कोतवाली पुलिस व्दारा अपराध क्र0 602/26 में फरियादी के साथ रंगदारी कर शराब के लिये रुपये मांगने वाले आरोपी विनोद विकट को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया व जेल भेजा गया।* शिवपुरी के कोतवाली थाने में फरियादी विनोद जाटव निवासी ग्राम राजा की मुढेरी थाना सिरसौद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि जब वह अपने परिचित राजू शर्मा के साथ मनियर तालाब के पास बैठा था तभी विनोद विकट आया और मुझसे बोला कि तूने सरपंची में बहुत रुपये कमाये है मुझे 2000रु. दारु के लिये दे दो मेंने बोला मेंने कोई रुपया नही कमाया है मैं तुम्हे रुपये नही दे सकता हूँ फिर विनोद मुझे जातिसूचक गंदी गंदी गालियां देने लगा तथा मुझमे चांटे मारे व जान से मारने की धमकी दी जिसके बाद कोतवाली पुलिस व्दारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम बनायी गयी टीम व्दारा आरोपी विनोद विकट निवासी मनियर को पुराने एसडीएम कोर्ट रोड से गिरफ्तार कर आरोपी को जेल भेजा गया।

- सुभाषपुरा पुलिस द्वारा किसान की कुल 10 नग गुम हुई भैंसों को खोजकर पशु स्वामी किसान को सुपुर्द किया।* शिवपुरी पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में माल एवं मसरूका को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश जारी किए हैं। जिसके अंतर्गत किसानों व चरवाहों के गुम हुए पशुओ की शीघ्र तलाश करने के निर्देशन मे थाना प्रभारी सुभाषपुरा द्वारा ग्राम गुरावल के बद्री कुशवाह निवासी ग्राम गुरावल के 10 नग पशु भैंसें (छोटे बडे) के दिनांक 01.08.2026 की रात्रि मे ग्राम गुरावल से गुम हो जाने की सूचना पर तत्काल मुखबिरों को सक्रिय किया गया तथा पशुओ की खोज के प्रयास मे लगातार जंगल सर्चिग की जाती रही। इसी क्रम मे आज दिनांक 08.08.2026 को मुखबिर सूचना पर मय फोर्स के पशुस्वामी किसान को साथ लेकर रवाना होकर गुम पशुओ की तलाश करते हुए गसवानी थानाक्षेत्र मे पंहुचे , जहां पर पशुओं की तलाश करते समय दूधवाली पुलिया के पास जंगल मे किसान के सभी 10 नग पशु अच्छी हालात मे चरते हुए मिले जिन्हे सभी हमराह की सहायता से किसान बद्री कुशवाह 45 साल निवासी ग्राम गुरावल को सुपुर्द किया गया । अपने सभी पशुओ को पाकर किसान का चेहरा खिल उठा। किसान, उसके परिजनों व ग्रामीणो द्वारा पुलिस को धन्यवाद देते हुए पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही की सराहना की गई ।1
- शिवपुरी। स्कूल जाते समय हुई मुलाकात, कॉलेज जाते युवक से हुआ प्यार; ग्वालियर स्थित आर्य समाज संस्थान में दोनों ने विवाह कर लिया। शादी के बाद एसपी से मांगी सुरक्षा। शिवपुरी। स्कूल जाते समय हुई मुलाकात, कॉलेज जाते युवक से हुआ प्यार; ग्वालियर स्थित आर्य समाज संस्थान में दोनों ने विवाह कर लिया। शादी के बाद एसपी से मांगी सुरक्षा।1
- ग्राम बांसगढ़ प्राथमिक विद्यालय की जर्जर हालत बनी चिंता का कारण, खस्ताहाल भवन में पढ़ने को मजबूर नौनिहाल शिवपुरी। जिले के प्राथमिक विद्यालय बांसगढ़ में पढ़ने वाले नन्हे बच्चों का भविष्य इन दिनों जर्जर भवन और टूटी-फूटी दीवारों के बीच असुरक्षित नजर आ रहा है। जिस विद्यालय में बच्चे अपने उज्ज्वल भविष्य के सपने लेकर प्रतिदिन पढ़ने पहुंचते हैं, वहीं विद्यालय भवन की खराब स्थिति उनके लिए चिंता का कारण बनी हुई है। विद्यालय भवन की दीवारों में दरारें और छत की जर्जर स्थिति को देखकर कभी भी हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों और ग्रामीणों में चिंता बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान विद्यालय की बदहाल स्थिति की ओर आकर्षित कराया गया, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। अभिभावक भी असमंजस में हैं कि आखिर वे अपने बच्चों को ऐसी स्थिति में विद्यालय भेजें तो उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा। ग्रामीणों ने मांग की है कि किसी अप्रिय घटना का इंतजार करने के बजाय विद्यालय भवन की तत्काल तकनीकी जांच कराई जाए। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि जांच के बाद भवन का शीघ्र जीर्णोद्धार अथवा नए भवन का निर्माण कराया जाए। साथ ही जब तक भवन सुरक्षित घोषित नहीं होता, तब तक बच्चों की कक्षाएं किसी सुरक्षित स्थान पर संचालित की जाएं। अब देखना यह होगा कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़े इस मामले में जिम्मेदार विभाग कब तक ठोस कदम उठाता है। गजेन्द्र सिंह कुशवाह मो - 9407053212 #शिवपुरी #बांसगढ़ #प्राथमिकविद्यालय #स्कूलकीबदहाली #जर्जरविद्यालयभवन #बच्चोंकीसुरक्षा #शिक्षाव्यवस्था #स्कूलभवन #ग्रामीणशिक्षा #शिवपुरीन्यूज़ #मध्यप्रदेश #प्रशासन #शिक्षाविभाग #बच्चोंकाभविष्य #KareraFastNews #करैरा_फास्ट_न्यूज़ #BreakingNews #LocalNews1
- स्कूल जाते समय हुई मुलाकात, कॉलेज जाते युवक से हुआ प्यार; शादी के बाद SP से मांगी सुरक्षा शिवपुरी: स्कूल जाते समय 19 वर्षीय युवती की 23 वर्षीय युवक से मुलाकात हुई और दोनों में प्यार हो गया। दोनों ने 20 जुलाई को ग्वालियर के आर्य समाज संस्थान में प्रेम विवाह किया। अब परिवार से धमकी मिलने का आरोप लगाते हुए दोनों ने एसपी शिवपुरी से सुरक्षा की मांग की है।1
- Post by उमाशंकर कुशवाहा1
- शिवपुरी जिले के पिछोर क्ेत्र के शाजाgुर में सीजन की पहलीबारिश ने तोड़ा पिछले साल का रिकॉर्ड! महुअर नदी जफानप, शजापुर के पास रौद्र ूप; फरस्ें जलमन, ब 年 9 ซ पहले हालात1