Shuru
Apke Nagar Ki App…
Kehar Singh
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- दिनांक 12.04.2026 को वादी निवासी रोशनाबाद सिडकुल जनपद हरिद्वार की लिखित तहरीर पर वादी की नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में थाना हाजा पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। दिनांक 12.04.2026 को मुकदमा उपरोक्त के दीपक तोमर पुत्र विजेंद्र तोमर निवासी ग्राम बिजवाड़ा थाना बिनौली जनपद बागपत उत्तर प्रदेश को पकडा गया तथा मुकदमा उपरोक्त की पीड़िता को आरोपित के कब्जे से बरामद किया गया। अभियोग में पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। *नाम व पता आरोपित* दीपक तोमर पुत्र विजेंद्र तोमर निवासी ग्राम बिजवाडा थाना बिनौली जनपद बागपत उत्तर प्रदेश। *पुलिस टीम* 1- अ0उ0नि0 हरिश्चंद्र शाह, 2- हेड कांस्टेबल कुलदीप बगासी 3- म0का0 रत्ना1
- दो भाइयों के बीच बंटवारे का विवाद इतना बढ़ गया कि मामला लाठी-डंडों तक पहुंच गया… और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया… लेकिन अब हरिद्वार पुलिस ने इस मामले में सख्त एक्शन लिया है। SSP नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस ने इब्राहिमपुर पथरी लड़ाई मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है… जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। आपको बता दें कि इन तीनों आरोपियों पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा ₹5000-₹5000 का इनाम भी घोषित किया गया था। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना पथरी पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। हरिद्वार पुलिस का साफ संदेश है — जो भी शांति व्यवस्था भंग करेगा, उसका ठिकाना अब सिर्फ सलाखों के पीछे होगा। 👉 जनता से अपील — किसी भी विवाद को कानून के दायरे में रहकर सुलझाएं, हिंसा का रास्ता केवल मुश्किलें बढ़ाता है।1
- Post by इलेक्ट्रीशियन सर्विस हरिद्वार1
- अमेरिका के उप राष्ट्रपति ने कर दिया बड़ा ऐलान पाकिस्तान में हुई वार्ता रही बेनतीजा1
- Post by Om tv haridwar1
- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज दिल्ली देहरादून इकानामिक कोरिडोर का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री सुबह हवाई मार्ग से देहरादून पहुंचे और फिर कोरीडोर के सड़क मार्ग से सहारनपुर के गणेश पुर पहुंच कर कोरोडोर का उद्घाटन किया।इस इकानामिक कोरीडोर के अस्तित्व में आने के बाद अब दिल्ली से देहरादून का सफर 6.5 घंटे से सिमटकर ढाई घंटे का रह जाएगा। 12,000 करोड़ रुपये की लागत के इस 213 किलोमीटर लंबे 'दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर' के निर्माण की शुरुआत 2021 में हुई थी।इस रास्ते से न केवल आम जनता का समय बचेगा, बल्कि पेट्रोल-डीजल के खर्च में भी कमी आएगी। लोगों का पहाड़ों पर घूमना अब पहले से ज्यादा आसान तो हो जाएगा, लेकिन इस सफर के साथ कई चुनौतियां भी सामने आई हैं।इस एक्सप्रेस वे के उद्घाटन से एक दिन पूर्व ही पांच वाहन इस मार्ग पर एक साथ दुर्घटना ग्रस्त हो गये। विश्लेषकों का यह भी मानना है कि पहले से ही ट्रैफिक का बोझ झेल रही ये देवभूमि और उसके देहरादून मंसूरी हरिद्वार जैसे शहर क्या ऐसे फर्राटा मार्गों से एकसाथ उमड़ने वाली भीड़ का दबाव झेल पाएंगे। हालांकि इस मार्ग का एक पहलू यह भी है कि इसमें राजाजी पार्क क्षेत्र के ऊपर 12 किलोमीटर का गलियारा बनाया गया है। इससे जहां ट्रैफिक से वन्य जीव महफूज रहेंगे वहीं इस रास्ते से गुजरते हुए लोग वन्य जीवों के दीदार भी कर सकेंगे। इसके उद्घाटन के मौके पर लोगों में खूब उत्साह देखा गया और लोगों ने तिरंगे और भगवे लहराकर देहरादून सहारनपुर के बीच भारी संख्या में उमड़कर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। (-कुमार दुष्यंत)1
- jis kisi bhaiyon ko bhi sehat ki jarurat hai original sampark Karen bahut kam aata hai Shayad davaiyon mein bhi Mera number message mein mil jaega aapko1
- जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्यवाही कर सख्ती से अनुपाल किये जाने हेतु आदेशित किया गया था। आदेश के अनुपालन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा वान्छित/ शातिर अभियुक्तो की गिरफ्तार हेतु अलग-अलग टीमो का गठन किया गया। तथा वांछित/शातिर अपराधियो की चुन-चुन कर गिरफ्तारी किये जाने हेतु अलग- अलग टास्क दिया गया है । कोतवाली मंगलौर पर माह नम्बर 2025 मे वादी वसीर अहमद द्वारा ई-एफआईआर के माध्यम से अपनी मोटर साईकिल को चोरी होने के सम्बन्ध मे दिनांक 25-11-26 को अभियोग पंजीकृत कराया गया। ऑपरेशन प्रहार के तहत आरोपित की गिरफ्तारी हेतु एक टीम को जो कि लगभग 06 माह से चोरी हुई मोटर साईकिल की बरामगी/ गिरफ्तारी आरोपित मे लगाया गया। जिसके फलस्वरुप मंगलौर पुलिस द्वारा आँपरेशन प्रहार के तहत निम्न आरोपित को मंगलौर से पकडा जिसके कब्जे से चोरी की गई मोटर साईकिल बरामद की गई। आँपरेशन प्रहार के तहत कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। *नाम पता आरोपित* 1-शहबान उर्फ भाटू पुत्र अब्दुल्ला निवासी मलकपुरा कोत0 मंगलौर जिला हरिद्वार। *बरामदगी* मोटर साईकिल *पुलिस टीम* 1- उ0नि0 नितिन विष्ट 2- कानि0 विनोद 3- कानि0 मोहन पंवार1