logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बखरी प्रखंड में विद्यालय निरीक्षण एवं छात्र सम्मान समारोह आयोजित बखरी /बेगूसराय /संवाददाता । बखरी प्रखंड क्षेत्र के राटन पंचायत अंतर्गत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय बभाईन का निरीक्षण लोजपा (रामविलास) के प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार, लोजपा प्रखंड उपाध्यक्ष अमरजीत कुशवाहा तथा आईटी सेल के जिला सचिव सिकंदर कुमार कुशवाहा द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान नेताओं ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक से आग्रह किया कि वे बच्चों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों का वेतनमान निजी विद्यालयों के शिक्षकों की तुलना में लगभग चार गुना अधिक है, इसके बावजूद शिक्षा की गुणवत्ता में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है, जिसे बेहतर बनाने की आवश्यकता है। इसके बाद राटन पंचायत के ही नवसृजित प्राथमिक विद्यालय गुमतीपार में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र केशरी गुप्ता को सम्मानित किया गया, जिन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय की परीक्षा में 97% अंक प्राप्त कर सोलहवां स्थान हासिल किया है। छात्र के उत्साहवर्धन के लिए उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने उन्हें मेडल और माला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही उनके पिता नवीन कुमार, माता सीता कुमारी तथा विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राटन ग्राम पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुरेश राम, उप मुखिया अजीत कुमार महतो सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विद्यालय के शिक्षक नंदन रजक, राज किशोर पटेल, मोहम्मद इम्तियाज अहमद, लाडली कुमारी, अंकेश कुमार एवं अन्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

3 hrs ago
user_गौरव कुमार पत्रकार बखरी बेगूसर
गौरव कुमार पत्रकार बखरी बेगूसर
Local News Reporter बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
3 hrs ago

बखरी प्रखंड में विद्यालय निरीक्षण एवं छात्र सम्मान समारोह आयोजित बखरी /बेगूसराय /संवाददाता । बखरी प्रखंड क्षेत्र के राटन पंचायत अंतर्गत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय बभाईन का निरीक्षण लोजपा (रामविलास) के प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार, लोजपा प्रखंड उपाध्यक्ष अमरजीत कुशवाहा तथा आईटी सेल के जिला सचिव सिकंदर कुमार कुशवाहा द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान नेताओं ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक से आग्रह किया कि वे बच्चों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों का वेतनमान निजी विद्यालयों के शिक्षकों की तुलना में लगभग चार गुना अधिक है, इसके बावजूद शिक्षा की गुणवत्ता में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है, जिसे बेहतर बनाने की आवश्यकता है। इसके बाद राटन पंचायत के ही नवसृजित प्राथमिक विद्यालय गुमतीपार में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र केशरी गुप्ता को सम्मानित किया गया, जिन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय की परीक्षा में 97% अंक प्राप्त कर सोलहवां स्थान हासिल किया है। छात्र के उत्साहवर्धन के लिए उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने उन्हें मेडल और माला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही उनके पिता नवीन कुमार, माता सीता कुमारी तथा विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राटन ग्राम पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुरेश राम, उप मुखिया अजीत कुमार महतो सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विद्यालय के शिक्षक नंदन रजक, राज किशोर पटेल, मोहम्मद इम्तियाज अहमद, लाडली कुमारी, अंकेश कुमार एवं अन्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

More news from Bihar and nearby areas
  • शाम्हो बेगूसराय के मयंक ने मैट्रिक 2026 परीक्षा में 471 नम्बर लाया . . . शाम्हो नया कुरहा जिला बेगूसराय के छात्र मयंक ने बिहार बोर्ड परीक्षा 2026 में 471 नम्बर लाकर प्रखण्ड में टॉपर बन परिवार और गांव का नाम रौशन किया । खेती के काम और माँ के इलाज के चक्कर में थोड़ा सा चुके मयंक टॉपर बनने की थी तमन्ना । गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले मयंक ने ग्रामीण परिवेश में रहकर अपने गुरु रामबाबू सर के देखरेख में ये मुकाम हासिल किया ।
    1
    शाम्हो बेगूसराय के मयंक ने मैट्रिक 2026 परीक्षा में 471 नम्बर लाया . . . 
शाम्हो नया कुरहा जिला बेगूसराय के छात्र मयंक ने बिहार बोर्ड परीक्षा 2026 में 471 नम्बर लाकर प्रखण्ड में टॉपर बन परिवार और गांव का नाम रौशन किया । खेती के काम और माँ के इलाज के चक्कर में थोड़ा सा चुके मयंक टॉपर बनने की थी तमन्ना । गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले मयंक ने ग्रामीण परिवेश में रहकर अपने गुरु रामबाबू सर के देखरेख में ये मुकाम हासिल किया ।
    user_मोबाइल टीवी न्यूज
    मोबाइल टीवी न्यूज
    Media house Begusarai, Bihar•
    7 hrs ago
  • तेघरा थाना की पुलिस ने 08 लीटर विदेशी शराब एवं 62 ग्राम गांजा के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी बुधवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर शुभम कुमार को 08 लीटर विदेशी शराब एवं 62 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
    1
    तेघरा थाना की पुलिस ने 08 लीटर विदेशी शराब एवं 62 ग्राम गांजा के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी बुधवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर शुभम कुमार को 08 लीटर विदेशी शराब एवं 62 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
    user_Ranjan Kumar
    Ranjan Kumar
    पत्रकार बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    12 hrs ago
  • लखीसराय पहुंचे भाजपा प्रदेश मंत्री संतोष रंजन ने नगर थाना क्षेत्र के अशोक धाम मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की । पत्रकारों से बातचीत में बीजेपी नेता संतोष रंजन ने तेजस्वी यादव और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। तेजस्वी यादव के बिहार के गरीब राज्य वाले व्यान पर निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी जी खुद अपना घर भरते रहे है, किसी एक परिवार बता दें जिसका उत्थान किया हो जिसको आगे बढ़ाया हो। उन्होंने बढ़ाया भी तो सिर्फ अपने परिवार को, इसलिए बिहार के बारे में बोलने का अधिकार उन्हें नहीं। बिहार के बारे में सिर्फ एनडीए की सरकार और डब्ल इंजन की सरकार ही बोल सकती है,आज बिहार आत्मनिर्भर है जिस समय वो छोड़कर गए हैं,आज बिहार में प्रति व्यक्ति आय में काफी वृद्धि हुई है। वहीं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल हम जीत चुके हैं, वहां नरेंद्र मोदी और बीजेपी का परचम लहराएगा,इस बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने वाली है। ममता जी जाने वाली है, बार-बार कहती हैं,ना खेला होगा,तो खेला हो गया है, बीजेपी की सरकार बंगाल में बनने वाली हैं।
    1
    लखीसराय पहुंचे भाजपा प्रदेश मंत्री संतोष रंजन ने नगर थाना क्षेत्र के अशोक धाम मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की । पत्रकारों से बातचीत में बीजेपी नेता संतोष रंजन ने तेजस्वी यादव और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। तेजस्वी यादव के बिहार के गरीब राज्य वाले व्यान पर निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी जी खुद अपना घर भरते रहे है, किसी एक परिवार बता दें जिसका उत्थान किया हो जिसको आगे बढ़ाया हो। उन्होंने बढ़ाया भी तो सिर्फ अपने परिवार को, इसलिए बिहार के बारे में बोलने का अधिकार उन्हें नहीं। बिहार के बारे में सिर्फ एनडीए की सरकार और डब्ल इंजन की सरकार ही बोल सकती है,आज बिहार आत्मनिर्भर है जिस समय वो छोड़कर गए हैं,आज बिहार में प्रति व्यक्ति आय में काफी वृद्धि हुई है। वहीं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल हम जीत चुके हैं, वहां नरेंद्र मोदी और बीजेपी का परचम लहराएगा,इस बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने वाली है। ममता जी जाने वाली है, बार-बार कहती हैं,ना खेला होगा,तो खेला हो गया है, बीजेपी की सरकार बंगाल में बनने वाली हैं।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    6 hrs ago
  • नालंदा की पीड़िता के घर पहुंचे जन सुराज नेता रामबली चंद्रवंशी और मनीष कश्यप, सुनिए दोनों का बयान!!
    1
    नालंदा की पीड़िता के घर पहुंचे जन सुराज नेता रामबली चंद्रवंशी और मनीष कश्यप, सुनिए दोनों का बयान!!
    user_Prasant kishor ki sena
    Prasant kishor ki sena
    Local Politician Mokameh, Patna•
    9 hrs ago
  • Post by न्यूज 30 बिहार
    1
    Post by न्यूज 30 बिहार
    user_न्यूज 30 बिहार
    न्यूज 30 बिहार
    Pandarak, Patna•
    10 hrs ago
  • भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी की टीम ने प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में पेशकार के पद पर तैनात मुकेश कुमार को 1.70 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
    1
    भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी की टीम ने  प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में पेशकार के पद पर तैनात मुकेश कुमार को 1.70 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    3 hrs ago
  • कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में जिलास्तरीय तकनीकी समिति की बैठक आयोजित की गई. इस बात की जानकारी बुधवार की देर रात 10:00 बजे जनसम्पर्क विभाग द्वारा मिली. बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित तकनीकी प्रस्तावों एवं योजनाओं की समीक्षा की गई. इस दौरान जिला पदाधिकारी ने उपस्थित पदाधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
    1
    कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में जिलास्तरीय तकनीकी समिति की बैठक आयोजित की गई. इस बात की जानकारी बुधवार की देर रात 10:00 बजे जनसम्पर्क विभाग द्वारा मिली. बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित तकनीकी प्रस्तावों एवं योजनाओं की समीक्षा की गई.
इस दौरान जिला पदाधिकारी ने उपस्थित पदाधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
    user_Ranjan Kumar
    Ranjan Kumar
    पत्रकार बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    12 hrs ago
  • कन्हैया कुमार के बात से आप कितना सहमत हैं कमेंट में लिखें भारत में 5 राज्यों में चुनाव होना है साथ ही खाड़ी देश में युद्ध चल रहा है । जिसका असर पूरे विश्व पर है ऐसे में भारत में डीजल पेट्रॉल का दाम स्थिर है इसको लेकर कन्हैया कुमार ने ये बयान दिया है । इससे आप कितना सहमत हैं कमेंट जरूर करें ।
    1
    कन्हैया कुमार के बात से आप कितना सहमत हैं कमेंट में लिखें
भारत में 5 राज्यों में चुनाव होना है साथ ही खाड़ी देश में युद्ध चल रहा है । जिसका असर पूरे विश्व पर है ऐसे में भारत में डीजल पेट्रॉल का दाम स्थिर है इसको लेकर कन्हैया कुमार ने ये बयान दिया है । इससे आप कितना सहमत हैं कमेंट जरूर करें ।
    user_मोबाइल टीवी न्यूज
    मोबाइल टीवी न्यूज
    Media house Begusarai, Bihar•
    14 hrs ago
  • Post by न्यूज 30 बिहार
    1
    Post by न्यूज 30 बिहार
    user_न्यूज 30 बिहार
    न्यूज 30 बिहार
    Pandarak, Patna•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.