जौनपुर महिला अस्पताल में DM के आदेश का असर नहीं? दो महीने बीते, फिर भी गेट पर नहीं लगा अस्पताल का बोर्ड! मरीज और तीमारदार आज भी पूछ रहे—“महिला अस्पताल किधर है?” जौनपुर। जिला महिला अस्पताल की व्यवस्था सुधारने को लेकर दिए गए निर्देशों के बावजूद मुख्य गेट पर अब तक पहचान वाला बोर्ड नहीं लगाया गया है। बताया जा रहा है कि 23 जुलाई को जिलाधिकारी सैम्युल पाल एन के निरीक्षण के दौरान अस्पताल के गेट पर बोर्ड न होने का मुद्दा सामने आया था। उस समय जल्द बोर्ड लगवाने की बात कही गई थी। लेकिन 23 जुलाई से 15 सितंबर तक करीब दो महीने बीत गए, बावजूद इसके अस्पताल के मुख्य गेट पर बोर्ड नजर नहीं आ रहा है। बाहर से आने वाले मरीजों और तीमारदारों को आज भी आसपास के लोगों व मेडिकल संचालकों से रास्ता पूछना पड़ता है। सवाल ये है कि जब डीएम के संज्ञान में मामला आ चुका था, तो अब तक बोर्ड क्यों नहीं लगा? क्या जिम्मेदार अधिकारियों को डीएम का निर्देश याद नहीं रहा, या फिर आदेश के पालन में हीलाहवाली हो रही है? जिला मुख्यालय के प्रमुख महिला अस्पताल की पहचान के लिए एक बोर्ड तक न लग पाना जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल जरूर खड़े करता है। #Jaunpur #जौनपुर #महिला_अस्पताल #DMJaunpur #DistrictHospital #HealthDepartment #JaunpurNews #UPNews #BreakingNews #LocalNews #जनता_का_सवाल #जिम्मेदार_कौन #RudraTimesNews
जौनपुर महिला अस्पताल में DM के आदेश का असर नहीं? दो महीने बीते, फिर भी गेट पर नहीं लगा अस्पताल का बोर्ड! मरीज और तीमारदार आज भी पूछ रहे—“महिला अस्पताल किधर है?” जौनपुर। जिला महिला अस्पताल की व्यवस्था सुधारने को लेकर दिए गए निर्देशों के बावजूद मुख्य गेट पर अब तक पहचान वाला बोर्ड नहीं लगाया गया है। बताया जा रहा है कि 23 जुलाई को जिलाधिकारी सैम्युल पाल एन के निरीक्षण के दौरान अस्पताल के गेट पर बोर्ड न होने का मुद्दा सामने आया था। उस समय जल्द बोर्ड लगवाने की बात कही गई थी। लेकिन 23 जुलाई से 15 सितंबर तक करीब दो महीने बीत गए, बावजूद इसके अस्पताल के मुख्य गेट पर बोर्ड नजर नहीं आ रहा है। बाहर से आने वाले मरीजों और तीमारदारों को आज भी आसपास के लोगों व मेडिकल संचालकों से रास्ता पूछना पड़ता है। सवाल ये है कि जब डीएम के संज्ञान में मामला आ चुका था, तो अब तक बोर्ड क्यों नहीं लगा? क्या जिम्मेदार अधिकारियों को डीएम का निर्देश याद नहीं रहा, या फिर आदेश के पालन में हीलाहवाली हो रही है? जिला मुख्यालय के प्रमुख महिला अस्पताल की पहचान के लिए एक बोर्ड तक न लग पाना जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल जरूर खड़े करता है। #Jaunpur #जौनपुर #महिला_अस्पताल #DMJaunpur #DistrictHospital #HealthDepartment #JaunpurNews #UPNews #BreakingNews #LocalNews #जनता_का_सवाल #जिम्मेदार_कौन #RudraTimesNews
- चाचकपुर में रात का दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आया 25 वर्षीय युवक, मौके पर मौत जौनपुर। मंगलवार रात चाचकपुर के पास रेलवे ट्रैक पर हुए हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। भंडारी-जफराबाद रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय अजीत यादव की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा रात करीब 9:45 बजे हुआ। ट्रेन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी जान चली गई। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। #जौनपुर #चाचकपुर #रेलहादसा #TrainAccident #JaunpurNews #BreakingNews #Jaunpur1
- जौनपुर में यातायात पुलिसकर्मियों पर मारपीट का गंभीर आरोप। जौनपुर में यातायात पुलिसकर्मियों पर मारपीट का गंभीर आरोप। TI मनोज पांडेय, TSI जय नारायण यादव और हमराही रुद्र प्रताप सिंह के खिलाफ DM से शिकायत? जौनपुर। जिले में पुलिसकर्मियों पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, टीआई मनोज पांडेय, टीएसआई जय नारायण यादव और हमराही रुद्र प्रताप सिंह पर उसके साथ कथित रूप से मारपीट करने का आरोप है। पीड़ित ने पूरे मामले को लेकर जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पुलिसकर्मियों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई, जिसके बाद उसने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। अब बड़ा सवाल यह है कि पीड़ित के लगाए आरोपों में कितनी सच्चाई है? क्या मामले की निष्पक्ष जांच होगी और अगर आरोप सही पाए गए तो संबंधित पुलिसकर्मियों पर क्या कार्रवाई होगी? फिलहाल, मामले में शिकायत पत्र के आधार पर जांच और संबंधित पक्ष का आधिकारिक बयान सामने आना बाकी है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी शेष है।1
- दुकानदार को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल पुलिस अधीक्षक ने टीममें गठित की पिस्टल की नोक पर दुकानदार की पिटाई, वीडियो वायरल सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी बाजार का बताया जा रहा वायरल वीडियो। अजीत यादव नाम के युवक और उसके साथियों पर पिस्टल दिखाकर दुकानदार से मारपीट करने का आरोप। अजीत यादव मल्हनी बाजार उत्तर पट्टी का निवासी बताया जा रहा है।1
- #samsan ramghat jila Jaunpur tantrik Baba Bangali #varal1
- जौनपुर जलालपुर बाजार में लगा सई नदी इस पर उसे पर खिसनीपुरी का मेला जौनपुर तीज की सुबह सजा खिसनीपुरी का ऐतिहासिक मेला, जलालपुर पुराने बाजार में उमड़ी भीड़ जौनपुर जलालपुर पवित्र सई नदी के किनारे स्थित जलालपुर पुराने बाजार में हर साल तीज की सुबह लगता आ रहा कई दशक पुराना ऐतिहासिक खिसनीपुरी का मेला आज धूमधाम से संपन्न हो रहा है। मान्यता है कि तीज के पावन पर्व पर सुबह से ही यह मेला सज जाता है, जिसमें दूर-दराज से लोग पहुंचते हैं। मेले की सबसे बड़ी खासियत यहाँ की अनोखी "खिसनीपुरी" प्रथा है। इस प्रथा में स्थानीय युवक अपने पूरे शरीर को काले रंग से रंग कर, शरीर पर सीकर (जंजीर) बांध कर और हाथ में चाकू लेकर मेले और पूरे बाजार में भ्रमण करते हैं और परंपरा के अनुसार दुकानदारों व लोगों से पैसा लेते हैं। आज मेले में पानी-पुरी, जलेबी की दुकानों और झूलों पर खूब चहल-पहल रही वहीं सुरक्षा व्यवस्था में जलालपुर थाना पुलिस रही तैनात1
- भारतीय किसान यूनियन केराकत जौनपुर द्वारा किसानों मजदूरों व गरीबों की विभिन्न समस्याओं को लेकर स्थान तहसील केराकत जौनपुर के प्रांगण में मासिक किसान पंचायत की गई जौनपुर केराकत में भारतीय किसान यूनियन केराकत जौनपुर द्वारा किसानों मजदूरों व गरीबों की विभिन्न समस्याओं को लेकर स्थान तहसील केराकत जौनपुर के प्रांगण में मासिक किसान पंचायत की गई पंचायत की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष पारस निषाद व संचालन जलालपुर ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश पाल के द्वारा किया गया उक्त मैं पांच सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी केराकत को सोपा गया मुख्य मांगे 1- विद्युत विभाग द्वारा मनमाने तरीके से बनाए गए विद्युत बिल की वसूली को तत्काल रोका जाए तथा विद्युत बिल में सुधार किया जाए 2- किसने की फसल बचाने हेतु आवारा पशुओं को गौशालाओं में पहुंचने की व्यवस्था की जाए 3- केराकत तहसील के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम सभा के पात्र व्यक्तियों का नाम राशन कार्ड में सम्मिलित किए जाने हेतु पूर्ति निरीक्षक को निर्देशित किया जाए 4- केराकत तहसील के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम सभा में छूटे हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का चयन करके आवास दिलाया जाए 5- विकासखंड जलालपुर के अंतर्गत गांव खुशियों से सलेमपुर के लिए निकली माइनर लंबी ट्रेन की खुदाई कराकर उसकी सफाई कराई जाए प्रतिनिधिमंडल धर्मराज पटेल जिला अध्यक्ष राकेश चंद्र मोर जिला महासचिव जौनपुर अखिलेश पाल ब्लॉक अध्यक्ष जलालपुर अरुण गुप्ता दीपक शर्मा महिमापुर प्रेमचंद निधि महिमापुर सीमा यादव ब्लॉक का अध्यक्ष महिला बिग जलालपुर अजीत सरोज जलालपुर पारस निषाद अन्य लोग भी मौजूद रहे!2
- सुर भाषा की दूहिता हिंदी, भारत माता के भाल की बिंदी हास्य-व्यंग्य, वीर, श्रृंगार और देशप्रेम की कविताओं से कवियों ने बांधा समां, खूब बटोरी तालियां सुर भाषा की दूहिता हिंदी, भारत माता के भाल की बिंदी हास्य-व्यंग्य, वीर, श्रृंगार और देशप्रेम की कविताओं से कवियों ने बांधा समां, खूब बटोरी तालियां अहरौला। हिंदी दिवस के अवसर पर सोमवार को क्षेत्र के पंडित कल्पनाथ पब्लिक स्कूल अरहरिया में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में हास्य-व्यंग्य, श्रृंगार, वीर रस और देशप्रेम से ओतप्रोत कविताओं ने श्रोताओं को खूब आकर्षित किया। कवियों की प्रभावी प्रस्तुतियों पर देर तक तालियां गूंजती रहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष जयप्रकाश पांडेय रहे, जबकि अध्यक्षता साहित्य भूषण सम्मान से सम्मानित वरिष्ठ कवि डॉ. राजाराम सिंह ने की। संचालन कवि भालचंद्र त्रिपाठी ने किया। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर धूप-दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया। इसके बाद कवि भालचंद्र त्रिपाठी ने “माई वीणा के तार झनकावैलू, बुद्धिया जगावेलू ना...” प्रस्तुत कर सरस्वती वंदना से कार्यक्रम को गति दी।कवि लाल बहादुर चौरसिया ने बेटियों को परिवार और समाज की पहचान बताते हुए कहा कि “बेटियां सभी का आन होती हैं, हमारी सभ्यता की पहचान होती हैं।” इसके बाद हिंदी की महत्ता को स्वर देते हुए उन्होंने हिंदी को भारत माता के भाल की बिंदी बताते हुए श्रोताओं में हिंदी के प्रति गौरव का भाव जगाया। कवि रामदरश पांडेय ‘विश्वासी’ ने हिंदी के प्रति आत्मगौरव का संदेश देते हुए कहा कि “हिंदी अपने देश की भाषा, इस पर ही अभिमान है, हर भाषा छोटी लगती, हिंदी लगती बहुत बड़ी।” वरिष्ठ कवि प्रभुनारायण ‘प्रेमी’ ने युवाओं में राष्ट्रभक्ति का जोश भरते हुए कहा, “जवानी जिधर चल पड़े वही डगर है, जवानी को वतन जब ही मांगे वही धर्म है।” कवि भालचंद्र त्रिपाठी ने अपनी व्यंग्यात्मक प्रस्तुति “ना खुदा को जब खुदा बोले, आप ही कहिए उनको क्या बोले, हम ही को कत्ल कर रहे हैं, हम ही शुक्रिया बोले” के माध्यम से सामाजिक विडंबनाओं पर तीखा प्रहार किया।कवि सम्मेलन के आयोजक एवं कवि देवमणि त्रिपाठी ‘अंगार’ ने कविता के माध्यम से साहित्य की भूमिका बताते हुए कहा, “जीत ले जन के हृदय को, प्रभु वही प्रभुता वही, वीरता भर दे लहू में, कवि वही कविता वही है।” उन्होंने जातिवाद पर भी प्रहार करते हुए समाज में बढ़ते जातीय विभाजन को चिंता का विषय बताया। साहित्य भूषण सम्मान से सम्मानित डॉ. राजाराम सिंह ने भ्रष्टाचार पर करारा व्यंग्य करते हुए कहा कि “हर जगह भ्रष्टाचार व्याप्त है आजकल, आग में भी मिलावट है।” उनकी प्रस्तुति पर भी श्रोताओं ने खूब तालियां बजाईं।कवि राजेंद्र त्रिपाठी ‘राहगीर’ ने “मैं वो हिंदुस्तान चाहता हूं” के माध्यम से देश के प्रति अपनी कल्पना और भावनाएं व्यक्त कीं, जबकि कवि अरविंद पथिक ने हिंदी भाषा की महत्ता पर कविता प्रस्तुत कर हिंदी के प्रति सम्मान और गौरव का संदेश दिया। मुख्य अतिथि जयप्रकाश पांडेय ने हिंदी दिवस की सार्थकता और वर्तमान समय में हिंदी भाषा की आवश्यकता पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। उन्होंने हिंदी को भारतीय संस्कृति, भावनाओं और जनमानस से जुड़ी भाषा बताते हुए इसके सम्मान और प्रसार पर जोर दिया।कार्यक्रम के आयोजक विद्यालय प्रबंधक एवं कवि देवमणि त्रिपाठी ‘अंगार’ ने अतिथियों और कवियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कवियों एवं अतिथियों को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर देवी प्रसाद मिश्रा, राम प्रकाश पांडेय, राजेश त्रिपाठी, विजय यादव, रमेश, राजू भारद्वाज, श्यामधारी, मोहनलाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।4
- बेड पर सो रही 21 वर्षीय छात्रा को सांप ने डंसा, इलाज के दौरान मौत; घर में मचा कोहराम जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के मछली गांव में दर्दनाक हादसा सामने आया है। घर में अपनी बहन के साथ बेड पर सो रही 21 वर्षीय छात्रा को सांप ने डंस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मछली गांव स्टेडियम के पास स्थित हरिजन बस्ती निवासी बीरे गौतम की बेटी आंचल (21) बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात वह अपनी बहन के साथ बेड पर सो रही थी। इसी दौरान अचानक बेड पर पहुंचे सांप ने आंचल को डंस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल सीएचसी बदलापुर लेकर पहुंचे। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने आंचल को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल भी ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने भी उसकी मौत की पुष्टि कर दी।आंचल का शव घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। गांव में शोक का माहौल है। वहीं सांप की तलाश में जुटे सर्प पकड़ने वाले आंचल को सांप के डंसने की जानकारी के बाद ग्रामीणों ने सर्प पकड़ने वालों को बुलाया। उन्होंने घर और आसपास के इलाके में काफी देर तक सांप की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने भी आसपास खोजबीन की, मगर सफलता नहीं मिली।परिजनों के मुताबिक, आंचल अपनी बहन के साथ एक ही बेड पर सो रही थी। सांप आखिर बेड तक कैसे पहुंचा, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के बाद परिवार के साथ-साथ आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल है। #Jaunpur #Badlapur #JaunpurNews #SnakeBite #जौनपुर #बदलापुर #सांपकेडंसनेसेमौत #BreakingNews #UPNews #RudraTimesNews1