61 हजार का लैपटॉप मंगाया पार्सल खोलते ही निकला पत्थर ओर कागज शेयर करे ताकि कोई ओर इनका शिकार ना बने, प्रतापगढ़ में ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने अमेज़न से 61,450 रुपये का लैपटॉप ऑर्डर किया, लेकिन पार्सल खोलने पर उसमें लैपटॉप की जगह पत्थर निकला। युवक ने कंपनी से शिकायत की, जिसे शुरुआत में खारिज कर दिया गया। इसके बाद युवक ने पार्सल की अनबॉक्सिंग का वीडियो और अन्य साक्ष्यों के साथ साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के हस्तक्षेप और वीडियो की जांच के बाद कंपनी ने युवक को पूरी राशि वापस कर दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन खरीदे गए महंगे सामान की डिलीवरी के समय अनबॉक्सिंग का वीडियो अवश्य बनाएं, ताकि किसी भी विवाद की स्थिति में वह महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में काम आ सके।
61 हजार का लैपटॉप मंगाया पार्सल खोलते ही निकला पत्थर ओर कागज शेयर करे ताकि कोई ओर इनका शिकार ना बने, प्रतापगढ़ में ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने अमेज़न से 61,450 रुपये का लैपटॉप ऑर्डर किया, लेकिन पार्सल खोलने पर उसमें लैपटॉप की जगह पत्थर निकला। युवक ने कंपनी से शिकायत की, जिसे शुरुआत में खारिज कर दिया गया। इसके बाद युवक ने पार्सल की अनबॉक्सिंग का वीडियो और अन्य साक्ष्यों के साथ साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के हस्तक्षेप और वीडियो की जांच के बाद कंपनी ने युवक को पूरी राशि वापस कर दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन खरीदे गए महंगे सामान की डिलीवरी के समय अनबॉक्सिंग का वीडियो अवश्य बनाएं, ताकि किसी भी विवाद की स्थिति में वह महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में काम आ सके।
- सुरपुरा मतदान केंद्र का निरीक्षण, समय पर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश नागौर,, जिले के पादूकलां क्षेत्र के निकटवर्ती सुरपुरा गांव में विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों का जायजा लेने सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन पदाधिकारी एवं नायब तहसीलदार रामचंद्र चौधरी ने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को समय पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरपुरा में स्थापित मतदान केंद्रों के निरीक्षण के दौरान रामचंद्र चौधरी ने पेयजल, बिजली, शौचालय, दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप, साफ-सफाई और बैठने की व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक मतदाता को सुरक्षित, सहज और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।उन्होंने मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने, दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने तथा मतदान केंद्र को आदर्श मतदान केंद्र के रूप में विकसित करने पर जोर दिया।निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि मतदाता बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।निरीक्षण के दौरान सहायक प्रशासनिक अधिकारी जितेंद्र कुमार रिठाड़िया, प्रधानाध्यापक रामनिवास, बूथ लेवल अधिकारी मदनलाल चौधरी, विनीता चौधरी, श्रीकंवर, अमित कुमार, रंगलाल मीणा सहित विद्यालय प्रशासन एवं निर्वाचन कार्य से जुड़े कार्मिक मौजूद रहे।3
- BRO जवान जगवीर रेपसवाल को नम आंखों से अंतिम विदाई, 13 वर्षीय बेटे राहुल ने दी मुखाग्नि; 6 घंटे के धरने के बाद निकली तिरंगा यात्रा सादुलपुर/राजगढ़ (चूरू)। अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए बीआरओ (BRO) की जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स (GREF) के जवान जगवीर रेपसवाल (40) का शनिवार को उनके पैतृक गांव लंबोर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जवान के 13 वर्षीय इकलौते बेटे राहुल ने पिता को पुष्पचक्र अर्पित कर अंतिम सैल्यूट दिया और नम आंखों से मुखाग्नि दी। इस दौरान मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। इससे पहले शहीद का दर्जा देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने शनिवार सुबह करीब 9 बजे सादुलपुर शहीद स्मारक पर धरना शुरू कर दिया। परिजनों ने मांगें पूरी होने तक पार्थिव देह लेने से इनकार कर दिया। लगभग 6 घंटे तक चले धरने के बाद भाजपा नेता देवेंद्र झाझड़िया के साथ हुई वार्ता में मांगों पर मौखिक सहमति बनी। इसके बाद दोपहर करीब 3 बजे धरना समाप्त हुआ और सादुलपुर से जवान के पैतृक गांव लंबोर तक लगभग 9 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। जगवीर रेपसवाल 1 जनवरी 2010 को बीआरओ में भर्ती हुए थे और अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे। हाल ही में पहाड़ी क्षेत्र में बचाव दल के साथ राहत कार्य के दौरान उनके ऊपर चट्टान गिरने से उनका निधन हो गया था। वे करीब तीन महीने पहले ही अवकाश बिताकर ड्यूटी पर लौटे थे। धरने के दौरान सादुलपुर विधायक मनोज न्यांगली, एसडीएम मनोज खेमदा, थानाधिकारी राजेश सिहाग सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश की। विधायक मनोज न्यांगली ने सैनिक कल्याण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से भी फोन पर वार्ता कर ग्रामीणों की मांगों से अवगत कराया। ग्रामीणों ने मांगें नहीं माने जाने पर रास्ता जाम करने की चेतावनी दी थी, लेकिन सहमति बनने के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। अंतिम संस्कार से पहले 13 वर्षीय राहुल ने पिता की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर अंतिम सैल्यूट किया। अंतिम दर्शन के दौरान वह अपने पिता के चरणों में झुक गया और फूट-फूटकर रो पड़ा। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। अंतिम संस्कार में पूर्व सांसद राम सिंह कस्वां, विधायक मनोज न्यांगली, पूर्व विधायक कृष्णा पूनिया, कांग्रेस नेता संजय पूनिया, नंदलाल पूनिया, एसडीएम मनोज खेमदा, थानाधिकारी राजेश सिहाग, एडवोकेट प्रदीप कस्वां सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सैनिक और ग्रामीण मौजूद रहे। जगवीर रेपसवाल अपने पीछे पत्नी संतोष कुमारी, 13 वर्षीय बेटे राहुल और 11 वर्षीय बेटी को छोड़ गए हैं। उनके पिता जय सिंह रेपसवाल का वर्ष 1998 में निधन हो चुका है। परिवार में उनकी माता कमला देवी तथा छोटे भाई सुखबीर रेपसवाल हैं।4
- कांग्रेस पार्टी में सब कार्यकर्ता पदाधिकारी एकजुट होकर सभा को सफल बनाएं पूर्व विधायक दौलतराज नायक2
- राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज राजलदेसर में आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों एवं संगठनात्मक रणनीति को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने का अवसर मिला। बैठक में क्षेत्रीय विधायक श्री पूसाराम जी गोदारा, विधानसभा प्रभारी श्री सुनील महला, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष श्री अरविन्द चाकलान, देहात अध्यक्ष श्री भानीराम मेघवाल मण्डल अध्यक्ष मोहम्मद जब्बार खोखर, पूर्व प्रधान गिरधारी लाल बांगड़वा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष मोहनलाल मेघवाल, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि भागीरथ रेगर, पूर्व सरपंच मनफूल टांडी, नब्बीबक्स निर्वाण, मोहम्मद शरीफ छींपा, भवानी सैनी, विनोद सैनी, अशोक सोनी, छतर जी बैद, राकेश सुथार, दीपाराम मेघवाल, गिरधारी लाल मेघवाल, शरीफ बेहलीम, आरिफ खत्री, याकूब तंवर, मुंशी खां जोया, रिजवान बगड़, अशफाक बगड़, धर्मपाल रेगर, मुकेश, दौलतराम प्रजापत, जाकिर हुसैन बगड़, शौकत खोखर, भंवरलाल मेघवाल, यूसुफ धोबी, छोटू धोबी, गुलाब खंडोलिया, रहीश कुरैशी, चंद्रजीत वाल्मीकि, अनवर गोरी, अयूब गोरी, आरिफ काजी, सफी काजी, फारूक छींपा, भोजराज बारूपाल, संजय बारूपाल, हामिद चोहान, मंसूर हाजी, सद्दाम छींपा, सलीम बेहलीम, अयूब खत्री, इमरान गोरी, इमरान कुरैशी, वकार अहमद गौरी, बरकत अली काजी, असलम छींपा, उमरदीन तंवर, जावेद कुरैशी, रमजान छींपा, करीम बक्स छींपा, मोहम्मद छींपा, अजहर अली, शोयब चौहान, महमूद, अब्बास अली सहित कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ नेताओं एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ आगामी निकाय चुनाव की रणनीति, बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर विस्तार से चर्चा हुई। हम सभी ने एकजुट होकर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। एकजुट कांग्रेस – मजबूत संगठन – विजयी कांग्रेस। मोहम्मद जब्बार खोखर मण्डल अध्यक्ष, कांग्रेस राजलदेसर खबर #Congress #RajasthanCongress #Rajaldesar #NikayChunav #TeamCongress #PusaramGodara #MohammadJabbarKhokhar1
- गुरु पूर्णिमा पर हुई विशेष सत्संग #newsjanawaz #jodhpurnews #barmernews गुर पुर्णिमा के पावन पर्व पर विशेष सत्संग जोधपुर मथानिया रजासनी गांव में रखी गई समाज सेवी भगवान सिंह सांखला ने बताया कि भेदीजन नि: केवल राम स्नेही संत श्री हिरालाल जी कच्छवाहा द्वारा सतगुरु सुखराम जी महाराज जी की वाणी जी की एक दिवसीय सत्संग नोकिया ट्यूबवेल राम भवन (राजासनी ) मथानिया में रखी गई जिसमें हजारों की संख्या में राम स्नेही भक्तों ने सत्संग का लाभ उठाया सत्संग में संत हीरालाल कच्छवाहा ने बताया कि केवल हाथ से माला जपते रहने से कोई लाभ नहीं, जब तक मन नहीं बदलता। हाथ की माला छोड़कर अपने मन को बदलो, सच्चे मन से राम का स्मरण करोगे तभी परमात्मा से मिलन होगा। सत्संग के पूर्व सतगुरु सुखराम महाराज जी की अनभै वाणी जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई व राम स्नेही भक्तों का सुमिरन व ध्यान भी लगवाया गया। भक्तों ने सतगुरु सुखराम जी महाराज ने धन्य हो धन्य हो जयघोष से पुरा राम भवन का पंडाल गुंज उठा सत्संग के समापन के बाद प्रसादी का भी आयोजन रखा गया..!! इस भव्य आयोजन में रामस्नेही भक्त राजेन्द्र सिंह (राजसा) किशनलाल परिहार,जेठुसिंह (गाव सरपंच) देवाराम (पिपाड़) कानाराम, जीवराज, अशोक गहलोत, सत्यनारायण,सोहनलाल,राजसा(खोखरी) खुशाल, दिनेश, इत्यादि राम भक्तों ने इस भव्य आयोजन को सफल बनाया1
- *जनसहयोग से जनसुविधा : टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन ने सरकारी डिस्पेंसरी को मेडिकल उपकरण किए भेंट* बीकानेर, 1 अगस्त 2026। टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन द्वारा अपने सेवा प्रकल्प "जनसहयोग से जनसुविधा" के अंतर्गत इंदिरा गांधी नहर परियोजना (आईजीएनपी) कॉलोनी स्थित सरकारी डिस्पेंसरी में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए आवश्यक मेडिकल उपकरण एवं एक लोहे की अलमारी भेंट की गई। संस्था की ओर से वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. साहिना कोहरी को शुगर जांच मशीन, ब्लड प्रेशर जांच मशीन, वजन मापने की मशीन, डिजिटल थर्मामीटर सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य उपकरण उपलब्ध कराए गए। इनका उपयोग डिस्पेंसरी में आने वाले आमजन एवं मरीजों की बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए किया जाएगा। कार्यक्रम में टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन के संस्थापक दिलीप गुप्ता के साथ पंकज कंसल, प्रकाश सामसुखा, लक्ष्मण रामावत, सुनील कंसल, मंजू गुलगुलिया, मधु बैद, गोविंद चौधरी, लक्ष्य गहलोत, गीतिका गहलोत, सन्नी अग्रवाल, नरेश अग्रवाल एवं सोशल मीडिया एक्टिविस्ट साकिर सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।डॉ. साहिना कोहरी ने संस्था के इस जनहितकारी सहयोग के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन द्वारा पिछले माह इसी डिस्पेंसरी को एक कूलर तथा इससे पूर्व मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए प्लास्टिक की कुर्सियां भी भेंट की जा चुकी हैं। संस्था स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर जनसहयोग से जनसुविधा उपलब्ध कराने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। *जनसहयोग से जनसुविधा : टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन ने सरकारी डिस्पेंसरी को मेडिकल उपकरण किए भेंट* बीकानेर, 1 अगस्त 2026। टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन द्वारा अपने सेवा प्रकल्प "जनसहयोग से जनसुविधा" के अंतर्गत इंदिरा गांधी नहर परियोजना (आईजीएनपी) कॉलोनी स्थित सरकारी डिस्पेंसरी में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए आवश्यक मेडिकल उपकरण एवं एक लोहे की अलमारी भेंट की गई। संस्था की ओर से वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. साहिना कोहरी को शुगर जांच मशीन, ब्लड प्रेशर जांच मशीन, वजन मापने की मशीन, डिजिटल थर्मामीटर सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य उपकरण उपलब्ध कराए गए। इनका उपयोग डिस्पेंसरी में आने वाले आमजन एवं मरीजों की बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए किया जाएगा। कार्यक्रम में टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन के संस्थापक दिलीप गुप्ता के साथ पंकज कंसल, प्रकाश सामसुखा, लक्ष्मण रामावत, सुनील कंसल, मंजू गुलगुलिया, मधु बैद, गोविंद चौधरी, लक्ष्य गहलोत, गीतिका गहलोत, सन्नी अग्रवाल, नरेश अग्रवाल एवं सोशल मीडिया एक्टिविस्ट साकिर सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।डॉ. साहिना कोहरी ने संस्था के इस जनहितकारी सहयोग के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन द्वारा पिछले माह इसी डिस्पेंसरी को एक कूलर तथा इससे पूर्व मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए प्लास्टिक की कुर्सियां भी भेंट की जा चुकी हैं। संस्था स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर जनसहयोग से जनसुविधा उपलब्ध कराने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।1
- 200 साल की हिन्दी पत्रकारिता पर पुस्तक का लोकार्पण वरिष्ठ पत्रकारों और विशेषज्ञों ने विचार रखे नागौर/जयपुर,,जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) द्वारा हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक विशेष पुस्तक का प्रकाशन किया गया। जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी (JNU) के मीडिया स्कूल के सहयोग से प्रकाशित इस पुस्तक का लोकार्पण शनिवार को जेएलएन मार्ग स्थित मोटूराम प्रसादम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बदलते दौर में पत्रकारिता की चुनौतियों और संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं पीआईबी के एडिशनल डायटेक्टर डॉ धर्मेश भारती ने कहा कि पत्रकारिता में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। इस बदलते दौर में भारत सरकार भी मीडिया एवं पत्रकारों के लिए कई योजनाएं लाई है। वेलफेयर फंड में प्रभावित पत्रकारों को आर्थिक मदद की जा रही है। डॉ. धर्मेश भारती ने पीआईबी और डिजिटल युग के नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि यह पुस्तिका पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए चेतना का कार्य करेगी। *कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जेएनयू के वाइस चांसलर प्रो. वी सी प्रोफेसर एच एन वर्मा ने कहा कि पुस्तक मीडिया के छात्रों ओर नई पीढ़ी को मार्गदर्शन करेगी। इसमें बताया गया हिन्दी पत्रकारिता का इतिहास से मीडिया जगत को जानने का मौका मिलेगा। विशिष्ठ अतिथि पिंकसिटी प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि 200 साल पहले की पत्रकारिता आजादी और देश सेवा का एक मिशन थी, जो अब धीरे-धीरे बाजारवाद में तब्दील हो रही है।मीडिया के बदलते दौर में हर स्तंभ में बदलाव और गिरावट देखने को मिल रही है। विशिष्ठ अतिथि डॉ. विवेक शर्मा ने कहा कि डॉक्टर, राजनेता और पत्रकार को राष्ट्रीयता और समाज के प्रति प्रेम का होना बेहद अनिवार्य है। केवल पैसा कमाने की सोच रखने वाले लोग इन क्षेत्रों में कभी सफल नहीं हो सकते। विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ पत्रकार श्याम माथुर ने कहा कि तेजी से बदलती पत्रकारिता के बीच यह किताब छात्रों और नए पत्रकारों के लिए बेहद उपयोगी सिद्ध होगी। वहीं डॉ. मौलिक शाह ने पुस्तक के बारे में बताया। पुस्तक की डिजायनिंग में सहयोग करने वाले जेएनयू छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया। समारोह में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, इंडिया (NUJI) के राष्ट्रीय महासचिव निर्वाचित होने पर राकेश कुमार शर्मा का जार के साथियों ने स्वागत किया। इस मौके पर जार राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष संजय सैनी, महासचिव सुरेश पारीक, संगठन मंत्री भंवर सिंह कुशवाह, उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा एवं मणिमाला शर्मा, प्रदेश सचिव अशोक श्रीमाल, जार जयपुर अध्यक्ष लेशिश जैन, महासचिव विशाल माथुर, जयपुर ग्रामीण अध्यक्ष सुरेश शर्मा, कोषाध्यक्ष बनवारी लाल शर्मा, अजमेर जार अध्यक्ष अकलेश शर्मा समेत बड़ी संख्या में जार पदाधिकारी एवं वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे।3
- महिपाल सिंह जी मकराना की ज्यादा तबियत ख़राब, सड़क पर बेहोश,चिरायु हॉस्पिटल, कालवाड़ रोड़ में भर्ती!!😓 स्वर्ण समाज पद्द यात्रा 600 किलोमीटर पैदल कर रहे महिपाल सिंह मकराणा के उज्ज्वल भविष्य और जल्द स्वस्थ हो ये कामना सभी स्वर्ण समाज के लोगो कि और से जय भवानी जय परशुराम जय महावीर। सुत्रो से।1
- bikaner news1