Shuru
Apke Nagar Ki App…
RATO POWER WEEDER Address angrabari bichna khunti pin code 835210 jharkhand
Rishi Kisan Machine
RATO POWER WEEDER Address angrabari bichna khunti pin code 835210 jharkhand
More news from झारखंड and nearby areas
- जेपीएससी जेएसएससी सीजीएल मामले को लेकर छात्रों का आज विधानसभा घेराव। रांची जेपीएससी जेएसएससी सीजीएल मामले को लेकर पूरे झारखंड राज्य भर के छात्र यहां तक ही नहीं झारखंड के अलावे दूसरे राज्यों के छात्र भी इस आंदोलन को समर्थन देने के लिए आज रांची के विधानसभा घेराव के लिए उमड़ पड़े हैं छात्रों का मांग है जितने भी परीक्षण अनियमित पाई गई है सभी परीक्षाओं को सरकार अभिलंब निरस्त करें और जेपीएससी सीजीएल जैसे परीक्षाओं को सीबीआई, और ईडी जैसी संस्थाओं से निष्पक्ष तरीका से जांच करने की मांग को लेकर छात्र अड़े हुए है छात्रों का मांग नियुक्ति परीक्षा निष्पक्ष तरीके से आपस में किसी भी तरह की अनियमित बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।1
- रांची डीसी-एसएसपी की संयुक्त प्रेस वार्ता, 14 से अधिक पुलिसकर्मियों के घायल होने का दावा; बाहर से आए छात्रों की सुरक्षित वापसी में प्रशासन देगा सहयोग। रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव के बाद जिला प्रशासन ने पूरे घटनाक्रम पर अपना पक्ष रखा। संयुक्त प्रेस वार्ता में डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन ने कहा कि अधिकांश छात्रों ने शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से प्रदर्शन किया, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। प्रशासन के अनुसार, स्थिति नियंत्रित करने के लिए केवल आवश्यक और न्यूनतम बल का प्रयोग किया गया। प्रशासन ने बताया कि घटनाक्रम के दौरान 14 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे छोटे-छोटे वीडियो क्लिप को लेकर भी सावधानी बरतने की अपील की गई। अधिकारियों का कहना है कि अधूरी जानकारी के आधार पर भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। डीसी ने यह भी स्पष्ट किया कि दूसरे जिलों से आंदोलन में शामिल होने आए छात्रों को घर लौटने में यदि किसी प्रकार की परेशानी होती है तो जिला प्रशासन उनकी हरसंभव मदद करेगा। वहीं प्रस्तावित झारखंड बंद को लेकर चेतावनी दी गई कि शांतिपूर्ण विरोध सभी का अधिकार है, लेकिन हिंसा, तोड़फोड़ या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने, शांति बनाए रखने और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने की अपील की है।1
- JPSC धांधली के खिलाफ आक्रोशित हजारों छात्रों ने झारखंड विधानसभा का घेराव किया आज रांची में पूरे झारखंड के अलग अलग जिला से चलकर छात्रों का हुजूम धुर्वा स्थित विधानसभा का घेराव किया और सरकार की भ्रस्ट विभाग के खिलाफ युवाओं का आक्रोश देखने को मिला। लगातार छात्र भृष्टाचार के खिलाफ जयपाल सिंह स्टेडियम में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं1