख की लूट, जिसमें आज 6 अभियुक्त हुए गिरफ्तार, लुटेरों ने कबूला, हुआ बड़ा खुलासा, जिसके साथ हुई थी लूट उसके ही भाई ने रची थी लंबी साजिश, दोस्तों संग मिलकर भाई के साथ दिया गया लूट की घटना को अंजाम। पुलिस ने किया है बड़ा खुलासा देखिए क्या कुछ कहते हैं एडिशनल एसपी श्यामदेव। *ब्यूरो रिपोर्ट वैभव सिंह* ✍️1
- बरियावन बाजार के पास देर रात बड़ा हादसा 🚨 अर्टिगा और XUV 300 की टक्कर में 9 लोग घायल हो गए, जिनमें से 1 की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया, मामले की जांच जारी। Hashtags: #AmbedkarNagar #Akbarpur #Bariyawan #RoadAccident #UPNews1
- लूट की वारदात का भाई निकला मास्टरमाइंड1
- आजमगढ़ अवैध हथियार लगाने का वीडियो वायरल1
- Post by रवि चन्द्र पत्रकार1
- अंबेडकर नगर के मालीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव के खेत में करीब एक ट्रैक्टर ट्राली पंछी और जानवरों का अवशिष्ट ग्रामीणों ने उस समय देखा जब चिल कौवा और कुत्ते वहां बड़ी संख्या में जमे थे यह तस्वीर देखकर लोगों में हड़कंप मच गया । पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।1
- अम्बेडकरनगर में बड़ा प्रशासनिक बदलाव! अनुपम शुक्ला का तबादला हो गया है और अब जिले की नई DM बनी हैं ईशा प्रिया। 2016 बैच की आईएएस अधिकारी ईशा प्रिया अपनी कार्यशैली, सादगी और संवेदनशीलता के लिए जानी जाती हैं। अब देखना होगा कि उनके नेतृत्व में अम्बेडकरनगर किस तरह विकास की नई ऊंचाइयों को छूता है। 📍 पूरी खबर जानने के लिए वीडियो देखें… 🔥 Hashtags: #AmbedkarNagar #DMTransfer #EeshaPriya #IAS #BreakingNews #UPNews #Administration1
- Post by रवि चन्द्र पत्रकार1