*लगातार बिजली कटौती पर सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह का चढ़ा पारा, विद्युत अधिकारियों को जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश। सुल्तानपुर लगातार बिजली कटौती पर सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह का चढ़ा पारा, विद्युत अधिकारियों को जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश। क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और विद्युत आपूर्ति की बदहाल स्थिति को लेकर सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह का आक्रोश एक बार फिर सामने आया है। बुधवार को विधायक दरियापुर स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने मौजूद विद्युत विभाग के अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई और क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। विधायक विनोद सिंह ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि क्षेत्रवासियों को लगातार बिजली कटौती के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि जर्जरू एवं पुराने विद्युत तारों को प्राथमिकता के आधार पर बदला जाए तथा बिजली आपूर्ति में आ रही तकनीकी समस्याओं का तत्काल समाधान कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विद्युत फाल्ट की शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और जहां भी व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है, वहां तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए। विधायक ने जोर देते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों को निर्बाध और सुचारु विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना विभाग की जिम्मेदारी है। विधायक के कड़े रुख के बाद विद्युत अधिकारियों ने व्यवस्था में सुधार और समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया। विधायक विनोद सिंह ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और बिजली व्यवस्था में सुधार को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इस दौरान अधीक्षण अभियंता विपुल कुमार जैन, अधिशाषी अभियंता सुल्तानपुर अश्वनी कुमार वर्मा, अधिशाषी अभियंता बल्दीराय शशांक शुक्ला, अधिशाषी अभियंता जयसिंहपुर संजय कुमार यादव, अधिशाषी अभियंता लंभुआ रितेश्वर बन्धु, अधिशाषी अभियंता कादीपुर प्रशांत कुमार सहित तमाम विद्युत अधिकारी मौजूद रहे।
*लगातार बिजली कटौती पर सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह का चढ़ा पारा, विद्युत अधिकारियों को जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश। सुल्तानपुर लगातार बिजली कटौती पर सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह का चढ़ा पारा, विद्युत अधिकारियों को जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश। क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और विद्युत आपूर्ति की बदहाल स्थिति को लेकर सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह का आक्रोश एक बार फिर सामने आया है। बुधवार को विधायक दरियापुर स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने मौजूद विद्युत विभाग के अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई और क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। विधायक विनोद सिंह ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि क्षेत्रवासियों को लगातार बिजली कटौती के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि जर्जरू एवं पुराने विद्युत तारों को प्राथमिकता के आधार पर बदला जाए तथा बिजली आपूर्ति में आ रही तकनीकी समस्याओं का तत्काल समाधान कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विद्युत फाल्ट की शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और जहां भी व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है, वहां तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए। विधायक ने जोर देते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों को निर्बाध और सुचारु विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना विभाग की जिम्मेदारी है। विधायक के कड़े रुख के बाद विद्युत अधिकारियों ने व्यवस्था में सुधार और समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया। विधायक विनोद सिंह ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और बिजली व्यवस्था में सुधार को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इस दौरान अधीक्षण अभियंता विपुल कुमार जैन, अधिशाषी अभियंता सुल्तानपुर अश्वनी कुमार वर्मा, अधिशाषी अभियंता बल्दीराय शशांक शुक्ला, अधिशाषी अभियंता जयसिंहपुर संजय कुमार यादव, अधिशाषी अभियंता लंभुआ रितेश्वर बन्धु, अधिशाषी अभियंता कादीपुर प्रशांत कुमार सहित तमाम विद्युत अधिकारी मौजूद रहे।
- ईद मिलादुन्नबी पर पारा चौराहे पर उमड़ा जनसैलाब: धार्मिक नारों से गूंजा इलाका, हिंदू-मुस्लिम एकता का दिया संदेश सुल्तानपुर के बल्दीराय क्षेत्र स्थित पारा चौराहे पर ईद मिलादुन्नबी का आयोजन किया गया। बारह रबीउल अव्वल के मुबारक मौके पर बड़ी संख्या में आशिकाने रसूल शामिल हुए। इस दौरान पारा चौराहा श्रद्धालुओं की भीड़ से भरा रहा और चारों ओर धार्मिक नारों की गूंज सुनाई दी। कार्यक्रम में हसनपुर सुल्तानपुर से आए हिंदू धर्म के प्रतिनिधि जगदम्बा प्रसाद पांडे ने मोहम्मद साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने हिंदू-मुस्लिम एकता और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की, जिसकी सराहना की गई। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंची अंजुमनों ने अपने-अपने अंदाज में नातिया कलाम पेश किए। इनमें अंजुमन मऊ, अंजुमन दौनों, अंजुमन इब्राहिमपुर, अंजुमन चक्कारीभीट, अंजुमन सत्तर, अंजुमन सोनबरसा, अंजुमन आलामऊ, अंजुमन सेमरा, अंजुमन चकतेंदुआ, अंजुमन पटैला, अंजुमन आलियाबाद, अंजुमन नन्दौली, अंजुमन नटौली, अंजुमन इसौली, अंजुमन मोमिनपुर और अंजुमन मोहम्मदपुर काजी सहित कई अंजुमनें शामिल थीं। अंजुमनों द्वारा पेश किए गए नातिया कलाम और धार्मिक नारों से पूरा पारा चौराहा गूंज उठा। "सरकार की आमद मरहबा", "आका की आमद मरहबा", "नारे तकबीर—अल्लाहु अकबर" और "नारे रिसालत—या रसूल अल्लाह" जैसे नारों से माहौल उत्सवपूर्ण रहा। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। आयोजन में जमीर अंसारी, अफजल खान, असगर रजा, कमाल बाबा, समीम, बीडीसी सोनू सेठ, रिजवान प्रधान, हाजी इरफान, सुल्तान, टीपू अंसारी, तुफैल उर्फ कुन्नू सोहराब खान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। आयोजकों और स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। कार्यक्रम के दौरान लंगर-ए-आम का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। लंगर व्यवस्था में शहरयार, अबसार नेता, हाजी इंकलाब, कफील, बब्बू, निहाल, निसार, कमाल बाबा और बब्बू बीडीसी सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया। ईद मिलादुन्नबी के इस आयोजन में आपसी भाईचारे, मोहब्बत और सौहार्द का संदेश भी देखने को मिला। देर तक चले कार्यक्रम के दौरान पारा चौराहा लोगों की भीड़ से भरा रहा और पूरे क्षेत्र में जश्ने ईद मिलादुन्नबी की रौनक बनी रही।1
- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद सुलतानपुर *श्री विनीत जायसवाल के* निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक *श्री वृजनारायण सिंह* के मार्ग दर्शन व क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर श्री सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराध व अपराधियो पर अंकुश लगाये जाने तथा अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जयसिंहपुर पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। *थाना जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर* *दिनाँक-25.08.2026* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद सुलतानपुर *श्री विनीत जायसवाल के* निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक *श्री वृजनारायण सिंह* के मार्ग दर्शन व क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर श्री सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराध व अपराधियो पर अंकुश लगाये जाने तथा अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना जयसिंहपुर पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 25.08.2026 रात्रि को थाना जयसिंहपुर क्षेत्रान्तर्गत *बरौसा चौराहे पर कम्पोजिट शराब की दुकान में पैसो के लेन देन को लेकर सेल्स मैन शिवम् जायसवाल पुत्र राजू जायसवाल निवासी अली नगर थाना जरवल जनपद बहराईच के ऊपर फायर करने की घटना के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 276/26 धारा 109 बी0एन0एस0* थाना जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर से सम्बन्धित अभियुक्त *1.अकिंत मिश्रा पुत्र विपिन मिश्रा* उर्फ बब्बा उर्फ बब्बन मिश्रा निवासी नानेमऊ थाना मोतिगरपुर जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर व *2.धीरेन्द्र यादव उर्फ धीरू जपुत्र सियाराम यादव* निवासी ग्राम पचगवा थाना हैदरगंज जनपद अयोध्या को थाना स्थानीय की पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर आज दिनांक 25.08.2026 को समय 14.14 बजे पतुरियो मोड़ सरकारी ट्यूबेल के पास से हिरासत पुलिस में लेकर आवश्यक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया । *बरामदगीः-*- घटना में प्रयुक्त एक अदद देशी पिस्टल 32 बोर व एक अदद खोखा कारतूस 32 बोर *गिरफ्तार अभियुक्त-* 1- अकिंत मिश्रा पुत्र विपिन मिश्रा उर्फ बब्बा उर्फ बब्बन मिश्रा निवासी नानेमऊ थाना मोतिगरपुर जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर 2- धीरेन्द्र यादव पुत्र सियाराम यादव निवासी ग्राम पचगवा थाना हैदरगंज जनपद अयोध्या *अपराधिक इतिहास अभियुक्त-* अकिंत मिश्रा पुत्र विपिन मिश्रा उर्फ बब्बा उर्फ बब्बन मिश्रा निवासी नानेमऊ थाना मोतिगरपुर जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर 1. मु0अ0सं0 260/20 धारा 323/504/506 भादवि व 3(1) द/ध एससी/एसटी एक्ट थाना मोतिगरपुर जनपद सुलतानपुर 2. मु0अ0सं0 109/22 धारा 34/364/323/504/506 भादवि थाना मोतिगपुर जनपद सुलतानपुर 3. मु0अ0सं0 766/22 धारा 307/34/504/506 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद सुलतानपुर 4. मु0अ0सं0 799/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद सुलतानपुर 5. मु0अ0सं0 343/22 धारा 2/3(1) यू0पी0 गैगेस्टर एक्ट थाना मोतिगपुर जनपद सुलतानपुर 6. मु0अ0सं0 51/23 धारा 147/148/149/307/302/120बी भादवि थाना को0 देहात जनपद सुलतानपुर 7. मु0अ0सं0 41/23 धारा307/323/325/34/504/506 भादवि थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर 8. मु0अ0सं0 145/25 धारा 109 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर 9. मु0अं0सं0 153/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गोसाईगंज जनपद सुलतापुर 10. मु0अं0सं0 101/26 धारा 109/3(3),351(3),352 बीएनएस थाना गोसाईगंज जनपद सुलतानपुर 11. मु0अ0सं0 380/25 धारा 110/115(2)/351(2)/352 बीएनएस व 3(1)द व 3(1)ध थाना कोतवाली नगर जनपद सुलतानपुर *धीरेन्द्र यादव पुत्र सियाराम यादव निवासी ग्राम पचगवा थाना हैदरगंज जनपद अयोध्या* 1- मु0अ0सं0 55/20 धारा 323/504/506 भादवि व 3(1) द/ध एससी/एसटी एक्ट थाना मोतिगरपुर जनपद सुलतानपुर 2- मु0अ0सं0 51/23 धारा 147/148/149/302/307/120बी भादवि थाना को0 देहात जनपद सुलतानपुर 3- मु0अ0सं0 109/22 धारा 34/364/323/504/506 भादवि थाना मोतिगपुर जनपद सुलतानपुर *गिरफ्तार करने वाले अधि0/कर्म0गण-* 1- उ0नि0 विवेक कुमार राय 2- उ0नि0 गुलाब चन्द्र पाल 3- उ0नि0 नफीसउद्दीन खां 4- हे0का0 राहुल शर्मा 5- का0 अभिषेक प्रताप सिंह 6- का0 देवेन्द्र कुमार1
- *लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ, रक्षाबंधन पर महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा का उपहार।* *रक्षाबंधन पर माताओं-बहनों को बड़ी सौगात, 27 से 29 अगस्त तक सहयात्री सहित मुफ्त बस यात्रा।* अमेठी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ बुधवार को किया गया। साथ ही रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर प्रदेश की सभी माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की समस्त बसों में 27 अगस्त प्रातः 6 बजे से 29 अगस्त रात्रि 12 बजे तक निशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की गई। लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजना का शुभारंभ करते हुए विशेष बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद अमेठी के जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, गौरीगंज में किया गया, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं एवं जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के उद्बोधन को देखा और सुना। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्य मंत्री (संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग) मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना केवल एक यात्रा सुविधा नहीं बल्कि मातृशक्ति के प्रति सरकार की कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व पर महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान कर सरकार ने उनके प्रति अपनी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का परिचय दिया है। राज्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आर्थिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने महिलाओं से सरकार की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने तथा समाज निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित जिलाधिकारी संजय चौहान ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में महिलाओं को योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर्व पर निशुल्क बस यात्रा की सुविधा से महिलाओं को अपने परिजनों से मिलने और त्योहार को उत्साहपूर्वक मनाने में विशेष सहूलियत मिलेगी। कार्यक्रम के उपरांत राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह एवं जिलाधिकारी संजय चौहान ने प्रतीकात्मक रूप से पांच महिलाओं को साड़ी एवं मिष्ठान भेंट कर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित लगभग 500 महिलाओं को साड़ी एवं मिष्ठान वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रमेश सिंह ने किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सरवणन टी, मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योति सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अमृता सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह, जिला विकास अधिकारी वीर भानु सिंह, उप जिलाधिकारी गौरीगंज दिशा श्रीवास्तव, एआरटीओ महेंद्र बाबू गुप्ता, एआरएम रोडवेज सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। उपस्थित महिलाओं ने प्रदेश सरकार द्वारा दी गई इस सौगात का स्वागत करते हुए इसे महिला सम्मान और सुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। *जिला सूचना कार्यालय अमेठी द्वारा जारी।*2
- चीनी के बढ़ते दाम पर प्रशासन सख्त अमेठी में बड़े गोदामों पर छापेमारी चीनी की लगातार बढ़ती कीमतों को देखते हुए शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को तहसील अमेठी क्षेत्र में राजस्व, विपणन एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने बड़े चीनी व्यापारियों के गोदामों और थोक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर स्टॉक की जांच की। अधिकारियों ने गोदामों में रखी चीनी का भौतिक सत्यापन करने के साथ स्टॉक रजिस्टर, खरीद-बिक्री से संबंधित अभिलेख और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान अमेठी कस्बे के गोपाल ट्रेडर्स के यहां 302 कुंतल यानी 604 बोरी चीनी का स्टॉक मिला। वहीं माहेश्वरी ट्रेडर्स के यहां 83 कुंतल यानी 166 बोरी चीनी पाई गई। अधिकारियों के मुताबिक दोनों प्रतिष्ठानों पर मिला स्टॉक निर्धारित मानक के अनुरूप था। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी हरिश्चंद्र प्रजापति ने बताया कि चीनी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए दो बड़े गोदामों की जांच की गई है। व्यापारियों को निर्धारित सीमा के भीतर ही चीनी का भंडारण करने और स्टॉक से संबंधित अभिलेख नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित सीमा से अधिक स्टॉक मिलने पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने बाजार में कृत्रिम कमी पैदा कर चीनी की कीमत बढ़ाने वालों पर भी निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि जमाखोरी और कालाबाजारी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।1
- रक्षाबंधन पर महिलाओं को सरकार की सौगात, 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा रक्षाबंधन पर महिलाओं को सरकार की सौगात, 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा अमेठी। प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ किया गया है। इसके तहत बुजुर्ग महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। साथ ही रक्षाबंधन पर्व पर 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक प्रदेश की सभी माताओं-बहनों को एक सहयात्री के साथ रोडवेज की सभी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजना का शुभारंभ कर बसों को हरी झंडी दिखाई। अमेठी के जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि यह योजना मातृशक्ति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। जिलाधिकारी संजय चौहान ने कहा कि जनपद में योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से दिया जा रहा है। इस दौरान 500 महिलाओं को साड़ी और मिष्ठान वितरित कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गईं।2
- अमेठी में बारिश के बीच मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश अमेठी में बारिश के बीच मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश अमेठी। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर अमेठी कस्बे में जामा मस्जिद के पास इंतजामिया कमेटी की ओर से विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जायरीन और स्थानीय लोगों ने पहुंचकर शिरकत की। इस दौरान पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं और संदेशों को याद करते हुए समाज में अमन-चैन, प्रेम और आपसी भाईचारे की दुआ की गई। कार्यक्रम में मौलवी ने तकरीर पेश करते हुए पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन, विचारों और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए आपसी प्रेम, भाईचारा और एक-दूसरे के प्रति सम्मान जरूरी है। उन्होंने जरूरतमंदों की मदद करने और सामाजिक एकता मजबूत करने की अपील की। तकरीर के दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इसके बावजूद जुलूस लेकर पहुंचे जायरीन कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे और बारिश में भीगते हुए तकरीर सुनते रहे। बारिश के बीच भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। इसके बाद जुलूस गांधी चौक से सगरा तिराहे की ओर रवाना हुआ। इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारी फैजान खान ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी पर हर वर्ष विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इनका उद्देश्य पैगंबर साहब की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में प्रेम, एकता व भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम के दौरान अमेठी कोतवाली प्रभारी शिवकांत पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। तिराहों व चौराहों पर पुलिस जवान मुस्तैद रहे। पुलिस की निगरानी में जुलूस और कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।1
- सर्पदंश से 45 वर्षीय महिला की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल रेफर सर्पदंश से 45 वर्षीय महिला की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल रेफर हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के एंजेर गांव में सोमवार रात घर में बैठी 45 वर्षीय महिला को सर्प ने दाहिने पैर के पंजे में डस लिया। सर्पदंश के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार एंजेर निवासी रामादेवी (45) पत्नी राधिका प्रसाद सोमवार 24 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे घर में बैठी हुई थीं। इसी दौरान अचानक सर्प ने उनके दाहिने पैर के पंजे में डस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज पहुंचे। सीएचसी में चिकित्सक डॉ. विवेक गुप्ता ने महिला की जांच की। जांच के दौरान सर्पदंश के लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सक ने तत्काल उपचार शुरू करते हुए आवश्यक इंजेक्शन लगाया। महिला की स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन महिला को एंबुलेंस ना मिलने की वजह से अपने निजी वाहनसे लेकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गए। परिजनों के अनुसार घटना के बाद महिला की हालत को लेकर परिवार में चिंता बनी हुई थी। चिकित्सकों ने समय पर उपचार और आगे की निगरानी को देखते हुए जिला अस्पताल भेजने का निर्णय लिया।1
- सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर समारोह: सुलतानपुर के पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में भव्य आयोजन सुलतानपुर शहर के पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर बुधवार को एक समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विधायक सदर राजप्रसाद उपाध्याय, विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ. आर.ए. वर्मा, सुलतानपुर की जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह और मुख्य विकास अधिकारी भी मौजूद रहे। जनपद के गणमान्य व्यक्तियों और बड़ी संख्या में महिलाओं ने इस समारोह में भाग लिया। मुख्य अतिथि मनोज कुमार पांडेय (खाद्य एवं रसद, उपभोक्ता मामले) ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि "एक भारत-श्रेष्ठ भारत" के निर्माण में पटेल जी की महत्वपूर्ण भूमिका थी। उनके सहयोग के बिना अखंड भारत की परिकल्पना पूरी नहीं हो पाती। सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कुमार सिंह ने पटेल जी के विचारों और सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने राष्ट्र निर्माण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख शशांक शेखर सिंह ने पटेल जी के शैक्षिक जीवन और उनके संघर्षों पर विस्तार से चर्चा की। समारोह में ब्लॉक प्रमुख कुड़वार प्रतिनिधि मदन भैया, नवनीत सिंह, सोनू, उमेश सिंह, ब्लॉक प्रमुख जयसिंहपुर, शिवपाल सिंह, गोमती गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष ओंकार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जनता दल, पूर्व अध्यक्ष दीपू सिंह सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रीति प्रकाश और दीनबंधु सिंह ने किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन राजेश कुमार सिंह ने किया, जिन्होंने उपस्थित सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। समारोह के अंत में विशिष्ट शिल्पकारों को सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।2
- *दिनाँक-26.08.2026 को सुलतानपुर शहर में डायवर्जन के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री राघवेन्द्र सिंह की बाइट *दिनाँक-26.08.2026 को सुलतानपुर शहर में डायवर्जन के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री राघवेन्द्र सिंह की बाइटः-*1