धमांदरी स्कूल में अंडर-14 छात्राओं की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक विवेक शर्मा ने किया उद्घाटन, खिलाडिय़ों को खेलों से जुडऩे और नशे से दूर रहने का दिया संदेश राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धमांदरी में सोमवार को छात्राओं की अंडर-14 वर्ग की जिला स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाया। जिला भर के विभिन्न विद्यालयों से पहुंची छात्राएं विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी। कार्यक्रम के दौरान खिलाडिय़ों ने भव्य मार्च पास्ट में हिस्सा लेकर अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिता में बैडमिंटन, खो-खो, कुश्ती, जूडो, हॉकी, बास्केटबॉल, कबड्डी और हैंडबॉल सहित विभिन्न खेलों में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। मार्च पास्ट के दौरान छात्राओं ने मुख्य अतिथि को सलामी दी। इसके बाद विधायक विवेक शर्मा ने प्रतियोगिता के विधिवत शुभारंभ की घोषणा करते हुए सभी प्रतिभागी खिलाडिय़ों और टीमों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने खिलाडिय़ों से प्रतियोगिता में पूरी खेल भावना के साथ भाग लेने और अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेलों को विद्यार्थियों के जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाया जाना चाहिए, क्योंकि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण में भी सहायक होते हैं। खेल मैदान से मिलने वाला अनुशासन, मेहनत और संघर्ष की भावना जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल करने में मदद करती है। विधायक विवेक शर्मा ने छात्राओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने का संदेश देते हुए कहा कि युवा शक्ति देश और प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं को अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल और अन्य सकारात्मक गतिविधियों में लगानी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने खिलाडिय़ों से आह्वान किया कि वे खेलों में सक्रिय भागीदारी के साथ अपने साथियों को भी स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करें। विधायक ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों और खिलाडिय़ों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता के आयोजन से छात्राओं को विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और खेल कौशल को निखारने का अवसर मिलेगा। आयोजन के दौरान खेल भावना, अनुशासन और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।

- वेस्टीज से लोग अपनी सेहत को रख रहे हैं तंदुरुस्त आज ही वेस्टीज के सप्लीमेंट का इस्तेमाल करें और बहुत सारी बीमारियों से छुटकारा पाएं वेस्टिज को आज ही स्टार्ट करें और मुझे कॉल करें 9816133991 आपका बिजनेस कोच राजकुमार बिलासपुर हिमाचल प्रदेश1
- श्रीबृजराज स्वामी मंदिर नूरपुर से दर्शन कीजिए प्रभु श्रीकृष्ण जी के1
- 54 पंचायतों के प्रतिनिधियों को बुनियादी प्रशिक्षणपंचायत प्रतिनिधियों को मिल रहा विकास का ‘ज्ञान’ 54 पंचायतों के प्रतिनिधियों को बुनियादी प्रशिक्षण पंचायत प्रतिनिधियों को मिल रहा विकास का ‘ज्ञान’ 54 पंचायतों के प्रतिनिधियों को चरणबद्ध तरीके से दी जा रही योजनाओं और विभागीय कार्यप्रणाली की जानकारी लोकेशन-नूरपुर, भूषण शर्मा एंकर:- जिला कांगड़ा के फतेहपुर विकास खंड की 54 पंचायतों के प्रतिनिधियों को बुनियादी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। चार से पांच पंचायतों के प्रतिनिधियों को एक चरण में शामिल कर विभिन्न विभागों के अधिकारी उन्हें योजनाओं, विभागीय कार्यप्रणाली और उनके दायित्वों की जानकारी दे रहे हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों को उनके अधिकारों और दायित्वों के साथ-साथ ग्रामीण विकास से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। विभिन्न विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभाग की योजनाओं और कार्यप्रणाली के बारे में प्रतिनिधियों को अवगत करवा रहे हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों की कार्यक्षमता बढ़ाकर विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना है। बाइट — सुभाष अत्री, विकास खंड अधिकारी फतेहपुर बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत विकास खंड की 54 पंचायतों के प्रतिनिधियों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विभिन्न विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं और कार्यप्रणाली की जानकारी दे रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों की कार्यक्षमता बढ़ाना और ग्रामीण विकास कार्यों को अधिक प्रभावी बनाना है।1
- अवकाश में भी जनता के काम को प्राथमिकता, बिजली बाधा के बीच कृष्णगढ़ उप-तहसील में जारी रहा काम अवकाश में भी जनता के काम को प्राथमिकता, बिजली बाधा के बीच कृष्णगढ़ उप-तहसील में जारी रहा काम1
- हमने मुख्यमंत्री कार्यालय बनाया है। 15-20 साल बाद अगर कोई विपक्ष का मुख्यमंत्री भी आएगा, तो वह इसी कार्यालय में बैठेगा। यह कोई मेरा घर नहीं है। विपक्ष के पास बोलने के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने बिना किसी सोच-समझ के 1,000 करोड़ रुपये की इमारतें बना दीं, यह फ़िज़ूलखर्ची है।1
- श्री केदारनाथ ज्योतिर्लिंग के पावन धाम के आज के संध्या आरती दर्शन 21.09.20261
- नालागढ़ में ब्रेड को लेकर वायरल वीडियो से खाद्य गुणवत्ता पर सवाल1
- एम डी सी सेक्टर 5 पंचकूला में जिस पार्क में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने पौधारोपण किया था वो पार्क जंगल बना- ओ पी सिहाग एम डी सी सेक्टर 5 पंचकूला में जिस पार्क में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने पौधारोपण किया था वो पार्क जंगल बना- ओ पी सिहाग नगर निगम मेयर को पंचकूला को सिंगापुर या पेरिस बनाने की बड़ी बड़ी डींगे हांकने की बजाय कम से कम इस बदहाल पार्क की सुध लेनी चाहिए। पंचकूला, 19 सितंबर: नगर निगम पंचकूला के नवनिर्वाचित मेयर पंचकूला को आने वाले सालों में सिंगापुर तथा पेरिस बनाने के बड़े बड़े दावे आजकल मीडिया में कर रहे हैं । जिस पार्टी से मेयर संबंधित है कुछ महीनों पहले उस पार्टी की नई नवेली प्रदेश अध्यक्ष बनी डॉ अर्चना गुप्ता ने प्रदेश में अपने पहले सार्वजनिक कार्यक्रम में पंचकूला के वार्ड नंबर 2 एम डी सी सेक्टर 5 में पेट्रोल पंप के साथ वाले पार्क में पौधारोपण का कार्य करके अपने कार्य की शुरुआत की थी। इस बारे चर्चा करते हुए जजपा पंचकूला ज़िला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा कि पौधारोपण के उस कार्यक्रम में मेयर सहित पंचकूला ज़िला के बीजेपी के बड़े पदाधिकारी , पूर्व विधानसभा अध्यक्ष , जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन के तमाम अधिकारियों ने भी पौधारोपण किया था तथा इस भव्य कार्यक्रम के गवाह बने थे। जजपा ज़िला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने आज उस पार्क का दौरा किया तथा उस पार्क की दुर्दशा एवं बदहाली देखकर वो हैरान रह गए। वहां पार्क नाम कोई चीज नजर नहीं आई पूरे पार्क में बड़ी बड़ी झाड़ियों एवं कॉंग्रेस घास ने कब्जा कर रखा है तथा य़ह पार्क लोगों के लिए खुले में शौच जाने का स्थान बन गया है।ओ पी सिहाग ने नगर निगम मेयर श्याम लाल बंसल पर तंज कसते हुए कहा कि पंचकूला को पेरिस या सिंगापुर बनाने की बड़ी बड़ी बातें करने से पहले अपनी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष द्वारा लगाए गए पौधे की सम्भाल कर ले तथा जंगल बन चुके पार्क की सुध लेकर उसका जीर्णोद्धार करवाने का काम करे।1
- परवाणू,खड़ीन में ओमनी गाड़ी प*ल*टी, पांच कर्मचारी घा*य*ल ईएसआई अस्पताल परवाणू में चल रहा है इलाज खड़ीन में ओमनी गाड़ी पलटी, पांच कर्मचारी घायल परवाणू, 21सितम्बर खड़ीन स्थित एक फार्मा उद्योग से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे कर्मचारियों की ओमनी गाड़ी उद्योग से कुछ दूरी पर अज्ञात कारणों से पलट गई। हादसे में गाड़ी में सवार पांच कर्मचारी घायल हो गए। घायल कर्मचारियों के अनुसार गाड़ी में करीब 8 से 10 लोग सवार थे। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए ईएसआई अस्पताल परवाणू पहुंचाया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. भानु प्रताप ने बताया कि अस्पताल में पांच घायल पहुंचे थे, जिनमें से दो को टांके लगाए गए हैं। हादसे की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मोके पर पहुँच कर जांच शुरू कर दी हैँ जांच के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।1