महान दूरदर्शी और राष्ट्र निर्माता सर एम. विश्वेश्वरैया के जन्म दिवस पर सेवानिवृत्ति डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन क्षेत्रीय समिति ग्वालियर जिला समिति ग्वालियर एवं जिला समिति भिंड द्वारा सामूहिक रूप से मनाया गया'अभियंता दिवस' आज पूरा देश भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया (सर एम. विश्वेश्वरैया) की 165वीं जयंती मना रहा है। इसी तारतम में जलकेश्वर महादेव मंदिर चंबल कॉलोनी ग्वालियर के प्रांगण में सेवानिवृत्ति डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन संघ की क्षेत्रीय समिति ग्वालियर जिला समिति ग्वालियर एवं जिला समिति भिंड द्वारा सामूहिक रूप से देश निर्माण में उनके असाधारण योगदान को याद करते हुए इस दिन को 'अभियंता दिवस' (Engineers' Day) के रूप में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ सेवानिवृत सहायक यंत्री श्री जी.एस. सेंगर एवं अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ सेवानिवृत्ति सहायक यंत्री श्री जे.एल.श्रीवास्तव द्वारा सर एम विश्वेश्वरैया की प्रतिमा पर तिलक लगाकर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तदुपरांत कार्यक्रम में शामिल रहे सेवानिवृत्ति डिप्लोमा इंजीनियर संघ के उपप्रांताध्यक्ष इंजी.श्री दिलीप पांडे जी ने अपने उद्बोधन में बताया कि ग्वालियर जिले के भितरवार में पार्वती नदी की सहायक 'सांक नदी' पर स्थित हरसी बांध (Harsi Dam) एशिया के सबसे बड़े और पहले मिट्टी से निर्मित बांधों में से एक है। इस ऐतिहासिक बांध के निर्माण और इसकी सिंचाई प्रणाली की रूपरेखा तैयार करने में महान इंजीनियर सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का महत्वपूर्ण तकनीकी योगदान रहा था। सेवानिवृत्ति इंजीनियर संघ के जिला अध्यक्ष भिंड इंजी. अरविंद दुबे ने अपने उद्बोधन में बताया कि सर एम. विश्वेश्वरैया केवल एक उत्कृष्ट इंजीनियर ही नहीं, बल्कि एक महान दूरदर्शी और आधुनिक भारत के योजनाकारों में से एक थे। कृष्णराज सागर बांध, मैसूर साबुन कारखाना और बैंक ऑफ मैसूर जैसी उनकी परियोजनाएं आज भी उनके दूरगामी दृष्टिकोण का जीवंत प्रमाण हैं। सेवानिवृत्ति डिप्लोमा इंजीनियर संघ के जिला अध्यक्ष ग्वालियर इंजी. पी.एन.लक्षकार द्वारा अपने उद्बोधन बताया सर विश्वेश्वरैया के लिए समय की पाबंदी केवल एक आदत नहीं, बल्कि उनके जीवन का धर्म थी। वे अपने हर काम को तय समय पर करने के लिए जाने जाते थे। चाहे कोई बड़ी सरकारी बैठक हो, किसी बांध का निरीक्षण हो या कोई सामाजिक कार्यक्रम, वे हमेशा समय से 5 मिनट पहले पहुंचते थे। वे मानते थे कि देर से पहुंचना न केवल खुद का अनुशासन बिगाड़ता है, बल्कि दूसरों के कीमती समय का भी अपमान है। सेवानिवृत्ति डिप्लोमा इंजीनियर से संगठन संघ के प्रांतीय संगठन सचिव इंजी.ए.के.शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि सर एम. विश्वेश्वरैया का अनुशासन, समयबद्धता और मातृभूमि के प्रति उनका समर्पण आने वाली कई पीढ़ियों तक इंजीनियरों और राष्ट्र निर्माताओं को प्रेरित करता रहेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंजी. जी.एस. सेंगर द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि"सर एम. विश्वेश्वरैया का जीवन हमें सिखाता है कि ईमानदारी, अनुशासन और तकनीकी कौशल से कैसे राष्ट्र का कायाकल्प किया जा सकता है। अपने अध्यक्षीय भाषण में इंजीनियर जे.एल. श्रीवास्तव ने आवहन किया किआज के युवा इंजीनियरों को उनके पदचिह्नों पर चलते हुए देश की समकालीन चुनौतियों जैसे जल संरक्षण और पर्यावरण अनुकूल विकास के लिए काम करना चाहिए।" कार्यक्रम में लगभग 50 सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सेवानिवृत्ति डिप्लोमा इंजीनियर संघ के क्षेत्रीय सचिव श्री विष्णु वार्ष्णेय द्वारा मुख्य अतिथि,अध्यक्ष तथा उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम समाप्त की घोषणा की

- चंडीगढ़ कमाने गया 30 वर्षीय युवक लापता, ₹500 भेजने के बाद मोबाइल बंद धनघटा। संत कबीर नगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के बैसा (लाल तुरकौलिया) गांव निवासी 30 वर्षीय अजीत निषाद पुत्र राधेश्याम रोजी-रोटी कमाने के लिए चंडीगढ़ गए थे। परिजनों के अनुसार शुक्रवार की रात करीब आठ बजे अजीत ने फोन कर बताया कि उसके पास खाने के लिए पैसे नहीं हैं और कुछ रुपये भेजने को कहा। इसके बाद परिजनों ने उसके खाते में ₹500 भेजे। परिजनों का कहना है कि रुपये भेजने के बाद से ही अजीत का मोबाइल फोन बंद हो गया। काफी खोजबीन और संभावित स्थानों पर पता लगाने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद से परिवार के लोग बेहद परेशान हैं। अजीत के घर पर उसकी मां सुभावती देवी, पत्नी मीरा और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं और लोगों से भी सहयोग की अपील की है। परिजनों ने बताया कि यदि अजीत निषाद कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले तो 7754910939 अथवा 07755040121 पर फोन कर सूचना दें।1
- लंबित विवेचनाओं और जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, अपराधियों पर शिकंजा कसने को कहा अचानक थाने पहुंचे डीआईजी, महुली में पुलिसिंग का लिया जायजा संतकबीरनगर। पुलिस उप-महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र श्री संजीव त्यागी ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना की मौजूदगी में थाना महुली का आकस्मिक निरीक्षण किया। डीआईजी के अचानक थाने पहुंचने से पुलिसकर्मियों में हलचल रही। उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, बैरक, शस्त्रागार समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय में अभिलेखों के रख-रखाव, लंबित प्रार्थना पत्रों, अभियोगों और विवेचनाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। डीआईजी ने लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के साथ ही जनशिकायतों को प्राथमिकता पर लेकर निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी, नियमित रात्रि गश्त तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की लगातार चेकिंग करने को कहा। संवेदनशील स्थानों और प्रमुख बाजारों में पुलिस की सक्रिय मौजूदगी बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। त्योहारों को लेकर पुलिस को अलर्ट आगामी पर्वों, धार्मिक आयोजनों और सार्वजनिक कार्यक्रमों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। डीआईजी ने पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित क्षेत्र भ्रमण, संदिग्धों की निगरानी और सोशल मीडिया पर सतर्क नजर रखने के निर्देश दिए। साफ-सफाई की व्यवस्था पर जताई संतुष्टि थाना परिसर में साफ-सफाई एवं स्वच्छता की बेहतर व्यवस्था मिलने पर डीआईजी ने पुलिसकर्मियों की सराहना की और परिसर को इसी तरह स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ शालीन एवं सम्मानजनक व्यवहार करने तथा पीड़ितों और फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने की हिदायत दी।इस दौरान क्षेत्राधिकारी धनघटा श्री अभय नाथ मिश्र, थाना प्रभारी महुली श्री दुर्गेश पाण्डेय सहित थाना महुली का समस्त पुलिस बल मौजूद रहा।1
- डीआईजी ने थाना महुली का किया आकस्मिक निरीक्षण, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश महुली, संतकबीरनगर। पुलिस उप-महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र श्री संजीव त्यागी ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना की उपस्थिति में थाना महुली का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, बैरक, शस्त्रागार तथा अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीआईजी ने अभिलेखों के रखरखाव, लंबित प्रार्थना पत्रों, अभियोगों एवं विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने जनशिकायतों का निष्पक्ष व त्वरित समाधान, वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी, नियमित रात्रि गश्त तथा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण में थाना परिसर की साफ-सफाई और सुव्यवस्थित व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए डीआईजी ने थाना पुलिस की सराहना की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ शालीन व्यवहार, पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने तथा नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आगामी पर्वों एवं सार्वजनिक आयोजनों को देखते हुए डीआईजी ने सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की और संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित क्षेत्र भ्रमण तथा सोशल मीडिया पर सतर्क निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र, थाना प्रभारी महुली दुर्गेश पाण्डेय सहित थाना महुली का समस्त पुलिस बल उपस्थित रहा।4
- जनता की शिकायतों पर विधायक अनिल त्रिपाठी सख्त, मेहदावल थाने में हुई तीखी नोकझोंक संतकबीरनगर। जनता की समस्याओं और शिकायतों को लेकर मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी मेहदावल थाने पहुंचे। विधायक ने थाना परिसर में पहुंचकर क्षेत्र के लोगों से जुड़ी समस्याओं और पुलिस कार्रवाई की जानकारी ली। इस दौरान कुछ मामलों के निस्तारण को लेकर विधायक और मेहदावल थानाध्यक्ष के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। विधायक ने जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेने और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई किए जाने पर जोर दिया। विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर वह लगातार आवाज उठाते रहेंगे। किसी भी पीड़ित व्यक्ति को न्याय के लिए परेशान न होना पड़े, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने पुलिस से शिकायतों का निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने की बात कही। विधायक के थाने पहुंचने और थानाध्यक्ष से हुई तीखी बहस का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।1
- 🚨 लो भाई, रिजल्ट आना शुरू हो गया! 😂 चले थे टोल फ्री करने… दरोगा जी ने इनका ही टोल फ्री कर दिया! 😅 अब मामला सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय 👀🔥 #BreakingNews #ViralNews #दरोगाजी #टोलफ्री1
- सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल लाइव प्रसारण1
- हनुमान मंदिर पर भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह गोरखपुर के पाली क्षेत्र में नगर पंचायत घघसरा स्थित हनुमान गोरखपुर के पाली क्षेत्र में नगर पंचायत घघसरा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक एवं श्रद्धा के इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं और आसपास के लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला। भंडारे के शुभ अवसर पर हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण शुरू किया गया। जैसे-जैसे भंडारे की जानकारी लोगों को हुई, वैसे-वैसे मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई। आयोजकों और सहयोगियों की ओर से श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक प्रसाद वितरित किया गया। लोगों ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक आयोजन की सराहना की। भंडारे में स्थानीय लोगों के साथ युवाओं और बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान लोगों ने एक-दूसरे के साथ मिलकर सेवा कार्य किया और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया। मंदिर परिसर में पूरे समय श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर डुमरी के अध्यापक सौरभ राज, अनिल राज, सौरभ राज, सतीश चौबे, प्रदीप वर्मा, राजेश, बड़कू अग्रहरि, ऋषभ राज, राकेश विश्वकर्मा, रमेश प्रधान तथा लाभजनक मौर्य सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने भंडारे के आयोजन में अपना सहयोग दिया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण में सहभागिता की। आयोजकों ने कहा कि धार्मिक आयोजनों और भंडारे का उद्देश्य केवल प्रसाद वितरण करना ही नहीं, बल्कि समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, सेवा और सद्भाव की भावना को मजबूत करना भी है। ऐसे आयोजनों से लोगों को एक साथ आने और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने का अवसर मिलता है। भंडारे में शामिल श्रद्धालुओं ने हनुमान जी का दर्शन-पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया तथा आयोजन की सफलता के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। देर तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।3
- सहकारी गन्ना विकास समिति टिनिच में बभनान चीनी मिल का हुआ विरोध कृषको ने घाटोली एवं अन्य समस्या को लेकर चीनी मिल के अधिकारियों को घेरा सहकारीगन्ना विकास समिति टिनिच में आज सामान्य निकाय की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव लाल बहादुर औरबोर्ड के सभी डायरेक्टर एवं सदस्य उपस्थित रहे कृष को ने बभनान चीनी मिल को लेकर अपने आक्रोश व्यक्त किए कृषको का आरोप था की बभनान चीनी मिल के द्वारा घाटोली की जाती है और केंद्र पर किसानों को अनावश्यकपरेशान करने के लिए अगेती गन्ना प्रजाति कोआस्वीकृत प्रजाति कहकर उत्पीड़न किया जाता है आए दिन सेंटर पर ट्रांसपोर्ट की समस्या बरकरार रहती है समय से तोल पर्ची न मिलने से कृषक गेहूं की बुवाई समय से नहीं कर पाते हैं चीनी मिल के द्वारा कृषको का उत्पीड़न किया जाता है और उनकी बात सुनने के लिए चीनी मिल का कोई भी अधिकारी नहीं आता है जिसे लेकर कृषको ने अपनी आवाज बुलंद की गन्ना समिति के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह ने कहा की कृषको का उत्पीड़न कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी बिंदुओं पर विचार किया जाएगा इस दौरान क्षेत्र के कृषक उपस्थित रहे2