111 किलो लड्डू से तौलकर नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का पलिया में हुआ ऐतिहासिक स्वागत पलिया कलां खीरी।भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता के पलिया विधानसभा में प्रथम आगमन पर वरिष्ठ भाजपा नेता रवि गुप्ता ने अपनी पूरी टीम के साथ एक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक स्वागत समारोह आयोजित किया। हमेशा कुछ नया करने के लिए पहचाने जाने वाले रवि गुप्ता ने इस बार भी एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए शहर के मेला गेट पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में जिला अध्यक्ष को कांटे पर बैठाकर 111 किलो लड्डू से तौला।ढोल-नगाड़ों की थाप और पुष्प वर्षा के बीच आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष का स्वागत पगड़ी पहनाकर और फूल-मालाओं से किया गया। नगर में चर्चा का विषय बना यह स्वागत समारोह जनपद लखीमपुर खीरी में अब तक का सबसे शानदार स्वागत बताया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में स्थानीय लोग, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ अपने नए जिला अध्यक्ष का अभिनंदन किया।इस भव्य स्वागत कार्यक्रम के समापन के पश्चात, भाजपा नेता रवि गुप्ता और जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता अपनी टीम के साथ प्राचीन हनुमान मठिया मंदिर द्वारा आयोजित सामूहिक कन्या विवाह समारोह में सम्मिलित हुए। वहाँ उन्होंने विवाह बंधन में बंध रहे नव-दंपत्तियों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद भविष्य के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा।
111 किलो लड्डू से तौलकर नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का पलिया में हुआ ऐतिहासिक स्वागत पलिया कलां खीरी।भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता के पलिया विधानसभा में प्रथम आगमन पर वरिष्ठ भाजपा नेता रवि गुप्ता ने अपनी पूरी टीम के साथ एक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक स्वागत समारोह आयोजित किया। हमेशा कुछ नया करने के लिए पहचाने जाने वाले रवि गुप्ता ने इस बार भी एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए शहर के मेला गेट पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में जिला अध्यक्ष को कांटे पर बैठाकर 111 किलो लड्डू से तौला।ढोल-नगाड़ों की थाप और पुष्प वर्षा के बीच आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष का स्वागत पगड़ी पहनाकर और फूल-मालाओं से किया गया। नगर
में चर्चा का विषय बना यह स्वागत समारोह जनपद लखीमपुर खीरी में अब तक का सबसे शानदार स्वागत बताया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में स्थानीय लोग, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ अपने नए जिला अध्यक्ष का अभिनंदन किया।इस भव्य स्वागत कार्यक्रम के समापन के पश्चात, भाजपा नेता रवि गुप्ता और जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता अपनी टीम के साथ प्राचीन हनुमान मठिया मंदिर द्वारा आयोजित सामूहिक कन्या विवाह समारोह में सम्मिलित हुए। वहाँ उन्होंने विवाह बंधन में बंध रहे नव-दंपत्तियों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद भविष्य के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा।
- Post by FH.NEWS1
- होटल व्यवसायिक संघ मे जेन जी का दिखा जलवा - मनोनीत हुए युवाओं ने व्यापार को नई दिशा दिखाने का लिया संकल्प - संवाददाता आनंद गोस्वामी पलिया कलां खीरी। रविवार को नगर के माल गोदाम रोड स्थित हर शंकर लान मे हुए होटल व्यवसायिक संघ के चुनाव मे अध्यक्ष पद के चुनाव मे अपने प्रतिद्वंदी विपिन गुप्ता को हराकर मोहित गुप्ता ने बाजी मारी वही महामंत्री के रूप मे निर्विरोध चुने गये राहुल गुप्ता एवं अध्यक्ष पद पर दूसरे नम्बर पर आये विपिन गुप्ता को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष चुना गया । चुनाव प्रक्रिया नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारी गौरव गुप्ता जसवीर फ्लोरा राजेश गुप्ता देवेंद्र अरोड़ा एवं जसपाल गहोनिया के नेतृत्व मे संपन्न हुई।जिसमे विजयी घोषित प्रत्याशियों को फूल माला पहनाकर बधाई दी गई । उक्त कार्यक्रम मे पप्पू गुप्ता सोनू गुप्ता रमेश गुप्ता अतिश गुप्ता भारत गुप्ता सुशील मोहित मौर्य संतराम यादव समेत दर्जनों होटल एवं रेस्टोरेंट व्यवसाई मौजूद रहे। चुनाव के दौरान गैस समस्या को प्रमुखता से उठाने की बात कही गई।4
- पलिया कलां खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व की मोटीवेटर नाज़रून निशा के द्वारा लगातार विषैला सांपों का रेस्क्यू कर वन्यजीव संरक्षण की दिशा में बेहतर कार्य करती दिखाई दे रही है । वही एक बार फिर पलिया नगर के दो अलग-अलग स्थानों से सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू किया है। जहां पहले दुधवा रोड स्थित पाम रिसोर्ट के पास एक अत्यंत विषैला स्पेक्टेकल्ड कोबरा (भारतीय नाग) जिसके निकलने से दहशत फैल गई । वहीं सूचना मिलते ही नाज़रून निशा मौके पर पहुँचीं और सावधानी के साथ इस खतरनाक सांप का रेस्क्यू किया। वहीं दूसरी ओर कहारिया टाइल्स शॉप के नाम से मौजूद दुकान में एक विशालकाय 'रैट स्नेक' (धामन सांप) निकलने की जानकारी मिली । दुकान में सांप होने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जमा हो गए, जिसके बाद नाज़रून निशा ने वहां पहुँचकर सांप का रेस्क्यू किया। इसके बाद दोनों सांपों को दुधवा के जंगल में ले जाकर सुरक्षित में छोड़ दिया । हालांकि नाज़रून निशा के इस साहसिक कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना की है, क्योंकि समय रहते रेस्क्यू होने से किसी भी अनहोनी की आशंका टल गई और वन्यजीवों की जान भी बच गई।3
- लखीमपुर-खीरी — खीरी की पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग को दुधवा में टाइगर के दीदार परिवार संग दुधवा भ्रमण पर गईं एसपी ख्याति गर्ग को जंगल सफारी के दौरान बाघ नजर आया अचानक हुए इस रोमांचक दृश्य से पूरा परिवार उत्साहित और आनंदित नजर आया1
- मनानी कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी ने कहा जो कहा जो समझो वाह करो नेता विपक्ष के उड़े होश कांग्रेस की आंधी आ रही है सरकार बनने वाली है1
- Post by Sanjay Kumar1
- रिश्वत में नकद नारायण, पेड़ा और सेब- अयोध्या के शेरबहादुर वर्मा के बेटे की जमीनी विवाद में हत्या हो चुकी है निष्पक्ष कार्रवाई के लिए पहली बार लेखपाल ने 5 हजार रूपये वसूले फिर भी आरोपियों के पक्ष में रिपोर्ट लगा दी गयी तहसीलदार से फरियाद की तो तहसीलदार ने 2 किलो पेड़ा और 2 किलो सेब काम कराने के लिए लिए, ये भी दिया ऊपर से 5 हजार "नकद नारायण का भोग" भी कागज में लपेटकर भी लगाया मगर काम फिर भी नही हुआ वर्मा जी अब DM से शिकायत करने पहुंचे है1