महराजगंज ब्रेकिंग | निचलौल सात-पांच पुल से महिला ने नहर में लगाई छलांग, स्कूली बच्चों ने बचाई जान 🚨 महराजगंज ब्रेकिंग | निचलौल सात-पांच पुल से महिला ने नहर में लगाई छलांग, स्कूली बच्चों ने बचाई जान महराजगंज के निचलौल क्षेत्र में सात-पांच पुल से एक महिला ने कथित तौर पर नहर में छलांग लगा दी। महिला को डूबता देख वहां मौजूद स्कूली बच्चों कृष्णा और सद्दाम ने अपनी जान की परवाह किए बिना नहर में छलांग लगा दी। दोनों बच्चों ने साहस दिखाते हुए डूब रही महिला को नहर से बाहर निकाल लिया। बच्चों की बहादुरी और साहस की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। कृष्णा और सद्दाम ने मानवता और हिम्मत की मिसाल पेश की। Public maharajganj #Maharajganj #महराजगंज #निचलौल #Nichloul #BreakingNews #everyone #follower #MaharajganjNews #NichlaulNews #Bravery #बहादुरी #PublicMaharajganjNews
महराजगंज ब्रेकिंग | निचलौल सात-पांच पुल से महिला ने नहर में लगाई छलांग, स्कूली बच्चों ने बचाई जान 🚨 महराजगंज ब्रेकिंग | निचलौल सात-पांच पुल से महिला ने नहर में लगाई छलांग, स्कूली बच्चों ने बचाई जान महराजगंज के निचलौल क्षेत्र में सात-पांच पुल से एक महिला ने कथित तौर पर नहर में छलांग लगा दी। महिला को डूबता देख वहां मौजूद स्कूली बच्चों कृष्णा और सद्दाम ने अपनी जान की परवाह किए बिना नहर में छलांग लगा दी। दोनों बच्चों ने साहस दिखाते हुए डूब रही महिला को नहर से बाहर निकाल लिया। बच्चों की बहादुरी और साहस की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। कृष्णा और सद्दाम ने मानवता और हिम्मत की मिसाल पेश की। Public maharajganj #Maharajganj #महराजगंज #निचलौल #Nichloul #BreakingNews #everyone #follower #MaharajganjNews #NichlaulNews #Bravery #बहादुरी #PublicMaharajganjNews
- 🚨 रतलाम में छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार, मुख्य बाजार में पुलिस ने कराया पैदल मार्च 🚨 रतलाम में छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार, मुख्य बाजार में पुलिस ने कराया पैदल मार्च रतलाम (मध्य प्रदेश): माणक चौक थाना क्षेत्र में युवती से लगातार छेड़खानी, पीछा करने और तेजाब फेंकने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने आरोपी अब्दुल रहमान को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को पुलिस आरोपी को मुख्य बाजार से पैदल घटनास्थल तक लेकर गई, जहां मामले की तस्दीक कराई गई। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, त्रिवेणी रोड स्थित संत नगर निवासी युवती ने शिकायत में बताया कि पिछले 3–4 महीनों से कुछ युवक उसकी दुकान के आसपास मंडराते, पीछा करते और अभद्र टिप्पणियां करते थे। बुधवार दोपहर करीब 1 बजे भोजन के लिए जाते समय आरोपियों ने स्कूटी से उसका पीछा कर रास्ता रोकने की कोशिश की। युवती ने साहस दिखाते हुए दुकान पर पहुंचकर आरोपियों का वीडियो बना लिया, जिसमें उनके चेहरे और स्कूटी का नंबर रिकॉर्ड हो गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच जारी है। रतलाम में छेड़खानी के आरोपी पर पुलिस का एक्शन! युवती का पीछा करने और तेजाब फेंकने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने मुख्य बाजार से पैदल ले जाकर घटनास्थल की तस्दीक कराई। वीडियो सबूत के आधार पर हुई कार्रवाई। सबसे पहले खबर देखने के लिए लाईक शेयर फ़ॉलो करना ना भूले🙏🙏🙏💐1
- जिम्मेदारों की अनदेखी के बीच युवाओं ने संभाली सफाई की कमान, खुद काट रहे रास्ते की झाड़ियां MD न्यूज़ जिला महाराजगंज थाना बृजमनगंज रिपोर्टर स्वामीनाथन कुमार महराजगंज। जिले के बरगाहपुर क्षेत्र स्थित अंबेडकर पार्क लेहड़ा के पास ग्रामीण रास्ते की स्थिति को लेकर एक तस्वीर सामने आई है, जो जिम्मेदार व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। रास्ते के दोनों किनारों पर काफी मात्रा में घास और झाड़ियां उग आई हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में स्थानीय युवाओं ने आगे बढ़कर स्वयं रास्ते की सफाई शुरू कर दी। तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक हाथ में हंसिया लेकर सड़क के किनारे उगी झाड़ियों को काट रहा है, जबकि पीछे कई अन्य युवा भी मौजूद हैं। युवाओं का कहना है कि सार्वजनिक रास्ते की साफ-सफाई और देखरेख की जिम्मेदारी संबंधित विभाग एवं स्थानीय जिम्मेदारों की होनी चाहिए, लेकिन जब समय पर ध्यान नहीं दिया गया तो उन्होंने खुद ही रास्ता साफ करने का फैसला लिया। युवाओं की पहल बनी चर्चा का विषय बरगाहपुर क्षेत्र में युवाओं की यह पहल लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस काम के लिए संबंधित विभाग और जिम्मेदार कर्मचारियों को सक्रिय होना चाहिए, उस काम के लिए क्षेत्र के युवाओं को अपने स्तर से मेहनत करनी पड़ रही है। रास्ते के दोनों ओर खड़ी ऊंची घास के कारण सड़क का काफी हिस्सा ढका हुआ दिखाई दे रहा है। बरसात के मौसम में ऐसी झाड़ियों के बढ़ जाने से रास्ते पर चलने वाले लोगों को विशेष परेशानी हो सकती है। ग्रामीणों का कहना है कि समय-समय पर रास्ते की सफाई और झाड़ियों की कटाई कराई जाए तो लोगों को ऐसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। सवाल—जिम्मेदार विभाग कब लेगा संज्ञान? स्थानीय लोगों का सवाल है कि यदि क्षेत्र के युवा बिना किसी सरकारी व्यवस्था के खुद सार्वजनिक रास्ते की सफाई करने के लिए आगे आ सकते हैं, तो संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारी इस ओर नियमित रूप से ध्यान क्यों नहीं देते? ग्रामीणों ने मांग की है कि बरगाहपुर-अंबेडकर पार्क लेहड़ा क्षेत्र के रास्ते का निरीक्षण कराकर साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही रास्ते के किनारे लगातार बढ़ रही झाड़ियों और घास को हटाने के लिए नियमित अभियान चलाया जाए, जिससे राहगीरों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। युवाओं ने दिया जिम्मेदारी का संदेश हालांकि युवाओं का यह प्रयास सराहनीय है। उन्होंने यह संदेश दिया है कि सार्वजनिक स्थान और रास्ते केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की भी सामूहिक जिम्मेदारी हैं। लेकिन ग्रामीणों का यह भी कहना है कि युवाओं की पहल जिम्मेदार विभाग की नियमित व्यवस्था का विकल्प नहीं हो सकती। अब देखना यह होगा कि युवाओं की इस पहल और सामने आई तस्वीर के बाद संबंधित जिम्मेदार अधिकारी इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और रास्ते की नियमित सफाई के लिए क्या कदम उठाते हैं। MD न्यूज़ जिला महराजगंज रिपोर्टर — स्वामीनाथ कुमार1
- महराजगंज में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बड़ा ऐलान! मानदेय बढ़ाने और GPS हाजिरी खत्म करने की मांग महराजगंज में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने, ₹2,500 को मूल मानदेय में शामिल करने, अटकी प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने और GPS हाजिरी व्यवस्था खत्म करने की मांग उठाई है। कार्यकर्ताओं ने अपर मुख्य सचिव को पत्र भेजकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।1
- नौसड़ चौराहे पर डंपर ने कार को मारी टक्कर, घसीटने का प्रयास; पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर चालक को लिया हिरासत में गीडा थाना क्षेत्रान्तर्गत नौसड़ चौराहे के पास 10 सितंबर की रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।यहाँ एक अनियंत्रित डंपर ने एक कार में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर के बाद भी डंपर चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और कार को काफी दूर तक घसीटते हुए ले जाने लगा।घटना स्थल पर मौजूद पुलिस बल ने मुस्तैदी और तत्परता दिखाते हुए तत्काल डंपर को रुकवाया और कार में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डंपर चालक को मौके से हिरासत में ले लिया है। पीड़ित पक्ष से प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।इस पूरे मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी गीडा ने क्या कुछ बताया आइए सुनते है।1
- लखनऊ में हुई भाजपा की कोर कमेटी बैठक में 2027 के यूपी चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई लखनऊ में हुई भाजपा की कोर कमेटी बैठक में 2027 के यूपी चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पार्टी तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने की तैयारी कर रही है और कई योजनाएं फाइनल हो गई हैं। बी.एल. संतोष कल तक लखनऊ में रहेंगे, इसलिए कल भी कई बैठकें होंगी। अखिलेश यादव के बयानों पर मौर्य ने कहा कि वे “स्पष्टीकरण देने में गलती कर रहे हैं” और 100 दिन बाद सपा को सैफई तक साइकिल चलानी पड़ेगी—यानी सपा के वापस आने की कोई संभावना नहीं।1
- हमीरपुर जिले में हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर हमीरपुर जिले के करगांव गांव में हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने से कई लोग घायल हुए। #Hamirpur #UPNews #ViralVideo #HamirpurNews #UttarPradesh #BreakingNews #UPPolice #LocalNews1
- महराजगंज: जलभराव के बीच स्कूल जाने को मजबूर बच्चे | निचलौल में लोगों का फूटा गुस्सा महराजगंज: जलभराव के बीच स्कूल जाने को मजबूर बच्चे | निचलौल में लोगों का फूटा गुस्सा1
- महराजगंज में गौ सम्मान आह्वान अभियान का तृतीय चरण शुरू | गांव-गांव हस्ताक्षर अभियान | गौ संरक्षण महराजगंज में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तृतीय चरण की शुरुआत हो गई है। अभियान के तहत गांव-गांव जनसंपर्क कर गौ संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है और ग्राम स्तर पर कमेटियों का गठन किया जा रहा है। सिसवा, घुघली और फरेंदा क्षेत्र में संतों एवं कार्यकर्ताओं ने लोगों से अभियान से जुड़ने और हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने की अपील की।1
- सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ महिलाएं एक शव को दफनाने की कोशिश करती हुई दिखाई दे रही हैं। 🚨 वायरल वीडियो पर सवाल, सच्चाई क्या है? सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ महिलाएं एक शव को दफनाने की कोशिश करती हुई दिखाई दे रही हैं। हालात इतने तनावपूर्ण नजर आते हैं कि पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ती है। हालांकि, इस वीडियो की जगह, तारीख और घटना की पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है। इसलिए इसे किसी धर्म, समुदाय या स्थान से जोड़कर दावा करना उचित नहीं होगा। अगर आप इस वायरल वीडियो की वास्तविक जानकारी, स्थान या आधिकारिक पुष्टि जानते हैं, तो विश्वसनीय स्रोत के साथ कमेंट में जरूर साझा करें। अफवाहों से बचें, केवल सत्यापित जानकारी साझा करें।1