logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

करौली जिले के पत्रकार राजेन्द्र प्रसाद कुम्भकार की बेटी खुशबू कुम्भकार ने नीट यूजी (एमबीबीएस) में द्वितीय प्रयास में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वर्ष 2026 की री-नीट में खुशबू ने ओबीसी कैटेगरी में 7881 रैंक और ऑल इंडिया रैंक 16708 हासिल की है। इस उपलब्धि से जिले और परिवार का मान-सम्मान बढ़ा है। खुशबू ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, दादी-दादा और गुरुजनों की मेहनत को दिया है। उन्होंने कहा कि बेटा-बेटी को समान अवसर प्रदान करने से ही यह मुकाम हासिल हुआ है। माता श्रीमती हेमलता प्रजापति ने बताया कि खुशबू ने कक्षा 10वीं और 12वीं में 95 प्रतिशत अंक हासिल किए थे और डॉक्टर बनकर समाज सेवा करने की इच्छा जताई थी। पेपरलीक की सुगबुगाहट के बावजूद आयुर्वेदिक और दंत चिकित्सक में चयन होने के बाद भी खुशबू ने हार नहीं मानी और पुनः अवसर मांगकर अपने दम पर मुकाम हासिल किया। पशु चिकित्सा विभाग से सेवानिवृत्त दादाजी पृथ्वी लाल और छोटे दादाजी हरिचरण प्रजापति ने खुशबू की सफलता पर परिवार का मान-सम्मान बढ़ने की बात कही। हिंडौन करौली के पत्रकारों ने खुशबू को मिठाई खिलाकर और साफा बंधवाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खुशबू को गरीबों की सेवा करने की सीख भी दी। बेटी की सफलता पर सोमवार को आयोजित सम्मान कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण मुरारी राजौरा, चरणसिंह डागुर, कलमुद्दीन खांन, मनोज तिवारी, रामलखनसिंह गुर्जर सहित कई पत्रकार और परिजन मौजूद रहे।

2 hrs ago
user_Bajrang singh Rajasthan patrika
Bajrang singh Rajasthan patrika
श्रीमहावीर जी, करौली, राजस्थान•
2 hrs ago

करौली जिले के पत्रकार राजेन्द्र प्रसाद कुम्भकार की बेटी खुशबू कुम्भकार ने नीट यूजी (एमबीबीएस) में द्वितीय प्रयास में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वर्ष 2026 की री-नीट में खुशबू ने ओबीसी कैटेगरी में 7881 रैंक और ऑल इंडिया रैंक 16708 हासिल की है। इस उपलब्धि से जिले और परिवार का मान-सम्मान बढ़ा है। खुशबू ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, दादी-दादा और गुरुजनों की मेहनत को दिया है। उन्होंने कहा कि बेटा-बेटी को समान अवसर प्रदान करने से ही यह मुकाम हासिल हुआ है। माता श्रीमती हेमलता प्रजापति ने बताया कि खुशबू ने कक्षा 10वीं और 12वीं में 95 प्रतिशत अंक हासिल किए थे और डॉक्टर बनकर समाज सेवा करने की इच्छा जताई थी। पेपरलीक की सुगबुगाहट के बावजूद आयुर्वेदिक और दंत चिकित्सक में चयन होने के बाद भी खुशबू ने हार नहीं मानी और पुनः अवसर मांगकर अपने दम पर मुकाम हासिल किया। पशु चिकित्सा विभाग से सेवानिवृत्त दादाजी पृथ्वी लाल और छोटे दादाजी हरिचरण प्रजापति ने खुशबू की सफलता पर परिवार का मान-सम्मान बढ़ने की बात कही। हिंडौन करौली के पत्रकारों ने खुशबू को मिठाई खिलाकर और साफा बंधवाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खुशबू को गरीबों की सेवा करने की सीख भी दी। बेटी की सफलता पर सोमवार को आयोजित सम्मान कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण मुरारी राजौरा, चरणसिंह डागुर, कलमुद्दीन खांन, मनोज तिवारी, रामलखनसिंह गुर्जर सहित कई पत्रकार और परिजन मौजूद रहे।

More news from Karauli and nearby areas
  • हिण्डोन में हाल ही में हुई बारिश ने बाजरे की खेती को लाभ पहुँचाया है। इस बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। बाजरे की फसल के लिए यह बारिश अत्यंत लाभदायक साबित हुई है। किसानों को उम्मीद है कि इस बारिश से उनकी फसल बेहतर होगी और पैदावार में वृद्धि होगी।
    1
    हिण्डोन में हाल ही में हुई बारिश ने बाजरे की खेती को लाभ पहुँचाया है। इस बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। बाजरे की फसल के लिए यह बारिश अत्यंत लाभदायक साबित हुई है। किसानों को उम्मीद है कि इस बारिश से उनकी फसल बेहतर होगी और पैदावार में वृद्धि होगी।
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    3 hrs ago
  • हिंडौन सिटी में रविवार को एक खुशी का माहौल देखने को मिला जब शहर के वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र कुंभकार की पुत्री खुशबू कुंभकार का प्रतिष्ठित एमबीबीएस पाठ्यक्रम में चयन हुआ। इस उपलब्धि पर शहर के पत्रकारों ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। पत्रकार समुदाय और क्षेत्रवासियों में इस सफलता को लेकर काफी खुशी है।
    1
    हिंडौन सिटी में रविवार को एक खुशी का माहौल देखने को मिला जब शहर के वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र कुंभकार की पुत्री खुशबू कुंभकार का प्रतिष्ठित एमबीबीएस पाठ्यक्रम में चयन हुआ। इस उपलब्धि पर शहर के पत्रकारों ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। पत्रकार समुदाय और क्षेत्रवासियों में इस सफलता को लेकर काफी खुशी है।
    user_Hanis Sheikh
    Hanis Sheikh
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • करौली जिले के हिंडौन सिटी के पत्रकार राजेंद्र कुंभकार की सुपुत्री खुशबू कुंभकार का चयन प्रतिष्ठित एमबीबीएस पाठ्यक्रम में हुआ है। इस बड़ी उपलब्धि से स्थानीय मीडिया जगत और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर है। बेटी की इस सफलता पर साथी पत्रकारों ने रविवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर खुशबू कुंभकार का जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने होनहार बेटी को मिठाई खिलाई, साफा बंधवाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह को संबोधित करते हुए साथी पत्रकारों ने कहा कि राजेंद्र जी की बेटी की यह सफलता केवल उनके परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे पत्रकार समुदाय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। कठिन परिश्रम और लगन के बल पर हासिल किया गया यह मुकाम अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर पत्रकार राजेंद्र कुंभकार ने सभी मीडिया साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपनों के स्नेह और आशीर्वाद से बच्चों का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने बेटी की कड़ी मेहनत को ही इस सफलता का मुख्य श्रेय दिया। इस अभिनंदन समारोह में होनहार बेटी के दादा सेवानिवृत्त पशु चिकित्सा कर्मचारी पृथ्वी लाल, छोटे दादा हरिचरण प्रजापति, मां हेमलता प्रजापति के साथ शहर के वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण मुरारी राजौरा, चरण सिंह डागुर, कलीमुद्दीन खान, मनोज तिवाड़ी और सामाजिक कार्यकर्ता राम लखन सिंह गुर्जर सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने खुशबू कुंभकार को डॉक्टर बनकर समाज और देश की सेवा करने की शुभकामनाएं दीं।
    3
    करौली जिले के हिंडौन सिटी के पत्रकार राजेंद्र कुंभकार की सुपुत्री खुशबू कुंभकार का चयन प्रतिष्ठित एमबीबीएस पाठ्यक्रम में हुआ है। इस बड़ी उपलब्धि से स्थानीय मीडिया जगत और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर है। बेटी की इस सफलता पर साथी पत्रकारों ने रविवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर खुशबू कुंभकार का जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने होनहार बेटी को मिठाई खिलाई, साफा बंधवाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह को संबोधित करते हुए साथी पत्रकारों ने कहा कि राजेंद्र जी की बेटी की यह सफलता केवल उनके परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे पत्रकार समुदाय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। कठिन परिश्रम और लगन के बल पर हासिल किया गया यह मुकाम अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर पत्रकार राजेंद्र कुंभकार ने सभी मीडिया साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपनों के स्नेह और आशीर्वाद से बच्चों का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने बेटी की कड़ी मेहनत को ही इस सफलता का मुख्य श्रेय दिया।

इस अभिनंदन समारोह में होनहार बेटी के दादा सेवानिवृत्त पशु चिकित्सा कर्मचारी पृथ्वी लाल, छोटे दादा हरिचरण प्रजापति, मां हेमलता प्रजापति के साथ शहर के वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण मुरारी राजौरा, चरण सिंह डागुर, कलीमुद्दीन खान, मनोज तिवाड़ी और सामाजिक कार्यकर्ता राम लखन सिंह गुर्जर सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने खुशबू कुंभकार को डॉक्टर बनकर समाज और देश की सेवा करने की शुभकामनाएं दीं।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • मानसून की पहली बारिश ने राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर क्षेत्र में मानो सोना बरसाकर रख दिया है। भीषण गर्मी और जानलेवा लू के बाद आई इस बारिश ने किसानों के चेहरों पर ऐतिहासिक मुस्कान ला दी है। जैसे ही मूसलाधार बारिश की बूंदें धरती पर गिरीं, महीनों से झुलस रही मिट्टी ने राहत की सांस ली। मिट्टी की सौंधी खुशबू ने पूरे इलाके को अपनी आगोश में ले लिया है। बाजरे की बुवाई का महा-अभियान शुरू हो गया है। इस पहली बारिश को फसलों के लिए 'अमृत' माना जा रहा है। बारिश की बूंदें गिरते ही किसान अपने-अपने 'रथों' (ट्रैक्टर और हलों) के साथ जंग के मैदान यानी अपने-अपने खेतों में उतर पड़े हैं। तड़के 4 बजे से ही किसान बाजरे के बीज और उम्मीदें लेकर खेतों की तरफ दौड़ पड़े हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह बारिश बाजरे की फसल के लिए 'जैकपॉट' साबित होगी। बुवाई के लिए यह मौसम 100% सही बताया जा रहा है। गाँव के बुजुर्ग एवं अनुभवी किसान कहते हैं, 'ऐसी बारिश सालों बाद देखने को मिली है! इस बार बाजरे की ऐसी बंपर पैदावार होगी कि सारे पुराने रिकॉर्ड टूट जाएंगे।' किसानों के चेहरों पर लौटी ऐतिहासिक मुस्कान इस बात का प्रमाण है कि मानसून ने इस बार वाकई सोना बरसा दिया है।
    1
    मानसून की पहली बारिश ने राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर क्षेत्र में मानो सोना बरसाकर रख दिया है। भीषण गर्मी और जानलेवा लू के बाद आई इस बारिश ने किसानों के चेहरों पर ऐतिहासिक मुस्कान ला दी है। जैसे ही मूसलाधार बारिश की बूंदें धरती पर गिरीं, महीनों से झुलस रही मिट्टी ने राहत की सांस ली। मिट्टी की सौंधी खुशबू ने पूरे इलाके को अपनी आगोश में ले लिया है।

बाजरे की बुवाई का महा-अभियान शुरू हो गया है। इस पहली बारिश को फसलों के लिए 'अमृत' माना जा रहा है। बारिश की बूंदें गिरते ही किसान अपने-अपने 'रथों' (ट्रैक्टर और हलों) के साथ जंग के मैदान यानी अपने-अपने खेतों में उतर पड़े हैं। तड़के 4 बजे से ही किसान बाजरे के बीज और उम्मीदें लेकर खेतों की तरफ दौड़ पड़े हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह बारिश बाजरे की फसल के लिए 'जैकपॉट' साबित होगी। बुवाई के लिए यह मौसम 100% सही बताया जा रहा है।

गाँव के बुजुर्ग एवं अनुभवी किसान कहते हैं, 'ऐसी बारिश सालों बाद देखने को मिली है! इस बार बाजरे की ऐसी बंपर पैदावार होगी कि सारे पुराने रिकॉर्ड टूट जाएंगे।' किसानों के चेहरों पर लौटी ऐतिहासिक मुस्कान इस बात का प्रमाण है कि मानसून ने इस बार वाकई सोना बरसा दिया है।
    user_Himanshu meena
    Himanshu meena
    Studying Centre गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • गंगापुर सिटी में डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के आदर्श आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। शिवरतन अग्रवाल ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि कलाम के सिद्धांत और जीवन दर्शन आज भी युवा पीढ़ी को प्रेरित करते हैं। इस संदर्भ में, स्थानीय युवाओं और शिक्षाविदों का मानना है कि कलाम के विचार और उनकी उपलब्धियाँ न केवल विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बल्कि जीवन के हर पहलू में मार्गदर्शन करती हैं। शिवरतन अग्रवाल के अनुसार, कलाम के आदर्शों को अपनाने से युवा न केवल अपने करियर में सफल हो सकते हैं बल्कि एक बेहतर समाज के निर्माण में भी योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि कलाम के जीवन से मिली सीख आज भी प्रासंगिक है और युवाओं को इन आदर्शों को अपने जीवन में उतारने की ज़रूरत है।
    1
    गंगापुर सिटी में डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के आदर्श आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। शिवरतन अग्रवाल ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि कलाम के सिद्धांत और जीवन दर्शन आज भी युवा पीढ़ी को प्रेरित करते हैं। इस संदर्भ में, स्थानीय युवाओं और शिक्षाविदों का मानना है कि कलाम के विचार और उनकी उपलब्धियाँ न केवल विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बल्कि जीवन के हर पहलू में मार्गदर्शन करती हैं।

शिवरतन अग्रवाल के अनुसार, कलाम के आदर्शों को अपनाने से युवा न केवल अपने करियर में सफल हो सकते हैं बल्कि एक बेहतर समाज के निर्माण में भी योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि कलाम के जीवन से मिली सीख आज भी प्रासंगिक है और युवाओं को इन आदर्शों को अपने जीवन में उतारने की ज़रूरत है।
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    3 hrs ago
  • गंगापुर सिटी। भारतीय जनता पार्टी गंगापुर द्वारा सोमवार को पंचायत समिति स्थित प्रधान मंजू गुर्जर के कार्यालय में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न एवं महान वैज्ञानिक 'मिसाइल मैन' डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने डॉ. कलाम के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके राष्ट्रसेवा, सादगी, वैज्ञानिक सोच और प्रेरणादायी जीवन को स्मरण किया। इस अवसर पर सभापति शिवरतन अग्रवाल ने कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का संपूर्ण जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पण, ईमानदारी, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने अपने ज्ञान, कर्म और दूरदर्शिता से भारत को नई पहचान दिलाई। उनके विचार आज भी देश के युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा देते हैं। प्रत्येक नागरिक को उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधान मंजू गुर्जर ने कहा कि डॉ. कलाम ने शिक्षा, विज्ञान और नवाचार को देश की प्रगति का आधार माना। उनका विश्वास था कि सशक्त और शिक्षित युवा ही विकसित भारत का निर्माण कर सकते हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंघल, मोर्चा संयोजक जमनालाल वैष्णव, शहर मण्डल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, रामभरोसी वैष्णव, कमलेश महावर, गोपाल धामोनिया, भीम चौधरी, विष्णु ट्रांसपोर्ट, रघुनाथ फौजी, जीतू गुर्जर, राजू गुट्टा, रोविन गुर्जर, गोविन्द शायरोली, श्यामसुंदर वजीरपुर, कमल सिंह फौजी सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    गंगापुर सिटी। भारतीय जनता पार्टी गंगापुर द्वारा सोमवार को पंचायत समिति स्थित प्रधान मंजू गुर्जर के कार्यालय में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न एवं महान वैज्ञानिक 'मिसाइल मैन' डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने डॉ. कलाम के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके राष्ट्रसेवा, सादगी, वैज्ञानिक सोच और प्रेरणादायी जीवन को स्मरण किया।

इस अवसर पर सभापति शिवरतन अग्रवाल ने कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का संपूर्ण जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पण, ईमानदारी, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने अपने ज्ञान, कर्म और दूरदर्शिता से भारत को नई पहचान दिलाई। उनके विचार आज भी देश के युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा देते हैं। प्रत्येक नागरिक को उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधान मंजू गुर्जर ने कहा कि डॉ. कलाम ने शिक्षा, विज्ञान और नवाचार को देश की प्रगति का आधार माना। उनका विश्वास था कि सशक्त और शिक्षित युवा ही विकसित भारत का निर्माण कर सकते हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंघल, मोर्चा संयोजक जमनालाल वैष्णव, शहर मण्डल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, रामभरोसी वैष्णव, कमलेश महावर, गोपाल धामोनिया, भीम चौधरी, विष्णु ट्रांसपोर्ट, रघुनाथ फौजी, जीतू गुर्जर, राजू गुट्टा, रोविन गुर्जर, गोविन्द शायरोली, श्यामसुंदर वजीरपुर, कमल सिंह फौजी सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • हिंडौन के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर जलभराव की समस्या से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और क्षेत्रीय विधायक अनीता जाटव लगातार जल निकासी की कोशिशों में लगे हुए थे। विधायक अनीता जाटव की अपील पर संत रामपाल महाराज के निर्देश पर सतलोक आश्रम के सेवादारों ने तुरंत कदम उठाते हुए प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री का काफिला भेजा। पानी निकासी की समस्या को दूर करने के लिए आवश्यक संसाधनों से भरे तीन ट्रकों को हिंडौन भेजा गया है। इसमें 8 इंची के 13,500 मीटर पाइप, 20 हॉर्स पावर की तीन मोटरें और हैवी मोटर मशीनों के साथ अन्य उपकरण शामिल हैं, ताकि जलभराव वाले इलाकों से जल्द से जल्द पानी निकाला जा सके। सतलोक आश्रम से आए प्रतिनिधियों और सेवादारों का विधायक अनीता जाटव तथा शहर के लोगों ने बयाना रोड स्थित महाराजा सूरजमल जाट स्टेडियम में आयोजित समारोह में आभार जताया। विधायक ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सामाजिक और धार्मिक संगठनों का आगे आना सराहनीय है और इस मदद से जनता को जलभराव से जल्द निजात मिलेगी। इस दौरान कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश मामू, हुकम सिंह कश्यप सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
    3
    हिंडौन के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर जलभराव की समस्या से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और क्षेत्रीय विधायक अनीता जाटव लगातार जल निकासी की कोशिशों में लगे हुए थे। विधायक अनीता जाटव की अपील पर संत रामपाल महाराज के निर्देश पर सतलोक आश्रम के सेवादारों ने तुरंत कदम उठाते हुए प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री का काफिला भेजा।

पानी निकासी की समस्या को दूर करने के लिए आवश्यक संसाधनों से भरे तीन ट्रकों को हिंडौन भेजा गया है। इसमें 8 इंची के 13,500 मीटर पाइप, 20 हॉर्स पावर की तीन मोटरें और हैवी मोटर मशीनों के साथ अन्य उपकरण शामिल हैं, ताकि जलभराव वाले इलाकों से जल्द से जल्द पानी निकाला जा सके।

सतलोक आश्रम से आए प्रतिनिधियों और सेवादारों का विधायक अनीता जाटव तथा शहर के लोगों ने बयाना रोड स्थित महाराजा सूरजमल जाट स्टेडियम में आयोजित समारोह में आभार जताया। विधायक ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सामाजिक और धार्मिक संगठनों का आगे आना सराहनीय है और इस मदद से जनता को जलभराव से जल्द निजात मिलेगी। इस दौरान कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश मामू, हुकम सिंह कश्यप सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • राजस्थान में उप नेता प्रतिपक्ष और विधायक रामकेश मीणा ने जयपुर के पांचना बांध मामले को लेकर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। यह मामला सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर उप-जिले से जुड़ा है। रामकेश मीणा ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई की है। इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख अभी तय नहीं हुई है।
    1
    राजस्थान में उप नेता प्रतिपक्ष और विधायक रामकेश मीणा ने जयपुर के पांचना बांध मामले को लेकर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। यह मामला सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर उप-जिले से जुड़ा है। रामकेश मीणा ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई की है।

इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख अभी तय नहीं हुई है।
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    3 hrs ago
  • करौली के गांवडा मीणा में तोप चोरी के मामले में चोर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। यह तोप मध्य प्रदेश के नरवल किले से चोरी हुई थी। चोर ने एक वीडियो में तोप चोरी की बात स्वीकार करते हुए यह भी बताया कि उसने चोरी की हुई तोप को कहां रखा है।
    1
    करौली के गांवडा मीणा में तोप चोरी के मामले में चोर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। यह तोप मध्य प्रदेश के नरवल किले से चोरी हुई थी। चोर ने एक वीडियो में तोप चोरी की बात स्वीकार करते हुए यह भी बताया कि उसने चोरी की हुई तोप को कहां रखा है।
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.