logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नौशहरा हाइवे पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक एजेंसी मालिक की मौत, कर्मचारी गंभीर शिकोहाबाद के नौशहरा के पास हाइवे पर मंगलवार रात करीब 7:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक एजेंसी मालिक विपिन कुमार यादव उम्र (28) की मौत हो गई, जबकि उनका मैकेनिक रामनिवास गंभीर रूप से घायल हो गया। नगला खंगर निवासी विपिन ने महज एक महीने पहले ही होंडा बाइक की एजेंसी शुरू की थी। वह काम निपटाकर मैकेनिक के साथ शिकोहाबाद से लौट रहे थे। तभी एक ऑटो की टक्कर से दोनों सड़क पर गिर पड़े और पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार टैंकर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। घायल मैकेनिक को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

12 hrs ago
user_Thakur Aditya pratap singh
Thakur Aditya pratap singh
पत्रकार सिरसागंज, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

नौशहरा हाइवे पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक एजेंसी मालिक की मौत, कर्मचारी गंभीर शिकोहाबाद के नौशहरा के पास हाइवे पर मंगलवार रात करीब 7:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक एजेंसी मालिक विपिन कुमार यादव उम्र (28) की मौत हो गई, जबकि उनका मैकेनिक रामनिवास गंभीर रूप से घायल हो गया। नगला खंगर निवासी विपिन ने महज एक महीने पहले ही होंडा बाइक की एजेंसी शुरू की थी। वह काम निपटाकर मैकेनिक के साथ शिकोहाबाद से लौट रहे थे। तभी एक ऑटो की टक्कर से दोनों सड़क पर गिर पड़े और पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार टैंकर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। घायल मैकेनिक को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नानेमऊ स्थित स्वागत वाटिका में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शिकोहाबाद और सिरसागंज क्षेत्र के 94 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सर्वधर्म समभाव की मिसाल देखने को मिली, जहाँ 81 हिंदू जोड़ों ने सात फेरे लिए और 14 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। ​समारोह में मदनपुर से 34, अंराव से 22, शिकोहाबाद ब्लॉक व नगर से 34 और सिरसागंज से 4 जोड़े शामिल हुए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप छोटू ने दीप प्रज्वलित कर नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। शासन की ओर से जोड़ों को चांदी के आभूषण, पंखा, प्रेशर कुकर और डिनर सेट समेत 25 से अधिक उपहार भेंट किए गए। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी राजमती सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
    1
    नानेमऊ स्थित स्वागत वाटिका में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शिकोहाबाद और सिरसागंज क्षेत्र के 94 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सर्वधर्म समभाव की मिसाल देखने को मिली, जहाँ 81 हिंदू जोड़ों ने सात फेरे लिए और 14 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया।
​समारोह में मदनपुर से 34, अंराव से 22, शिकोहाबाद ब्लॉक व नगर से 34 और सिरसागंज से 4 जोड़े शामिल हुए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप छोटू ने दीप प्रज्वलित कर नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। शासन की ओर से जोड़ों को चांदी के आभूषण, पंखा, प्रेशर कुकर और डिनर सेट समेत 25 से अधिक उपहार भेंट किए गए। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी राजमती सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
    user_Thakur Aditya pratap singh
    Thakur Aditya pratap singh
    पत्रकार सिरसागंज, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जसवंतनगर:थाना क्षेत्र के ग्राम निलोई में 26 जनवरी को हुए सनसनीखेज हत्याकांड के खुलासे को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने आसपास के क्षेत्र का मुआयना करते हुए साक्ष्य जुटाए और ग्रामीणों से भी पूछताछ की। बताया गया कि 26 जनवरी की सुबह करीब 8 बजे गांव निवासी 75 वर्षीय किसान मुन्नालाल के साथ अज्ञात लोगों ने पहले बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें कोठी के अंदर जिंदा जला दिया, जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे की वजहों को लेकर हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। पुरानी रंजिश, आपसी विवाद समेत अन्य संभावित कारणों को भी खंगाला जा रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया कि जल्द ही इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। पुलिस टीम लगातार संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
    1
    जसवंतनगर:थाना क्षेत्र के ग्राम निलोई में 26 जनवरी को हुए सनसनीखेज हत्याकांड के खुलासे को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने आसपास के क्षेत्र का मुआयना करते हुए साक्ष्य जुटाए और ग्रामीणों से भी पूछताछ की।
बताया गया कि 26 जनवरी की सुबह करीब 8 बजे गांव निवासी 75 वर्षीय किसान मुन्नालाल के साथ अज्ञात लोगों ने पहले बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें कोठी के अंदर जिंदा जला दिया, जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे की वजहों को लेकर हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। पुरानी रंजिश, आपसी विवाद समेत अन्य संभावित कारणों को भी खंगाला जा रहा है।
थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया कि जल्द ही इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। पुलिस टीम लगातार संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार Jaswantnagar, Etawah•
    7 hrs ago
  • अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, शादी समारोह में जा रहे थे फतेहाबाद।मंगलवार देर शाम करीब 9:00 बजे थाना डौकी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार ज्ञानी पुत्र भगवान सिंह निवासी पोखरपुरा थाना डौकी आगरा तथा मनीष पुत्र रामेश्वर निवासी शमशाबाद बाइक से पूठपुरा एक शादी समारोह में जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद परिजनों व राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए आगरा ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक तरुण धीमान ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है तथा मामले की जांच की जा रही है।
    1
    अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, शादी समारोह में जा रहे थे
फतेहाबाद।मंगलवार देर शाम करीब 9:00 बजे थाना डौकी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार ज्ञानी पुत्र भगवान सिंह निवासी पोखरपुरा थाना डौकी आगरा तथा मनीष पुत्र रामेश्वर निवासी शमशाबाद बाइक से पूठपुरा एक शादी समारोह में जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद परिजनों व राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए आगरा ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।
प्रभारी निरीक्षक तरुण धीमान ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है तथा मामले की जांच की जा रही है।
    user_Virendra Verma
    Virendra Verma
    पत्रकार फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • #crime #firozabad #savdhanindia
    1
    #crime #firozabad #savdhanindia
    user_Crime news
    Crime news
    Firozabad, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • भारत की विदेश नीति का ही परिणाम है। कि अमेरिका को भारत के आगे झुकना पड़ा और टैरिफ कम करना पड़ा। यह ट्रंप की हार ही नहीं इससे यह साबित होता है। कि भारत की विदेशों में ताकत कितनी बढ़ चुकी है।
    1
    भारत की विदेश नीति का ही परिणाम है। कि अमेरिका को भारत के आगे झुकना पड़ा और टैरिफ कम करना पड़ा। 
यह ट्रंप की हार ही नहीं इससे यह साबित होता है। कि भारत की विदेशों में ताकत कितनी बढ़ चुकी है।
    user_Pt. Shrikant upadhyay
    Pt. Shrikant upadhyay
    शोषित व पीड़ितों की आवाज उठाना, समाज सेवक फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मैनपुरी नगर पालिका क्षेत्र के ग्राम ग्वालटोली में जल भराव की समस्या से परेशान है ग्रामीण चल भराव निकासी न होने के चलते हो रही है समस्या जल भराव समस्या को लेकर ग्रामीण परेशान है और काफी दिनों से शिकायत भी दर्ज कराई है मगर नगर पालिका परिषद में शामिल होने के बावजूद भी नगर पंचायत से भी बेकार हालत है मुख्य गांव के प्रवेश द्वार पर ही जलवाराव की समस्या इतनी बढ़ गई है कि लोग रात में निकलना भी मुश्किल हो गया है
    1
    मैनपुरी नगर पालिका क्षेत्र के ग्राम ग्वालटोली में जल भराव की समस्या से परेशान है ग्रामीण चल भराव निकासी न होने के चलते हो रही है समस्या
जल भराव समस्या को लेकर ग्रामीण परेशान है और काफी दिनों से शिकायत भी दर्ज कराई है मगर नगर पालिका परिषद में शामिल होने के बावजूद भी नगर पंचायत से भी बेकार हालत है मुख्य गांव के प्रवेश द्वार पर ही जलवाराव की समस्या इतनी बढ़ गई है कि लोग रात में निकलना भी मुश्किल हो गया है
    user_मुकेश कुमार पत्रकार मैनपुरी
    मुकेश कुमार पत्रकार मैनपुरी
    Photographer मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • फिरोजाबाद में 22 फरवरी को वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फिरोजाबाद के तत्वावधान में विकास भवन परिसर में आयोजित होगा।
    1
    फिरोजाबाद में 22 फरवरी को वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा।
यह आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फिरोजाबाद के तत्वावधान में विकास भवन परिसर में आयोजित होगा।
    user_PCT News Firozabad
    PCT News Firozabad
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • शिकोहाबाद के बस स्टैंड के समीप मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में सवार लोग नशे की हालत में थे और वाहन के भीतर से शराब की बोतलें व एक पुलिसकर्मी का आईकार्ड भी बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर कार सवार दो युवकों को हिरासत में ले लिया, जबकि दो अन्य भागने में सफल रहे। वही पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
    1
    शिकोहाबाद के बस स्टैंड के समीप मंगलवार की दोपहर करीब 1 बजे एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में सवार लोग नशे की हालत में थे और वाहन के भीतर से शराब की बोतलें व एक पुलिसकर्मी का आईकार्ड भी बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर कार सवार दो युवकों को हिरासत में ले लिया, जबकि दो अन्य भागने में सफल रहे। वही पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
    user_Thakur Aditya pratap singh
    Thakur Aditya pratap singh
    पत्रकार सिरसागंज, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.