Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिरौल के रहने वाले युवक की बेंगलुरु में सड़क हादसे में गई जान से मचा कोहराम 21 साल पहले हुई थी पिता की मौ'त घर के इकलौते चिराग के बुझ जाने से मचा कोहराम मृतक एक भाई और दो बहन था. युवक Icici बैंक बेंगलुरु में कार्यरत थे. बिरौल थाना क्षेत्र के बिरौल गांव के रहने वाले स्वर्गीय राज कुमार झा के 25 वर्षीय पुत्र रामलाल झा बेंगलुरु के icici बैंक में काम कर रहे थे.गुरुवार को सड़क हादसे में उसकी जान चली गई.माता रंजू देवी तथा उसके दो बहन का रो रो कर बुरा हाल है.
Manoj Kumar sah
बिरौल के रहने वाले युवक की बेंगलुरु में सड़क हादसे में गई जान से मचा कोहराम 21 साल पहले हुई थी पिता की मौ'त घर के इकलौते चिराग के बुझ जाने से मचा कोहराम मृतक एक भाई और दो बहन था. युवक Icici बैंक बेंगलुरु में कार्यरत थे. बिरौल थाना क्षेत्र के बिरौल गांव के रहने वाले स्वर्गीय राज कुमार झा के 25 वर्षीय पुत्र रामलाल झा बेंगलुरु के icici बैंक में काम कर रहे थे.गुरुवार को सड़क हादसे में उसकी जान चली गई.माता रंजू देवी तथा उसके दो बहन का रो रो कर बुरा हाल है.
More news from बिहार and nearby areas
- मटिहानी: गोदर गामा आजाद चौक में पेड़ गिरने से रास्ता जाम है,,,1
- sakri NH 57 big rain night travel video sakri lot of problems to auto not there bus problems sakri NH 57big rain night travel video sakri lot of problems to auto not bus problems1
- ईरान को फिर चटाई धूल… और एशियन गेम्स में भारत का तिरंगा फिर सबसे ऊपर! 🇮🇳🔥 भारतीय कबड्डी टीम ने एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित कर दी है। पहले महिला टीम ने ईरान को हराकर गोल्ड जीता और अब पुरुष टीम ने भी फाइनल में ईरान को 40-34 से मात देकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने पुरुष कबड्डी में एशियन गेम्स का अपना 9वां गोल्ड मेडल जीत लिया।1
- दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्वि वार्षिक निर्वाचन की तैयारी को लेकर डीइओ ने की बैठक 23 अक्टूबर को मतदान एवं 27 अक्टूबर को होगी मतगणना जिला स्तर पर गठित 12 कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों को ससमय दायित्वों के निष्पादन का निर्देश निर्वाचन विभाग के दिशा-निर्देशों एवं मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने पर जोर बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी, मधुबनी श्री आनंद शर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तर पर गठित विभिन्न कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक समाहरणालय मे की गई। बैठक में स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने के उद्देश्य से अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में अवगत कराया गया कि बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए 23 अक्टूबर को मतदान तथा 27 अक्टूबर को मतगणना निर्धारित है। निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला स्तर पर कुल 12 कोषांगों का गठन किया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों को निर्वाचन विभाग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं मानकों के अनुरूप अपने-अपने दायित्वों का ससमय एवं पूरी तत्परता के साथ निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में निर्वाचन क्षेत्रवार मतदान केंद्र एवं मतदाताओं की संख्या की भी जानकारी दी गई। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिले में कुल 32 मतदान केंद्र निर्धारित हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 29,093 मतदाता हैं, जिनमें 21,523 पुरुष तथा 7,570 महिला मतदाता शामिल हैं। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 23 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1,707 मतदाता हैं, जिनमें 1,463 पुरुष एवं 244 महिला मतदाता शामिल हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कार्मिक प्रबंधन कोषांग की समीक्षा करते हुए निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त किए जाने वाले कार्मिकों का अद्यतन एवं त्रुटिरहित डाटाबेस तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने मतदान दलों के लिए P-1, P-2 एवं P-3 कार्मिकों का डाटा तैयार करने, प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए आवश्यक कार्मिकों की संख्या का आकलन करने तथा सुरक्षित कार्मिकों का भी पर्याप्त डाटा तैयार करने को कहा। साथ ही, माइक्रो ऑब्जर्वर के लिए भी आवश्यक डाटाबेस तैयार करने का निर्देश दिया गया, ताकि निर्वाचन कार्य के दौरान कार्मिकों की प्रतिनियुक्ति में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। प्रशिक्षण प्रबंधन कोषांग को प्रशिक्षण से संबंधित विस्तृत कैलेंडर तैयार करने तथा मतदान कर्मियों के प्रथम एवं द्वितीय प्रशिक्षण के लिए तिथियां निर्धारित करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने मास्टर ट्रेनरों को चिह्नित कर उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करने, प्रशिक्षण स्थल का चयन कर उसे अधिग्रहित करने तथा प्रशिक्षण के लिए आवश्यक सामग्री की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने प्रशिक्षण को व्यावहारिक एवं निर्वाचन विभाग के निर्धारित मानकों के अनुरूप आयोजित करने पर विशेष जोर दिया। सामग्री प्रबंधन कोषांग की समीक्षा के दौरान मतदान से संबंधित सभी आवश्यक सामग्रियों की सूची तैयार करने, उपलब्ध सामग्रियों का आकलन करने तथा आवश्यकता के अनुरूप समय रहते अधियाचना करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्य में प्रयुक्त होने वाली किसी भी सामग्री की कमी के कारण अंतिम समय में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में अन्य कोषांगों के कार्यों की भी समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन कार्य में सभी कोषांगों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को नियमित रूप से तैयारियों की समीक्षा करने तथा किसी भी प्रकार की कठिनाई अथवा समस्या की स्थिति में तत्काल वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने कहा कि दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का निर्वाचन स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्वाचन विभाग द्वारा प्रदत्त दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन करते हुए पूरी जिम्मेदारी एवं समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।1
- समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित “शुद्ध एवं सुरक्षित हल्दी के लिए व्यापारियों ने लिया संकल्प, लेड-क्रोमेट युक्त उत्पादों की बिक्री न करने की शपथ” हल्दी व्यापारियों के लिए एक विशेष उन्मुखीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में समस्तीपुर के गोला रोड बाजार के 32 हल्दी एवं मसाला व्यापारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हल्दी में Lead Chromate (लेड क्रोमेट) जैसी हानिकारक मिलावट, उससे जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों तथा सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण हल्दी के व्यापार को बढ़ावा देने के संबंध में व्यापारियों को जागरूक करना था। समस्तीपुर जिला के खाद्य संरक्षा पदाधिकारी श्री रामा स्वामी वेंकट रमण शर्मा ,प्रखंड उद्यान पदाधिकारी श्री विकास कुमार यादव ,प्योर अर्थ इंडिया के प्रोग्राम मैनेजर श्री पोंशियन केरकेट्टा, उद्यम मंत्र भारत लिमिटेड के निदेशक श्री सौरभ समदर्शी तथा अन्य टीम के सदस्यों ने व्यापारियों के साथ संवाद किया। गोला रोड व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश गुप्ता XRF मशीन से किया गया जीवंत प्रदर्शन कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण XRF मशीन के माध्यम से हल्दी के नमूनों की मौके पर स्क्रीनिंग का जीवंत प्रदर्शन रहा। व्यापारियों को समझाया गया कि आधुनिक तकनीक की सहायता से खाद्य पदार्थों में लेड की उपस्थिति की प्रारंभिक पहचान किस प्रकार की जा सकती है। व्यापारियों को यह भी बताया गया कि Lead Chromate जैसी हानिकारक मिलावट उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर सकती है। विशेष रूप से बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए लेड का संपर्क चिंता का विषय है। बिहार में हल्दी में लेड संदूषण को लेकर पूर्व में किए गए अध्ययनों ने भी इस विषय पर गंभीर ध्यान आकर्षित किया है। FSSAI के निर्धारित मानकों के अनुसार हल्दी (Whole और Powder) में लेड की अधिकतम सीमा 10 ppm है तथा हल्दी में Lead Chromate जैसे अतिरिक्त रंग पदार्थ का प्रयोग स्वीकार्य नहीं है। व्यापारियों ने ली “शुद्ध एवं सुरक्षित हल्दी” की शपथ। समस्तीपुर में हल्दी व्यापारियों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित “शुद्ध एवं सुरक्षित हल्दी के लिए व्यापारियों ने लिया संकल्प, लेड-क्रोमेट युक्त उत्पादों की बिक्री न करने की शपथ” हल्दी व्यापारियों के लिए एक विशेष उन्मुखीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में समस्तीपुर के गोला रोड बाजार के 32 हल्दी एवं मसाला व्यापारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हल्दी में Lead Chromate (लेड क्रोमेट) जैसी हानिकारक मिलावट, उससे जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों तथा सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण हल्दी के व्यापार को बढ़ावा देने के संबंध में व्यापारियों को जागरूक करना था। समस्तीपुर जिला के खाद्य संरक्षा पदाधिकारी श्री रामा स्वामी वेंकट रमण शर्मा ,प्रखंड उद्यान पदाधिकारी श्री विकास कुमार यादव ,प्योर अर्थ इंडिया के प्रोग्राम मैनेजर श्री पोंशियन केरकेट्टा, उद्यम मंत्र भारत लिमिटेड के निदेशक श्री सौरभ समदर्शी तथा अन्य टीम के सदस्यों ने व्यापारियों के साथ संवाद किया। गोला रोड व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश गुप्ता XRF मशीन से किया गया जीवंत प्रदर्शन कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण XRF मशीन के माध्यम से हल्दी के नमूनों की मौके पर स्क्रीनिंग का जीवंत प्रदर्शन रहा। व्यापारियों को समझाया गया कि आधुनिक तकनीक की सहायता से खाद्य पदार्थों में लेड की उपस्थिति की प्रारंभिक पहचान किस प्रकार की जा सकती है। व्यापारियों को यह भी बताया गया कि Lead Chromate जैसी हानिकारक मिलावट उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर सकती है। विशेष रूप से बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए लेड का संपर्क चिंता का विषय है। बिहार में हल्दी में लेड संदूषण को लेकर पूर्व में किए गए अध्ययनों ने भी इस विषय पर गंभीर ध्यान आकर्षित किया है। FSSAI के निर्धारित मानकों के अनुसार हल्दी (Whole और Powder) में लेड की अधिकतम सीमा 10 ppm है तथा हल्दी में Lead Chromate जैसे अतिरिक्त रंग पदार्थ का प्रयोग स्वीकार्य नहीं है। व्यापारियों ने ली “शुद्ध एवं सुरक्षित हल्दी” की शपथ।1
- मधुबनी में RJD कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन! चुनावी प्रक्रिया और SIR को लेकर जताया विरोध, कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर उठाए सवाल। #मधुबनी #RJD #राजद #मधुबनीन्यूज #बिहारन्यूज #BiharNews #MadhubaniNews #चुनाव #SIR #ज्ञानेशकुमार #विरोधप्रदर्शन #BreakingNews1
- बिहार में नए DGP को लेकर JDU-BJP में खींचतान का PK का दावा, समस्तीपुर में पुलिस व्यवस्था पर उठाए सवाल बिहार में नए पुलिस महानिदेशक यानी DGP के चयन को लेकर सियासी चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने समस्तीपुर में बिहार की कानून-व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। प्रशांत किशोर ने दावा किया कि नए DGP के नाम को लेकर JDU और BJP के नेताओं के बीच खींचतान चल रही है। हालांकि, DGP चयन की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू होने और मौजूदा DGP विनय कुमार का कार्यकाल दिसंबर 2026 में समाप्त होने की बात मीडिया रिपोर्टों में सामने आई है। PK ने आरोप लगाया कि बिहार के ज्यादातर थानों का “Effective Control” भूमि माफिया, शराब माफिया और बालू माफिया के हाथों में है। उन्होंने पुलिस व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की। प्रशांत किशोर के इन आरोपों पर सत्ता पक्ष की ओर से अभी क्या प्रतिक्रिया आती है, इस पर नजर रहेगी। फिलहाल उनके बयान के बाद बिहार की पुलिस व्यवस्था और नए DGP के चयन को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।1
- Post by Mukesh Kumar1
- प्रशांत किशोर ने समस्तीपुर की घटना को लेकर सम्राट चौधरी पर निशाना साधा.! प्रशांत किशोर ने कहा जिस राज्य का मुखिया अनपढ़ और अपराधी होगा, वहां कानून-व्यवस्था की परिकल्पना बेवकूफी है, जदयू-भाजपा की खींचतान में DGP तक तय नहीं हो पा रहा, अभी शुरुआत है, आगे हालात और बदतर होंगे.1