*वझर के चमत्कारी हनुमान दादा का जगन्नाथ रूप में हुआ अलौकिक श्रृंगार, सवामणी में उमड़े श्रद्धालु* *वझर के चमत्कारी हनुमान दादा का जगन्नाथ रूप में हुआ अलौकिक श्रृंगार, सवामणी में उमड़े श्रद्धालु* *निवाली, 27 अगस्त (सुनील सोनी)* नगर से 5 किलोमीटर दूर स्थित ऐतिहासिक और पुरातात्विक गांव वझर, जो अपनी प्राचीन धरोहर के लिए प्रसिद्ध है। यहां लगभग दो हजार वर्ष प्राचीन, चार फीट ऊंचा सहस्रलिंगी स्थित है, साथ ही सैकड़ों प्राचीन प्रतिमाओं के भग्नावशेष भी यहां रखे हुए हैं। इसी परिसर में लगभग दो हजार वर्ष प्राचीन, 6 फीट ऊंची हनुमानजी की चमत्कारी प्रतिमा स्थापित है। यह क्षेत्र बड़ा ही प्रसिद्ध और चमत्कारी माना जाता है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु पूजा और मन्नत के लिए आते हैं। यहां पलसूद के वरिष्ठ समाजसेवी व्यापारी बाबूलाल अग्रवाल द्वारा 25 अगस्त, मंगलवार को पूजन एवं सवामणी भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से हनुमान दादा का आकर्षक श्रृंगार भगवान जगन्नाथ के स्वरूप में किया गया। इंदौर से आए प्रसिद्ध श्रृंगार कलाकार इंद्रेश लाड़ ने हनुमानजी महाराज का जगन्नाथ भगवान के रूप में मनमोहक श्रृंगार किया। क्षेत्रवासियों ने पहली बार अपने हनुमान दादा को जगन्नाथ स्वरूप में देखकर हर्ष व्यक्त किया। सवामणी भंडारे में लगभग दो हजार श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की और हनुमान दादा के इस नवीन एवं अलौकिक श्रृंगार के दर्शन कर प्रशंसा की।
*वझर के चमत्कारी हनुमान दादा का जगन्नाथ रूप में हुआ अलौकिक श्रृंगार, सवामणी में उमड़े श्रद्धालु* *वझर के चमत्कारी हनुमान दादा का जगन्नाथ रूप में हुआ अलौकिक श्रृंगार, सवामणी में उमड़े श्रद्धालु* *निवाली, 27 अगस्त (सुनील सोनी)* नगर से 5 किलोमीटर दूर स्थित ऐतिहासिक और पुरातात्विक गांव वझर, जो अपनी प्राचीन धरोहर के लिए प्रसिद्ध है।
यहां लगभग दो हजार वर्ष प्राचीन, चार फीट ऊंचा सहस्रलिंगी स्थित है, साथ ही सैकड़ों प्राचीन प्रतिमाओं के भग्नावशेष भी यहां रखे हुए हैं। इसी परिसर में लगभग दो हजार वर्ष प्राचीन, 6 फीट ऊंची हनुमानजी की चमत्कारी प्रतिमा स्थापित है। यह क्षेत्र बड़ा ही प्रसिद्ध और चमत्कारी माना जाता है, जहां दूर-दूर से
श्रद्धालु पूजा और मन्नत के लिए आते हैं। यहां पलसूद के वरिष्ठ समाजसेवी व्यापारी बाबूलाल अग्रवाल द्वारा 25 अगस्त, मंगलवार को पूजन एवं सवामणी भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से हनुमान दादा का आकर्षक श्रृंगार भगवान जगन्नाथ के स्वरूप में किया गया। इंदौर से आए प्रसिद्ध श्रृंगार कलाकार इंद्रेश लाड़
ने हनुमानजी महाराज का जगन्नाथ भगवान के रूप में मनमोहक श्रृंगार किया। क्षेत्रवासियों ने पहली बार अपने हनुमान दादा को जगन्नाथ स्वरूप में देखकर हर्ष व्यक्त किया। सवामणी भंडारे में लगभग दो हजार श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की और हनुमान दादा के इस नवीन एवं अलौकिक श्रृंगार के दर्शन कर प्रशंसा की।
- पानसेमल शहर में आज सुन्नत मुस्लिम जमात द्वारा पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नमस्कार, आप देख रहे हैं यूनिट इंडिया न्यूज़ और मैं हूँ ज्ञानेश्वर लाड़। पानसेमल शहर में आज सुन्नत मुस्लिम जमात द्वारा पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर की विभिन्न गलियों से शांतिपूर्ण जुलूस निकाला गया। जुलूस में मुस्लिम समाज के लोग अपने पारंपरिक परिधान और वेशभूषा में शामिल हुए। खास बात यह रही कि इस आयोजन में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर उम्र के लोग उत्साह के साथ सहभागी बने। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पानसेमल पुलिस प्रशासन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस प्रशासन द्वारा जुलूस के मार्ग पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान समाजजनों ने आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव का संदेश दिया। शहर की विभिन्न गलियों से गुजरते हुए जुलूस निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ा। आयोजन में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए और पूरे कार्यक्रम के दौरान शांतिपूर्ण माहौल देखने को मिला। पानसेमल में आयोजित यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता, शांति और भाईचारे का संदेश भी देता नजर आया। पानसेमल से ज्ञानेश्वर लाड़, यूनिट इंडिया न्यूज़ के लिए।1
- सर्वसम्मति से अनेश जी गोले बने प्रजापति निमाड़ अंचल अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्षों का किया सम्मान1
- थाना बड़गौदा जिला इन्दौर क्षेत्र से चोरी गई 04 भैंस एवं 02बच्चों कोधामनोदपुलिस नें सुन्द्रेल हाट बाजार से किया बरामद धामनोद -जे .एन .यादव - पुलिस अधीक्षक जिला धार सचिन शर्मा द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला धार श्री विजय डावर एवं एसडीओपी महोदय धामनोद मोनिका सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी धामनोद संतोष सिंह यादव के नेतृत्व में थाना धामनोद पुलिस द्वारा चोरी गई भैसों को बरामद कर त्वरित कार्यवाही की गई। दिनांक 26.08.2026 को फरियादी द्वारा बड़गोंदा जिला इन्दौर पर सुचना दी गई कि सुबह करीब 07:00 बजे उसके ससुर शंकर उसकी भैंसों को गांव के पास जंगल में चराने के लिए लेकर गए थे। शाम करीब 05:00 बजे वे भैंसों को चराकर वापस घर लेकर आए। भैंसों की गिनती करने पर चार बड़ी भैंसें एवं दो बच्चे कम पाए गए। फरियादी एवं उसके परिजनों द्वारा जंगल में काफी तलाश की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। बाद फरियादी भैंसो की तलाश करते हुये ग्राम सुन्द्रेल हाट बाजार में पहुंचा जहा धामनोद पुलिस की मदद से भैसों की तलाश करते उसकी भैसे सुन्दरलाल नाम के व्यक्ति के पास मिली। पुलिस कार्यवाही फरियादी की सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा ग्राम सुन्द्रेल हाट बाजार पहुंचकर उक्त चार भैंसों एवं दो बच्चों को सुरक्षित कब्जे में लेकर वाहन के माध्यम से थाना धामनोद लाया गया। तथा उक्त चार भैसों व दो बच्चो को फरियादी के सुपुर्द की गई। प्रकरण में अग्रीम वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना बड़गाँदा जिला इन्दौर को सुचना दी गई है। सराहनीय कार्यवाही उक्त सराहनीय में निरीक्षक संतोषसिह यादव, थाना प्रभारी धामनोद, आर. 729 दिपक मण्डलोई एवं थाना धामनोद पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।1
- निजी स्कूल के बच्चों ने निकाली कावड़ यात्रा, भिलट देव मंदिर में किया जलाभिषेक निजी स्कूल के बच्चों ने निकाली कावड़ यात्रा, भिलट देव मंदिर में किया जलाभिषेक कालीबावड़ी। श्रावण मास के अवसर पर मंगलवार को कालीबावड़ी के निजी विद्यालय रेवांचल एकेडमी के नन्हे विद्यार्थियों ने कावड़ यात्रा निकाली। स्कूल परिसर से करीब दो किलोमीटर दूर ग्राम सिंगाड़पुरा स्थित भिलट देव मंदिर तक बच्चे कावड़ लेकर पहुंचे। यहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। कावड़ यात्रा के कालीबावड़ी पहुंचने पर ग्रामवासियों और बच्चों के अभिभावकों ने पुष्पवर्षा कर विद्यार्थियों का स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने स्कूल के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि बचपन से ही बच्चों में संस्कृति, संस्कार और सनातन धर्म के प्रति संस्कार विकसित होने से वे बड़े होकर अपनी सनातन जड़ों से जुड़े रहेंगे। उन्होंने रेवांचल एकेडमी द्वारा आयोजित कावड़ यात्रा को सराहनीय पहल बताया। यात्रा के दौरान जय राठौड़, भाजपा मंडल सह मीडिया प्रभारी अशोक सेन, बजरंग दल जिला सेवा प्रमुख विमल राठौड़, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष दीपक राठौड़, संतोष राठौड़, मानसिंह चौहान एवं भाजपा मंडल उपाध्यक्ष हेमंत राठौड़ सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने “हर-हर महादेव” और “भोले शंभू” के जयघोष लगाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।4
- नलवा में उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक कर्मचारी वसुली को लेकर विवाद महिला घायल निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है नलवा में फाइनेंस वसूली को लेकर विवाद, महिला के घायल होने का आरोप सनावद। रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान। सनावद के समीप ग्राम नलवा में फाइनेंस की वसूली को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। ग्राम निवासी अनिल बघेल ने आरोप लगाया है कि 25 अगस्त को उजीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक, सनावद शाखा से जुड़े कर्मचारी श्याम वर्मा द्वारा वसूली के दौरान उन्हें कथित रूप से डराया-धमकाया गया तथा वाहन ले जाने की धमकी दी गई। परिजनों के अनुसार, विवाद के दौरान हुई घटना में अनिल बघेल की पत्नी घायल हुईं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। परिवार का कहना है कि घटना के बाद उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। घटना से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। संबंधित बैंक कर्मचारी और संस्था का पक्ष सामने आने के बाद खबर में उसे भी प्रमुखता से शामिल किया जाना चाहिए। फोटो कैप्शन: 📷 अस्पताल में उपचाराधीन महिला। 📷 मामले को लेकर मीडिया से बातचीत2
- विश्व पर्यटक स्थल मांडू के जहाज महल पार्किंग के गड़े में फंसी कार विश्व पर्यटक स्थल मांडू के जहाज महल पार्किंग के गड़े में फंसी कार राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/विश्व पर्यटक नगरी मांडू के जहाज महल पार्किंग में चेंबर में पर्यटक की गाड़ी फस गई कई घंटे के मस्कत के बाद गाड़ी को चेंबर से निकाला गया पुणे से आए पर्यटक ने कहा कि हमारी गाड़ी dno9 00 261 बोलेरो कार जब हम मांडू के जहाज महल पार्किंग में पहुंचे तो यहां पर पार्किंग के चेंबर के गड्ढे में पहिया चला गया वही पार्किंग में जहां हजारों गाड़ियां खड़ी हो जाती है वहां पर सही से 200 से 300 गाड़ी अभी सही से खड़ी नहीं हो पा रही है वही इस पार्किंग के अंदर बड़े-बड़े चेंबर बने हुवे जिनको बंद भी नहीं क्या गया वहा तो हमारी बड़ी गाड़ी थी तो यहां पर चेंबर के गड़े में टायर फंस गया अगर इस जगह बाइक स्कूटी होती और वह इस चेंबर के गड्ढे में गिरते अगर तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है यहां पर मध्य प्रदेश टूरिज्म के द्वारा जो पार्किंग बनाया गया है बहुत ही घटिया किस्म का बनाया गया है जिससे पर्यटकों को पार्किंग में वाहन खड़ी करने में भी बड़ी समस्या आ रही है साथ ही यहां के शौचालय की व्यवस्था भी बहुत ही दुखदाई है विश्व पर्यटक स्थल मांडू में हजारों लोग मांडू घूमने के लिए आते हैं लेकिन यहां की पार्किंग व्यवस्था को देखते हुए पर्यटक परेशान नजर आ रहा है वही पर्यटक का कहना था कि यहां के प्रशासन से निवेदन है कि मांडू में पार्किंग और शौचालय व्यवस्था में सुधार करवाए जिसे मांडू आने वाले पर्यटकों को परेशानी ना हो4
- बिहार में इस लड़के ने हद कर दी सरकार को झुकना पड़ा इस लड़के की बाहुबली तो देखो बिहार में इस लड़के ने हद कर दी सरकार को भी झुकना पड़ा इस लड़के की बाहुबली तो देखो भगवान का अवतार लेकर आया है1
- शिक्षा का ढांचा सुधारने छात्रों ने चलाया अभियान SDM को सौंपा ज्ञापन। शिक्षा का ढांचा सुधारने छात्रों ने चलाया अभियान ।1