logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित, आमजनों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु अधिकारियों को निर्देश नवादा। प्रफुल्ल कुमार सुमन बिहार सरकार के सात निश्चय-3 अंतर्गत सातवें निश्चय “सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)” का उद्देश्य राज्य के सभी नागरिकों के दैनिक जीवन को अधिक सरल, सहज एवं सम्मानजनक बनाना है। इस योजना के तहत आम नागरिकों को सरकारी कार्यालयों में कार्य निष्पादन के दौरान होने वाली कठिनाइयों को कम करने एवं उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु प्रत्येक सप्ताह सोमवार एवं शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की जा रही है। जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार आज जिले के ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके शीघ्र एवं प्रभावी निष्पादन के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई। जिला स्तर पर जनसुनवाई का आयोजन जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में किया गया। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों द्वारा कुल 11 शिकायतें दर्ज कराई गईं। जिला पदाधिकारी द्वारा कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया, जबकि अन्य मामलों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को जाँचोपरांत आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रसारित किया गया। जनसुनवाई के दौरान थाना-नारदीगंज, ग्राम-चोरमा निवासी रामाशीष प्रसाद द्वारा शारीरिक शिक्षक की काउंसलिंग से संबंधित आवेदन, थाना-मेसकौर, ग्राम-मेसकौर निवासी नीलम कुमारी द्वारा जमीनी विवाद से संबंधित आवेदन, थाना-हिसुआ, ग्राम-बैठकगली निवासी रतिका जैन द्वारा धोखाधड़ी से संबंधित आवेदन तथा थाना-नेमदारगंज, ग्राम-जसौली निवासी प्रमोद शर्मा द्वारा जमीनी विवाद से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य परिवादियों द्वारा भी विभिन्न प्रकार की शिकायतें दर्ज कराई गईं। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों का निष्पादन समयबद्ध, पारदर्शी एवं नियमानुसार सुनिश्चित किया जाए। इसी क्रम में अपर समाहर्ता, नवादा सदर एवं रजौली अनुमंडल कार्यालयों सहित जिले के ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में भी जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।

1 hr ago
user_Prafull Kumar Suman
Prafull Kumar Suman
रजौली, नवादा, बिहार•
1 hr ago
cd0c60ac-f801-4e32-9a16-b6ca2e19daa5

जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित, आमजनों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु अधिकारियों को निर्देश नवादा। प्रफुल्ल कुमार सुमन बिहार सरकार के सात निश्चय-3 अंतर्गत सातवें निश्चय “सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)” का उद्देश्य राज्य के सभी नागरिकों के दैनिक जीवन को अधिक सरल, सहज एवं सम्मानजनक बनाना है। इस योजना के तहत आम नागरिकों को सरकारी कार्यालयों में कार्य निष्पादन के दौरान होने वाली कठिनाइयों को कम करने एवं उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु प्रत्येक सप्ताह सोमवार

90412ef2-f93d-415b-997d-f5edbb793e00

एवं शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की जा रही है। जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार आज जिले के ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके शीघ्र एवं प्रभावी निष्पादन के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई। जिला स्तर पर जनसुनवाई का आयोजन जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता में उनके कार्यालय

007ce098-6340-4443-b59b-0a256852ead9

कक्ष में किया गया। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों द्वारा कुल 11 शिकायतें दर्ज कराई गईं। जिला पदाधिकारी द्वारा कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया, जबकि अन्य मामलों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को जाँचोपरांत आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रसारित किया गया। जनसुनवाई के दौरान थाना-नारदीगंज, ग्राम-चोरमा निवासी रामाशीष प्रसाद द्वारा शारीरिक शिक्षक की काउंसलिंग से संबंधित आवेदन, थाना-मेसकौर, ग्राम-मेसकौर निवासी नीलम कुमारी द्वारा जमीनी विवाद से संबंधित आवेदन, थाना-हिसुआ, ग्राम-बैठकगली निवासी रतिका जैन द्वारा धोखाधड़ी से

fef89205-ed27-47d4-8c0f-3b1adca6ffa9

संबंधित आवेदन तथा थाना-नेमदारगंज, ग्राम-जसौली निवासी प्रमोद शर्मा द्वारा जमीनी विवाद से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य परिवादियों द्वारा भी विभिन्न प्रकार की शिकायतें दर्ज कराई गईं। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों का निष्पादन समयबद्ध, पारदर्शी एवं नियमानुसार सुनिश्चित किया जाए। इसी क्रम में अपर समाहर्ता, नवादा सदर एवं रजौली अनुमंडल कार्यालयों सहित जिले के ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में भी जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार में भाजपा सरकार पर 'जंगल राज' चलाने और बहू-बेटियों की सुरक्षा में चूक के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इन दावों के साथ, राज्य की कानून-व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
    1
    बिहार में भाजपा सरकार पर 'जंगल राज' चलाने और बहू-बेटियों की सुरक्षा में चूक के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इन दावों के साथ, राज्य की कानून-व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
    user_News Of Nawada
    News Of Nawada
    Local News Reporter सिरदला, नवादा, बिहार•
    8 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़* *कोडरमा। नवलशाही थाना क्षेत्र के नीमाडीह स्थित अधूरा पड़े डैम मे एक महिला का शव बरामद होने की सूचना।* *ब्रेकिंग न्यूज़* *कोडरमा। नवलशाही थाना क्षेत्र के नीमाडीह स्थित अधूरा पड़े डैम मे एक महिला का शव बरामद होने की सूचना।*
    1
    *ब्रेकिंग न्यूज़*

*कोडरमा। नवलशाही थाना क्षेत्र के नीमाडीह स्थित अधूरा पड़े डैम मे एक महिला का शव बरामद होने की सूचना।*
*ब्रेकिंग न्यूज़*
*कोडरमा। नवलशाही थाना क्षेत्र के नीमाडीह स्थित अधूरा पड़े डैम मे एक महिला का शव बरामद होने की सूचना।*
    user_PRAVEEN NIRANJAN JOURNALIST
    PRAVEEN NIRANJAN JOURNALIST
    Local News Reporter कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    59 min ago
  • कोडरमा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अजय कुमार सिंह ने सदर अस्पताल कोडरमा का औचक निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि जिले में बन रहे मेडिकल कॉलेज को ध्यान में रखते हुए अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की साफ-सफाई, मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं, डॉक्टरों की उपस्थिति और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की गहन जांच की गई। अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि आने वाले समय में मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था और बेहतर हो सके। श्री अजय कुमार सिंह ने अस्पताल परिसर के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य कर्मियों से भी जानकारी ली। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। अब देखना होगा कि इस निरीक्षण के बाद सदर अस्पताल कोडरमा की स्वास्थ्य सेवाओं में कितना सुधार देखने को मिलता है।
    1
    कोडरमा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अजय कुमार सिंह ने सदर अस्पताल कोडरमा का औचक निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि जिले में बन रहे मेडिकल कॉलेज को ध्यान में रखते हुए अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल की साफ-सफाई, मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं, डॉक्टरों की उपस्थिति और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की गहन जांच की गई। अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि आने वाले समय में मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था और बेहतर हो सके।
श्री अजय कुमार सिंह ने अस्पताल परिसर के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य कर्मियों से भी जानकारी ली। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।
अब देखना होगा कि इस निरीक्षण के बाद सदर अस्पताल कोडरमा की स्वास्थ्य सेवाओं में कितना सुधार देखने को मिलता है।
    user_Sunil Kumar journalist
    Sunil Kumar journalist
    Local News Reporter कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    1 hr ago
  • मॉडर्न पब्लिक स्कूल में बालिकाओं के स्वास्थ्य पर जागरूकता सत्र झुमरी तिलैया। मॉडर्न पब्लिक स्कूल, झुमरी तिलैया में सोमवार को “स्वस्थ बालिका, सशक्त कल” विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शिल्पी काजल शामिल हुईं। उन्होंने कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलाव, मासिक धर्म स्वच्छता, संतुलित आहार एवं एनीमिया से बचाव के बारे में जानकारी दी। डॉ. काजल ने कहा कि माहवारी एक सामान्य जैविक प्रक्रिया है और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने की जरूरत है। कार्यक्रम में 200 से अधिक छात्राओं एवं महिला शिक्षिकाओं ने भाग लिया। प्रश्नोत्तर सत्र में छात्राओं ने स्वास्थ्य संबंधी सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञ ने सरल तरीके से जवाब दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जी.सी. वर्मा ने कहा कि छात्राओं को सही स्वास्थ्य परामर्श देना समय की आवश्यकता है। वहीं विद्यालय प्रबंधन ने बालिकाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रखने की बात कही। मॉडर्न पब्लिक स्कूल में बालिकाओं के स्वास्थ्य पर जागरूकता सत्र झुमरी तिलैया। मॉडर्न पब्लिक स्कूल, झुमरी तिलैया में सोमवार को “स्वस्थ बालिका, सशक्त कल” विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शिल्पी काजल शामिल हुईं। उन्होंने कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलाव, मासिक धर्म स्वच्छता, संतुलित आहार एवं एनीमिया से बचाव के बारे में जानकारी दी। डॉ. काजल ने कहा कि माहवारी एक सामान्य जैविक प्रक्रिया है और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने की जरूरत है। कार्यक्रम में 200 से अधिक छात्राओं एवं महिला शिक्षिकाओं ने भाग लिया। प्रश्नोत्तर सत्र में छात्राओं ने स्वास्थ्य संबंधी सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञ ने सरल तरीके से जवाब दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जी.सी. वर्मा ने कहा कि छात्राओं को सही स्वास्थ्य परामर्श देना समय की आवश्यकता है। वहीं विद्यालय प्रबंधन ने बालिकाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रखने की बात कही।
    1
    मॉडर्न पब्लिक स्कूल में बालिकाओं के स्वास्थ्य पर जागरूकता सत्र

झुमरी तिलैया। मॉडर्न पब्लिक स्कूल, झुमरी तिलैया में सोमवार को “स्वस्थ बालिका, सशक्त कल” विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शिल्पी काजल शामिल हुईं। उन्होंने कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलाव, मासिक धर्म स्वच्छता, संतुलित आहार एवं एनीमिया से बचाव के बारे में जानकारी दी।

डॉ. काजल ने कहा कि माहवारी एक सामान्य जैविक प्रक्रिया है और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने की जरूरत है। कार्यक्रम में 200 से अधिक छात्राओं एवं महिला शिक्षिकाओं ने भाग लिया। प्रश्नोत्तर सत्र में छात्राओं ने स्वास्थ्य संबंधी सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञ ने सरल तरीके से जवाब दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य जी.सी. वर्मा ने कहा कि छात्राओं को सही स्वास्थ्य परामर्श देना समय की आवश्यकता है। वहीं विद्यालय प्रबंधन ने बालिकाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रखने की बात कही।
मॉडर्न पब्लिक स्कूल में बालिकाओं के स्वास्थ्य पर जागरूकता सत्र
झुमरी तिलैया। मॉडर्न पब्लिक स्कूल, झुमरी तिलैया में सोमवार को “स्वस्थ बालिका, सशक्त कल” विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शिल्पी काजल शामिल हुईं। उन्होंने कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलाव, मासिक धर्म स्वच्छता, संतुलित आहार एवं एनीमिया से बचाव के बारे में जानकारी दी।
डॉ. काजल ने कहा कि माहवारी एक सामान्य जैविक प्रक्रिया है और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने की जरूरत है। कार्यक्रम में 200 से अधिक छात्राओं एवं महिला शिक्षिकाओं ने भाग लिया। प्रश्नोत्तर सत्र में छात्राओं ने स्वास्थ्य संबंधी सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञ ने सरल तरीके से जवाब दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य जी.सी. वर्मा ने कहा कि छात्राओं को सही स्वास्थ्य परामर्श देना समय की आवश्यकता है। वहीं विद्यालय प्रबंधन ने बालिकाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रखने की बात कही।
    user_Koderma news
    Koderma news
    Court reporter कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • गोविंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार रात बिजली गुल होने से पूरा अस्पताल घंटों अंधेरे में डूबा रहा। हैरानी की बात यह है कि घंटों तक जनरेटर भी चालू नहीं किया गया और इलाज एक बल्ब व मोबाइल टॉर्च के सहारे चलता रहा।
    1
    गोविंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार रात बिजली गुल होने से पूरा अस्पताल घंटों अंधेरे में डूबा रहा। हैरानी की बात यह है कि घंटों तक जनरेटर भी चालू नहीं किया गया और इलाज एक बल्ब व मोबाइल टॉर्च के सहारे चलता रहा।
    user_Raushan Gupta
    Raushan Gupta
    Local News Reporter गोविंदपुर, नवादा, बिहार•
    10 hrs ago
  • कोडरमा के बेकोबार उत्तरी पंचायत के मुखिया पति किशोर साव का बाइक चालक को धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में वे बाइक चालक को जबरन रोककर लाइसेंस मांगते और धमकाते दिख रहे हैं। इससे उन पर गुंडागर्दी और रंगदारी के आरोप फिर से लगने लगे हैं।
    1
    कोडरमा के बेकोबार उत्तरी पंचायत के मुखिया पति किशोर साव का बाइक चालक को धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में वे बाइक चालक को जबरन रोककर लाइसेंस मांगते और धमकाते दिख रहे हैं। इससे उन पर गुंडागर्दी और रंगदारी के आरोप फिर से लगने लगे हैं।
    user_Sanjay kumar Sharma
    Sanjay kumar Sharma
    कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    10 hrs ago
  • नवादा पुलिस ने दो महिला चेन स्नेचर को गिरफ्तार करने का दावा किया है। हालांकि, प्रेस के सामने दिए गए पुलिस के बयान में गलतबयानी का आरोप लगने से अब उनकी कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
    2
    नवादा पुलिस ने दो महिला चेन स्नेचर को गिरफ्तार करने का दावा किया है। हालांकि, प्रेस के सामने दिए गए पुलिस के बयान में गलतबयानी का आरोप लगने से अब उनकी कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
    user_Varunendra kumar (Nawada Live)
    Varunendra kumar (Nawada Live)
    Nawada, Bihar•
    16 hrs ago
  • नवादा के पहाड़पुर गांव में ग्रामीणों ने एक प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया। इसके बाद बिना किसी देरी के ग्रामीणों ने पास के मंदिर में ही दोनों की शादी करवा दी। इस अनोखी घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।
    1
    नवादा के पहाड़पुर गांव में ग्रामीणों ने एक प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया। इसके बाद बिना किसी देरी के ग्रामीणों ने पास के मंदिर में ही दोनों की शादी करवा दी। इस अनोखी घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।
    user_News Of Nawada
    News Of Nawada
    Local News Reporter सिरदला, नवादा, बिहार•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.