logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अमेठी :आटा मिल में युवक का शव मिलने से सनसनी, फांसी के फंदे से लटका मिला अमेठी जनपद के रामगंज थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब औद्योगिक क्षेत्र त्रिसुंडी स्थित भालोटिया फ्रूट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के आटा मिल परिसर में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला। मृतक की पहचान प्रियंक कुमार मिश्रा (21 वर्ष) पुत्र राजेश कुमार मिश्रा निवासी ग्राम इब्राहिमपुर, थाना रामनगर, जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक पिछले लगभग एक सप्ताह से उक्त आटा मिल में मजदूरी कर रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध माना जा रहा है, हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक के अचानक इस तरह शव मिलने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

3 hrs ago
user_Arun kumar Gupta
Arun kumar Gupta
अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

अमेठी :आटा मिल में युवक का शव मिलने से सनसनी, फांसी के फंदे से लटका मिला अमेठी जनपद के रामगंज थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब औद्योगिक क्षेत्र त्रिसुंडी स्थित भालोटिया फ्रूट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के आटा मिल परिसर में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला। मृतक की पहचान प्रियंक कुमार मिश्रा (21 वर्ष) पुत्र राजेश कुमार मिश्रा निवासी ग्राम इब्राहिमपुर, थाना रामनगर, जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक पिछले लगभग एक सप्ताह से उक्त आटा मिल में मजदूरी कर रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध माना जा रहा है, हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक के अचानक इस तरह शव मिलने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अमेठी जनपद के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के मऊ गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि युवती का शव उसके घर से महज कुछ कदम की दूरी पर खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। सुबह जैसे ही ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी, मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, लेकिन इस निर्मम वारदात ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश और भय का माहौल है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल हत्यारे पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    2
    अमेठी जनपद के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के मऊ गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
बताया जा रहा है कि युवती का शव उसके घर से महज कुछ कदम की दूरी पर खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। सुबह जैसे ही ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी, मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, लेकिन इस निर्मम वारदात ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश और भय का माहौल है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल हत्यारे पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_Arun kumar Gupta
    Arun kumar Gupta
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • रायबरेली महराजगंज नगर पंचायत क्षेत्र में बन रही सीसी रोड के निर्माण कार्य में गड़बड़ी सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शिकायत मिलने पर अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू मौके पर पहुंचे और निर्माणाधीन सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य में गुणवत्ता की भारी कमी पाई गई, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई।अध्यक्ष प्रतिनिधि ने मौके पर ही अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए कि घटिया निर्माण कार्य का भुगतान तत्काल प्रभाव से रोक दिया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक सड़क का निर्माण तय मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप दोबारा नहीं किया जाएगा, तब तक किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में पहले से बनी सड़कों की तरह ही इस सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि जनता को बेहतर सुविधा मिल सके।प्रभात साहू ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात भी कही। जानकारी के अनुसार यह सड़क लगभग 15 लाख रुपये की लागत से बनाई जा रही थी। अब इसे दोबारा सही मानकों के अनुसार बनाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे निर्माण कार्य की पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।
    2
    रायबरेली महराजगंज नगर पंचायत क्षेत्र में बन रही सीसी रोड के निर्माण कार्य में गड़बड़ी सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शिकायत मिलने पर अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू मौके पर पहुंचे और निर्माणाधीन सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य में गुणवत्ता की भारी कमी पाई गई, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई।अध्यक्ष प्रतिनिधि ने मौके पर ही अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए कि घटिया निर्माण कार्य का भुगतान तत्काल प्रभाव से रोक दिया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक सड़क का निर्माण तय मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप दोबारा नहीं किया जाएगा, तब तक किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में पहले से बनी सड़कों की तरह ही इस सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि जनता को बेहतर सुविधा मिल सके।प्रभात साहू ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात भी कही। जानकारी के अनुसार यह सड़क लगभग 15 लाख रुपये की लागत से बनाई जा रही थी। अब इसे दोबारा सही मानकों के अनुसार बनाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे निर्माण कार्य की पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।
    user_Sujeet kumar
    Sujeet kumar
    Lalganj, Rae Bareli•
    4 hrs ago
  • अखिलेश यादव का बड़ा बयान बोले हमारे मुख्यमंत्री जी बहुत घबराएं हुए हैं, सोचो डिप्टी सीएम ने सीएम की तस्वीर हटा दी और सीएम, डिप्टी सीएम को नहीं हटा सकते हैं‼️
    1
    अखिलेश यादव का बड़ा बयान बोले हमारे मुख्यमंत्री जी बहुत घबराएं हुए हैं,  
सोचो डिप्टी सीएम ने सीएम की तस्वीर हटा दी और सीएम, डिप्टी सीएम को नहीं हटा सकते हैं‼️
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • आसपुर देवसरा। भीखमपुर दहेज की माग पूरी न होने के चलते ससुराल के लोग शादी के बाद से ही विवाहिता को प्रताड़ित करते चले आ रहे हैं। प्रताड़ना की हद तब पार हो गई। जब उसे मासूम बच्ची के साथ मारपीट कर मुंबई से भगा दिया गया। मासूम बेटी की तबीयत बिगड़ी ससुराली जनों की उपेक्षा के चलते समुचित इलाज न मिलने से उसकी मौत हो गई। पीड़िता ने गंभीर आरोपों का प्रार्थना पत्र थाने पर दिया है। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव निवासी चंदन सरोज पुत्री मुरलीधर सरोज का विवाह 15 जून 2020 को प्रेमचंद निवासी ग्राम उड़ैयाडीह के साथ हिंदू रीत रिवाज से संपन्न हुआ था। शादी के बाद से पूरा परिवार मुंबई में निवास करता है। विवाहित चंदन की मां ने हैसियत के अनुरूप दान दहेज दिया था। पर ससुराल के लोग दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल डेढ़ लाख रुपए नगद टीवी वाशिंग मशीन की मांग को लेकर प्रताड़ित करते चले आ रहे थे। इस दौरान उसे एक बेटी पैदा हुई, जो दिमागगी रूप से दिव्यांग थी। आरोप है कि बीते 19 मार्च 2026 को 11 बजे रात को पति ससुर देवर सास ननद एक राय होकर मुंबई स्थित उसके आवास से दहेज की माग पूरी न होने को लेकर मारपीट कर भगा दिया। इसके बाद मुंबई में रह रही उसने रिश्ते में बुआ को जानकारी दी तो वह लोग आए और उसे अपने घर ले गए। चंदन के भाई ने यहां से टिकट भेजा और उसे भीखमपुर गांव बुला लिया। आरोप है कि इस दौरान उसकी बेटी की तबीयत बिगड़ी जिसे इलाज के लिए बनारस ले जाया गया पर ससुराल वालों ने इलाज का खर्च नहीं दिया। जो कुछ भी मायके वालों से हो सका उतना ही इलाज हो सका। समुचित इलाज के अभाव में बेटी ने इलाज के दौरान तीन दिन पूर्व दम तोड़ दिया। ससुराल में बेटी की मौत की जानकारी देने के बाद भी ससुराल पक्ष से कोई भी व्यक्ति उसे देखने तक नहीं आया। जिससे परेशान विवाहिता ने मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे भाई समेत परिजनों के साथ थाने आई। पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
    1
    आसपुर देवसरा। भीखमपुर दहेज की माग पूरी न होने के चलते ससुराल के लोग शादी के बाद से ही विवाहिता को प्रताड़ित करते चले आ रहे हैं। प्रताड़ना की हद तब पार हो गई। जब उसे मासूम बच्ची के साथ मारपीट कर मुंबई से भगा दिया गया। मासूम बेटी की तबीयत बिगड़ी ससुराली जनों की उपेक्षा के चलते समुचित इलाज न मिलने से उसकी मौत हो गई। पीड़िता ने गंभीर आरोपों का प्रार्थना पत्र थाने पर दिया है। 
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव निवासी चंदन सरोज पुत्री मुरलीधर सरोज का विवाह 15 जून 2020 को प्रेमचंद निवासी ग्राम उड़ैयाडीह  के साथ हिंदू रीत रिवाज से संपन्न हुआ था। शादी के बाद से पूरा परिवार मुंबई में निवास करता है। विवाहित चंदन की मां ने हैसियत के अनुरूप दान दहेज दिया था। पर ससुराल के लोग दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल डेढ़ लाख रुपए नगद टीवी वाशिंग मशीन की मांग को लेकर प्रताड़ित करते चले आ रहे थे। इस दौरान उसे एक बेटी पैदा हुई, जो दिमागगी रूप से दिव्यांग थी। आरोप है कि बीते 19 मार्च 2026 को 11 बजे रात को पति ससुर देवर सास ननद एक राय होकर मुंबई स्थित उसके आवास से दहेज की माग पूरी न होने को लेकर मारपीट कर भगा दिया। इसके बाद मुंबई में रह रही उसने रिश्ते में बुआ को जानकारी दी तो वह लोग आए और उसे अपने घर ले गए। चंदन के भाई ने यहां से टिकट भेजा और उसे भीखमपुर गांव बुला लिया। आरोप है कि इस दौरान उसकी बेटी की तबीयत बिगड़ी जिसे इलाज के लिए बनारस ले जाया गया पर ससुराल वालों ने इलाज का खर्च नहीं दिया। जो कुछ भी मायके वालों से हो सका उतना ही इलाज हो सका। समुचित इलाज के अभाव में बेटी ने इलाज के दौरान तीन दिन पूर्व दम तोड़ दिया। ससुराल में बेटी की मौत की जानकारी देने के बाद भी ससुराल पक्ष से कोई भी व्यक्ति उसे देखने तक नहीं आया। जिससे परेशान विवाहिता ने मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे भाई समेत परिजनों के साथ थाने आई। पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
    user_अनिल कुमार पत्रकार
    अनिल कुमार पत्रकार
    प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • *थाना को0नगर जनपद सुलतानपुर* *दिनांक-14.04.2026* पुलिस अधीक्षक महोदया सुलतानपुर द्वारा चलाये जा रहे अपराध एंव अपराधियों तथा जिला बदर अपराधियों के विरूद्ध अभियान के तहत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के निर्देशन में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 0207/2026 धारा 308(5)/317(2)/117(2)/351(3) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1. मोहम्मद शादाब पुत्र मारूफ निवासी भट्टी जरौली थाना कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर उम्र करीब 25 वर्ष 2. मोहम्मद एहसान पुत्र मुमताज अहमद निवासी भट्टी जरौली थाना कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर उम्र करीब 22 वर्ष को हिरासत पुलिस में लिया गया तथा मोहम्मद शादाब से 9,300/- रुपए (नकद) व मोहम्मद एहसान से 8,650/- रुपए (नकद) बरामद हुए बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी । विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय सुलतानपुर रवाना किया गया। *संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 12/04/2026 को वादी मुकदमा की तहरीरी सूचना अभियुक्तगणो द्वारा धन उगाही को लेकर दुकान के परिसर में घुसकर वादी के पुत्र को लोहे की राड से सिर में मारना जिससे हाथ मे फ्रैक्चर हो जाना व व उसके गले से सोने की चैन व काउन्टर से 63200 रुपये ले लेना व जानमाल की धमकी देने के सम्बन्ध में मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण का नाम प्रकाश में लाते हुये गिरफ्तारी की गयी । अभियुक्त का नाम पता- 1. मोहम्मद शादाब पुत्र मारूफ निवासी भट्टी जरौली थाना कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर उम्र करीब 25 वर्ष 2. मोहम्मद एहसान पुत्र मुमताज अहमद निवासी भट्टी जरौली थाना कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर उम्र करीब 22 वर्ष बरामदगी – • मोहम्मद शादाब से 9,300/- रुपए (नकद) • मोहम्मद एहसान से 8,650/- रुपए (नकद) गिरफ्तार करने वाली टीम • उ0नि0 विनोद कुमार शर्मा • उ0नि0 वेदप्रकाश शर्मा • उ0नि0 प्रदीप कुमार • का0 सर्वेश मिश्रा
    1
    *थाना को0नगर जनपद सुलतानपुर* 
*दिनांक-14.04.2026* 
पुलिस अधीक्षक महोदया सुलतानपुर द्वारा चलाये जा रहे अपराध एंव अपराधियों तथा जिला बदर अपराधियों के विरूद्ध अभियान के तहत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के निर्देशन में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 0207/2026 धारा 308(5)/317(2)/117(2)/351(3) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1. मोहम्मद शादाब पुत्र मारूफ निवासी भट्टी जरौली थाना कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर उम्र करीब 25 वर्ष 2. मोहम्मद एहसान पुत्र मुमताज अहमद निवासी भट्टी जरौली थाना कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर उम्र करीब 22 वर्ष को हिरासत पुलिस में लिया गया तथा मोहम्मद शादाब से 9,300/- रुपए (नकद) व मोहम्मद एहसान से 8,650/- रुपए (नकद) बरामद हुए बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी ।  विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय  सुलतानपुर रवाना किया  गया।   
*संक्षिप्त विवरण-* 
दिनांक 12/04/2026 को वादी मुकदमा  की तहरीरी सूचना अभियुक्तगणो द्वारा धन उगाही को लेकर दुकान के परिसर में घुसकर वादी के पुत्र को लोहे की राड  से सिर में मारना जिससे हाथ मे फ्रैक्चर हो जाना व व उसके गले से सोने की चैन व काउन्टर से 63200 रुपये ले लेना व जानमाल की धमकी देने के सम्बन्ध में मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण का नाम प्रकाश में लाते हुये गिरफ्तारी की गयी ।
अभियुक्त का नाम पता-  
1.	मोहम्मद शादाब पुत्र मारूफ निवासी भट्टी जरौली थाना कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर उम्र करीब 25 वर्ष 
2.	मोहम्मद एहसान पुत्र मुमताज अहमद निवासी भट्टी जरौली थाना कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर उम्र करीब 22 वर्ष 
बरामदगी – 
•	मोहम्मद शादाब से 9,300/- रुपए (नकद)
•	मोहम्मद एहसान से 8,650/- रुपए (नकद)
गिरफ्तार करने वाली टीम
•	उ0नि0 विनोद कुमार शर्मा
•	उ0नि0 वेदप्रकाश शर्मा
•	उ0नि0 प्रदीप कुमार
•	का0 सर्वेश मिश्रा
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard Sultanpur, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
  • Post by RAMA SHANKAR SHUKLA
    2
    Post by RAMA SHANKAR SHUKLA
    user_RAMA SHANKAR SHUKLA
    RAMA SHANKAR SHUKLA
    News Anchor Lalganj, Rae Bareli•
    17 hrs ago
  • अमेठी जिले में आज 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में भारी संख्या में लोगों ने भाग लेकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। वही इस्माइलपुर छोटा गांव में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय भाजपा नेता पूर्व अमरेंद्र सिंह ‘पिन्टू’ ने सम्मिलित होकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर सामाजिक समरसता और संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। वहीं सोनारी कला भादर में आयोजित एक अन्य भव्य कार्यक्रम में अमरेंद्र सिंह ‘पिन्टू’ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उन्होंने माताओं, बुजुर्गों एवं सम्मानित नागरिकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और बाबा साहेब के संघर्ष, विचारों एवं उनके द्वारा किए गए महान कार्यों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राम अवध कोरी, राम उजागिर कोरी, अनूप कुमार बौद्ध, अमन बौद्ध, राम चरित पाल, आकाश बौद्ध, घेर्राउ कोरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। दोनों ही कार्यक्रमों में वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष और भारतीय संविधान के निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए सामाजिक समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। पूरे क्षेत्र में अंबेडकर जयंती को लेकर उत्साह का माहौल रहा और जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों व सभाओं का आयोजन किया गया।
    1
    अमेठी जिले में आज 14 अप्रैल को संविधान निर्माता  बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में भारी संख्या में लोगों ने भाग लेकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की।
वही इस्माइलपुर छोटा गांव में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय भाजपा नेता पूर्व अमरेंद्र सिंह ‘पिन्टू’ ने सम्मिलित होकर  बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर सामाजिक समरसता और संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
वहीं सोनारी कला भादर में आयोजित एक अन्य भव्य कार्यक्रम में अमरेंद्र सिंह ‘पिन्टू’ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उन्होंने माताओं, बुजुर्गों एवं सम्मानित नागरिकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और बाबा साहेब के संघर्ष, विचारों एवं उनके द्वारा किए गए महान कार्यों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में राम अवध कोरी, राम उजागिर कोरी, अनूप कुमार बौद्ध, अमन बौद्ध, राम चरित पाल, आकाश बौद्ध, घेर्राउ कोरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
दोनों ही कार्यक्रमों में वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष और भारतीय संविधान के निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए सामाजिक समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
पूरे क्षेत्र में अंबेडकर जयंती को लेकर उत्साह का माहौल रहा और जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों व सभाओं का आयोजन किया गया।
    user_Arun kumar Gupta
    Arun kumar Gupta
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा 25,000/- रुपये इनामिया 01 अन्तर्जनपदीय अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद  अमेठी ll थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 66/2026 धारा 2 (ख) (i) (ii)(3) (1) यूपी0 गैंगस्टर एक्ट थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी में वांछित अभियुक्त अरमान पुत्र गोरखू उर्फ मुस्तकीम निवासी ग्राम नारा अनपुर थाना भाले सुलतान शहीद स्मारक जनपद अमेठी उम्र करीब 43 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबन्ध में थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर अपराधी है जिसके विरुद्ध जनपद लखनऊ, अयोध्या, सुल्तानपुर व अमेठी में चोरी, जालसाजी व धोखाधड़ी आदि विभिन्न धाराओं में कुल 10 अभियोग पंजीकृत हैं । जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा 25,000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था ।
    2
    थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा 25,000/- रुपये इनामिया 01 अन्तर्जनपदीय अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद 
अमेठी ll थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 66/2026 धारा 2 (ख) (i) (ii)(3) (1) यूपी0 गैंगस्टर एक्ट थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी में वांछित अभियुक्त अरमान पुत्र गोरखू उर्फ मुस्तकीम निवासी ग्राम नारा अनपुर थाना भाले सुलतान शहीद स्मारक जनपद अमेठी उम्र करीब 43 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबन्ध में थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर अपराधी है जिसके विरुद्ध जनपद लखनऊ, अयोध्या, सुल्तानपुर व अमेठी में चोरी, जालसाजी व धोखाधड़ी आदि विभिन्न धाराओं में कुल 10 अभियोग पंजीकृत हैं । जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा 25,000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था ।
    user_Distt Coresspondent NATION ONE
    Distt Coresspondent NATION ONE
    Paint Shop Amethi, Uttar Pradesh•
    22 hrs ago
  • हेडलाइन: महेश्वर के पीएम श्री कन्या स्कूल में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई छात्राओं सहित शिक्षकों ने दिए प्रेरक उद्बोधन मुख्य बिंदु: • अंबेडकर जयंती पर विद्यालय में गरिमामय आयोजन • छात्राओं ने समानता, शिक्षा व अधिकारों पर रखे विचार • अतिथियों ने बताए अंबेडकर के संघर्ष और आदर्श • सामाजिक समरसता का संकल्प, स्वल्पाहार वितरण एंकर - मंगलवार को महेश्वर के पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर छात्राओं ने अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्ष और उनके विचारों पर आधारित भाषण एवं प्रस्तुतियां दीं। छात्राओं ने समानता, स्वतंत्रता, सामाजिक न्याय और शिक्षा के महत्व को अपने शब्दों में प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि के रूप में सुनील गाडगे ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के प्रत्येक वर्ग को बराबरी का अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया और एक समतामूलक समाज की नींव रखी, वहीं मनोज गौड़ ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अंबेडकर ने शिक्षा को सबसे बड़ी शक्ति बताया है और शिक्षा के माध्यम से ही व्यक्ति अपने जीवन में सफलता हासिल कर सकता है। प्रभारी प्राचार्य प्रवीण भावसार ने अंबेडकर के प्रसिद्ध कथन “शिक्षा शेरनी का दूध है, जो इसे पीता है वह दहाड़ना सीख जाता है” को दोहराते हुए छात्राओं को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने और निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ और छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही।
    2
    हेडलाइन:
महेश्वर के पीएम श्री कन्या स्कूल में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई 
छात्राओं सहित शिक्षकों ने दिए प्रेरक उद्बोधन
मुख्य बिंदु:
• अंबेडकर जयंती पर विद्यालय में गरिमामय आयोजन
• छात्राओं ने समानता, शिक्षा व अधिकारों पर रखे विचार
• अतिथियों ने बताए अंबेडकर के संघर्ष और आदर्श
• सामाजिक समरसता का संकल्प, स्वल्पाहार वितरण
एंकर -
मंगलवार को महेश्वर के पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर छात्राओं ने अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्ष और उनके विचारों पर आधारित भाषण एवं प्रस्तुतियां दीं। छात्राओं ने समानता, स्वतंत्रता, सामाजिक न्याय और शिक्षा के महत्व को अपने शब्दों में प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि के रूप में सुनील गाडगे ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के प्रत्येक वर्ग को बराबरी का अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया और एक समतामूलक समाज की नींव रखी, वहीं मनोज गौड़ ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अंबेडकर ने शिक्षा को सबसे बड़ी शक्ति बताया है और शिक्षा के माध्यम से ही व्यक्ति अपने जीवन में सफलता हासिल कर सकता है। प्रभारी प्राचार्य प्रवीण भावसार ने अंबेडकर के प्रसिद्ध कथन “शिक्षा शेरनी का दूध है, जो इसे पीता है वह दहाड़ना सीख जाता है” को दोहराते हुए छात्राओं को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने और निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।  कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ और छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard Sultanpur, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.