सतना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत युवक के ऊपर हुआ चाकू से हमला *सतना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत युवक के ऊपर हुआ चाकू से हमला!* सतना। सतना शहर के सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत घर के अंदर घुसकर अज्ञात बदमाशों ने युवक के ऊपर किया चाकू से हमला सिटी कोतवाली पुलिस नहीं पहुंची मौके पर, वही आनन फानन में घायल युवक के परिजनों द्वारा घायल जिसका नाम अमित सिंह बताया जा रहा है, सतना के सरकारी अस्पताल में लाया गया डॉक्टर द्वारा इलाज शुरू कर दिया गया है,सीने में लगी चाकू,वही सिटी कोतवाली टीआई पहुंचे जिला अस्पताल,घायल से पूंछताछ कर ली घटना की जानकारी,चाकूबाजी की घटना में शामिल 5 आरोपियों में से 3 के नाम आए सामने। जिनके नाम का अभी खुलासा नहीं किया गया है,विशेष सूत्रों द्वारा जानकारी सामने निकल कर आ रही है कि घायल युवक को सतना जिला अस्पताल से रीवा रेफर कर दिया गया है, सूत्रों के माने तो सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक न एक कहानियां सामने आती ही रहती है क्या सिटी कोतवाल से नहीं संभल पा रहा कोतवाल सोच से परे!
सतना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत युवक के ऊपर हुआ चाकू से हमला *सतना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत युवक के ऊपर हुआ चाकू से हमला!* सतना। सतना शहर के सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत घर के अंदर घुसकर अज्ञात बदमाशों ने युवक के ऊपर किया चाकू से हमला सिटी कोतवाली पुलिस नहीं पहुंची मौके पर, वही आनन फानन में घायल युवक के परिजनों द्वारा घायल जिसका नाम अमित सिंह बताया जा रहा है, सतना के सरकारी अस्पताल में लाया गया डॉक्टर द्वारा इलाज शुरू कर दिया गया है,सीने में लगी चाकू,वही सिटी कोतवाली टीआई पहुंचे जिला अस्पताल,घायल से पूंछताछ कर ली घटना की जानकारी,चाकूबाजी की घटना में शामिल 5 आरोपियों में से 3 के नाम आए सामने। जिनके नाम का अभी खुलासा नहीं किया गया है,विशेष सूत्रों द्वारा जानकारी सामने निकल कर आ रही है कि घायल युवक को सतना जिला अस्पताल से रीवा रेफर कर दिया गया है, सूत्रों के माने तो सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक न एक कहानियां सामने आती ही रहती है क्या सिटी कोतवाल से नहीं संभल पा रहा कोतवाल सोच से परे!
- रामपुर में बुढ़वा मंगल पर होगा होली मिलन समारोह होली मिलन समारोह 10 मार्च को मऊगंज जिले के नईगढ़ी ब्लॉक अंतर्गत रामपुर में बुढ़वा मंगल के अवसर पर 10 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन नईगढ़ी जनपद अध्यक्ष ममता कुंजबिहारी तिवारी एवं अगस्त क्रांति मंच के संयोजक कुंजबिहारी तिवारी के आयोजकत्व में किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार होली मिलन समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल होंगे। कार्यक्रम के माध्यम से लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देंगे और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश देंगे। जनपद अध्यक्ष ममता कुंजबिहारी तिवारी ने क्षेत्र के लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील करते हुए कहा है— “आइए, हम और आप सभी मिलकर होली की खुशियां मनाएं।”4
- होली में दो समाजों के बीच झगड़ा हुआ झगड़े का कारण अज्ञात है जैतवारा थाना क्षेत्र में khutha रेलवे कॉलोनी का मामला है1
- *विधायक विक्रम सिंह विक्की भैया के निवास पर फागुन गीतों की महफिल* *राइजिंग सतना से रामदत्त दाहिया की रिपोर्ट* रामपुर बाघेलन - भाजपा विधायक विक्रम सिंह विक्की भैया के निवास पर फागुन गीतों का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत केमार के कलाकारों ने लाइव गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विधायक जी ने गीत गाने वालों के बीच बैठकर एंजॉय किया और ककलपुर की टीम ने भी फागुन गीतों से माहौल को रंगीन बनाया। विधायक जी ने आनंद लेते हुए नगरिया बजाई, ग्रामीणों ने ठुमके लगाए और माहौल खुशनुमा हो गया। भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण जन भारी संख्या में उपस्थित रहे।3
- रामपुर बाघेलान ग्राम पंचायत सज्जनपुर में सरपंच द्वारा पक्ष पूर्ण कार्रवाई के विरोध में पूर्व विधायक रामलखन सिंह पटेल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन कार्रवाई की मांग अन्यथा आंदोलन की चेतावनी।1
- तृतीय दिवस संगीतमय श्री मद्भागवत महापुराण1
- होली के समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंच से लोगों को शान्ति सुरक्षा बनाए रखने व अभद्रता पर रोंक लगाए जाने क संदेश दे रहे थे वहीं बैठे संसद रवि किशन मुंडी हिलाकर आंखें लप लाप रहे थे संसद के आंखें लपलपाने क कारण क्या था यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा1
- अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा इंदिरा भवन, लखनऊ से संबोधित किया गया। जिसका सजीव प्रसारण जिलाधिकारी श्री कुलकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री डी पी पाल, भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष श्री महेंद्र कोटार्य, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कर्वी श्री नरेन्द्र गुप्ता, अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक चित्रकूट बांदा, श्री पंकज अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री अरुण कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी, अपर उप जिलाधिकारी श्री अजय यादव, जिला प्रवेशन अधिकारी श्रीमती प्रगति गुप्ता सहित उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी एवं उपस्थित जनसमूह द्वारा देखा गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती मां के चित्र पर द्वीप प्रजलित कर किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं जनप्रतिनिधियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग ने उपस्थित उत्कृष्ट कार्य करने, संवाद स्थापित के लिए सालू सिंह, गायत्री देवी, गंगावती, रीता सिंह, आरती उपाध्याय की सराहना करते हुए कहा कि इन महिलाओं ने जो विश्वास के साथ अपनी बात मंच पर रखा वह सराहनीय है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से कहा कि अपनी व साथ-साथ बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। शिक्षा एक ऐसी चाबी है जो सभी दरवाजे खोल सकती है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में लगभग 12 कलेक्टर हैं एवं इतना ही संख्या में पुलिस अधीक्षक भी है। इसके साथ-साथ ही प्रत्येक क्षेत्र में चाहे विज्ञान हो, पायलट हो, इंजीनियर हो, सभी क्षेत्र में महिलाएं हैं, वे आगे बढ़ रही हैं देश का नाम रौशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में अभ्युदय कोचिंग सेन्टर निःशुल्क चलाया जा रहा है। चाहे आपके बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर या अन्य क्षेत्रों में जाना चाहते हैं, उनके लिए सरकार निशुल्क कोचिंग के माध्यम से निशुल्क शिक्षा दिया जा रहा है कहा कि वहां पर लाइब्रेरी, बैठने की व्यवस्था, कंप्यूटर आदि बेस्ट टीचर के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 100 बच्चों की बैठने की संख्या है इसको देखते हुए यह 500 की क्षमता बढ़ाने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है, साथ ही साथ 91 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जा रही है। कहा कि जब महिला जागरूक होती है तो पूरा समाज जागरूक होता है। महिलाएं रोज न्यूजपेपर पढ़ें जिससे कि देश दुनिया की खबर चल सके, जिलाधिकारी ने उपस्थित महिलाओं को स्वास्थ्य पर विशेष बल देने के लिए उत्साहित किए उन्होंने कहा कि अपनी स्वास्थ्य पर ध्यान रखें एवं पौष्टिक आहार ही खाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि हमें रोजगार देने वाला बनना चाहिए, न कि रोजगार लेने वाला। कहा कि हमें इसे बदलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जनपद में 600 महिलाओ को रोजगार के माध्यम से लाभ दिया जा चुका है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से कहा कि ई रिक्शा चलाना चाहती हैं लोन लेना चाहती हैं या उत्सुक हैं, उसे सम्मानित किया जाएगा। ई रिक्शा चलाने पर प्रत्येक माह पन्द्रह से बीस हजार का प्रॉफिट होगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन दस बजे से बारह बजे तक कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई का कार्य किया जाता है। किसी को कोई समस्या हो तो यथा समय आकर अपनी समस्या बता सकता है पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है। जहां नारी होती है वहीं भगवान बसते हैं, अबला तेरी यही कहानी---- के संबंध में कहा कि यह अलग-अलग समय में लिखा गया साहित्य है। उन्होंने कहा कि जहां नारी सशक्त होती है वह राष्ट्र भी सशक्त होता है।उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा महिलाओं संबंधी कई योजनाएं चलायी जा रही हैं केवल लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज इतना सशक्त हो जाए कि हमें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस न मनाना पड़े। उन्होंने कहा कि समाज में बेटा को पढ़ाए संस्कार सिखाएं बेटियां स्वयं ही सुरक्षित हो जाएंगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य बेटियों का अच्छा हो जाए तो देश आगे बढ़ेगा, तभी लक्ष्य को प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि कुत्सित मानसिकता से उबरना होगा तभी अपने संकल्प को मुर्त रूप दे पाएगे। उन्होंने कहा कि हमलोग सभी लोग कुछ लोगो को मोटिवेट कर कुछ बच्चों को स्कूल भेजें तो कुछ कर सकते हैं। मुख्य विकास अधिकारी श्री डीपी पाल ने महिला दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को बधाई दिए। उन्होंने कहा कि जहां नारी होती है, वहीं भगवान बसते हैं, कहा कि अभ्युदय कोचिंग जनपद में सरकार द्वारा निशुल्क चलायी जा रही है। इसको तहसील स्तर पर भी लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए ईट राइट कैंपेन में सहयोग करें। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सीएम युवा योजना के अंतर्गत आसानी से लोन मिल रहा है। इस सुविधा का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि जब इनकम होगी तभी आपकी शक्ति होगी, आप चुनौतियों से लड़ सकते हैं। तभी हम आगे बढ़ सकते हैं नगरपालिका अध्यक्ष श्री नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि अगर महिला नहीं होती तो क्या होता। सृष्टि बढ़ाने का कार्य महिलाओं ने किया। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले बेटियों को बाहर भेजने में लोग डरते थे लेकिन आज योगी सरकार में गारंटी हो गई है। कहा कि आज माहौल बदल गया है, तमाम लखपति दीदियां बनी हैं। उन्होंने कहा कि कुछ समूहों द्वारा दीये की बाती बनाकर लाखों रुपये का व्यापार किया जा रहा है। बेटियां नियत रूप से आगे बढ़ रही है भारत को आगे करने वाली बेटियां आज एरोप्लेन, रडार आदि चला रही हैं। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाया गया है, उसका आप लोग लाभ उठाएं। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री महेन्द्र कोटार्य ने महिला दिवस के अवसर पर सभी लोगों को बधाई दिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा गारंटी ली है तो आप लोग भी साथ दे।उन्होंने कहा कि जब से सरकार बनी है, आप लोगों की प्रगति सुरक्षा की जिम्मेदारी लिए हैं, ऐसी सरकार नहीं रहेगी तो पुराना गुंडा राज होगा, उन्होंने कहा कि दो हजार सत्ताईस में फिर से मुख्यमंत्री बनाएं। जिला प्रवेशन अधिकारी ने मुख्य अतिथियों के स्वागत उद्बोधन में महिला सशक्तिकरण पर विशेष फोकस कीये। उन्होंने कहा कि महिला पुरुष दोनों का बहुत ही सहयोग रहता है। कहा कि घर परिवार में माता पिता, भाई, बहन के प्रोत्साहन से बेटियाँ आज आगे बढ़ रही हैं और देश का नाम रौशन कर रही हैं। आज बेटियां आसमान छू रही हैं, जो महिला सशक्तिकरण का द्वेतक है। इस अवसर पर पूजा समूह की महिला सालू सिंह ने एक जनपद एक उत्पाद के खिलौने पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लगभग 12 महिलाएं हैं जो लकड़ी के कार्य में लगी हुई हैं। यह देश विदेश में भी जाता है, इस समूह के माध्यम से महिलाओं का जीवन उच्च स्तर का हो गया है। हम लोग लखपति दीदी में भी आए हैं। संतोषी समूह से गायत्री देवी ने बताया कि हम एक सदस्य के रूप में सम्मिलित हुए थे। आज सिलाई के कार्य में कई महिलाओं को ट्रेनिंग देकर आगे बढ़ा रहे हैं। जूडो कराटा से संबंधित आशीष मिश्रा ने बताया कि मुंबई में व जनपद में लगभग 50 हजार से अधिक बच्चों को सिखाया। लगभग 39 विद्यालय में बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लड़कियों को स्वयं जागरूक होना पड़ेगा।आशीष मिश्रा द्वारा मंच पर जूटो कराटा का प्रदर्शन भी किया गया। जागरूक कृषक गंगावती ने बताया कि प्राकृतिक खेती का कार्य करती है। इसमें हम लोग 10 गांवों को जोड़ लिया है, उनको ट्रेनिंग भी दिया जा रहा है। कहा कि 0 बजट में खेती कराई जा रही है। साइबर क्राइम से रीता सिंह व ब्यूटीशियन उद्यमी आरती उपाध्याय द्वारा भी अपने अपने विचार व्यक्त किए गए। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कठपुतली नृत्य के माध्यम से समाज को जगाने का प्रयास किया गया, जो सराहनीय रहा। इस अवसर पर दृष्टिबाधित विद्यालय से उपस्थित छात्राओं द्वारा सरस्वती गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा वंदना शुक्ला, अर्चना। वन विभाग द्वारा आकांक्षा पटेल वन दरोगा, आकांक्षा देवी वनरक्षक, लेखपाल श्रीमती प्रियंका गौतम, श्रीमती विद्या देवी। पुलिस विभाग से रीता सिंह, सविता श्रीवास्तव, अनुपमा तिवारी, नीलम देवी, राजावत स्वाति पाण्डेय। स्वास्थ्य विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कर्मियों में शिवकुमारी, अंजू देवी, सत्यवती, साधना, संगीता कुशवाहा। पंचायतीराज विभाग से चुनवादी मैना देवी, उमा देवी, लक्ष्मी पांडेय, गायत्री देवी। इंडियन बैंक से श्रीमती निशा पटेल, श्रीमती खुशबू कुशवाहा। उपायुक्त स्वतः रोजगार से गायत्री देवी, मंजू देवी, निर्मला देवी, सालू , गोमती देवी। स्वयं सहायता समूह से सालूसिंह, गायत्री देवी। महिला कृषक गंगावती, महिला उद्यमी आरती उपाध्याय, प्रभारी साइबर क्राइम रीता सिंह, कराटे का प्रदर्शन आशीष मिश्रा, कठपुतली प्रदर्शन श्रीमती अनुरंजना सिंह, श्रीमती शकुंतला वर्मा। रंगोली टीम, अशोक सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, गीता देवी, संगीता सिंह चंदेल, मोमना बेगम, पुष्पा पटेल, पूनम देवी, स्नेहलता पटेल, कविता सिंह, रूचि सिंह। कलेक्ट्रेट होमगार्ड यशोदा देवी। आंगनबाड़ी कार्यकत्री में अनीता पटेल, उजाला सिंह, सोनी देवी, अर्चना मिश्रा, शीला पाण्डेय संजना देवी प्रीति सिंह को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों का एक जनपद एक उत्पाद द्वारा बनाए गए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन साकेत बिहारी शुक्ला द्वारा किया गया।1
- रामपुर बाघेलान में डालमिया सीमेंट फैक्ट्री द्वारा भूमि अधिग्रहण के विरोध में भारतीय किसान यूनियन की ट्रैक्टर रैली निकली। सतना हवाई पट्टी मोड़ से शुरू हुई रैली सर्किट हाउस, सिविल लाइन, राजेंद्र नगर से होते हुए कलेक्ट्रेट की ओर पहुंची1