logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

देवभूमि उद्यमिता योजना में डोईवाला कॉलेज के तीन छात्रों का चयन, IIM काशीपुर में लेंगे प्रशिक्षण The Aman Times देवभूमि उद्यमिता योजना में डोईवाला कॉलेज के तीन छात्रों का चयन, IIM काशीपुर में लेंगे प्रशिक्षण डोईवाला। शहीद दुर्गामल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोईवाला के तीन विद्यार्थियों देवांश, चंद्र प्रकाश एवं अजय सिंह बिष्ट का चयन देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत हुआ है। चयनित विद्यार्थी उद्यमिता प्रशिक्षण एवं कैंप में प्रतिभाग करने के लिए आईआईएम काशीपुर रवाना होंगे। प्रशिक्षण में जाने से पूर्व शनिवार को छात्रों ने महाविद्यालय परिसर में अपने स्टार्टअप ‘Himalayan Wellness Tea’ के उत्पादों का एक दिवसीय प्रचार एवं प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने अपराजिता, तुलसी, लेमनग्रास और कंडाली जैसी स्थानीय एवं प्राकृतिक वनस्पतियों से तैयार हर्बल चाय उत्पादों की जानकारी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को दी। छात्रों ने बताया कि उनका उद्देश्य स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देना है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डीपी भट्ट ने छात्रों की पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि रोजगार तलाशने के साथ-साथ स्वयं रोजगार सृजित करने की दिशा में छात्रों का यह प्रयास महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर देवभूमि उद्यमिता योजना के नोडल अधिकारी डॉ. शिवकुमार लाल सहित प्रो. संगीता बहुगुणा, डॉ. नवीन कुमार नैथानी, डॉ. अखिलेश कुकरेती, डॉ. वल्लरी कुकरेती, डॉ. अंजलि वर्मा, डॉ. वीएस पावर, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. पल्लवी मिश्रा, डॉ. पूरन सिंह खाती, डॉ. शरद त्रिपाठी, डॉ. गुलनाज फातिमा, डॉ. रीना सहित अनेक प्राध्यापक एवं छात्र मौजूद रहे।

on 19 September
user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
on 19 September
47d8dd29-e621-492a-b952-844b0823b975

देवभूमि उद्यमिता योजना में डोईवाला कॉलेज के तीन छात्रों का चयन, IIM काशीपुर में लेंगे प्रशिक्षण The Aman Times देवभूमि उद्यमिता योजना में डोईवाला कॉलेज के तीन छात्रों का चयन, IIM काशीपुर में लेंगे प्रशिक्षण डोईवाला। शहीद दुर्गामल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोईवाला के तीन विद्यार्थियों देवांश, चंद्र प्रकाश एवं अजय सिंह बिष्ट का चयन देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत हुआ है। चयनित विद्यार्थी उद्यमिता प्रशिक्षण एवं कैंप में प्रतिभाग करने के लिए आईआईएम काशीपुर रवाना होंगे। प्रशिक्षण में जाने से पूर्व शनिवार को छात्रों ने महाविद्यालय परिसर में अपने स्टार्टअप ‘Himalayan Wellness Tea’ के उत्पादों का एक दिवसीय प्रचार एवं प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने अपराजिता, तुलसी, लेमनग्रास और कंडाली जैसी स्थानीय एवं प्राकृतिक वनस्पतियों से तैयार हर्बल चाय उत्पादों की जानकारी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को दी। छात्रों ने बताया कि उनका उद्देश्य स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देना है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डीपी भट्ट ने छात्रों की पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि रोजगार तलाशने के साथ-साथ स्वयं रोजगार सृजित करने की दिशा में छात्रों का यह प्रयास महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर देवभूमि उद्यमिता योजना के नोडल अधिकारी डॉ. शिवकुमार लाल सहित प्रो. संगीता बहुगुणा, डॉ. नवीन कुमार नैथानी, डॉ. अखिलेश कुकरेती, डॉ. वल्लरी कुकरेती, डॉ. अंजलि वर्मा, डॉ. वीएस पावर, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. पल्लवी मिश्रा, डॉ. पूरन सिंह खाती, डॉ. शरद त्रिपाठी, डॉ. गुलनाज फातिमा, डॉ. रीना सहित अनेक प्राध्यापक एवं छात्र मौजूद रहे।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • 🔥 देहरादून में हादसा, बालाजी ड्रेस एम्पोरियम में लगी भीषण आग The Aman Times 🔥 देहरादून में हादसा, बालाजी ड्रेस एम्पोरियम में लगी भीषण आग देहरादून में सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे बालाजी ड्रेस एम्पोरियम में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगने की आशंका है। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया और लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग पर काबू पाने के लिए प्रयास जारी हैं। 📍 देहरादून 🕘 घटना समय: करीब 9:30 बजे
    1
    🔥 देहरादून में हादसा, बालाजी ड्रेस एम्पोरियम में लगी भीषण आग

The Aman Times 
🔥 देहरादून में हादसा, बालाजी ड्रेस एम्पोरियम में लगी भीषण आग
देहरादून में सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे बालाजी ड्रेस एम्पोरियम में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगने की आशंका है।
आग की चपेट में आने से दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया और लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग पर काबू पाने के लिए प्रयास जारी हैं।
📍 देहरादून
🕘 घटना समय: करीब 9:30 बजे
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
  • भारत की सोच, संविधान और हमारे लोकतंत्र की रक्षा के लिए आज सड़कों पर उतरने वाले हर व्यक्ति का धन्यवाद!(राहुल गांधी)
    3
    भारत की सोच, संविधान और हमारे लोकतंत्र की रक्षा के लिए आज सड़कों पर उतरने वाले हर व्यक्ति का धन्यवाद!(राहुल गांधी)
    user_Rajkumar mehra press reporter
    Rajkumar mehra press reporter
    देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • *अपनों की प्रताड़ना से टूटे बुजुर्ग, न्याय की आस में पहुंचे समाधान दिवस* *92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द; समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश* *बुजुर्गों की सुरक्षा, पेंशन और जरूरतमंद परिवारों की सहायता से लेकर जन सुविधाओं पर प्रशासन का फोकस* *देहरादून 12 अक्टूबर,2026 (सू.वि),* जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 92 शिकायतें दर्ज की गईं। इस दौरान बुजुर्गों की संपत्ति हड़पने, मारपीट, पारिवारिक प्रताड़ना, पेंशन में देरी, भूमि विवाद और आर्थिक सहायता से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से सामने आईं। जिलाधिकारी ने पीड़ितों की व्यथा गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। *बुजुर्गों की संपत्ति हड़पने और प्रताड़ना पर सख्ती* समाधान दिवस में 89 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक राजन सूद ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि उनके बेटे ने गिफ्ट डीड के माध्यम से धोखे से उनकी पूरी संपत्ति अपने नाम करा ली। इसके बाद व्यवसाय शुरू करने के लिए देखभाल का भरोसा देकर उनके खाते से 15 लाख रुपये भी ले लिए। अब वही बेटा उनकी देखभाल करने के बजाय उनके साथ मारपीट कर रहा है और उन्हें घर से बेघर करने पर आमादा है। अपनी संपत्ति और धनराशि वापस दिलाने की गुहार पर जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर को भरण-पोषण अधिनियम में वाद दर्ज कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सेलाकुई निवासी 68 वर्षीय शंभू प्रसाद ने अपनी पुत्री और दामाद पर संपत्ति हड़पने के इरादे से जबरन मकान में रहने तथा गाली-गलौज एवं मारपीट कर परेशान करने का आरोप लगाया। जिलाधिकारी ने सीओ विकासनगर को तत्काल कार्रवाई कर समस्या का निस्तारण करने को कहा। वहीं, जांझरा निवासी वरिष्ठ नागरिक हुकम सिंह ने बड़े बेटे और बहू की प्रताड़ना से बचाने की गुहार लगाई। इस पर सीओ प्रेमनगर को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। 85 वर्षीय टेक बहादुर राणा ने भी अपने दोनों बेटों और बहुओं से प्रताड़ित होने की शिकायत करते हुए बेटों को संपत्ति से बेदखल कराने की मांग की। जिलाधिकारी ने सीओ पटेलनगर को मामले में त्वरित कार्रवाई कर बुजुर्ग को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके अलावा, प्रेमा देवी ने कोषागार से पारिवारिक पेंशन रोके जाने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने मुख्य कोषाधिकारी को उसी दिन पेंशन की धनराशि उनके खाते में हस्तांतरित करने तथा वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन के मामलों में अनावश्यक विलंब न करने की हिदायत दी। *अनाथ बच्चों की पढ़ाई और जरूरतमंद परिवारों की मदद की गुहार* जनसुनवाई में कई शिकायतें ऐसी भी पहुंचीं, जिनमें आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवारों ने मदद की गुहार लगाई। श्यामपुर निवासी विधवा उषा ने बताया कि पति, पुत्र और बहू के निधन के बाद वह अपने अनाथ पोते-पोतियों का पालन-पोषण कर रही हैं। आर्थिक तंगी के कारण बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में कठिनाई हो रही है। मालदेवता निवासी सहाय रमोला ने बताया कि कैंसर के लंबे उपचार के बाद उनके पति का निधन हो गया। दो छोटे बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी अब उनके सामने बड़ी चुनौती बन गई है। वहीं, ग्राम भुड्डी निवासी महताब अली ने मस्तिष्क संबंधी बीमारी के उपचार के लिए आर्थिक सहायता मांगी। *भूमि विवाद, अवैध कब्जे और नशे की बिक्री पर कार्रवाई के निर्देश* बालावाला निवासी मीना देवी ने शिकायत की कि करीब 10 वर्ष पूर्व एक प्रॉपर्टी डीलर ने गलत खसरा नंबर की भूमि दिखाकर उन्हें 451.67 वर्गमीटर जमीन बेच दी, लेकिन अब न तो उन्हें भूमि मिल रही है और न ही धनराशि वापस की जा रही है। जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रकरण में लैंड फ्रॉड के तहत मामला दर्ज कराया गया। डालनवाला निवासी रणवीर सिंह की भूमि पर पड़ोसी द्वारा अवैध कब्जा कर दीवार बनाने की शिकायत पर एसडीएम को जांच के निर्देश दिए गए। विकासनगर के सिहनीवाला गांव निवासी नारायण सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग-72 के निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि का मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्रकरण की जांच कर निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। अजबपुर कलां में अवैध शराब और नशीले पदार्थों की बिक्री की शिकायत पर जिला आबकारी अधिकारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। शास्त्रीनगर के निवासियों ने आवासीय क्षेत्र में शराब, मीट और मछली की दुकानों से उत्पन्न समस्याओं के साथ सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण की शिकायत दर्ज कराई। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। *जनसुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हर माह मिलें बिजली-पानी के बिल* जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों का जमीनी स्तर पर स्वयं सत्यापन कर वास्तविक स्थिति के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए तथा बिजली और पानी के दो-तीन माह के बिल एक साथ भेजने के बजाय प्रत्येक माह नियमित रूप से जारी किए जाएं ताकि उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पडे। साथ ही, पेंशनरों को समय पर सामाजिक व पारिवारिक पेंशन उपलब्ध कराने, स्ट्रीट लाइट एवं सड़कों के मरम्मत कार्यों में तेजी लाने और आपदा राहत कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्यों के लिए संबंधित विभागों को धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। उन्होंने निर्देश दिए कि आपदा राहत से जुड़े कार्य गुणवत्ता के साथ तेजी से पूरे किए जाएं। साथ ही ई-ऑफिस, सीएम हेल्पलाइन और जनसुविधाओं से संबंधित लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता, जवाबदेही और समयबद्धता सुनिश्चित करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। जनसुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि.रा) केके मिश्रा, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम लाल भारती, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल, मुख्य कृषि अधिकारी देवेंद्र राणा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
    4
    *अपनों की प्रताड़ना से टूटे बुजुर्ग, न्याय की आस में पहुंचे समाधान दिवस*
*92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द; समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश*
*बुजुर्गों की सुरक्षा, पेंशन और जरूरतमंद परिवारों की सहायता से लेकर जन सुविधाओं पर प्रशासन का फोकस*
*देहरादून 12 अक्टूबर,2026 (सू.वि),*
जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 92 शिकायतें दर्ज की गईं। इस दौरान बुजुर्गों की संपत्ति हड़पने, मारपीट, पारिवारिक प्रताड़ना, पेंशन में देरी, भूमि विवाद और आर्थिक सहायता से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से सामने आईं। जिलाधिकारी ने पीड़ितों की व्यथा गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
*बुजुर्गों की संपत्ति हड़पने और प्रताड़ना पर सख्ती*
समाधान दिवस में 89 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक राजन सूद ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि उनके बेटे ने गिफ्ट डीड के माध्यम से धोखे से उनकी पूरी संपत्ति अपने नाम करा ली। इसके बाद व्यवसाय शुरू करने के लिए देखभाल का भरोसा देकर उनके खाते से 15 लाख रुपये भी ले लिए। अब वही बेटा उनकी देखभाल करने के बजाय उनके साथ मारपीट कर रहा है और उन्हें घर से बेघर करने पर आमादा है। अपनी संपत्ति और धनराशि वापस दिलाने की गुहार पर जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर को भरण-पोषण अधिनियम में वाद दर्ज कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
सेलाकुई निवासी 68 वर्षीय शंभू प्रसाद ने अपनी पुत्री और दामाद पर संपत्ति हड़पने के इरादे से जबरन मकान में रहने तथा गाली-गलौज एवं मारपीट कर परेशान करने का आरोप लगाया। जिलाधिकारी ने सीओ विकासनगर को तत्काल कार्रवाई कर समस्या का निस्तारण करने को कहा। वहीं, जांझरा निवासी वरिष्ठ नागरिक हुकम सिंह ने बड़े बेटे और बहू की प्रताड़ना से बचाने की गुहार लगाई। इस पर सीओ प्रेमनगर को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
85 वर्षीय टेक बहादुर राणा ने भी अपने दोनों बेटों और बहुओं से प्रताड़ित होने की शिकायत करते हुए बेटों को संपत्ति से बेदखल कराने की मांग की। जिलाधिकारी ने सीओ पटेलनगर को मामले में त्वरित कार्रवाई कर बुजुर्ग को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके अलावा, प्रेमा देवी ने कोषागार से पारिवारिक पेंशन रोके जाने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने मुख्य कोषाधिकारी को उसी दिन पेंशन की धनराशि उनके खाते में हस्तांतरित करने तथा वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन के मामलों में अनावश्यक विलंब न करने की हिदायत दी।
*अनाथ बच्चों की पढ़ाई और जरूरतमंद परिवारों की मदद की गुहार*
जनसुनवाई में कई शिकायतें ऐसी भी पहुंचीं, जिनमें आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवारों ने मदद की गुहार लगाई। श्यामपुर निवासी विधवा उषा ने बताया कि पति, पुत्र और बहू के निधन के बाद वह अपने अनाथ पोते-पोतियों का पालन-पोषण कर रही हैं। आर्थिक तंगी के कारण बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में कठिनाई हो रही है।
मालदेवता निवासी सहाय रमोला ने बताया कि कैंसर के लंबे उपचार के बाद उनके पति का निधन हो गया। दो छोटे बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी अब उनके सामने बड़ी चुनौती बन गई है। वहीं, ग्राम भुड्डी निवासी महताब अली ने मस्तिष्क संबंधी बीमारी के उपचार के लिए आर्थिक सहायता मांगी।
*भूमि विवाद, अवैध कब्जे और नशे की बिक्री पर कार्रवाई के निर्देश*
बालावाला निवासी मीना देवी ने शिकायत की कि करीब 10 वर्ष पूर्व एक प्रॉपर्टी डीलर ने गलत खसरा नंबर की भूमि दिखाकर उन्हें 451.67 वर्गमीटर जमीन बेच दी, लेकिन अब न तो उन्हें भूमि मिल रही है और न ही धनराशि वापस की जा रही है। जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रकरण में लैंड फ्रॉड के तहत मामला दर्ज कराया गया। डालनवाला निवासी रणवीर सिंह की भूमि पर पड़ोसी द्वारा अवैध कब्जा कर दीवार बनाने की शिकायत पर एसडीएम को जांच के निर्देश दिए गए।
विकासनगर के सिहनीवाला गांव निवासी नारायण सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग-72 के निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि का मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्रकरण की जांच कर निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। अजबपुर कलां में अवैध शराब और नशीले पदार्थों की बिक्री की शिकायत पर जिला आबकारी अधिकारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
शास्त्रीनगर के निवासियों ने आवासीय क्षेत्र में शराब, मीट और मछली की दुकानों से उत्पन्न समस्याओं के साथ सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण की शिकायत दर्ज कराई। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
*जनसुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हर माह मिलें बिजली-पानी के बिल*
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों का जमीनी स्तर पर स्वयं सत्यापन कर वास्तविक स्थिति के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए तथा बिजली और पानी के दो-तीन माह के बिल एक साथ भेजने के बजाय प्रत्येक माह नियमित रूप से जारी किए जाएं ताकि उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पडे। साथ ही, पेंशनरों को समय पर सामाजिक व पारिवारिक पेंशन उपलब्ध कराने, स्ट्रीट लाइट एवं सड़कों के मरम्मत कार्यों में तेजी लाने और आपदा राहत कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने बताया कि आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्यों के लिए संबंधित विभागों को धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। उन्होंने निर्देश दिए कि आपदा राहत से जुड़े कार्य गुणवत्ता के साथ तेजी से पूरे किए जाएं। साथ ही ई-ऑफिस, सीएम हेल्पलाइन और जनसुविधाओं से संबंधित लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता, जवाबदेही और समयबद्धता सुनिश्चित करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है।
जनसुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि.रा) केके मिश्रा, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम लाल भारती, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल, मुख्य कृषि अधिकारी देवेंद्र राणा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Uma shankar Kukreti
    Uma shankar Kukreti
    Newspaper publisher ऋषिकेश, देहरादून, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
  • “ड्यूटी पूरी लेते हो, तो स्टाइपेंड क्यों कम देते हो?” नर्सिंग इंटर्न ने उठाई आवाज... “ड्यूटी पूरी लेते हो, तो स्टाइपेंड क्यों कम देते हो?” नर्सिंग इंटर्न ने उठाई आवाज, नर्सिंग एकता मंच का स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच, पुलिस ने रोका, प्रदर्शनकारी गेट पर ही बैठे । NIU #NursingEktaManch #NursingStipend नर्सिंग एकता मंच उत्तराखंड के तत्वावधान में आज प्रदेश भर के नर्सिंग अधिकारियों ने स्टाइपेंड वृद्धि की मांग को लेकर किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच, प्रथम नवरात्रि के दिन सुबह से ही नर्सिंग अधिकारी बिंदाल पुल पर एकत्रित होना शुरू हो गए थे और वहीं से उन्होंने एकजुट होकर हाथों में तख्तीयां लेकर विशाल रैली निकाली, प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि वे इंटर्नशिप के दौरान अस्पतालों में पूरी ड्यूटी निभा रहे हैं, लेकिन उन्हें उचित स्टाइपेंड नहीं दिया जा रहा है। रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने “ड्यूटी पूरी लेते हो, तो स्टाइपेंड क्यों कम देते हो” जैसे नारे लगाकर सरकार के खिलाफ रोष जताया। स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच के लिए विभिन्न जिलों से पहुंचे नर्सिंग अधिकारीयों की संख्या सैंकड़ो की तदाद में रही... स्वास्थ्य मंत्री आवास पहुंचने पर पुलिस प्रशासन ने नर्सिंग अधिकारीयों को मुख्य गेट पर ही रोक लिया जवाब में नर्सिंग अधिकारी वहीं धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की,
    1
    “ड्यूटी पूरी लेते हो, तो स्टाइपेंड क्यों कम देते हो?” नर्सिंग इंटर्न ने उठाई आवाज...
“ड्यूटी पूरी लेते हो, तो स्टाइपेंड क्यों कम देते हो?” नर्सिंग इंटर्न ने उठाई आवाज, नर्सिंग एकता मंच का स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच, पुलिस ने रोका, प्रदर्शनकारी गेट पर ही बैठे । NIU 
#NursingEktaManch #NursingStipend
नर्सिंग एकता मंच उत्तराखंड के तत्वावधान में आज प्रदेश भर के नर्सिंग अधिकारियों ने स्टाइपेंड वृद्धि की मांग को लेकर किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच, प्रथम नवरात्रि के दिन सुबह से ही नर्सिंग अधिकारी बिंदाल पुल पर एकत्रित होना शुरू हो गए थे और वहीं से उन्होंने एकजुट होकर हाथों में तख्तीयां लेकर विशाल रैली निकाली, प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि वे इंटर्नशिप के दौरान अस्पतालों में पूरी ड्यूटी निभा रहे हैं, लेकिन उन्हें उचित स्टाइपेंड नहीं दिया जा रहा है। रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने “ड्यूटी पूरी लेते हो, तो स्टाइपेंड क्यों कम देते हो” जैसे नारे लगाकर सरकार के खिलाफ रोष जताया।
स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच के लिए विभिन्न जिलों से पहुंचे नर्सिंग अधिकारीयों की संख्या सैंकड़ो की तदाद में रही...
स्वास्थ्य मंत्री आवास पहुंचने पर पुलिस प्रशासन ने नर्सिंग अधिकारीयों को मुख्य गेट पर ही रोक लिया जवाब में नर्सिंग अधिकारी वहीं धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की,
    user_Deep Maithani - News India Update NIU Journalist Uttarakhand
    Deep Maithani - News India Update NIU Journalist Uttarakhand
    Graphic designer विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    20 hrs ago
  • लक्सर। लक्सर विधानसभा के गांव फतवा में सड़क पर पानी और कीचड़ भरा होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की बदहाल स्थिति से नाराज ग्रामीणों की शिकायत पर पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। Ravinder Singh Anand @highlight Anupama RAWAT Indian National Congress - Chhattisgarh
    1
    लक्सर। लक्सर विधानसभा के गांव फतवा में सड़क पर पानी और कीचड़ भरा होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की बदहाल स्थिति से नाराज ग्रामीणों की शिकायत पर पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।
Ravinder Singh Anand @highlight Anupama RAWAT Indian National Congress - Chhattisgarh
    user_मोहित सम्पादक हरिद्वार (UK)
    मोहित सम्पादक हरिद्वार (UK)
    Newspaper publisher हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
  • देहरादून मोती बाजार दुकान में लगी भयंकर आग सामान जलकर हुआ खाक दमकल टीम पहुंची मौके पर आग पर पाया काबू।
    1
    देहरादून मोती बाजार दुकान में लगी भयंकर आग सामान जलकर हुआ खाक दमकल टीम पहुंची मौके पर आग पर पाया काबू।
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
  • देहरादून में समाधान दिवस: 92 शिकायतें, बुजुर्गों की पीड़ा पर डीएम सख्त The Aman Times देहरादून में समाधान दिवस: 92 शिकायतें, बुजुर्गों की पीड़ा पर डीएम सख्त देहरादून कलेक्ट्रेट में आयोजित समाधान दिवस में 92 शिकायतें दर्ज हुईं। सबसे अधिक मामले बुजुर्गों की संपत्ति हड़पने, पारिवारिक प्रताड़ना, मारपीट, पेंशन, भूमि विवाद और आर्थिक सहायता से जुड़े रहे। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। बुजुर्गों की संपत्ति हड़पने और प्रताड़ना के मामलों में पुलिस व प्रशासन को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं, अनाथ बच्चों की पढ़ाई, जरूरतमंद परिवारों की आर्थिक सहायता, भूमि विवाद, अवैध कब्जे और नशे की बिक्री से जुड़ी शिकायतों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। डीएम ने अधिकारियों को बिजली-पानी के बिल हर माह जारी करने, पेंशन समय पर देने और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का जमीनी सत्यापन कर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। The Aman Times | देहरादून
    1
    देहरादून में समाधान दिवस: 92 शिकायतें, बुजुर्गों की पीड़ा पर डीएम सख्त
The Aman Times 
देहरादून में समाधान दिवस: 92 शिकायतें, बुजुर्गों की पीड़ा पर डीएम सख्त
देहरादून कलेक्ट्रेट में आयोजित समाधान दिवस में 92 शिकायतें दर्ज हुईं। सबसे अधिक मामले बुजुर्गों की संपत्ति हड़पने, पारिवारिक प्रताड़ना, मारपीट, पेंशन, भूमि विवाद और आर्थिक सहायता से जुड़े रहे।
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। बुजुर्गों की संपत्ति हड़पने और प्रताड़ना के मामलों में पुलिस व प्रशासन को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
वहीं, अनाथ बच्चों की पढ़ाई, जरूरतमंद परिवारों की आर्थिक सहायता, भूमि विवाद, अवैध कब्जे और नशे की बिक्री से जुड़ी शिकायतों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
डीएम ने अधिकारियों को बिजली-पानी के बिल हर माह जारी करने, पेंशन समय पर देने और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का जमीनी सत्यापन कर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।
The Aman Times | देहरादून
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    13 hrs ago
  • नवजोत सिंह का LIVE मर्डर CCTV कैमरा मे हुआ कैद...।....... 'नवजोत सिंह का LIVE मर्डर CCTV में हुआ क़ैद' UP में दिनदहाड़े कारोबारी नवजोत सिंह की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई. हत्या का LIVE CCTV सामने आया है. वीडियो में कार सवार हमलावर आते हैं और‌ चंद सेकेंड में गोलियां बरसाकर हत्या कर फरार हो जाते हैं. सोत्र. सोशल मीडिया वायरल वीडियो वीडियो की पुष्टि नहीं करते है
    1
    नवजोत सिंह का LIVE मर्डर CCTV कैमरा मे हुआ कैद...।.......
'नवजोत सिंह का LIVE मर्डर CCTV में हुआ क़ैद'
UP में दिनदहाड़े कारोबारी नवजोत सिंह की  गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई. हत्या का LIVE CCTV सामने आया है. वीडियो में कार सवार हमलावर आते हैं और‌ चंद सेकेंड में  गोलियां बरसाकर हत्या कर फरार हो जाते हैं.
सोत्र. सोशल मीडिया वायरल वीडियो 
वीडियो की पुष्टि नहीं करते है
    user_A Bharat News 10
    A Bharat News 10
    Local News Reporter हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.